हेल्थ टिप्स

जानिये सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये – Best Foods To Eat And Avoid On Empty Stomach In Hindi

सुबह उठकर खाली पेट आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर सीधे आपके शरीर पर पड़ता है। इसलिए खाली पेट जो भी खाएं सोच समझकर खाएं। क्योंकि कभी-कभी हम जिन चीजों को अपनी सेहत के लिए लाभकारी मानते हैं, वो हमारे शरीर पर उल्टा असर दिखाती हैं। कुछ चीजों में एसिड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, कि अगर इन्हें खाली पेट खाया गया, तो शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है। जिन्हें खाने से एसिडिटी या जलन की समस्या होने लगती है। हालांकि कई खाद्य पदार्थों को खाली पेट खाने से उतना ही फायदा होता है। लेकिन समस्या यह है कि लोगों को नहीं पता कि आखिर वे सुबह उठकर क्या खा पी सकते हैं और क्या नहीं खा सकते।

अगर आप भी ये तय नहीं कर पा रहे हैं, कि सुबह उठकर आपको खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि जानिये सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये?

विषय सूची

1. खाली पेट क्या खाना चाहिए – Khali pet kya khana chahie in hindi

2. खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए – khali pet kya nahi khana chahiye in hindi

3. सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए – Subah khali pet kya pina chahiye in hindi

4. खाली पेट क्या नहीं पीना चाहिए – khali pet kya nahi pina chahiye in Hindi

खाली पेट क्या खाना चाहिए – Khali pet kya khana chahie in Hindi

खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इसकी जानकारी न होने की वजह से लोग कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। नीचे बताए जा रहे खाद्य पदार्थ न केवल आपके स्वास्थ्य में सुधार करेंगे, बल्कि आपके पाचन में भी सहायता करेंगे। तो जानिए खाली पेट खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में।

खाली पेट खाना चाहिए फल – Khali pet khana chahie fruit in Hindi

बहुत से लोग नहीं जानते लेकिन खाली पेट फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सभी फलों में बहुत सारे पोषक तत्व, विटामिन, मिनरल पाए जाते हैं। इसलिए फलों के साथ अपना दिन शुरू करने से आपको अपने सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है, जिसके बाद आप दिनभर ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। सुबह खाली पेट अगर आप फलों का सेवन करते हैं, तो यह वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। बता दें कि फलों में मौजूद शुगर को आपके शरीर में अवशोषित होने के लिए समय चाहिए होता है। जब फलों को अकेले खाया जाता है, तो आपका पेट खाली होता है, ऐसे में फलों में मौजूद पोषक तत्व, फाइबर और शुगर को आसानी से संसाधित कर लेते हैं। पॉपुलर रिसर्च के अनुसार फल खाने से लाभ पाने का यह अच्छा तरीका है।

(और पढ़े – जानें फल खाने का सही समय क्या है…)

क्या खाली पेट दलिया खाना चाहिए – Eat oatmeal in empty stomach in Hindi

अक्सर लोग सुबह नाश्ते में दलिया खाते हैं, जो बहुत अच्छा है। ओटमील को सुबह सबसे पहले या खाली पेट खाने से कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो दलिया आपके पेट पर एक कोटिंग प्रदान करता है, जो स्वभाविक रूप से आपके शरीर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड को जलन से राहत दिलाता है। दलिया में घुलनशील फाइबर भी होता है, जो पाचन में सहायक होने के साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। खाली पेट आप कॉर्न दलिया भी खा सकते हैं, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ पाचन को उत्तेजित करता है। यह आपकी आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे आप बहुत हल्का महसूस करने लगते हैं।

(और पढ़े – दलिया खाने के फायदे स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

खाली पेट खाना चाहिए शहद – Honey on empty stomach in Hindi

खाली पेट शहद खाना भी सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा है। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और पाचन तंत्र को जगाने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में वायरस हैँ, तो यह हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया के शरीर से छुटकारा दिलाकर एक क्लीनिंग एजेंट के रूप में काम करता है।

(और पढ़े – शहद के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

खाली पेट जरूर खाएं अंडा – Khali pet jarur khae egg in Hindi

सुबह नाश्ते में अगर अंडे खाए जाएं, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट अंडा खाने से पेट दिनभर भरा हुआ रहता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि जब लोग नाश्ते में सुबह अंडा खाते हैं, तो दैनिक कैलोरी की कुल मात्रा कम हो जाती है और अंडे वसा को कम करने में मदद करते हैं।

(और पढ़े – उबले अंडे खाने के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट खाने चाहिए भीगे हुए बादाम – Khali pet khane chahiye soaked almonds in Hindi

खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। बादाम में अच्छी मात्रा में मौजूद मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह आपको दिनभर के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। अगर आप बादाम को गलत तरीके से खाएंगे, तो इसके ज्यादा लाभ आपको नहीं होंगे। इसलिए बादाम को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठने के बाद खाली पेट सबसे पहले बादाम छीलकर खाएं। विशेषज्ञों के अनुसार बादाम के छिलकों में टैनिक नामक तत्व होता है, जो पोषण तत्वों के अवशोषण को रोकता है, लेकिन जब आप इसे छीलकर खाते हैं, तो पोषक तत्व शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं।

(और पढ़े – बादाम को भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान…)

सुबह खाली पेट खाएं गुड़ – Subah khali pet gud khana achha in Hindi

सुबह-सुबह अगर चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपको स्वस्थ बनाने के लिए काफी है। खाली पेट इसे खाने से खून तो बढ़ता ही है, साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर हो जाती है। यदि आप सुबह उठते ही अकेले गुड़ का सेवन करते हैं और इसके बाद दूध पी लेते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

(और पढ़े – गुड़ खाने के फायदे और नुकसान…)

क्या खाली पेट पपीता खाना चाहिए – kya khali pet papita khana chahiye in Hindi

पपीते को खाली पेट खाने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। पपीता या तरबूज इलेक्ट्रोलइट से भरा होता है और इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है, जिससे पेट में आप अच्छा फील करते हैं। पानी या पपीता के साथ अपने दिन की शुरूआत करने से शरीर के कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसलिए सुबह जब भी आप खाली पेट पपीता या तरबूज खाएं, तो इसके 40-45 मिनट बाद ही नाश्ता करना चाहिए।

(और पढ़े – पपीता खाने के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट खाने चाहिए चीया बीज – Khali pet khane chahiye chia seed in Hindi

चीया के बीजों में बहुत प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं। ये सभी आवश्यक फैटी एसिड मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी में समृद्ध है। रात में एक चम्मच इन बीजों को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खा लें। आप इन्हें नारियल के दूध या बादाम के दूध में डालकर स्मूथी बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो ताजे फलों के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़े – चिया बीज के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

खाली पेट सुबह खाना चाहिए बिटर घी – Bitter ghee best on empty stomach in Hindi

सुबह खाली पेट बिटर घी यानि कड़वा घी खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें देसी घी को नीम और मंजिष्ठा जैसी कड़वी जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है। आप हर दिन एक चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। लेकिन इसे खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ ना खाएं। दरअसल, खाली पेट कड़वा घी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, सूजन कम करता है और खून में जमा गंदगी को साफ कर इसे शुद्ध बनाता है।

(और पढ़े – घी के फायदे और नुकसान…)

क्या खाली पेट खजूर खाने चाहिए – Kya subah khali pet khajoor khane chahiye in Hindi

खजूर आपको दिनभर की थकान मिटाने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट खजूर खाने से आप दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं। खजूर में सॉल्यूबल फाइबर्स पाए जाते हैं, जो अच्छे पाचन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो सुबह खाली पेट खजूर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। खजूर में पाया जाने वाला पोटेशियम लंबे समय से चल रही पेट और दस्त की समस्या का इलाज कर सकता है।

(और पढ़े – खजूर खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद…)

खाली पेट खानी चाहिए किशमिश – Raisins should eat on empty stomach in Hindi

सूखे मेवे किशमिश में पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन की अधिक मात्रा होती है। बादाम की तरह 8-10 किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। चूंकि ये नेचुरल शुगर से भरे होते हैं, इसलिए इन्हें सुबह खाने से ऊर्जा बढ़ती है। इतना ही नहीं किशमिश रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने और स्वीट क्रेविंग को भी रोकने में मदद कर ती है। किशमिश उन एसिड को भी बेअसर करती है, जो आपके शरीर पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं।

(और पढ़े – किशमिश के फायदे और नुकसान…)

सुबह खाली पेट खाएं लहसुन – Eat lehsun on empty stomach in Hindi

खाली पेट लहसुन खाने के ढेरों फायदे होते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार लहसुन आपके शरीर में एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इसे खाने से हाई बीपी और सांस से संबंधित बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

(और पढ़े – लहसुन के फायदे और नुकसान…)

क्या खाली पेट सेब खाना चाहिए – Kya khali pet apple khana chahiye in Hindi

सुबह खाली पेट सेब खाना लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो एक व्यस्क के लिए आवश्यक है। इसके अलावा सेब में आसानी से पचने वाले गुण होते हैं।

(और पढ़े – सेब के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट खाना चाहिए अनार – Khali pet khana chahie anar in Hindi

सुबह खाली पेट अनार खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। बता दें कि अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इन्हें खाने से पाचन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

(और पढ़े – अनार के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए – khali pet kya nahi khana chahiye in Hindi

सुबह उठकर खाली पेट आपको क्‍या खाना चाहिए जिससे आपकी सेहत ठीक रहें। ये तो आपने जान लिया अब जानतें हैं अच्छी सेहत के लिए खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में

खाली पेट नहीं खाना चाहिए टमाटर – Do not eat tomato on empty stomach in Hindi

सुबह नाश्ते में भूलकर भी खाली पेट टमाटर नहीं खाना चाहिए। टमाटर में पोषक तत्वों के साथ विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, साथ ही इसमें उच्च स्तर के टैनिक एसिड होते हैं, जो पेट में अम्लता को बढ़ाते हैं और गैस्ट्रिक अल्सर को जन्म दे सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि टमाटर को रात के खाने में शामिल करें।

(और पढ़े – टमाटर के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट दही क्यों नहीं खाना चाहिए – Khali pet dahi kyu nahi khana chahiye in Hindi

विशेषज्ञ कहते हैं कि खाली पेट कभी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही को खाली पेट खाने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है। जिसके कारण दही में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से एसिडिटी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खाली पेट दही कभी नहीं खाने चाहिए।

(और पढ़े – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे…)

खाली पेट कच्ची सब्जी न खाएं – Don’t eat raw vegetable when stomach is empty in Hindi

लोगों को यह भ्रम है कि वे कभी भी कच्ची सब्जियां खा सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि खाली पेट कच्ची सब्जियां खाने से आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। दरअसल, कच्ची सब्जियों में फाइबर होता है, जिससे पेट में अतिरिक्त दबाव पड़ता है, इसलिए खाली पेट इसे खाने से या पेट फूलने लगेगा या फिर पेट में दर्द होने लगेगा। इस समस्या से बचने के लिए कच्ची सब्जियों को खाने के साथ खा सकते हैं या फिर खाने के बाद खाना ज्यादा अच्छा है।

(और पढ़े – संतुलित आहार के लिए जरूरी तत्व , जिसे अपनाकर आप रोंगों से बच पाएंगे…)

खाली पेट मसालेदार खाने से बचें – Khali pet spicy food khane se bache in Hindi

सुबह अगर आप खाली पेट खूब मसालेदार खाना या नाश्ता खाने की गलती करते हैं तो बाद में आपको तकलीफ हो सकती है। मसालेदार खाना खाने से पहले या तो कुछ हल्का खा लें या पी लें। दरअसल, स्पाइसी फूड खाने से पेट की परत में समस्या पैदा होने लगती है, जिसके कारण पेट में ऐंठन और पेट में दर्द महसूस होता है।

(और पढ़े – मसालेदार खाना खाने के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट खट्टे फल खाने से बचें – Don’t eat citrus fruit on empty stomach in Hindi

फल खाना वैसे तो आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन सुबह आप खाली पेट खट्टे फल खाते हैं, तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। खट्टे फल खाने से आपके पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए खासतौर से अमरूद और संतरे जैसे खट्टे फलों के खाली पेट के सेवन से बचना चाहिए।

(और पढ़े – संतरा खाने के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए – Cucumber should not be eaten in empty stomach in Hindi

अगर आपको सुबह नाश्ते में खाली पेट सलाद खाने की आदत है, तो इसमें खीरा खाने से बचें। खीरा खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही सीने में जलन और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

(और पढ़े – खीरा (ककड़ी) के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए – Subah khali pet kya pina chahiye in Hindi

सुबह उठकर खाली पेट आपको क्‍या खाना और क्या नहीं खाना चाहिए जिससे आपकी सेहत ठीक रहें। ये तो आपने जान लिया अब जानतें हैं अच्छी सेहत के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिये चाहिए के बारे में।

खाली पेट पीएं पानी के साथ गेहूं की घास का पाउडर – Khali pet piye wheat grass powder with water in Hindi

सुनने में भले ही आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट गेहूं की घास का पाउडर पानी के साथ पीने से आपको बेहद लाभ होता है। सुबह इस पोषक तत्व से भरे पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता में सुधार होने के अलावा कब्ज से भी बचाव होता है। इतना ही गेहूं की घास का पाउडर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं और एसिड रिफ्लक्स के इलाज के लिए भी जाना जाता है। आपको बता दें कि गेहूं की घास में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से सेल्स की रक्षा करते हैं।

(और पढ़े – व्हीटग्रास जूस (गेंहू के जवारे ) के फायदे और नुकसान…)

खाली पेट पी सकते हैं दूध – Milk is best to drink on empty stomach in Hindi

सदियों से दूध को पोषक तत्वों से भरपूर पेय माना जाता है। इसलिए अपने दिन की शुरूआत खाली पेट दूध पीने से करनी चाहिए। खासतौर से जिन लोगों को लैक्टोज असहिष्णुता की शिकायत नहीं है, वे रोजाना खाली पेट एक गिलास दूध पी सकते हैं। हां, अगर आपको कफ या फ्लू हो जाए तो खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए।

(और पढ़े – दूध के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

क्या खाली पेट पानी पीना चाहिए – Kya khali pet pani pina chahiye in Hindi

ये तो हम सभी जानते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ बनता है। खाली पेट गुनगुने पानी पीने के तमाम फायदों में से एक है, वजन कम करना। वहीं पानी पीने से त्वचा और बालों पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन की समस्या लंबे समय से चल रही है, तो खाली पेट पानी से आपकी यह समस्या तेजी से सही हो जाएगी।

(और पढ़े – क्या होता है जब आप खाली पेट पानी पीते हैं आइए जानते हैं…)

खाली पेट आंवला का जूस पीना फायदेमंद – Khali pet amla juice pine ke fayde in Hindi

आंवला का जूस कड़वा ही सही लेकिन सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खासतौर से अगर इसे सुबह-सुबह बिना कुछ खाए पीया जाए, तो ये बहुत अच्छा असर दिखाता है। आयुर्वेद के अनुसार सबह एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच आंवला का जूस मिलाकर पीने से बालों को मजबूती मिलने के साथ त्वचा में चमक और पेट में पनपने वाले गंदे बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद मिलती है। बता दें कि आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन खाली पेट करने से कई रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

(और पढ़े – आंवला जूस के फायदे और नुकसान…)

क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीना चाहिए – Kya khali pet aloe Vera juice pina chahiye in Hindi

खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। एलोवेरा जूस पीने से 200 से ज्यादा बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, वहीं यह बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ आपकी भूख भी बढ़ाता है। इसे पीने के बाद आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। वैसे तो एलोवेरा जूस बहुत कड़वा होता है, लेकिन बाजार में इसके कई फ्लेवर्स हैं, जिसकी मदद से आप इसे स्वाद लेकर पी सकते हैं।

(और पढ़े – खाली पेट एलोवेरा खाने या एलोवेरा जूस पीने के फायदे…)

खाली पेट क्या नहीं पीना चाहिए – Khali pet kya nahi pina chahiye in Hindi

सुबह उठकर खाली पेट कुछ पेय पदार्थ पीने से शरीर स्वस्थ बनता है, वहीं कुछ ऐसे पेय भी हैं, जिन्हें खाली पेट पीने से आपको फायदा कम बल्कि नुकसान ज्यादा हो सकता है। नीचे जानिए ऐसे पेय पदार्थों के बारे में, जिन्हें आपको खाली पेट भूलकर भी नहीं पीना चाहिए।

खाली पेट शराब नहीं पीना चाहिए – Drinking  alcohol is bad in empty stomach in Hindi

गलती से भी कभी खाली पेट शराब का सेवन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो शरीर के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, जब हम पेट खाली होता है और व्यक्ति शराब पी ले, तो शराब तेजी से ब्लड स्ट्रीम में पहुंचती है और पूरे शरीर में वितरित हो जाती है, जिससे ब्लड वैसेल्स गर्म हो जाती हैं और पल्स रेट में अस्थाई रूप से कमी आने लगती है। लेकिन अगर आप कुछ खाने के बाद शराब पीते हैं, तो यह ब्लडस्ट्रीम में देरी से पहुंचता है, जिससे अंगों को होने वाला नुकसान कम हो जाता है।

(और पढ़े – शराब पीने के फायदे और नुकसान और शरीर पर इसका प्रभाव…)

खाली पेट चाय व कॉफी क्यों नहीं पीना चाहिए – Khali pet na piye tea or coffee in Hindi

सुबह उठकर ज्यादातर लोग सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी बढ़ती है, जो पेट में जलन और अपच का कारण बनती है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह चाय के साथ हमेशा बिस्किट या टोस्ट जरूर खाना चाहिए। अकेले चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।

(और पढ़े – चाय पीने से होने वाले इन नुकसान के बारे में नहीं जानते होंगे आप…)

खाली पेट नहीं पीना चाहिए ठंडी ड्रिंक्स – Khali pet nahi pina chahie thandi drinks in Hindi

खाली पेट किसी भी तरह का ठंडा पेय पदार्थ पीने से बचना चाहिए। कई लोग सुबह खाली पेट कोल्ड काफी पीना पसंद करते हैं, इसकी बजाए गुनगुना पानी पीना बेहद अच्छा होता है। अगर ठंडी ड्रिंक को पीने से पहले आपने कुछ खाया नहीं है, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इसलिए सुबह ठंडी ड्रिंक के बजाए गुनगुना पानी या कोई गुनगुनी ड्रिंक ही पीएं।

(और पढ़े – ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Deepti

Share
Published by
Deepti

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago