Fiber rich foods in hindi फाइबर सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। फाइबर रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को कम करता है, कोलेस्ट्रोल का स्तर घटाता है और कोलन कैंसर के खतरे को भी कम करता है। फाइबर घुलनशील और अघुलशील दो प्रकार का होता है जो विशेषतौर पर पौधों में पाया जाता है। यहीं कारण है की शाकाहारी खाद्य पदार्थों में फाइबर पाया जाता है। आज हम आपको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ की जानकारी देने रहे है।

महिलाओं को रोजाना 25 ग्राम और पुरुषों को 32 से 40 ग्राम फाइबर का सेवन करना लाभकारी होता है। फाइबर का कमी पूरी करने के लिए आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। जिससे शरीर में फाइबर की मात्रा सही बनी रहती है। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि आपको फाइबर की कमी पूरी करने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कुछ फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में।

1. फाइबर क्यों होता है जरुरी- Why fiber is necessery for you in hindi
2. फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ – Fiber rich foods in hindi

फाइबर क्यों होता है जरुरी- Why Fiber is Necessery For You in Hindi

शरीर में फाइबर की कमी होने के कारण दिल की बीमारी और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होता है यहीं कारण है कि फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी माना जाता है और शरीर में फाइबर की कमी नहीं होनी देनी चाहिए।

(और पढ़ें – मानव पाचन तंत्र कैसा होता है, और कैसे इसे मजबूत बनायें)

फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ – Fiber Rich Foods in Hindi

फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ - Fiber rich foods in hindi

आप अपने पाचन को स्‍वस्‍थ्‍य और मजबूत बनाए रखने के लिए फाइबर युक्‍त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। फाइबर में पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करने की क्षमता होती है। आइए जाने फाइबर प्राप्‍त करने के लिए आप किन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

फाइबर युक्त आहार है कॉर्न – Fiber Rich Foods Corn in Hindi

मक्का में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 7 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप मक्के का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें – मकई या मक्का (कॉर्न) के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ व्हाइट बीन्स – Fiber Rich Foods White Beans in Hindi

व्हाइट बीन्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है साथ ही इसमें प्रोटीन भी होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 11 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए व्हाइट बीन्स का सेवन लाभकारी होता है।

(और पढ़ें – प्रोटीन क्या है, कार्य, कमी के कारण, लक्षण, जाँच, इलाज और आहार)

फाइबर से भरपूर है ब्लैक बीन्स- Fiber Rich Foods Black Beans in Hindi

ब्लैक बीन्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन होतेहै। इसके प्रति 100 ग्राम में 16 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप ब्लैक बीन्स का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें – एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ, फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त आहार है राजमा – Fiber Rich Foods Kidney Beans in Hindi

राजमा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 25 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप राजमा का सेवन कर सकते हैं

(और पढ़े – राजमा के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त फल है एवोकाडो – Fiber Rich Fruit Avocado in Hindi

एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में  13oo ग्राम फाइबर होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन ए, ई, सी भी होता है। इसमें अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

(और पढ़े – एवोकाडो खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ)

फाइबर की कमी दूर करने के लिए ब्राउन राईस – Fiber Rich Foods Brown Rice in Hindi

ब्राउन राइस में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 1.8 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप साधारण चावल की बजाय ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें – ब्राउन राइस के फायदे और नुकसान)

फाइबर की कमी के लिए नाशपती – Fiber Rich Foods Pears in Hindi

नाशपती में विटामिन ए, विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होने के साथ-साथ  पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 600 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप नाशपती का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें – नाशपाती के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

फाइबर की पूर्ति के लिए मटर – Fiber Rich Foods Peas in Hindi

मटर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 5 ग्राम फाइबर होता है। फ्रोजन मटर में फाइबर की मात्रा कम होती है इसलिए ताजा मटर का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है।

(और पढ़ें – मटर खाने के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त सब्जी है ब्रोकली – Fiber Rich Vegetable Broccoli in Hindi

ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 2.6 ग्राम फाइबर होता है। ब्रोकली में विटामिन ए, ई, सी, डी आदि पर्याप्त मात्रा में होते है इसलिए यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी उपयोगी होती है।

(और पढ़ें – ब्रोकली के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त फल है सेब- Fiber Rich Foods Apple in Hindi

सेब में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं साथ ही काफी मात्रा में फाइबर भी होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 440 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें – सेब के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ है बादाम- Fiber Rich Foods Almonds in Hindi

बादाम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई होने के साथ-साथ फाइबर भी होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 10 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़े – बादाम के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ है चिया सीड्स – Fiber Rich Foods Chia Seeds in Hindi

चिया सीड्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 34.4 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स को भिगोकर खाने से पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

(और पढ़े – चिया के बीज के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ  ब्लैकबेरी- Fiber Rich Foods Blackberry in Hindi

ब्लैकबेरी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, B, C, E जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं । इसके प्रति 100 ग्राम में 7.6 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें – ब्लैकबेरी के फायदे और नुकसान)

फाइबर युक्त अनाज है ओटमील – Fiber Rich Foods Oatmeal in Hindi

ओटमील में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 4 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए फाइबर की कमी पूर्ति के लिए आप ओटमील का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़े – ओट्स खाने के फायदे एवं नुकसान)

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration