हेल्दी रेसपी

बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – Barish Ke Mausam Me Kya Khana Chahiye Aur Kya Nahi

बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - Barish Ke Mausam Me Kya Khana Chahiye Aur Kya Nahi

Barish Ke Mausam Me Kya Khana Chahiye Aur Kya Nahi: बरसात का मौसम आते ही हमारा मन कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने का होता है। इसलिए हम अपने स्वास्थ्य की चिंता किये बिना ही सभी प्रकार के भोजन का सेवन करने लगते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होता है। आज हम आपको बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बारे में बताएंगे।

मानसून का मौसम अपने साथ कई प्रकार की बीमारियों को लेकर आता हैं और इस मौसम में हमारी इम्युनिटी पावर भी कमजोर हो जाती है। अगर आप बारिश के मौसम का मज़ा अच्छी सेहत के साथ लेना चाहते है तो आप केवल उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो आपके शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्व देकर रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते है।

अक्सर लोगों को बरसात में पेट दर्द, उल्टी और दस्त आदि की समस्या होती है, इसके अलावा कुछ गंभीर बीमारियाँ जैसे कि डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल बुखार, निमोनिया और पेचिश आदि होने की भी संभावना होती हैं। आइये जानते हैं कि बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए – Barish Ke Mausam Me Kya Khana Chahiye

यदि आप मानसून के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो निम्न चीजों का सेवन करें।

(और पढ़ें – बीमारियों से बचना है तो बारिश के मौसम में खाएं ये सब्जियां)

बरसात के मौसम में ताजे फल खाएं – Barsat ke mausam me taje fal khaye

बरसात के मौसम में ताजे फल खाएं – Barsat ke mausam me taje fal khaye

फलों का सेवन करना तो सभी सीजन में लाभकारी होता हैं लेकिन स्वस्थ रहने के लिए आपको बरसात के मौसम में भी अधिक मात्रा में फलों जैसे सेब, आम, अनार, केला, लीची और नाशपाती आदि का सेवन करना चाहिए। यह फल आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और आपको रोगमुक्त रखने में मदद करते हैं।

बारिश के मौसम में खाएं ताजी सब्जियां – Barish ke mausam me khaye taji sabjiya

बारिश के मौसम में खाएं ताजी सब्जियां – Barish ke mausam me khaye taji sabjiya

इस मौसम में आपको सब्जियों का सेवन करते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। बरसात के समय आपको हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खाना खाना चाहिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया होते हैं और जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा आप मानसून के दौरान लौकी, करेला, भिंडी, टिंडा, परवल और ग्वार फली आदि की सब्जी का सेवन कर सकते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

बरसात में समय पिएं हर्बल चाय – Barsat ke samay piye chay

बरसात में समय पिएं हर्बल चाय – Barsat ke samay piye chay

हर्बल चाय में कई प्रकार एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो आपको बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाते है। हर्बल चाय को बनाने में आप अदरक, काली मिर्च, शहद, पुदीना और तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें।

बारिश के मौसम खाएं दही और बादाम  – Barish ke mousam me khaye dahi aur badam

बारिश के मौसम खाएं दही और बादाम  – Barish ke mousam me khaye dahi aur badam

यदि आप सभी मौसम में बादाम और दूध का सेवन करते है तो इस मानसून के सीजन में आप स्वस्थ रहने के लिए दूध के स्थान पर दही और बादाम का सेवन करें, यह बहुत ही लाभदायक होता है।

समर सीजन में पियें उबला पानी – Summer season me piye ubla pani

समर सीजन में पियें उबला पानी – Summer season me piye ubla pani

समर सीजन में दूषित पानी पीने से लोग अधिक बीमार होते है, इसलिए आप इस परेशानी से बचने के लिए शुद्ध और उबला हुआ पानी का सेवन करें। यह आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

बारिश के मौसम में पिएं गर्म सूप – Barish ke mousam me piye garm Soup

बारिश के मौसम में पिएं गर्म सूप – Barish ke mousam me piye garm Soup

सूप का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है, इसलिए आप बारिश के मौसम गर्म सूप पीने की आदत डालें। सूप में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सूप बनाने में आप अदरक, लहसुन और गरम मसाला आदि का भी इस्तेमाल अवश्य करें।

बरसात के मौसम में खाएं ड्राई फ्रूट्स – Rainy season me khaye Dry Fruits in Hindi

बरसात के मौसम में खाएं ड्राई फ्रूट्स - Rainy season me khaye Dry Fruits in Hindi

ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसका सेवन आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जिसकी वजह से आप बारिश के मौसम में भी सेहतमंद रहते हैं।

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए – Barish Ke Mausam Me Kya Nahi Khana Chahiye

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए - Barish Ke Mausam Me Kya Nahi Khana Chahiye

अगर आप बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचना चाहते है तो निम्न चीजों का सेवन न करें।

  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन न करें।
  • कच्ची सलाद ना खाएं।
  • सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फ़ूड न खाएं ।
  • समुद्रीय भोजन का सेवन न करें।
  • अधिक ऑयली या तला हुआ खाना न खाएं।
  • अरबी और आलू का सेवन न करें।
  • तरबूज और खरबूज को बरसात में न खाएं।
  • अधिक मसालेदार भोजन न करें।
  • बाजार में मिलने वाले कटे फल और कटी सब्जियों का सेवन न करें।

बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (Barish Ke Mausam Me Kya Khana Chahiye Aur Kya Nahi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration