फल

एवोकाडो खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ – Health Benefits of Avocado in Hindi

एवोकाडो खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ - Health benefits of Avocado in Hindi

Avocado in Hindi: एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमें फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि एवोकाडो में कैलोरी अधिक पायी जाती है, इसलिए वे अपना वजन बढ़ाने के लिए भी एवोकैडो खाते हैं। एवोकाडो खाने के फायदे कई है लेकिन यदि मक्खन या किसी अन्य डेयरी प्रोडक्ट से इसकी तुलना की जाए तो इसमें कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आइये एवोकाडो खाने के फायदे और सेहत को होने बाले स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Avocado in Hindi) के बारे में जानते है।

विषय सूची

एवोकाडो क्या है  – What is Avocado in Hindi

एवोकाडो क्या है  - What is Avocado in Hindi

एवोकाडो नाशपाती के आकार का एक उष्णकटीबंधीय फल है जो आकार में अमूनन बड़ा होता है। एवोकाडो को एलीगेटर नाशपाती (Alligator Pear) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी ऊपर की परत देखने में मगरमच्छ की स्किन के सामान लगती है। एवोकाडो का पेड़ आमतौर पर पैंसठ फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है और इसके फल का वजन भी अधिक होता है। इसे केले की तरह कच्चा ही पेड़ से तोड़ लिया जाता है। वैसे तो एवोकैडो की कई किस्में पायी जाती हैं लेकिन इसकी क्रीम वाली एवोकैडो की किस्में ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह अपने अनोखे स्वाद और कई स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है।

सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण यह फल कई देशों में उगाया जाता है। इसकी ऊपरी परत मोटी होती है जिसकी वजह से इसमें कीड़े नहीं लगते हैं। इसलिए आपको ऑर्गेनिक एवोकैडो खरीदने के बजाय प्राकृतिक रूप से उगाया गया एवोकाडो खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं होता है। यहां हम आपको यह भी बताएंगे कि एवोकाडो कैसे खाएं, एवोकैडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एवोकाडो से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं।

एवोकाडो को कैसे खाएं – How to eat Avocado in Hindi

एवोकाडो को कैसे खाएं - How to eat Avocado in Hindi

खाने में एवोकैडो को आमतौर पर कच्चा ही खाया जाता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। कई जगहों पर सैंडविच में भी एवोकैडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बटर या ऑयल के स्थान पर भी एवोकैडो का इस्तेमाल कर अनहेल्दी कैलोरी लेने से बचा जा सकता है। एवोकैडो में 14 ग्राम फैट पाया जाता है जबकि बटर में 81 ग्राम फैट मौजूद रहता है। इसलिए बटर के स्थान पर एवोकैडो का इस्तेमाल कर इसके अनोखे स्वाद का भी आनंद उठाया जा सकता है।

एवोकाडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Nutritional Value of Avocado in Hindi

एवोकाडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व - Nutritional Value of Avocado in Hindi

पोषक तत्वों में एवोकैडो को सुपर फूड कहा जाता है क्यों कि यह भोजन में पायी जाने वाली कैलोरी के लिए एक विशेष स्थान रखता है। एवोकैडो में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। एवोकैडो मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का सबसे बढ़िया स्रोत है क्योंकि इसमें शुगर कम मात्रा में पायी जाती है।

यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने के अलावा कई तरह के मिनरल और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की शरीर में भरपायी करता है। इसके अलावा यह फाइबर का भी सर्वोत्तम स्रोत है। एवोकैडो रोजमर्रा के लिए जरूरी फाइबर का 40% भाग अकेले प्रदान करता है। एवोकाडो की 100 ग्राम मात्रा में पाए जाने वाले पोषक तत्व निम्न है-

एवोकाडो से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे – Health Benefits of Avocado in Hindi

एवोकाडो से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे - Health Benefits of Avocado in Hindi

अगर फायदों की बात की जाये तो एवोकैडो खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसे सबसे सर्वोत्तम फल भी माना जाता है। अगर एवोकैडो को कच्चा खाया जाये तो यह अधिक फायदेमंद होता है। यहां हम आपको एवोकाडो खाने के फायदे और स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

एवोकाडो के फायदे भोजन पचाने में लाभदायक – Avocado for good Digestion in Hindi

एवोकाडो के फायदे भोजन पचाने में लाभदायक - Avocado for good Digestion in Hindi

ऐसा माना जाता है कि एवोकैडो इंटेस्टाइन के कार्यों को सरल बनाता है और इससे भोजन आसानी से पच जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र की क्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये दो ऐसे फाइबर हैं जो भोजन पचाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये मल बनाने में मदद करते हैं आंतों में आसानी से भोजन पचाकर इसके कार्यों को सरल बनाते हैं। ये गैस्ट्रिक और डाइजेस्टिव जूस को स्टीमूलेट करते हैं जिससे शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे व्यक्ति को डायरिया और कब्ज की शिकायत नहीं होती है सेहत ठीक रहता है।

(यह भी पढ़ें – एसिडिटी के कारण, लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय)

एवोकाडो खाने के फायदे दाँतों की देखभाल के लिए Avocado for Dental Care in Hindi

एवोकाडो खाने के फायदे दाँतों की देखभाल के लिए Avocado for Dental Care in Hindi

अगर आपको सांसों की बदबू को दूर भागना है तो एवोकैडो खाइए इसे खाने से सांसों की बदबू दूर करने में मदद मिलती है, जो कि आमतौर पर खाना सही तरीके से न पचने और पेट गड़बड़ होने के कारण होता है। पाचन क्रिया सही होने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है और एवोकैडो में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट फ्लेनॉयड मुंह के बैक्टीरिया को मारने में सहायक होता है। इसके अलावा एवोकैडो मुंह के कैंसर से भी हमें बचाता है।

(यह भी पढ़ें – मुँह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय)

एवोकाडो खाने के फायदे त्वचा और बालों के लिए Avocado for Skin and Hair Care in Hindi

एवोकाडो खाने के फायदे त्वचा और बालों के लिए Avocado for Skin and Hair Care in Hindi

शरीर में बालो और त्वचा का स्वस्थ होना बहुत जरुरी होता है एवोकैडो पोषक तत्वों से युक्त होता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में फायदेमंद होता है। यह ड्राई और डैमेज स्किन को हटाकर त्वचा को कोमल बनाता है। एवोकैडो में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होने के कारण कॉस्मेटिक पदार्थों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। यह ड्राई और डैमेज बालों को भी पोषण प्रदान करता है। एवोकैडो में बीटा कैरोटिन और लाइकोपिन जैसे दो ऑर्गेनिक यौगिक बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत को ठीक रखने के साथ ही स्किन को टोन करते हैं और बढ़ती उम्र के असर को रोकते हैं।

(यह भी पढ़ें – त्‍वचा में निखार के लिए सल्‍फर युक्‍त भोजन)

एवोकाडो खाने के फायदे लीवर को मजबूत बनाए  Avocado for Liver Care in Hindi

एवोकाडो खाने के फायदे लीवर को मजबूत बनाए  Avocado for Liver Care in Hindi

शरीर में लीवर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है एवोकाडो लीवर को डैमेज होने से बचाता है। इसमें कुछ ऐसे ऑर्गेनिक यौगिक पाए जाते हैं जो लीवर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आमतौर पर हेपेटाइटिस सी होने पर लीवर कमजोर और डैमेज हो जाता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि एवोकैडो कई तरह की बीमारियों से लीवर को बचाता है और इसे मजबूत बनाता है।

(यह भी पढ़ें – लीवर की कमजोरी कारण लक्षण और दूर करने के उपाय)

एवोकाडो खाने के फायदे आंखों के लिए फायदेमंद Avocado Improves Vision in Hindi

एवोकाडो खाने के फायदे आंखों के लिए फायदेमंद Avocado Improves Vision in Hindi

इसका सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें ल्यूटिन और जियाजैन्थीन नामक कैरोटीनॉयड मौजूद होते हैं जो आंखों को मोतियाबिंद और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की बीमारियों से बचाते हैं। आंखों के अधिकांश रोग आंखों के ऊतकों में फ्री रेडिकल के जमा हो जाने के कारण होते हैं। एवोकैडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीनॉयड आंखों में फ्री रेडिकल के खतरे को कम करता है और आंखों को स्वस्थ रखता है।

(यह भी पढ़ें – आंखों की थकान दूर करने के घरेलू उपाय)

एवोकैडो के गुण हृदय को स्वस्थ रखने में उपयोगी एवोकैडो Avocado Promotes Healthy Heart in Hindi

एवोकैडो के गुण हृदय को स्वस्थ रखने में उपयोगी एवोकैडो Avocado Promotes Healthy Heart in Hindi

एवोकाडो हृदय को स्वस्थ रखने में भी काफी उपयोगी है। एवोकाडो में बीटा-सिटोस्टीरॉल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर हृदय को रोगों से दूर रखता है। रिसर्च में पाया गया है कि नियमित एवोकैडो खाने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के एंटीएथेरोजेनिक गुण बढ़ते हैं जो हृदय को एथेरोस्क्लेरोसिस से दूर रखता है। इस फल में मौजूद पोटैशियम हाइपरटेंशन से लड़ता है और रक्त वाहिकाओं और आर्टरी के तनाव को कम करता है। इससे हॉर्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है।

अर्थराइटिस के इलाज में एवोकैडो फायदेमंद – Avocado Treats Arthritis in Hindi

अर्थराइटिस के इलाज में एवोकैडो फायदेमंद - Avocado Treats Arthritis in Hindi

एवोकाडो में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाया जाता है जो अर्थराइटिस के इलाज में काफी उपयोगी है। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल, फ्लैनॉयड, कैरोटिनॉयड, फाइटोस्टीरॉल, फैटी एल्कोहॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो पैर के जोड़ों और मसल्स के सूजन को कम करता है और अर्थराइटिस से बचाता है। पूरी दुनिया में लोग अर्थराइटिस से बचने के लिए एवोकाडो का सेवन करते हैं और स्वस्थ रहते हैं।

एवोकाडो खाने के फायदे वजन घटाने के लिए – Avocado for Weight Loss in Hindi

एवोकाडो खाने के फायदे वजन घटाने के लिए - Avocado for Weight Loss in Hindi

यह नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार के साथ, वजन को सही रखने में बहुत मदद करता है। एवोकाडो फल होते हैं जो शरीर को पोषण मूल्य प्रदान करते हैं और वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप वजन कम करने के लिए कोई डाइट प्लान बना रहे हैं तो आपको अपने आहार में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

(यह भी पढ़ें – कीटो डाइट फॉर वेट लॉस)

एवोकाडो का उपयोग – How to Use Avocado in Hindi

एवोकैडो फल का उपयोग कई प्रकार की खाद्य सामग्री में किया जा सकता है। आप इसे एक फल के रूप में सीधे भी खा सकते है। आइये इसे कुछ मुख्य उपयोग को जानते है –

  • एवोकाडो का उपयोग अन्य डिजर्ट जैसे – स्मूदी, सूप और ब्रेड टोस्ट आदि में किया जा सकता है।
  • सलाद के रूप में एवोकाडो का प्रयोग करें।
  • एवोकैडो इस्तेमाल ब्रेड आमलेट के साथ करें।
  • एवोकाडो का आइसक्रीम बनाकर सेवन करें।
  • ग्रिल ब्रेड सैंडविच के साथ एवोकाडो को डालकर खाएं।
  • एवोकाडो को नाश्ते में पैन केक के सभी भी खा सकते हैं।

एवोकाडो के नुकसान – Avocado ke Nuksan in Hindi

एवोकाडो के नुकसान - Avocado ke Nuksan in Hindi

  • एवोकैडो खाने के फायदे बहुत है लेकिन एवोकैडो के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है।
  • जिन्हें लेटेक्स के प्रति संवेदनशीलता होती हैं उनको एवोकाडो के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में एलर्जी उत्पन्न हो सकती है।
  • एवोकैडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। यदि आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

इस एवोकाडो खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ (Health benefits of Avocado in Hindi) वाले आर्टिकल में एवोकाडो के पोषक तत्व, उपयोग और एवोकैडो के लाभ की जानकारी भी दी गई है। यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration