फल

लाल अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Lal Angoor Khane Ke Fayde Aur Nuksan

लाल अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Lal Angoor Khane Ke Fayde Aur Nuksan

Red Grapes Benefits In Hindi: अंगूर एक ऐसा फल है जिसको खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपको लाल अंगूर खाने के फायदे पता है? आज हम आपको लाल अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

लाल अंगूर का उपयोग दुनिया की सबसे बेहतरीन शराब रेड वाइन बनाने के अलावा अन्य कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग किये जाते है। लाल अंगूर में विटामिन ए, सी, बी के साथ-साथ पोटेशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। हरे अंगूर की तुलना में, लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती है।

पूरे विश्व में लाल अंगूर की 200 से ज्यादा किस्में है और इसका अधिक उपयोग रेड वाइन, जैम जेली और अंगूर का रस आदि बनाने के लिए किया जाता है। आइये लाल अंगूर के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

लाल अंगूर के पोषक तत्व – Red Grapes Nutritional Value in Hindi

100 ग्राम लाल अंगूर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा निम्न होती है।

लाल अंगूर खाने के फायदे – Red Grapes Benefits In Hindi

लाल अंगूर खाने के फायदे – Red Grapes Benefits In Hindi

लाल अंगूर में रेस्वेराट्रॉल नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारे स्वस्थ के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। रेस्वेराट्रॉल सबसे अधिक उत्तेजना उत्पन्न करता है इसलिए इसका उपयोग रेड वाइन बनाने में किया जाता है। लाल अंगूर के सेवन से निम्न लाभ होते है।

(और पढ़ें – काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान)

रेड ग्रेप्स खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य में – Lal Angoor Khane Ke Fayde heart health me

लाल अंगूर खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य में – Lal Angoor Khane Ke Fayde heart health me

लाल अंगूरों में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रॉल रसायन हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। शायद अपने कही सुना होगा कि रेड वाइन पीने से रक्तचाप को स्थिर करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के खतरों को कम करने में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि लाल अंगूरों में पाया जाने वाला रेसवेराट्रोल वही है, जो रेड वाइन में होता है और दिल को स्वस्थ बनाता है।

लाल अंगूर खाने के फायदे डायबिटीज में – Red Grapes Benefits In Diabetes In Hindi

लाल अंगूर खाने के फायदे डायबिटीज में – Red Grapes Benefits In Diabetes In Hindi

जो लोग मधुमेह रोगी है उनके लिए लाल अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। लाल अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नामक रसायन पाया जाता है। इस रेसवेरेट्रॉल में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव होता है, जो हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को सही रखने में मदद करता है। रेसवेरेट्रॉल रसायन का उपयोग डायबिटीज की दवाओं में भी उपयोग किया जाता है।

मोटापा कम करने के लिए खाएं लाल अंगूर – Motapa kam karne ke liye khaye Lal angoor

मोटापा कम करने के लिए खाएं लाल अंगूर – Motapa kam karne ke liye khaye Lal angoor

यदि आप अपने भरी वजह से परेशान है और मोटापा कम करना चाहते है तो इसके लिए लाल अंगूर का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। लाल अंगूरों में पाये जाने वाले रेवेराट्रोल और पेरोस्टीस्टीलीन (Pterostilbene) यौगिक मोटापे से लड़ने में मदद कर सकते हैं। यह दोनों यौगिक शरीर की आंत के बैक्टीरिया को बेहतर बनाने और ऊर्जा को विनियमित करने में मदद करते हैं।

किडनी के लिए फायदेमंद है लाल अंगूर – Kidney ke liye faydemand hai Lal Angoor

किडनी के लिए फायदेमंद है लाल अंगूर - Kidney ke liye faydemand hai Lal Angoor

अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप लाल अंगूर का सेवन कर सकते है। लाल अंगूर यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते है। ये हमारे सिस्टम से एसिड को खत्म करने में मदद करते हैं और गुर्दे की काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करे लाल अंगूर – Red Grapes Benefits In blood pressure In Hindi

ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करे लाल अंगूर - Red Grapes Benefits In blood pressure In Hindi

हमारे शरीर के लिए पोटेशियम एक बहुत उपयोगी तत्व होता है। पोटेशियम की कमी होने पर हाई-ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है। लाल अंगूर में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है इसलिए शरीर में ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आपके लिए अंगूर के खाने चाहिए।

लाल अंगूर खाने के फायदे मस्तिष्क के लिए – Lal Angoor Khane Ke Fayde brain ke liye

लाल अंगूर खाने के फायदे मस्तिष्क के लिए – Lal Angoor Khane Ke Fayde brain ke liye

लाल अंगूर का सेवन हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह अल्जाइमर रोग को धीमा कर सकता है। इसमें पाया जाने वाला रेसवेराट्रॉल अल्जाइमर रोग की गति को धीमा कर सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार रेड वाइन पीने से मेमोरी लॉस होने का खतरा कम होता है।

कुछ चूहों पर किये गए अध्ययनों में, रेस्वेराट्रॉल के साथ इलाज में चूहों में स्मृति और मस्तिष्क के कार्य में सुधार दिखाया है। शोधकर्ताओं ने रेसवेराट्रॉल और मस्तिष्क स्वास्थ्य के बीच कुछ रासायनिक कनेक्शनों के बारे में बताया है, हालांकि इसमें अभी और शोध की आवश्यकता है।

कैंसर से बचाव करें लाल अंगूर – Red Grapes Benefits for Protect Against Cancer In Hindi

कैंसर से बचाव करें लाल अंगूर – Red Grapes Benefits for Protect Against Cancer In Hindi

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी को ठीक करने में भी लाल अंगूर आपकी मदद कर सकते है। प्रयोगशाला में रेस्वेराट्रोल और पशुओं के बीच हुए परीक्षणों से पता चलता है कि रेस्वेराट्रोल का सेवन कैंसर के विकास को धीमा करने में मदद करता है। लेकिन क्या यह मनुष्यों को कैंसर से बचाने में मदद करेगा, यह जानने के लिए और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है।

लाल अंगूर खाने के फायदे इम्यूनिटी पॉवर में  – Red Grapes Benefits for Immunity power In Hindi

लाल अंगूर खाने के फायदे इम्यूनिटी पॉवर में  – Red Grapes Benefits for Immunity power In Hindi

रेड ग्रेप्स  खाना आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा प्राकृतिक तरीका है। इसलिए आप अपनी बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए लाल रंग के अंगूर खाएं।

लाल अंगूर खाने के फायदे आंखों के लिए – Lal Angoor Khane Ke Fayde ankho ke liye

लाल अंगूर खाने के फायदे आंखों के लिए – Lal Angoor Khane Ke Fayde ankho ke liye

आंखों के लिए भी लाल अंगूर खाना अच्छा माना जाता है। लाल अंगूर में रेसवेरेट्रॉल, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-ट्यूमरोजेनिक, एंटी-एपोप्टोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है। यह ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, उम्र संबंधी नेत्र विकार आदि आंखों के रोगों से बचाव कर सकता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़कर रेटिना की रक्षा कर सकता है।

लाल अंगूर के फायदे सूजन से राहत देने में – Benefits of Red grapes in relieving inflammation in Hindi

लाल अंगूर के फायदे सूजन से राहत देने में – Benefits of Red grapes in relieving inflammation in Hindi

सूजन को कम करने के लिए आप लाल अंगूर का सेवन कर सकते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा लाल अंगूर में पॉलीफेनॉल्स और एंथोसाइनेंस तत्व होते है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन के लिए प्रभावी होते है।

सॉफ्ट स्किन के लिए लाल अंगूर – Red Grape For Soft Skin in Hindi

सॉफ्ट स्किन के लिए लाल अंगूर - Red Grape For Soft Skin in Hindi

लाल अंगूर में विटामिन ई, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही लाल अंगूर में रेसवेराट्रॉल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आपकी स्किन सॉफ्ट रहती है और स्किन एलर्जी, हर्पीज आदि समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

बेहतर नींद के लिए खाएं लाल अंगूर – Red grapes for better sleep in Hindi

बेहतर नींद के लिए खाएं लाल अंगूर – Red grapes for better sleep in Hindi

बेहतर नींद के लिए आप लाल अंगूर को खाएं। लाल अंगूर में मेलाटॉनिन तत्व पाया जाता है जो अनिद्रा (इंसोमनिया) की समस्या को दूर करके अच्छी तरह से नींद लेने में मदद करता है। बेहतर नींद के लिए आप रात में सोने से पहले लाल अंगूर को खाएं।

लाल अंगूर खाने के फायदे एंटीऑक्सीडेंट में – Red Grapes Benefits In antioxidants In Hindi

लाल अंगूर खाने के फायदे एंटीऑक्सीडेंट में – Red Grapes Benefits In antioxidants In Hindi

लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट में बहुत अधिक मात्रा में होता हैं। एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को रासायनिक यौगिक से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। यह कैंसरमधुमेहअल्जाइमर, पार्किंसंस और हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाते हैं और आपको बीमारी से जल्दी ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं।

रेड ग्रेप्स में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट, रेसवेराट्रॉल, दिल और मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करता है। यह शरीर को कैंसर, वायरस और सूजन से लड़ने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है।

लाल अंगूर खाने के फायदे हड्डियां मजबूत बनाने में –  Red Grapes Benefits for Bones in Hindi

लाल अंगूर खाने के फायदे हड्डियां मजबूत बनाने में –  Red Grapes Benefits for Bones in Hindi

रेड ग्रेप्स में रेसवेरेट्रॉल तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं और ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोगी होते हैं। रोजाना लाल अंगूर का सेवन करने से ऑस्टीयोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए लाल अंगूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

लाल अंगूर का उपयोग – How to Use Red Grapes in Hindi

रेड ग्रेप्स का सेवन किसी भी टाइम किया जा सकता है, इसके लिए कोई निश्चित समय नहीं है। लाल अंगूर का प्रयोग कई प्रकार से किया जा सकता है, इसके उपयोग आप निम्न तरीके से करें।

  • लाल अंगूर को आप सीधे खा सकते हैं।
  • फ्रूट सलाद में लाल अंगूर का सेवन करें।
  • लाल अंगूर का जूस बना कर पियें।
  • रेड ग्रेप्स की फ्रूट स्मूदी या शेक बना कर पियें।
  • लाल अंगूर का इस्तेमाल मीठी डिश की ड्रेसिंग में भी कर सकते हैं।
  • रेड ग्रेप्स को स्वीट योगर्ट के साथ मिलाकर खाएं।

लाल अंगूर खाने के नुकसान – Side Effects of Red Grapes in Hindi

लाल अंगूर खाने के नुकसान – Side Effects of Red Grapes in Hindi

लाल अंगूर का सेवन सीमित मात्रा में करने से किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं होते है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे होने वाले कुछ नुकसान निम्न है।

  • अंगूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए दस्त आदि की परेशानी में लाल अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से लाल अंगूर का सेवन करें।
  • लाल अंगूर में एंटी प्लेटलेट्स प्रभाव होता है, जो रक्त का थक्का बनने से रोकता है। इसलिए सर्जरी से दो हफ्ते पहले लाल अंगूर का सेवन न करें।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
  • लाल अंगूर के ज्यादा सेवन से आपको गैस की शिकायत हो सकती है।
  • यदि आप अंगूर से बनी हुई लाल वाइन का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रहे की आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें।
  • लाल अंगूर के अधिक सेवन से आपको उबकाई और उलटी हो सकती है।

लाल अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Lal Angoor Khane Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration