फल

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Kale Angoor Khane Ke Fayde Aur Nuksan

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान - Kale Angoor Khane Ke Fayde Aur Nuksan

Black Grapes Benefits In Hindi: अंगूर एक ऐसा फल है जिसको खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपको काले अंगूर खाने के फायदे पता है? आज हम आपको काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

अंगूर रस से भरा हुआ एक मौसमी फल है जो गर्मीं के सीजन में आसानी से मिल जाता है। बाजार में आपको कई रंगों के अंगूर जैसे हरे अंगूर, लाल अंगूर और काले अंगूर आसानी से मिल जाते है।

हरे और काले दोनों अंगूर का साइंटिफिक नाम विटिस विनिफेरा (Vitis vinifera) है और दोनों में लगभग एक समान पोषक तत्व पाए जाते है। आइये काले अंगूर के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

काले अंगूर के पोषक तत्व – Black Grapes Nutritional Value in Hindi

100 ग्राम काले अंगूर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा निम्न होती है।

काले अंगूर खाने के फायदे – Black Grapes Benefits In Hindi

काले अंगूर खाने के फायदे – Black Grapes Benefits In Hindi

काले अंगूर हमारे स्वस्थ के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते है, इसके सेवन से निम्न लाभ होते है।

(और पढ़ें – सेहत के लिए अंगूर खाने के फायदे और नुकसान)

काले अंगूर खाने के फायदे डायबिटीज में – Black Grapes Benefits In Diabetes In Hindi

काले अंगूर खाने के फायदे डायबिटीज में – Black Grapes Benefits In Diabetes In Hindi

जो लोग मधुमेह रोगी है उनके लिए काले अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नामक रसायन पाया जाता है। इस रेसवेरेट्रॉल में एंटीहाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव होता है, जो हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को सही रखने में मदद करता है। रेसवेरेट्रॉल रसायन का उपयोग डायबिटीज की दवाओं में भी उपयोग किया जाता है।

काले अंगूर खाने के फायदे एंटीऑक्सीडेंट में – Black Grapes Benefits In antioxidants In Hindi

काले अंगूर खाने के फायदे एंटीऑक्सीडेंट में – Black Grapes Benefits In antioxidants In Hindi

हरे या लाल अंगूर की तुलना में काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट में बहुत अधिक मात्रा में होता हैं। एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को रासायनिक यौगिक से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। यह कैंसर, मधुमेह, अल्जाइमर, पार्किंसंस और हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाते हैं और आपको बीमारी से जल्दी ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं।

काले अंगूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट, रेसवेराट्रॉल, दिल और मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करता है। यह शरीर को कैंसर, वायरस और सूजन से लड़ने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है।

काले अंगूर खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य में – Kale Angoor Khane Ke Fayde heart health me

काले अंगूर खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य में – Kale Angoor Khane Ke Fayde heart health me

काले अंगूरों में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रॉल रसायन हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। शायद अपने कही सुना होगा कि रेड वाइन पीने से रक्तचाप को स्थिर करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के खतरों को कम करने में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि लाल और काले अंगूरों में पाया जाने वाला रेसवेराट्रोल वही है, जो रेड वाइन में होता है और दिल को स्वस्थ बनाता है।

काले अंगूर खाने के फायदे अल्जाइमर में – Kale Angoor Khane Ke Fayde Alzheimer’s me

काले अंगूर खाने के फायदे अल्जाइमर में – Kale Angoor Khane Ke Fayde Alzheimer’s me

काले अंगूर का सेवन अल्जाइमर रोग को धीमा कर सकता है। इसमें पाया जाने वाला रेसवेराट्रॉल अल्जाइमर रोग की गति को धीमा कर सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार रेड वाइन पीने से मेमोरी लॉस होने का खतरा कम होता है। कुछ चूहों पर किये गए अध्ययनों में, रेस्वेराट्रॉल के साथ इलाज में चूहों में स्मृति और मस्तिष्क के कार्य में सुधार दिखाया है।

शोधकर्ताओं ने रेसवेराट्रॉल और मस्तिष्क स्वास्थ्य के बीच कुछ रासायनिक कनेक्शनों के बारे में बताया है, हालांकि इसमें अभी और शोध की आवश्यकता है।

मोटापा कम करने के लिए खाएं काले अंगूर – Motapa kam karne ke liye khaye kale angur

मोटापा कम करने के लिए खाएं काले अंगूर - Motapa kam karne ke liye khaye kale angur

यदि आप अपने भरी वजह से परेशान है और मोटापा कम करना चाहते है तो इसके लिए काले अंगूर का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। काले अंगूरों में पाये जाने वाले रेवेराट्रोल और पेरोस्टीस्टीलीन (Pterostilbene) यौगिक मोटापे से लड़ने में मदद कर सकते हैं। यह दोनों यौगिक शरीर की आंत के बैक्टीरिया को बेहतर बनाने और ऊर्जा को विनियमित करने में मदद करते हैं।

कैंसर से बचाव करें काले अंगूर – Black Grapes Benefits for Protect Against Cancer In Hindi

कैंसर से बचाव करें काले अंगूर - Black Grapes Benefits for Protect Against Cancer In Hindi

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी को ठीक करने में भी काले अंगूर आपकी मदद कर सकते है। प्रयोगशाला में रेस्वेराट्रोल और पशुओं के बीच हुए परीक्षणों से पता चलता है कि रेस्वेराट्रोल का सेवन कैंसर के विकास को धीमा करने में मदद करता है। लेकिन क्या यह मनुष्यों को कैंसर से बचाने में मदद करेगा, यह जानने के लिए और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है।

काले अंगूर खाने के फायदे आंखों के लिए – Kale Angoor Khane Ke Fayde ankho ke liye

काले अंगूर खाने के फायदे आंखों के लिए – Kale Angoor Khane Ke Fayde ankho ke liye

आंखों के लिए भी काले अंगूर खाना अच्छा माना जाता है। काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-ट्यूमरोजेनिक, एंटी-एपोप्टोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है। यह ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, उम्र संबंधी नेत्र विकार आदि आंखों के रोगों से बचाव कर सकता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़कर रेटिना की रक्षा कर सकता है।

काले अंगूर खाने के फायदे हड्डियां मजबूत बनाने में –  Black Grapes Benefits for Bones in Hindi

काले अंगूर खाने के फायदे हड्डियां मजबूत बनाने में –  Black Grapes Benefits for Bones in Hindi

अंगूर में रेसवेरेट्रॉल तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं और ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोगी होते हैं। रोजाना अंगूर का सेवन करने से ऑस्टीयोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए अंगूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

काले अंगूर के फायदे सूजन से राहत देने में – Benefits of black grapes in relieving inflammation in Hindi

काले अंगूर के फायदे सूजन से राहत देने में -Benefits of black grapes in relieving inflammation in Hindi

सूजन को कम करने के लिए आप काले अंगूर का सेवन कर सकते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा काले अंगूर में पॉलीफेनॉल्स और एंथोसाइनेंस तत्व होते है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन के लिए प्रभावी होते है।

बेहतर नींद के लिए खाएं काले अंगूर – Black grapes for better sleep in Hindi

बेहतर नींद के लिए खाएं काले अंगूर - Black grapes for better sleep in Hindi

बेहतर नींद के लिए आप काले अंगूर को खाएं। काले अंगूर में मेलाटॉनिन तत्व पाया जाता है जो अनिद्रा (इंसोमनिया) की समस्या को दूर करके अच्छी तरह से नींद लेने में मदद करता है। बेहतर नींद के लिए आप रात में सोने से पहले काले अंगूर को खाएं।

काले अंगूर का उपयोग – How to Use Black Grapes in Hindi

काले अंगूर का सेवन किसी भी टाइम किया जा सकता है, इसके लिए कोई निश्चित समय नहीं है। काले अंगूर का प्रयोग कई प्रकार से किया जा सकता है, इसके उपयोग आप निम्न तरके से करें।

  • काले अंगूर को आप सीधे खा सकते हैं।
  • फ्रूट सलाद में काले अंगूर का सेवन करें।
  • काले अंगूर का जूस बना कर पियें।
  • काले अंगूर की फ्रूट स्मूदी या शेक बना कर पियें।
  • काले अंगूर का इस्तेमाल मीठी डिश की ड्रेसिंग में भी कर सकते हैं।
  • काले अंगूर को स्वीट योगर्ट के साथ मिलाकर खाएं।

काले अंगूर खाने के नुकसान – Side Effects of Black Grapes in Hindi

काले अंगूर के नुकसान – Side Effects of Black Grapes in Hindi

काले अंगूर का सेवन सीमित मात्रा में करने से किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं होते है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे होने वाले कुछ नुकसान निम्न है।

  • अंगूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए दस्त आदि की परेशानी में काले अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से काले अंगूर का सेवन करें।
  • काले अंगूर में एंटी प्लेटलेट्स प्रभाव होता है, जो रक्त का थक्का बनने से रोकता है। इसलिए सर्जरी से दो हफ्ते पहले काले अंगूर का सेवन न करें।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
  • काले अंगूर के ज्यादा सेवन से आपको गैस की शिकायत हो सकती है।
  • यदि आप अंगूर से बनी हुई लाल वाइन का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रहे की आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें।
  • काले अंगूर के अधिक सेवन से आपको उबकाई और उलटी हो सकती है।

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Kale Angoor Khane Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration