अन्य

दिल (मानव हृदय) के बारे में मजेदार रोचक तथ्य – Amazing Facts About Human Heart In Hindi

दिल (मानव हृदय) के बारे में मजेदार रोचक तथ्य - Amazing Fun Facts About the Heart in hindi

Amazing Facts About Human Heart In Hindi: मानव हृदय के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्‍य हैं जिन्हें जानकर आप सोच में पड़ सकते हैं। हृदय मनुष्य की शरीर की संचार प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आलिन्द, निलय, वाल्व और विभिन्न धमनियों तथा शिराओं से मिलकर बना होता है। दिल का मुख्य कार्य रक्त को पूरे शरीर में पहुँचाना है। दिल प्रत्येक व्यक्ति को जीवित रखने के लिए एक आवश्यक अंग है, इसलिए इसके स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखना आवश्यक होता है दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम के साथ स्वस्थ दिनचर्या को अपनाना महत्वपूर्ण है, और दिल को नुकसान पहुँचाने वाली चीजों (जैसे धूम्रपान) से परहेज करना होता है। ह्रदय पर पुरातन काल से ही काफी चर्चा का बिषय रहा है और बढ़ते समय के साथ लोगों के मन में, दिल के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की तीव्र जिज्ञासा रही है।

काफी लोग हृदय के बारे में बहुत कुछ जानते होगें, लेकिन हम यहाँ हृदय के बारे में कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें आप शायद ही जानते हों। आइए दिल से जुड़े आश्चर्यजनक रोचक तथ्‍यों के बारे में पता करते हैं।

मानव हृदय के बारे में रोचक तथ्‍य – Interesting Facts About Heart in Hindi

मानव हृदय के बारे में रोचक तथ्‍य - Interesting Facts About Heart in hindi

दिल के बारे में कुछ मजेदार तथ्य इस प्रकार हैं:

  1. एक वयस्क व्यक्ति में दिल का औसतन आकार उसकी मुट्ठी के समान होता है। (और पढ़े – मानव हृदय की संरचना (ह्यूमन हार्ट एनाटॉमी) हार्ट की बीमारियाँ और इलाज…)
  2. दिल एक दिन में लगभग 115,000 बार धड़कता है।
  3. दिल एक दिन में लगभग 2,000 गैलन (7570 लीटर) रक्त को पंप करता है।
  4. एक विद्युत प्रणाली (electrical system) दिल की लय को नियंत्रित करती है, जिसे कार्डियक कंडक्शन सिस्टम (cardiac conduction system) के नाम से जाना जाता है।
  5. एक वयस्क व्यक्ति का दिल प्रति मिनट 60 से 80 बार धड़कता है।
  6. हृदय का वजन पुरुषों में लगभग 280 से 340 ग्राम और महिलाओं में 230 से 280 ग्राम होता है।
  7. नवजात शिशुओं के हृदय की धड़कन की गति 70 से 190 बीट प्रति मिनट होती है।
  8. शरीर से डिस्कनेक्ट होने या शरीर से बाहर होने पर भी दिल का धड़कना जारी रह सकता है। (और पढ़े – जानें हार्ट को हेल्‍दी कैसे रखें…)
  9. सबसे पहले हृदय रोग के ज्ञात मामले की पहचान 3,500 साल पुराने मिस्र के ममी के अवशेषों में की गई थी।
  10. 1958 में पहला कृत्रिम इम्प्लांटेबल पेसमेकर (implantable pacemaker) का इस्तेमाल आर्ने लार्सन (Arne Larsson) पर किया गया था। पेसमेकर पाने वाले आर्ने लार्सन (Arne Larsson) अधिक समय तक जीवित रहे। लार्सन की मृत्यु 86 की उम्र में एक ऐसी बीमारी से हुई थी, जो दिल से सम्बंधित नहीं थी।
  11. पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सन् 1893 में डेनियल हेल विलियम्स (Daniel Hale Williams) द्वारा की गई थी, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हृदय रोग विशेषज्ञों (black cardiologists) में से एक थे।
  12. सभी जीवित प्राणी में से fairy fly के पास सबसे छोटा दिल होता है, fairy fly एक प्रकार की ततैया (wasp) है।
  13. तेज़ दिल की धड़कन वाला सबसे छोटा स्तनपायी जीव अमेरिकन पिग्मी श्यू (pygmy shrew) है, जिसकी दिल की धड़कन प्रति मिनट 1,200 बीट्स है।
  14. व्हेल मछली एक ऐसी एक मात्र स्तनधारी जीव है, जिसके पास सबसे बड़ा दिल होता है।
  15. एक जिराफ़ के ह्रदय का बाएं निलय (वेंट्रिकल), दाएं निलय की अपेक्षा मोटा होता है। क्योंकि उनके बाएं निलय से रक्त को जिराफ की लंबी गर्दन के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुंचाने के लिए पंप करना पड़ता है।
  16. दिल का दौरा (heart attacks) पड़ने के लिए, क्रिसमस का दिन साल का सबसे सामान्य दिन है। इसके आलावा अधिकतर हार्ट अटैक सोमवार को आते हैं। (और पढ़े – हार्ट अटैक से बचने के उपाय…)
  17. मानव हृदय का वजन 1 पाउंड (454 ग्राम) से कम होता है। हालाँकि, एक पुरुष के हार्ट का वजन, महिला हार्ट की अपेक्षा औसतन 2 औंस (56 ग्राम) भारी होता है।
  18. एक महिला का दिल, पुरुष दिल की तुलना में थोड़ा तेजी से धड़कता है।
  19. दिल की धड़कन की आवाज़ (लब-डब) दिल के वाल्व खुलने और बंद होने के कारण आती है।
  20. दिल का टूटना संभव है, दिल टूटने की स्थिति को ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम कहा जाता है, जिसमें हार्ट अटैक के समान लक्षण प्रगट हो सकते हैं। हार्ट अटैक और दिल के टूटने की स्थिति में अंतर केवल यह है कि, हार्ट अटैक दिल की बीमारी से सम्बंधित होता है और ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम (टूटा हुआ दिल) एक भावनात्मक या शारीरिक तनाव से सम्बंधित स्थिति है, जो तनाव हार्मोन की अधिकता के कारण उत्पन्न होती है।
  21. टूटे हुए दिल की स्थिति या ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम, मौत का कारण भी बन सकती है, लेकिन बेहद दुर्लभ है।
  22. दिल की आकृति का आइकॉन, जो कि प्रेम का प्रतीक होता है, की उत्पत्ति पारंपरिक रूप से सिल्फ़ियम पौधे (silphium plant) की पत्तियों से मानी जाती है। इस पौधे का उपयोग पुरातन काल में जन्म नियंत्रण के रूप में किया जाता था।
  23. यदि शरीर की सभी रक्त वाहिकाओं की लम्बाई को मापा जाए, तो यह लगभग 60,000 मील से अधिक होती है।
  24. हंसना, दिल के लिए अच्छा होता है। यह तनाव को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration