हेल्थ टिप्स

जानें फल खाने का सही समय क्या है – Best Time To Eat Fruits in Hindi

जानें कि फल खाने का सही समय क्या है - Best Time To Eat Fruits in Hindi

Best Time To Eat Fruits in Hindi: हम सभी जानते हैं कि फल हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक (healthier) होते है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि किस समय फल खाना शरीर के लिए ज्यादा प्रभावी (effective) और लाभदायक होता है। किसी भी समय फल खाने से व्यक्ति को पाचन की समस्या, कब्ज, पेट खराब होना, अनिद्रा और यहां तक की डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी सहित अन्य समस्याएं (health issues) भी हो सकती हैं। स्टडी में पाया गया है कि दिन में किसी विशेष समय (specific time) फल खाने से शरीर पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

कुछ फल सुबह के समय खाने से वे शरीर को तुरंत और अतिरिक्त एनर्जी प्रदान करते हैं जबकि कुछ अन्य फल उसी समय खाने से शरीर को एनर्जी नहीं मिलती है। आमतौर पर फल खाने का सही समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फल में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सामान्य शर्करा में बदलकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन यह शर्करा (sugar) जब शरीर द्वारा उपयोग में नहीं लाया जाता है तो वसा के रूप में जम जाता है और वजन बढ़ाने सहित अन्य समस्याओं का कारण बन जाता है। तो आइये जानते हैं कि फल खाने का सही समय (right time) कब होता है।

विषय सूची

  1. सुबह का समय फल खाने के लिए बेहतर – Morning Is Right Time To Eat Fruits In Hindi
  2. दो खाना के बीच का अंतराल फल खाने का सही समय – Best Time To Eat Fruits Is In Between Two Meals In Hindi
  3. वर्कआउट के पहले और बाद का समय फल खाने का सर्वोत्तम समय – Pre And Post Workout Is Best Time To Eat Fruits In Hindi
  4. फल खाने का सबसे खराब समय – Worst Time To Eat Fruits In Hindi
  5. सोने से पहले फल न खाएं – Before Bed Time Avoid Eating Fruits In Hindi
  6. भोजन के तुरंत पहले और बाद में फल न खाएं – Immediate Before And After Meals Avoid Eating Fruits In Hindi
  7. अलग-अलग फल खाने का सही समय – Best Time To Eat Different Fruits in hindi

सुबह का समय फल खाने के लिए बेहतर – Morning Is Right Time To Eat Fruits In Hindi

सुबह का समय फल खाने के लिए बेहतर - Morning Is Right Time To Eat Fruits In Hindi

फल खाने का सही समय सुबह होता है। माना जाता है कि सुबह खाली पेट फल खाने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र फल में मौजूद शर्करा को बहुत तेजी से विघटित (breakdown) करता है जिसके कारण शरीर को फल में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिलता है। फल में भरपूर मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ ही कमजोरी दूर करने और शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन उचित समय पर ही फल खाने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व (nutrients) शरीर को मिल पाते हैं। इसलिए फलों में मौजूद पोषक तत्वों का भरपूर फायदा उठाने के लिए सुबह के समय फल खाना चाहिए।

आप चाहें तो सुबह के समय कई फलों को मिलाकर स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह के नाश्ते से लंच के बीच के समय में भी फल खाया जा सकता है। सुबह के समय नाश्ते में सेब, पपीता, तरबूज, कीवी (kiwi) आदि फल खाया जा सकता है। वास्तव में ये सभी फल आमतौर पर सुबह के समय ही खाने से इनके फायदे मिलते हैं।

(और पढ़े – सुबह के नाश्ते में ये खाएंगे तो रहेंगे फिट…)

दो खाना के बीच का अंतराल फल खाने का सही समय – Best Time To Eat Fruits Is In Between Two Meals In Hindi

दो खाना के बीच का अंतराल फल खाने का सही समय - Best Time To Eat Fruits Is In Between Two Meals In Hindi

सुबह के अलावा दो मील (भोजन) के बीच के समय अंतराल (gap) में भी फल खाना सर्वोत्तम समय माना जाता है। दो भोजन के अंतराल के बीच वाले समय में फल खाना इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय पेट खाली होता है और पेट में विभिन्न तरह के एंजाइम स्रावित होते हैं जिसके कारण पाचन की गति तेज हो जाती है और फल में मौजूद शर्करा आसानी से पच (digest) जाता है और शरीर को अधिक से अधिक पोषक तत्व, फाइबर, मिनरल और अन्य तत्व प्रदान करता है।

दो मील के बीच के समय में फल खाना इसलिए भी बेहतर होता है क्योंकि यह व्यक्ति के भूख को खत्म नहीं करता है और आसानी से पच भी जाता है और भारीपन महसूस नहीं होता है। इस समय में फल खाने से व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित (balanced) रहता है और उसे मोटापे की समस्या नहीं होती है। केला, आम, अंकुरित अनाज इस समय खाया जा सकता है।

(और पढ़े – क्या आप जानते है पेट में खाना पच रहा है या सड़ रहा है…)

वर्कआउट के पहले और बाद का समय फल खाने का सर्वोत्तम समय – Pre And Post Workout Is Best Time To Eat Fruits In Hindi

वर्कआउट के पहले और बाद का समय फल खाने का सर्वोत्तम समय - Pre And Post Workout Is Best Time To Eat Fruits In Hindi

एक्सरसाइज या वर्कआउट से पहले और बाद का समय फल खाने के लिए सर्वोत्तम समय (best time to eat fruit) माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस समय फल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है जिससे आपको अच्छी तरह से एक्सरसाइज (excercise) करने में मदद मिलती है और फिटनेस भी बेहतर होती है। सुबह उठने के बाद और वर्कआउट से पहले हमारा शरीर आराम की मुद्रा में होता है इसलिए शरीर के अंगों (organs) को एक्टिवेट करने के लिए इस समय फल खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है और एक्सरसाइज के दौरान भी शरीर को इसका कोई नुकसान नहीं होता है।

इसलिए वर्कआउट से पहले फल खाने से शरीर को पूरी एनर्जी मिल जाती है। ठीक यही चीज वर्कआउट के बाद फल खाने से होती है। वर्कआउट करने के बाद शरीर की एनर्जी खत्म हो जाती है और इस दौरान कम कैलोरी और उच्च फाइबर युक्त फल खाने से शरीर को एनर्जी की दोबारा से सप्लाई हो जाती है। इसलिए वर्कआउट के पहले और वर्कआउट के बाद फल खाना एक बेहतर समय माना जाता है। वर्कआउट से आधे घंटे पहले आम खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पपीता और संतरे का जूस भी लिया जा सकता है।

(और पढ़े – जिम जाने वालों के काम की है ये टिप्स, इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो रहेंगे फिट!)

फल खाने का सबसे खराब समय – Worst Time To Eat Fruits In Hindi

फल खाने का सबसे खराब समय - Worst Time To Eat Fruits In Hindi

जैसा ऊपर बताया गया कि फल में मौजूद शर्करा को शरीर में टूटने में समय लगता है और यह शर्करा हर समय शरीर में आसानी से न तो टूटता है और न ही आसानी से पच (assimilate) पाता है इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि हमें किस समय फल खाना चाहिए और किस समय नहीं खाना चाहिए।

(और पढ़े – संतुलित आहार के लिए जरूरी तत्व , जिसे अपनाकर आप रोंगों से बच पाएंगे…)

सोने से पहले फल न खाएं – Before Bed Time Avoid Eating Fruits In Hindi

सोने से पहले फल न खाएं - Before Bed Time Avoid Eating Fruits In Hindi

रिसर्च में पाया गया है कि रात में सोने से पहले कोई भी फल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इस समय फल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है। रात के समय फल खाने से शरीर में इंसुलिन (insulin) और शर्करा की मात्रा बढ़ सकती है जिसके कारण आपको नींद आने में भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात के समय फल खाने से व्यक्ति मधुमेह का भी रोगी (diabetic patient) हो सकता है। इसलिए शाम के समय और रात के भोजन के बाद फल खाने से परहेज करना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो रात के भोजन से दो घंटे पहले ही फल खा लेना चाहिए।

(और पढ़े – अच्छी नींद के लिए सोने से पहले खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ…)

भोजन के तुरंत पहले और बाद में फल न खाएं – Immediate Before And After Meals Avoid Eating Fruits In Hindi

भोजन के तुरंत पहले और बाद में फल न खाएं - Immediate Before And After Meals Avoid Eating Fruits In Hindi

भोजन के तुरंत पहले और तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। भोजन करने या भोजन के बाद आधे घंटे से अधिक समय के बाद या पहले फल खाना चाहिए। इसका कारण यह है कि भोजन करने के तुरंत पहले या तुरंत बाद में फल खाने से यह सही तरीके से पच नहीं पाता है और फल में मौजूद सभी जरुरी पोषक तत्व (nutrients) भी शरीर को नहीं मिल पाता है। यदि आप मधुमेह (diabetes) के मरीज हैं तो आपको भोजन करने के दो या इससे अधिक घंटे बाद और भोजन करने से एक घंटे पहले फल खाना चाहिए।

(और पढ़े – मधुमेह को कम करने वाले आहार…)

अलग-अलग फल खाने का सही समय – Best Time To Eat Different Fruits in hindi

केला खाने का सही समय – Best Time To Eat Banana In Hindi

केला खाने का सही समय - Best Time To Eat Banana In Hindi

केला में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और त्वचा को भी टाइट रखता है। आमतौर पर केला खाने का सही समय सुबह माना जाता है। वर्कआउट से पहले भी केला खाना बेहतर माना जाता है क्योंकि यह शरीर को पर्याप्त एनर्जी प्रदान करता है। लेकिन यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि सुबह केले को कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। सुबह केले को किसी न किसी अन्य फल के मिलाकर खाना चाहिए। यदि आप सुबह केला खा रहे हैं तो इसे ओटमील या अन्य फलों से साथ खाएं। सुबह ओटमील के साथ केला खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसके अलावा जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं वे सुबह दूध के साथ केला खा सकते हैं। रात में किसी भी परिस्थिति में केला न खाएं क्योंकि रात में यह श्लेष्म (mucus) बनाता है और व्यक्ति को अपच (indigestion)की समस्या हो जाती है।

(और पढ़े – केला खाने के फायदे जो आपने अभी तक सुने नहीं होंगे…)

सेब खाने का सही समय – Best Time To Eat Apple In Hindi

सेब खाने का सही समय - Best Time To Eat Apple In Hindi

आपने यह लोकप्रिय वाक्य जरूर सुना होगा कि ‘एक सेब रोज खाइये, डॉक्टर के पास जाने से बचिये ‘।  एक स्टडी में पाया गया है कि सेब खाने का सही समय सुबह होता है। इसका कारण यह है कि सेब के छिलके में डाइटरी फाइबर (dietary fiber) और पेक्टिन (pectin) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और रात में खाने पर इसे पचने में कठिनाई होती है और व्यक्ति को सही तरीके से नींद नहीं आती है। सुबह टहलने और व्यायाम करने के बाद नाश्ते में एक सेब रोजाना खाना फायदेमंद होता है और यही इसका सही समय भी माना जाता है। सुबह सेब खाने से व्यक्ति का ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।

(और पढ़े – सेब के फायदे और नुकसान…)

कीवी खाने का सही समय – Best Time To Eat Kiwi In Hindi

कीवी खाने का सही समय - Best Time To Eat Kiwi In Hindi

कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और सुबह कीवी खाना सही समय माना जाता है। माना जाता है कि सुबह कीवी खाने से वजन नहीं बढ़ता है। आमतौर पर कीवी एक ऐसा फल है जिसे किसी भी समय खाया जा सकता है लेकिन इसे सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। प्रचुर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होने के कारण कीवी आसानी से पच जाता है और थकान, कब्ज को दूर करने और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए प्रत्यके सुबह नाश्ते में एक या तीन कीवी खाकर पानी पीना लाभदायक होता है।

(और पढ़े – किवी के फायदे और नुकसान…)

तरबूज खाने का सही समय – Best Time To Eat Watermelon In Hindi

तरबूज खाने का सही समय - Best Time To Eat Watermelon In Hindi

तरबूज में उच्च मात्रा में कैरोटिनॉयड्स (carotenoids) और लाइकोपिन पाया जाता है जो हृदय की कोशिकाओं को टूटने नहीं देता है और शरीर की क्रियाओं (function) को बेहतर बनाता है। तरबूज खाने सही समय सुबह है। तापमान बढ़ते ही शरीर को ठंडक प्रदान करने में तरबूज काफी फायदेमंद होता है। इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि तरबूज को टुकड़ों में काटकर इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख देना चाहिए इसके बाद इसे नाश्ते में खाना चाहिए। सुबह के अलावा तरबूज को दोपहर में भी खाया जा सकता है। लेकिन शाम और रात में तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए। इसका कारण यह है कि रात के समय तरबूज खाने से अपच हो सकता है और पेट भी गड़बड़ हो सकता है। इसलिए शाम या रात में तरबूज नहीं खाना चाहिए।

(और पढ़े – तरबूज खाने के फायदे और नुकसान…)

संतरे खाने का सही समय – Best Time To Eat Orange In Hindi

संतरे खाने का सही समय - Best Time To Eat Orange In Hindi

पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि संतरा खाने का सही समय सुबह है। सेब के बाद संतरा ही वह दूसरा फल है जो सुबह के समय खाना अधिक फायदेमंद होता है। संतरे एक साइट्रस फल है और इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को पर्याप्त आयरन प्रदान करता है और कैंसर से बचाने के अलावा तेजी से टूटते बालों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। वर्कआउट के आधे घंटे पहले और वर्कआउट के आधे घंटे बाद संतरे का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। सुबह के अलावा दोपहर में भी संतरा खाया जा सकता है लेकिन रात में संतरा खाने से परहेज करना चाहिए।

(और पढ़े – संतरा खाने के फायदे और नुकसान…)

खीरा खाने का सही समय – Best Time To Eat Cucumber In Hindi

खीरा खाने का सही समय - Best Time To Eat Cucumber In Hindi

वैसे तो खीरे को किसी भी समय खाया जा सकता है लेकिन रात के समय खीरा खाने से परहेज करना चाहिए। खीरे का उपयोग सलाद के रूप में कियाजाता है। यह शरीर के अतिरिक्त कैलोरी को कम करता है शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। चूंकि खीरा एक कच्चा फल है इसलिए इसे खाने का सही समय सुबह तो है लेकिन सुबह के समय इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसका कारण यह है कि कच्चा फल होने के कारण यह खाली पेट खाने पर आसानी से पच नहीं पाता है। दोपहर के भोजन और शाम के स्नैक्स में खीरा खाया जा सकता है। रात में खीरा खाने से इसलिए परहेज करना चाहिए क्योंकि रात में यह पाचन क्रिया को धीमा कर देता है और खीरे में पर्याप्त पानी होने के कारण यह नींद गड़बड़ कर सकता है और आपको बार-बार उठकर पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है।

(और पढ़े – खीरा के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

अमरूद खाने का सही समय – Best Time To Eat Guava In Hindi

अमरूद खाने का सही समय - Best Time To Eat Guava In Hindi

अमरूद में फ्रक्टोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। इसलिए वर्कआउट के पहले और बाद में अमरूद खाना फायदेमंद माना जाता है। वैसे अमरूद खाने का सही समय सुबह है। सुबह के समय नाश्ते के बाद अमरूद खाने से शरीर को कैल्शियम और विटामिन सी पूरी तरह प्राप्त हो जाता है। सुबह के समय अमरूत खाने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि उससे पहले आप कुछ खा चुके हों। अमरूद में मौजूद फाइबर पेट के लिए अच्छा माना जाता है और मन एवं शरीर को हल्का एवं ताजा रखने में मदद करता है। रात के समय अमरूद नहीं खाना चाहिए।

(और पढ़े – अमरूद के फायदे, औषधीय गुण, प्रयोग और नुकसान…)

सीताफल खाने का सही समय – Best Time To Eat Custard Apple In Hindi

सीताफल खाने का सही समय - Best Time To Eat Custard Apple In Hindi

सीताफल एक मौसमी फल है और इसे रात को छोड़कर किसी भी समय खाया जा सकता है। सीताफल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है जो प्रेगनेंसी के दौरान भ्रूण के विकास में मदद करता है। आमतौर पर सीताफल खाने का सही समय सुबह और दोपहर माना जाता है। इसे स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। सीताफल में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी पायी जाती है  और इसमें शर्करा भी अधिक होता है जो मेटाबोलिक दर (metabolic rate) को बढ़ाता है। इसे खाने से तेजी से वजन बढ़ता है और जल्दी-जल्दी भूख भी लगती है। यही कारण है कि रात में सीताफल नहीं खाना चाहिए।

(और पढ़े – सीताफल खाने के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration