हेल्थ टिप्स

शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं – Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Liye Kya Khaye

शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं – Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Liye Kya Khaye

Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Liye Kya Khaye: गर्मी का मौसम आते ही हमारा शरीर भी सूरज की तेज धूप की वजह से गर्म हो जाता है। बॉडी टेम्परेचर का अधिक होना हमारे लिए कई प्रकार से हानिकारक होता है, इससे लू लगाने और बुखार आने की संभावना भी होती है। आज हम आपको शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं, इसके बारे में बताएंगें।

अपने शरीर को बाहर से ठंडा रखने के लिए आप एसी और कूलर का उपयोग करते है, लेकिन बॉडी को अंदर से ठंडा रखने में आपके द्वारा खाया गया सही भोजन ही मदद करता है। गर्मी के इस मौसम में कुछ विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

समर सीजन में अपने शरीर को ठंडक पहुँचाने के लिए आप यहाँ दी गई चीजों का सेवन करें।

विषय सूची

बॉडी को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं – Body ko thanda rakhne ke liye kya khaye

बॉडी को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं – Body ko thanda rakhne ke liye kya khaye

अपने शरीर को गर्मियों के मौसम में ठंडा रखने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिसमें अधिक मात्रा पानी पाया जाता है। आइये जानते है कि शरीर के तापमान को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।

(और पढ़ें – गर्मी में खाई जाने वाली सब्जियां)

शरीर को ठंडा रखने के लिए खट्टे फल – Sharir ko thanda rakhne ke liye khaye khatte fal

शरीर को ठंडा रखने के लिए खट्टे फल – Sharir ko thanda rakhne ke liye khaye khatte fal

खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए खट्टे फलों का सेवन करना गर्मी के मौसम में लाभदायक होता है, यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए आप नींबू और संतरा आदि का सेवन करें। आप चाहें तो बॉडी को ठंडा रखने के लिए नींबू पानी का सेवन भी कर सकते है, ये बहुत ही प्रभावी होता है।

बॉडी को ठंडा रखने के लिए खाएं तरबूज – Body ko thanda rakhne ke liye khaye tarbuj

बॉडी को ठंडा रखने के लिए खाएं तरबूज – Body ko thanda rakhne ke liye khaye tarbuj

तरबूज गर्मी के मौसम का फल है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने का सबसे अच्‍छा विकल्‍प है। तरबूज का सेवन करने से पानी की भरपूर मात्रा मिलने के कारण आपकी भूख को भी नियंत्रित किया जा सकता है। तरबूज में लाइकोपीन (lycopene) नामक एक सक्रिय घटक होता है जो त्‍वचा की कोशिकाओं को सूरज की क्षति से बचाता है। आप भी गर्मी के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज का सेवन करें।

शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं आम – Sharir ko thanda rakhne ke liye khaye aam

शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं आम – Sharir ko thanda rakhne ke liye khaye aam

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला आम आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। आम विटामिन, खनिज पदार्थ, एंटीऑक्‍सीडेंट और अन्‍य पोषक तत्‍वों से भरपूर होते हैं। आम में मैग्‍नीशियममैंगनीजकैल्शियम, सेलेनियम और आयरन आदि उच्‍च मात्रा में होते हैं। ये सभी घटक हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्‍यक होते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को गर्मी से बचाने के उपाय में आम का सेवन किया जा सकता है। आप आम को कच्‍चे, पके हुए या आम के जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। किसी भी रूप में आम का सेवन आपके शरीर में पानी की कमी को रोकने और शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता हैं।

बॉडी टेम्परेचर को कम करने के लिए खीरा खाएं – Body temperature kam karne ke liye kheera khayen

बॉडी टेम्परेचर को कम करने के लिए खीरा खाएं - Body temperature kam karne ke liye kheera khayen

अपने शरीर को ठंडा रखने में खीरा का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। खीर ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी के साथ साथ पौष्टिक खनिज पदार्थ भी होते हैं। खीरा का नियमित सेवन कर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही फाइबर की अच्‍छी मात्रा होने के कारण यह भूख को भी नियंत्रित करने में सहायक होती है। अधिकांश लोग खीरा को सलाद के रूप में कच्‍चा खाते हैं। आप भी अपने हल्‍के नाश्ते या भोजन के साथ इसका का सेवन कर सकते हैं।

गर्मी में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं सत्तू – Garmi me apne sharir ko thanda rakhne ke liye khaye sattu

गर्मी में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं सत्तू – Garmi me apne sharir ko thanda rakhne ke liye khaye sattu

गर्मी के प्रभाव को कम करने और शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू खाएं। आप देसी समर ड्रिंक्‍स के रूप में सत्‍तू के शरबत सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से सत्तू का सेवन करना गर्मी की धूप से बढ़ाने वाले शरीर के तापमान को कम रखने में मदद करता है। इसे सत्‍तू के आटे, पानी और चीनी से बनाया जाता है। यह न केवल आपको फ्रेश रखता है बल्कि ऊर्जा दिलाने में सहायक होता है। आप भी गर्मी के पेय पदार्थ के रूप में सत्‍तू का सेवन कर सकते हैं।

शरीर को ठंडा रखने के लिए केला खाएं – Sharir ko thanda rakhne ke liye kela khaye

शरीर को ठंडा रखने के लिए केला खाएं – Sharir ko thanda rakhne ke liye kela khaye

केला का सेवन करके आप अपने शरीर को ठंडा रख सकते है। केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो पेट के अम्ल को कंट्रोल करता है, जिसकी वजह से पेट की गर्मी को भी कम किया जा सकता है। इसलिए आप गर्मियों में बॉडी के टेम्परेचर को कम करने के लियए केले का सेवन करें।

शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं हरी पत्‍तेदार सब्जियां – Body ko thanda rakhne ke liye khayen Leafy Green Vegetables in Hindi

शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं हरी पत्‍तेदार सब्जियां - Body ko thanda rakhne ke liye khayen Leafy Green Vegetables in Hindi

हरी पत्‍तेदार सब्जियों का सेवन गर्मी में फायदेमंद होता है, यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में ये सब्जियां शरीर में पानी की कमी को रोक सकती हैं। इन पत्तेदार सब्जियों में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्‍नीशियम जैसे लगभग सभी खनिज पदार्थ अच्‍छी मात्रा में होते हैं जो आपके शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। आप शरीर को ठंडा रखने के लिए सभी प्रकार की पत्‍तेदार भाजियों का उपयोग कर सकते हैं।

शरीर को ठंडा रखने लिए खाएं अंगूर – Sharir ko thanda rakhne ke liye khaye angur

शरीर को ठंडा रखने लिए खाएं अंगूर – Sharir ko thanda rakhne ke liye khaye angur

अंगूर में कार्बोहाइड्रेट, प्राकृतिक चीनी, घुलनशील और अघुलनशील फाइबर, सोडियम, विटामिन और अन्‍य खनिज पदार्थों की अच्‍छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्‍वों की मौजूदगी शरीर को ठंडा रखने और गर्मी के प्रभाव कम करने में मदद करती है। अंगूर एक ऐसा फल है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। जो गर्मी के मौसम में एक विशेष समस्‍या होती है।

बॉडी को ठंडा रखने के लिए खाएं पपीता – Body ko Thanda Rakhne ke liye khaye Papita

बॉडी को ठंडा रखने के लिए खाएं पपीता – Body ko Thanda Rakhne ke liye khaye Papita

पपीता ऐसा फल है जो हर मौसम में खाया जा सकता है। बॉडी को ठंडा रखने के लिए पपीता का सेवन करना अतिरिक्‍त लाभकारी होता है। पपीता में प्रोविटामिन ए कैरोटीनॉयड (carotenoids), विटामिन सी, लाइकोपीन, फाइबर और अन्‍य खनिज पदार्थ अच्‍छी मात्रा में होते हैं। संपूर्ण पपीता के फल में प्राकृतिक फेनोल के साथ ही कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्‍स होते हैं। इसलिए गर्मीयों के मौसम में नियमित रूप से पपीता का सेवन करना शरीर को ठंडक दिलाने में सहायक होता है। आप गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए पपीता को अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं।

शरीर को ठंडा रखने के लिए दही खाएं – Sharir ko thanda rakhne ke liye dahi khaye

शरीर को ठंडा रखने के लिए दही खाएं – Sharir ko thanda rakhne ke liye dahi khaye

गर्मियो के मौसम में दही खाना बहुत ही लाभदायक होता है, यह शरीर को ठंडा रखने में बहुत ही प्रभावी होता है। इसलिए आप दही का सेवन जरूर करें। इसके अलावा आप लस्सी और छाछ का सेवन भी कर सकते है। ये सभी डेरी प्रोडक्ट हैं, जो शरीर को ठंडा रख में मदद करते हैं।

(और पढ़ें – गर्मी में लू से बचने के आसान घरेलू उपाय)

शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं (Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Liye Kya Khaye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration