हेल्थ टिप्स

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय – Garmi Me Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Upay

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय - Garmi Me Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Upay

Garmi Me Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Upay: गर्मी का मौसम आते ही सूरज की तेज धूप हमारे शरीर का तापमान बढ़ा देती है जो कि कई प्रकार की परेशानी का कारण बनता है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय में आप यहाँ दिए गए तरीकों को कर सकते है जो बॉडी टेम्परेचर को कम करने में मदद करते हैं।

गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से लू लगाने और बुखार होने की संभावना अधिक होती है। इस प्रकार की सभी परेशानी से बचने के लिए आप गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय जरूर करें। यदि आप समर सीजन में अपने शरीर को ठंडक पहुँचाने के लिए बहुत सारा पानी पीते और दिन में दो बार नहाते है, लेकिन इसके बाद भी अगर आपकी गर्मी शांत नहीं होती है तो आपको इसके लिए कुछ घरेलू उपायों को करने की आवश्यकता है।

अपनी बॉडी को बाहर से ठंडा रखने के लिए आप कूलर और AC की मदद ले सकते है, लेकिन गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए अपने खान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइये गर्मी शांत करने के उपाय और शरीर का तापमान कम करने के उपाय को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के उपाय – Garmi Me Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Upay

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के उपाय - Garmi Me Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Upay

समर सीजन में बॉडी को ठंडक पहुँचाने के लिए आप निम्न उपाय को करें।

(और पढ़ें – गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं)

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए केला खाएं Garmi me sharir ko thanda rakhne ke liye kela khaye

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए केला खाएं – Garmi me sharir ko thanda rakhne ke liye kela khaye

केला का सेवन करना गर्मी में लाभदायक होता है। केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो पेट के अम्ल को कंट्रोल करता है, जिसकी वजह से पेट की गर्मी को भी कम किया जा सकता है। इसलिए आप गर्मियों में केले का सेवन करें।

शरीर को ठंडा रखने के उपाय में पैरों को पानी में डुबोएं – Body ko cool rakhne ke liye pairo ko pani me rakhe

अगर आप गर्मी से परेशान रहते है और बार-बार नहाना नहीं चाहते है तो अपने दोनों पैरों को 10 मिनिट के लिए ठंडे पर में रखें। ऐसा करने से आपके शरीर का तापमान अपने आप कम हो जायेगा।

(और पढ़ें – गर्मी में लू से बचने के आसान घरेलू उपाय)

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय में  लगाएं चंदन का लेप – Garmi me sharir ko thanda rakhne ke upay me lagaye chandan ka lep

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय में  लगाएं चंदन का लेप – Garmi me sharir ko thanda rakhne ke upay me lagaye chandan ka lep

चंदन का इस्तेमाल भी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए किया जा सकता है। बॉडी के तापमान को कम करने के लिए आप चंदन का लेप अपने माथे और छाती पर करें। इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी और शरीर भी ठंडा रहेगा।

गर्मी में बॉडी को ठंडक पहुँचाने के लिए अनार का जूस पियें – Garmi me body ko thandak pahunchane ke liye anar ka juice

गर्मी में बॉडी को ठंडक पहुँचाने के लिए अनार का जूस पियें – Garmi me body ko thandak pahunchane ke liye anar ka juice

अनार का जूस गर्मी में पीना बहुत ही लाभदायक होता है, यह आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंटविटामिन एविटामिन सी और विटामिन ई की उच्‍च मात्रा होती है। अनार एल्गिनिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है। अनार के जूस में पॉनिकिक एसिड (punicic acid) होता है। यह ओमेगा 5 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड है जो कोशिकाओं के पुनर्जन्‍म और विकास के लिए बेहद फायदेमंद है।

(और पढ़ें – गर्मियों में कौन सा जूस पीना चाहिए)

समर सीजन में बॉडी टेम्परेचर को कम रखने के लिए ले विटामिन सी – Summer season me body temperature kam karne ke liye vitamin C Le

समर सीजन में बॉडी टेम्परेचर को कम रखने के लिए ले विटामिन सी - Summer season me body temperature kam karne ke liye vitamin C Le

विटामिन सी का सेवन करना गर्मी के मौसम में लाभदायक होता है, यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। आप चाहें तो बॉडी को ठंडा रखने के लिए नींबू पानी का सेवन भी कर सकते है, ये बहुत ही प्रभावी होता है।

गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा दूध पियें – Garmi se rahat pane ke liye thanda dudh piye

गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा दूध पियें – Garmi se rahat pane ke liye thanda dudh piye

गर्मियों के मौसम में गर्म दूध नहीं पी सकते है, इसलिए आप दूध को ठंडा करके पियें और इसमें एक चम्मच शहद को भी मिला लें। ऐसा करना आपको गर्मी के सीजन में होने वाली कई प्रकार की बिमारियों से भी बचा सकता है।

(और पढ़ें – गर्मी में सेहत कैसे बनाये)

शरीर को ठंडा रखने के उपाय में पियें छाछ – Sharir ko thanda rakhne ke upay me piye chhachh

शरीर को ठंडा रखने के उपाय में पियें छाछ – Sharir ko thanda rakhne ke upay me piye chhachh

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ बहुत अच्छी होती है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो मिल्क की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह शरीर में फुर्ती लाता है। इसे भोजन के बाद पिया जाता है, क्योंकि यह पाचन में बहुत सहायक होता है। इसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम और जस्ता होता है।

शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खाएं खसखस – Body cold rakhne rakhne ke liye khaye Poppy Seeds in Hindi

शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खाएं खसखस -  Body cold rakhne rakhne ke liye khaye Poppy Seeds in Hindi

खसखस का सेवन करने से भी अपको अपनी शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है। इस उपाय को करने के लिए आप गर्मियों के मौसम में सोने से पहले रात को एक मुठ्ठी खसखस को खाएं। लेकन ध्यान रखें कि खसखस में ओपिएट (opiate) तत्व पाया जाता है, जिसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

मेथी दाने के फायदे शरीर को ठंडा रखने में – Methi dane ke fayde sharir ko thanda rakhne me

मेथी दाने के फायदे शरीर को ठंडा रखने में - Methi dane ke fayde sharir ko thanda rakhne me

मेथी के बीज कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरे होते है, जिसका उपयोग कई प्रकार के रोगों के उपचार में किया जाता है। इसका इस्तेमाल गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय में भी किया जाता है। इसके लिए आप समर सीजन में रोजाना एक चम्मच मेथी के बीज खाएं, इससे आपको ठंडक का अहसास मिलेगा।

समर सीजन में शरीर को ठंडा रखना है तो मसालेदार भोजन न करें – Summer season me body cold rakhna hai to Spicy food na khaye in Hindi

समर सीजन में शरीर को ठंडा रखना है तो मसालेदार भोजन न करें - Summer season me body cold rakhna hai to Spicy food na khaye in Hindi

गर्मियों के सीजन में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, इसलिए आप केवल उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते है। गर्मी में मसालेदार भोजन, अधिक मिर्च वाला चटपटा भोजन, ताली हुई चीजें और बासा या कल रात का खाना न खाएं। इस मौसम में आप सामान्य खाना जैसे – भोजन में चावल, दाल, रोटी, हरी सब्जी, पापड़,  दही, नींबू और आचार आदि का सेवन करें।

(और पढ़ें – गर्मियों में जरूर खाएं ये 10 सेहतमंद सब्‍जियां)

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय (Garmi Me Sharir Ko Thanda Rakhne Ke Upay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration