हेल्थ टिप्स

खाना खाने के बाद भूल कर भी न करें यह काम – Things You Should Never Do After Eating in Hindi

खाना खाने के बाद भूल कर भी न करें यह काम - Things You Should Never Do After Eating in Hindi

अगर आप ये सोचते हैं कि खाना खा लेने मात्र से आपके शरीर को सही पोषण मिल जायेगा तो ऐसा नहीं है, खाना खाना पोषण का एक स्टेप मात्र है। इस लेख में हम आपको ऐसी आठ बातें बता रहे हैं जिन्हें खाने के बाद करना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी कुछ ऐसा करते हैं तो अच्छी सेहत के लिए आज से ही इन्हें करना छोड़ दें। आइये जानतें हैं खाना खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए।

खाना खाने के साथ-साथ इससे जुड़े नियम का पालन करना भी बहुत जरूरी होता है, आपने यह जरूर सुना होगा कि अच्छा भोजन अच्छे स्वास्थ्य और लंबा जीवन जीने के लिए जरूरी है। इसलिए हम में से ज्यादातर लोग बाहर का भोजन अवॉइड करते हैं और घर का भोजन खाना पसंद करते हैं।

लेकिन ऐसा करने के बाद भी कई सारे लोग बहुत सारी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि वह जाने अनजाने में भोजन करने से जुड़े सही नियम का पालन नहीं कर रहे होते हैं।

आपको बता दें कि खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद की जाने वाली एक्टिविटी हमारी सेहत को बहुत अधिक प्रभावित करती है, क्योंकि यही चीज निर्धारित करती है कि हम जो भोजन खा रहे हैं उसका हमारे शरीर पर कैसा और कितना असर होगा।

हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि फल सब्जियों से भरपूर खाना खाने से हमें सही मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होंगे, लेकिन इसके बाद भी हर दूसरे व्यक्ति में विटामिंस, मिनरल्स आयरन और कैल्शियम की कमी देखी जा रही है।

लंबे समय तक आयरन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी भी होने लगती है, कैल्शियम की कमी के कारण हमारी हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं, और सही बिटामिन ना मिलने से हमारी आँखें, बाल और हमारी त्वचा पर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

इसी तरह की कई सारी समस्याएं हमें भोजन करने के बाद कुछ गलत आदतों के कारण झेलनी पढ़ सकती हैं, क्योंकि खाना खाने के बाद की गई गलत आदतों के कारण ना तो भोजन सही से पचता है और ना भोजन में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में सही से अब्जोर्ब हो पाते हैं। और कई ग़लतियाँ तो इतनी गंभीर होती हैं जो धीरे-धीरे कई ऐसी बीमारी और एलर्जी को जन्म देती हैं जो कभी ठीक नहीं होती।

हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी सही भोजन करना है उतना ही जरूरी है इस भोजन से जुड़े नियमों का पालन करना है। यदि आप सही तरीके से भोजन करते हैं और भोजन से जुड़े इन नियमों का पालन करते हैं तो आप भविष्य में आने वाली कई तरह की समस्याओं, बीमारियों और इन बीमारियों को ठीक करने के लिए खायी जाने वाली दवाइयों से छुटकारा पा सकते।

क्या आपको पता है मोटापा, एसिडिटी, यूरिक एसिड बढ़ना, थायराइड की समस्या, अर्थराइटिस और घुटनों में दर्द, आंखों में कमजोरी, बालों का झड़ना या फिर बालों का समय से पहले सफेद होना, अस्थमा या फेफड़ों में कमज़ोरी होना, साइनस, माइग्रेन, रात को नींद ना आना, कब्ज, डायबिटीज़, और दिल की बीमारियों के साथ-साथ सेक्सुअल कमज़ोरी भी खाने की गलत आदतों से हो सकती है।

आइए जानते हैं खाना खाने के बाद की जाने वाली ग़लतियाँ और ऐसे काम जिन्हें ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद करते हैं और इन्हें तुरंत ही हमें छोड़ देना चाहिए।

खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करना

खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करना

खाना खाने के बाद तुरंत सिगरेट नहीं पीना चाहिए जब कोई व्यक्ति खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीता है तो कुछ समय बाद उसे सिगरेट पीने की तलब लगने लगती है, जिससे उसे खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने की आदत हो जाती है।

ज्यादातर स्मोकर के लिए खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीना सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। दुनिया भर के डॉक्टर खाना खाने के बाद सिगरेट पीना सबसे ज्यादा खतरनाक मानते हैं, क्योंकि खाना खाने के बाद सिगरेट पीने से होने वाला बुरा प्रभाव लगभग 10 गुना तक बढ़ जाता है।

कहने का मतलब खाना खाने के बाद पी गई एक सिगरेट 10 सिगरेट के बराबर असर करती है जो आगे चलकर फेफड़ों की बीमारी का कारण भी बन सकती है और इससे लंग कैंसर और आंत के कैंसर जैसी बीमारियाँ होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

जब हम सिगरेट पीते हैं तो इससे निकलने वाला निकोटिन हमारे शरीर के खून में मिल जाता है। निकोटिन हमारे शरीर के खून से ऑक्सीजन को कम करता है जिससे पाचन प्रक्रिया में इसका प्रभाव पड़ता है।

खाना खाने के बाद स्मोकिंग करने से खाए गए खाने का असर शरीर पर सही तरह से नहीं हो पाता और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

इसलिए यदि आप भी सिगरेट पीते हैं तो खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही स्मोकिंग करें।

(और पढ़े – धूम्रपान छोड़ने के सबसे असरदार घरेलू उपाय और तरीके…)

खाना खाने के तुरंत बाद सोना या लेटना

खाना खाने के तुरंत बाद सोना या लेटना

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी हम पेट भरकर खाना खा लेते हैं तो हमारा लेटने या सोने का मन करने लगता है। लेकिन खाना को सही तरीके से पचाने के लिए शरीर का सीधी मुद्रा में होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि भोजन शरीर में ऊपर से नीचे की ओर प्रवेश करता है।

इसलिए यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं तो भोजन के पचने की गति धीमी हो जाती है और भोजन को पचाने वाला एसिड कई बार नीचे जाने की बजाय ऊपर भी आने लगता है, जिससे छाती में जलन, एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, अपचन, खट्टी डकारें, अल्सर और आतों में कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

जब किसी व्यक्ति में एक बार पाचन से संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं तो उसके शरीर में कई सारी बीमारियां धीरे-धीरे उत्पन्न होने लगती हैं। खाना खाने के बाद यदि आप तुरंत सोने चले जाते हैं तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए खाना खाने और सोने या लेटने के बीच में हमेशा 1 से 2 घंटे के बीच का समय अवश्य रखें।

(और पढ़े – ज्यादा सोने के नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव…)

खाना खाने के तुरंत बाद मीठी चीजें खाना

खाना खाने के तुरंत बाद मीठी चीजें खाना

हमारे घरों में ज्यादातर चटपटा और मसालेदार भोजन तैयार किया जाता है और हम चटपटा या मसालेदार भोजन खाने के बाद मीठी चीजें खाना पसंद करते हैं।

कुछ लोग तो हर रात को भोजन के बाद कुछ ना कुछ मीठा जरूर खाते हैं।

हालांकि खाने के बाद गुड़ और मिश्री खाने से कोई समस्या नहीं है, समस्या तब उत्पन्न होती है जब आप खाना खाने के बाद चीनी या उस से बनी हुई चीजों का सेवन करने लगते हैं क्योंकि चीनी मिठास का सबसे हानिकारक स्रोत मानी जाती है।

इसका जो सबसे ज्यादा नुकसान होता है वह होता है इसमें मौजूद हाई ग्लूकोस और हाई कैलोरीज के कारण।

हमारे खाने में हम जो सब्जी दाल और रोटी का उपयोग करते हैं उसमें ग्लूकोस पर्याप्त मात्रा में पहले से ही होता है। खाना के बाद चीनी से बनी हुई मीठी चीज खाने से यह शरीर में शुगर की मात्रा को तेजी से बढ़ा देती हैं जिससे मोटापा, पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा होने और डायबिटीज के साथ-साथ किडनी की समस्याएं समय के साथ उत्पन्न हो सकती हैं या बढ़ सकती हैं।

चीनी को बनाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है. जिससे चीनी कुछ मामलों में एसिडिक हो जाती है । खाने के बाद चीनी का सेवन करने से चीनी हमारे भोजन को सही से पचने नहीं देती और खून में भी एसिड की मात्रा को बढ़ाती है, इसलिए हमेशा मीठे पदार्थ भोजन के बाद ना खाकर किसी दूसरे समय खाना सही होता है।

(और पढ़े – क्या आप जानतें हैं ये खाद्य पदार्थ शक्कर (चीनी या शुगर) के छिपे हुए स्रोत हैं!)

खाना खाने के तुरंत बाद पैदल चलना

खाना खाने के तुरंत बाद पैदल चलना

खाना खाने के बाद पैदल चलना अच्छा माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि खाना खाने के बाद सो कदम चलने से आप बीमारियों से भी बचे रहते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद पैदल चलना सेहत पर बुरा असर डालता है।

कुछ लोगों की आदत खाना खाने के तुरंत बाद टहलने चले जाने की होती है। आपको बता दें कि खाना पचाने की प्रक्रिया के दौरान हमारे पाचन तंत्र में तेज ब्लड फ्लो की जरूरत होती है, जब हम खाना खाने के तुरंत बाद पैदल चलना शुरू कर देते हैं तो यही ब्लड फ्लो हमारे पाचन तंत्र में ना होकर हाथ पैर और शरीर के अंगों में होना शुरू हो जाता है।

ऐसे में पाचन प्रक्रिया तेज होने की बजाय धीमी हो जाती है जिससे धीरे-धीरे कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं टहलने का हमारे शरीर और हमारे पाचन पर सही असर हो इसके लिए भोजन करने के कम से कम 30 मिनट बाद ही टहलने जाएं।

(और पढ़े – खाना खाने के बाद टहलने के फायदे…)

खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना

खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना

चाय और कॉफी दोनों में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है, खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से भोजन में मौजूद आयरन और प्रोटीन शरीर में पूरी तरह से अब्जोर्ब नहीं हो पाता। क्योंकि टैनिक एसिड आयरन और प्रोटीन के अब्जोर्बशन को कम करता है, इससे धीरे-धीरे शरीर में आयरन और प्रोटीन की कमी होने लगती है, जिससे शरीर में एनीमिया, कमजोरी, मोटापा और बाल सफेद होने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

चाय में चीनी के कारण यह एसिडिक हो जाती है और इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए भोजन के बाद चाय पीने से एसिड रिफ्लक्स, हाइपर एसिडिटी और स्किन डिसीज जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए भोजन के तुरंत बाद चाय कभी ना पिए यदि आप को भोजन के बाद चाय पीने भी है तो एक से डेढ़ घंटे का समय दोनों के बीच जरूर रखें।

(और पढ़े – जानें खाना खाने के बाद चाय पीना अच्छा होता है या बुरा…)

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने जाना

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने जाना 

खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं नहाना चाहिए भोजन करने के कम से कम आधे घंटे बाद ही नहाना चाहिए।

कुछ लोग सुबह उठकर नाश्ता करते हैं और तुरंत नहाने चले जाते हैं ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि जब हमारे शरीर में भोजन पच रहा होता है, तो हमारे शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ रहा होता है, जिससे हमारे शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है, इसलिए आपने देखा होगा कई बार हमें खाना खाते समय तेज गर्मी लगने लगती है।

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान तेजी से नीचे गिरने लगता है और पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो की जगह शरीर के दूसरे अंगों जैसे की त्वचा में तेजी से ब्लड फ्लो होने लगता है ताकि वह हमारे शरीर के तापमान को मेंटेन कर सके ऐसा होने पर भोजन के पचने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिसके कारण दोपहर का भोजन करने तक सुबह का नाश्ता पेट में अधपचा ही पड़ा रहता है, जिससे पेट खराब होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

(और पढ़े – इन कारणों से खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए…)

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना

  • आयुर्वेद में खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर की तरह माना गया है, आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं।
  • कई लोगों की भोजन करते ही बहुत सारा पानी पीने की आदत होती है और कुछ लोगों की बहुत ठंडा पानी पीने की आदत होती है।
  • जरूरत से ज्यादा मात्रा में पानी पीना भोजन के पचने की प्रक्रिया को पूरी तरह से रोक देता है, जिससे भोजन पेट में पचने की वजाह धीरे-धीरे सड़ने लगता है और भोजन में मौजूद पोषक तत्व हमें पूरी तरह से नहीं मिल पाते।
  • आयुर्वेद में ऐसा कहा जाता है कि भोजन को पचाने वाली जठर अग्नि भोजन के बाद तुरंत पानी पी लेने से बुझ जाती है अपचन के कारण आँतों में खराबी, पेट में अल्सर, यूरिक एसिड, एसिडिटी, कब्ज, शरीर में कमजोरी और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए हमेशा भोजन करने के बाद एक दो घूंट ही पानी पीयें।
  • यदि आप को भोजन के बीच पानी पीना है तो आप एक गिलास से ज्यादा पानी ना पिए, यदि आपको खाना खाने के बाद प्यास लगती है तो आप नींबू पानी और छांछ जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। एक बात का और विशेष ध्यान रखें कभी भी खाना खाने के बाद फ्रिज में रखा हुआ ठंडा पानी न पीयें, क्योंकि इस तरह का ठंडा पानी सादे पानी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

(और पढ़े – जानिए आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद तुरंत पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?)

खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करना

खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करना

ऐसे तो हर व्यक्ति को सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करना बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करना हमारे दांतो के लिए हानिकारक हो सकता है खासकर यदि आप अपने खाने में एसिडिक चीजों का सेवन करते हैं।

नींबू संतरे जैसे खट्टे फलों को खाने के बाद हमारे दांतो के एनिमल कमजोर हो जाते हैं, और ऐसे में तुरंत ब्रश करने से हमारे दांतो को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है, इसलिए खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही ब्रश करना चाहिए।

(और पढ़े – ये है ब्रश करने का सही तरीका, ऐसे करें दांत साफ…)

खाना खाने के बाद फल या सलाद खाना

खाना खाने के बाद फल या सलाद खाना

डॉक्टर हमेशा हमें अधिक मात्रा में सलाद और फल खाने की सलाह देते हैं लेकिन सलाद को हमेशा खाना खाने के पहले या खाना खाने के साथ ही खाना चाहिए खाना खाने के बाद सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि सलाद में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिसे हमारी आंतों तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट का वक्त लगता है और फाइबर का पाचन भी हमारे पेट में धीमी गति से होता है, इसलिए भोजन के बाद सलाद का सेवन करने से सलाद और पाचन दोनों की प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है और शरीर में गैस बनने लगती है।

खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से हमारे शरीर को उसके जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए फलों का पूरा लाभ उठाने के लिए इन्हें भोजन से अलग किसी अन्य समय पर ही खाएं भोजन के साथ फल का सेवन ना करें और यदि आप सलाद का सेवन करते हैं तो सलाद भी भोजन के पहले या भोजन के साथ ही खाएं।

(और पढ़े – जानें फल खाने का सही समय क्या है…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration