हेल्थ टिप्स

खाना खाने का सही समय क्या है और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए – Right Time To Eat Food In Hindi

खाना खाने का सही समय, तरीका और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए - khana khane ka sahi tarika aur samay in hindi

Khana Khane Ka Sahi Time: क्या आप जानतें हैं खाना खाने का सही समय क्या है? आमतौर पर एक स्वस्थ शरीर के लिए भोजन आवश्यक है। लेकिन इससे भी ज्यादा सही समय पर भोजन करना आवश्यक है। भोजन करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है जिसके कारण हम सक्रिय होकर अपने रोजमर्रा के कार्य कर पाते हैं। भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन का कार्य करता है। इससे न सिर्फ हमें पोषक तत्व मिलता है बल्कि यह हड्डियों को मजबूत करने और मांसपेशियों को बेहतर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कारण है कि एक स्वस्थ जीवन के लिए भोजन बेहद जरूरी है। लेकिन वास्तव में भोजन के भी कुछ नियम होते हैं। अगर आपको इसके बारे में नहीं मालूम तो आइये जानते हैं कि भोजन करने का सही समय, खाना खाने का तरीका क्या है और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए।

विषय सूची

1. भोजन करने का सही समय क्या है – Bhojan karne ka sahi samay kya hai in Hindi

2. खाना खाने का तरीका – khana khane ka sahi tarika in Hindi

4. खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए – khana khane ke baad kya karna chahiye in Hindi

भोजन करने का सही समय क्या है – Bhojan karne ka sahi samay kya hai in Hindi

भोजन करने का सही समय क्या है - Bhojan karne ka sahi samay kya hai in Hindi

आमतौर पर हर उम्र के लोगों के लिए भोजन करने का एक निर्धारित समय है। अगर आप सही समय पर भोजन करते हैं तो इससे आपको अपने स्वास्थ एवं जीवन में फर्क नजर आएगा।

नाश्ता करने का सही समय – BREAKFAST karne ka sahi samay in Hindi

नाश्ता करने का सही समय - BREAKFAST karne ka sahi samay in hindi

आमतौर पर नाश्ते को दिन का पहला भोजन माना जाता है। अगर नाश्ता करने के सही समय की बात करें तो सुबह जगने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। सुबह नाश्ता करने का उत्तम समय पांच बजे से दस बजे के बीच होता है। इसके बाद नाश्ता नहीं करना चाहिए। आजकल बहुत कम लोग सुबह का नाश्ता करते हैं जिसके कारण मोटापा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा व्यक्ति डायबिटीज, उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य वस्तुएं खाना चाहिए और होल ग्रेन टोस्ट, नट बटर, फल, जूस एवं अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े – सुबह के नाश्ते में ये खाएंगे तो रहेंगे फिट…)

लंच (दोपहर का भोजन) करने का सही समय – LUNCH karne ka sahi samay in Hindi

लंच (दोपहर का भोजन) करने का सही समय - LUNCH karne ka sahi samay in hindi

कहा जाता है कि दोपहर का भोजन राजा की तरह करना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि आपको दोपहर के भोजन में स्वास्थ्यवर्धक सभी चीजें शामिल करना चाहिए जिससे आपको पर्याप्त कैलोरी प्राप्त हो सके। दोपहर का भोजन करने का अच्छा समय 12 बजकर 45 मिनट है। आपको बारह बजे से बारह बजकर पैंतालिस मिनट तक भोजन कर लेना चाहिए। दोपहर के भोजन के लिए यही अच्छा समय माना जाता है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच चार घंटे का अंतराल होना चाहिए। दोपहर के भोजन का समय दो या ढाई बजे से अधिक देर करके नहीं करना चाहिए। यह आपके स्वास्थ के लिए बेहतर होगा।

(और पढ़े – संतुलित आहार के लिए जरूरी तत्व , जिसे अपनाकर आप रोंगों से बच पाएंगे…)

रात के भोजन का सही समय – DINNER karne ka sahi samay in Hindi

रात के भोजन का सही समय - DINNER karne ka sahi samay in Hindi

आमतौर पर हर व्यक्ति जानता है कि उसे रात में किस तरह का भोजन करना चाहिए। वास्तव में कुछ लोग रात में भी दोपहर की तरह भारी भोजन करते हैं जिसके कारण पाचन क्रिया खराब हो जाती है। रात का भोजन अगर संभव हो तो आठ बजे से पहले कर लेना चाहिए। आपको रात का भोजन करने और अपने सोने के समय के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतराल रखना चाहिए। रात का भोजन साढ़े आठ या नौ बजे के बाद ना करें तो बेहतर है। रात में सोने से ठीक पहले भोजन करने से आपकी नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

(और पढ़े – रात के खाने का सही समय क्‍या है? जानें रात के भोजन में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं…)

खाना खाने का तरीका – khana khane ka sahi tarika in Hindi

जीवन के अन्य नियमों की तरह ज्यादातर लोग खाना खाने के सही तरीके की भी अनदेखी करते हैं। वास्तव में हर व्यक्ति को खाना खाने का सही तरीका मालूम होना बेहद जरूरी है। सही तरीके से भोजन करना आपके सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ में भोजन का भी अनादर नहीं होता है। आइये जानते हैं भोजन करने का सही तरीका क्या है।

भोजन को चबा कर खाएं – bhojan ko chaba kar khaye in Hindi

भोजन को चबा कर खाएं - bhojan ko chaba kar khaye in hindi

जल्दबाजी में कुछ लोग भोजन को सही तरीके से चबाते नहीं हैं और भोजन मुंह में डालते ही निगल जाते हैं। भोजन करने का यह सबसे खराब तरीका है। इससे न सिर्फ आपके पाचन तंत्र पर अधिक दवाब पड़ता है बल्कि आपके पेट में कब्ज भी बन जाता है और आपको मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। भोजन को सही तरीके से चबाकर न खाने और विशेषरुप से कड़े भोज्य पदार्थों को निगलने की आदत के चलते व्यक्ति को मल में खून भी आता है और मल त्यागने के लिए पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पाता है। कई बार पेट भी साफ नहीं होता है और पेट के अंदर ही मल सूख जाता है। इसलिए बेहतर यह है कि आप भोजन करने के सही तरीके को सीखें और उसी के अनुसार भोजन करें।

(और पढ़े – धीरे-धीरे खाना खाने से होते हैं ये बड़े फायदे…)

खाना खाते समय बीच में पानी ना पीएं – Khana khate samay pani na piye in Hindi

खाना खाते समय बीच में पानी ना पीएं - Khana khate samay pani na piye in Hindi

आमतौर पर बच्चों के साथ बड़े भी भोजन के बीच में पानी पीने के आदी होते हैं। कुछ लोग थोड़ा सा भोजन करने के बाद पानी पीते हैं और फिर दोबारा भोजन करते हैं। अगर आपको भी इस तरह से भोजन करने की आदत है तो आपको इस तरीके को त्याग देना चाहिए क्योंकि भोजन करने का यह तरीका बहुत ही गलत है। भोजन के बीच में पानी पीने से आपका पेट पानी से भर जाता है और आप अपना भोजन सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा खाना और पानी एक साथ लेने से भोजन को पचने में बहुत अधिक समय लगता है। इसका कारण यह है कि पानी पाचन तंत्र को अवरुद्ध कर देता है जिसके कारण भोजन पच नहीं पाता है। इसलिए कोशिश करें कि अगर जरूरत ना हो तो भोजन खत्म करने से पहले पानी ना पीएं।

(और पढ़े – पानी पीने का सही समय जानें और पानी पीने के लिए खुद को प्रेरित कैसे करें…)

भोजन करने के तुरंत बाद पानी ना पीएं – Bhojan karne ke turant baad pani na piye in Hindi

भोजन करने के तुरंत बाद पानी ना पीएं - Bhojan karne ke turant baad pani na piye in Hindi

अगर आप आयुर्वेद के नियमों का पालन करते हैं या डॉक्टर की सलाह मानते हैं तो आपको भोजन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट खाने के अलावा पानी से भी भर जाता है जिसके कारण आपको बहुत भारीपन महसूस होता है और खाना पचने में भी समय लगता है। इसलिए अपने भोजन करने के तरीकों को सुधारें और खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं।

(और पढ़े – खाना खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं…)

खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए – Khana khane ke baad kya karna chahiye in Hindi

आमतौर पर प्रत्येक व्यक्ति को भोजन करने के बाद नीचे दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए।

भोजन करने के तुरंत बाद सोएं नहीं – Do not sleep after eating in Hindi

भोजन करने के तुरंत बाद सोएं नहीं - Do not sleep after eating in Hindi

अक्सर देखा जाता है कि दोपहर या रात का भोजन करने के बाद लोग सो जाते हैं या फिर बिस्तर पर लेटकर आराम करते हैं। इससे भोजन को पचने का समय नहीं मिलता है और आपके शरीर में सुस्ती आने लगती है। भोजन के तुरंत बाद सोने या लेटने से ही पेट निकलने, शरीर पर चर्बी जमने और मोटापे की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए भोजन करने के बाद टहलें और जब आपको बहुत हल्का महसूस होने लगे तब लेटें या सोएं। अगर आप भोजन करने के ठीक बाद सो जाते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदलें।

(और पढ़े – गहरी और अच्छी नींद लेने के लिए घरेलू उपाय…)

खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीएं – Drink Warm Water after eating in Hindi

खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीएं - Drink Warm Water after eating in Hindi

भोजन करने के तीस मिनट बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीएं। इससे आपका शरीर भोजन के पोषक तत्वों (nutrients) को सही तरीके से अवशोषित कर लेता है और गर्म पानी पीने से यह आपके पेट में भोजन को तोड़ने में मदद करता है जिसके कारण पाचन बेहतर होता है।

(और पढ़े – गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान…)

खाने के बाद भारी एक्सरसाइज ना करें – Avoid Heavy Exercise after eating in Hindi

खाने के बाद भारी एक्सरसाइज ना करें - Avoid Heavy Exercise after eating in Hindi

भोजन करने के बाद आपको भारी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। देर रात में भारी एक्सरसाइज करना स्वस्थ विकल्प नहीं है। खाने के बाद एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान बढ़ता है जिसके कारण नींद को रेगुलेट करने वाला हार्मोन नहीं बनता है और आपकी नींद गड़बड़ हो जाती है।

(और पढ़े – वर्कआउट या व्यायाम करने का सही समय क्या है – सुबह या शाम…)

भोजन करने के बाद दांत साफ करें – Brush Your Teeth after eating in Hindi

भोजन करने के बाद दांत साफ करें - Brush Your Teeth after eating in Hindi

भोजन करने के बाद करीब आधे घंटे बाद आपको अपना दांत ब्रश से साफ कर लेना चाहिए। दंत विशेषज्ञों के अनुसार भोजन करने के बाद ब्रश करने से हमारे दांत में जो प्लेक (plaque) जमा रहता है वह मुंह के पीएच को बेअसर कर देता है। इसके कारण दांत स्वस्थ और साफ रहता है।

(और पढ़े – ये है ब्रश करने का सही तरीका, ऐसे करें दांत साफ…)

खाना खाने के बाद धूम्रपान ना करें – Do Not Smoke after eating in Hindi

खाना खाने के बाद धूम्रपान ना करें - Do Not Smoke after eating in Hindi

चाहे आप किसी भी समय भोजन करें, भोजन के तुरंत बाद आपको धूम्रपान नहीं करना चाहिए। वास्तव में खाने के बाद सिगरेट पीने से भोजन सीने में जलन पैदा करता है जिसके कारण आपका एसोफेजियल स्फिंक्टर को शिथिल हो जाता है। इसके अलावा भोजन के बाद सिगरेट पीने से पेट में अल्सर हो सकता है।

(और पढ़े – धूम्रपान छोड़ने के सबसे असरदार घरेलू उपाय और तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration