हेल्थ टिप्स

इन कारणों से खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए – The REAL Reason Why You Should Never Take A Bath After Eating In Hindi

इन कारणों से खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए - The REAL Reason Why You Should Never Take A Bath After Eating In Hindi

आपने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिये। लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्‍यों नहीं करना चाहिये? इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भोजन करने या खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्या होता है।

पुराने समय में लोग सभी काम समय पर करते थे और एक हेल्दी जीवन जीते थे। लेकिन आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्तता के कारण हम उस समय के लाइफ स्टाइल का अनुभव नहीं कर सकते और ना ही उन्हें फॉलो कर सकते हैं। जॉब और रोजमर्रा के कार्यों के बीच हेल्दी हैबिट असंभव सा लगता है। इन्हीं हैबिट में एक है नहाने की आदत। कुछ लोगों के नहाने का समय बहुत गलत होता है और किसी कारण से वे पहले खाते हैं और फिर उसके तुरंत बाद नहाते हैं। अगर आप थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस करते हैं तो आपको अपनी सभी आदतों के साथ ही नहाने की हैबिट भी चेक करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्या होता है।

विषय सूची

  1. खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है – Blood circulation reduces taking bath after meal in Hindi
  2. भोजन के तुरंत बाद नहाने से अग्नि तत्व काम नहीं करता – Bhojan ke baad nahahe se fire element low hota Hai
  3. खाने के ठीक बाद नहाने से बॉडी टेम्परेचर कम हो जाता है – khane ke baad nahane se body temprature low hota hai in Hindi
  4. भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से बॉडी एनर्जी कम हो जाती है – Bhojan ke turant baad nahane se body energy kam hoti hai in hindi
  5. भोजन के ठीक बाद नहाने से हीट ट्रांसफर कम हो जाता है – Bhojan ke baad nahane se heat transfer slow hota hai in Hindi
  6. खाने के तुरंत बाद नहाने से एसिडिटी हो सकती है – khane ke turant baad nahane se acidity hoti hai in Hindi
  7. भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से आंत कमजोर हो सकती है – intestines becomes weaker bathing after meal in Hindi
  8. खाना खाने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए – How Long Should You Wait to Take a Bath After a Meal in Hindi
  9. भोजन करने के तुरंत बाद कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए – What to avoid after taking food in Hindi

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है – Blood circulation reduces taking bath after meal in Hindi

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है - Blood circulation reduces taking bath after meal in Hindi

नहाने के तुरंत बाद भोजन करने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन घट जाता है। जिसके परिणामस्वरुप पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इस तरीके से जब भोजन का पाचन नहीं हो पाता है तो यह बृहदान्त्र (colon) में ही किण्वित होता रहता है या सड़ता रहता है जिसके कारण आपको थकान, सुस्ती, कब्ज की समस्या हो जाती है और यहां तक कि कई बार जी मिचलाने भी लगता है। यही कारण है कि खाने के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए।

(और पढ़े – ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के घरेलू उपाय…)

भोजन के तुरंत बाद नहाने से अग्नि तत्व काम नहीं करता – Bhojan ke baad nahahe se fire element low hota Hai

भोजन के तुरंत बाद नहाने से अग्नि तत्व काम नहीं करता - Bhojan ke baad nahahe se fire element low hota Hai

आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के बाद शरीर में मौजूद अग्नि तत्व भोजन को पचाने के लिए जिम्मेदार होता है। लेकिन जब आप भोजन करने के ठीक बाद नहा लेते हैं तो जो अग्नि या एनर्जी आपके पाचन में सहायक होती है वह अप शरीर के तापमान को मेंटेन करने के लिए स्किन पर शिफ्ट हो जाती है। इसलिए भोजन के तुरंत बाद नहाकर शरीर की नैचुरल साइकिल को गड़बड़ नहीं करना चाहिए। इससे आपको बेचैनी, घबराहट और अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

(और पढ़े – बेचैनी और घबराहट दूर करने के उपाय…)

खाने के ठीक बाद नहाने से बॉडी टेम्परेचर कम हो जाता है – khane ke baad nahane se body temprature low hota hai in Hindi

खाने के ठीक बाद नहाने से बॉडी टेम्परेचर कम हो जाता है - khane ke baad nahane se body temprature low hota hai in Hindi

साइंस के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से आपके शरीर का तापमान डाउन हो जाता है। इसकी वजह से बॉडी धीरे धीरे ठंडी होने लगती है और भोजन के डाइजेशन के लिए शरीर के मानक तापमान को बनाए रखने के लिए एक्ट्रा वर्क करना पड़ता है। इसके परिणाम स्वरुप जो ब्लड पाचन में सहायता करता है वह शरीर के विभिन्न हिस्सों में प्रवाहित होने लगता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को घबराहट, एसिडिटी और बेचैनी का अनुभव होने लगता है।

(और पढ़े – शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है, सामान्य रेंज और महत्व…)

भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से बॉडी एनर्जी कम हो जाती है – Bhojan ke turant baad nahane se body energy kam hoti hai in hindi

भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से बॉडी एनर्जी कम हो जाती है - Bhojan ke turant baad nahane se body energy kam hoti hai in hindi

एक स्टडी में पाया गया है कि भोजन करने के ठीक बाद नहाने से ब्लड डाइजेस्टिव सिस्टम की बजाय बॉडी के दूसरे ऑर्गन की तरफ पंप होने लगता है। इसकी वजह से जो एनर्जी भोजन को तोड़ने में खर्च होती है अब वह बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन करने के लिए स्किन पर आ जाती है जिसकी वजह से भोजन ठीक तरीके से नहीं पच पाता है और आपके खाना खाने के बाद भी पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। इसके चलते आपको कमजोरी और बेचैनी महसूस होती है।

(और पढ़े – एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए…)

भोजन के ठीक बाद नहाने से हीट ट्रांसफर कम हो जाता है – Bhojan ke baad nahane se heat transfer slow hota hai in Hindi

भोजन के ठीक बाद नहाने से हीट ट्रांसफर कम हो जाता है - Bhojan ke baad nahane se heat transfer slow hota hai in Hindi

खाना खाने के तुरंत बाद शॉवर लेने से शरीर की नसें और धमनियां रक्त के प्रवाह के लिए फैल जाती हैं। जिसके कारण यह ब्लड से कम मात्रा में उष्मा ट्रांसफर कर पाती हैं। अब यह ब्लड पैरों और भुजाओं में प्रवाहित होने लगता है और शरीर का टेम्परेचर बैलेंस करने की कोशिश करता है। जिसके कारण पाचन के लिए ब्लड की उपलब्धता घट जाती है और व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं।

(और पढ़े – खाना खाने का सही समय क्या है और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए…)

खाने के तुरंत बाद नहाने से एसिडिटी हो सकती है – khane ke turant baad nahane se acidity hoti hai in Hindi

खाने के तुरंत बाद नहाने से एसिडिटी हो सकती है - khane ke turant baad nahane se acidity hoti hai in Hindi

डॉक्टरों का मानना है कि भोजन करने के बाद नहाने से बेचैनी, एसिडिटी, उल्टी की समस्या हो सकती है। यहां तक कि कई बार इसकी वजह से व्यक्ति मोटापे का भी शिकार हो सकता है। प्रकृति के बनाए नियम के अनुसार खाना खाने से पहले नहाना चाहिए। क्योंकि भोजन करने से पहले नहाने से हमारे शरीर की सभी कोशिकाएं दोबारा सक्रिय हो जाती हैं और हम तरोताजा महसूस करने लगते हैं। इसके बाद हमारा मस्तिष्क सिग्नल देता है कि अब हमारी बॉडी पोषक तत्वों के लिए भूखी है। यही कारण है कि प्रकृति के नियमों के अनुसार भोजन करने से पहले नहाना चाहिए।

(और पढ़े – एसिडिटी के कारण, लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय…)

भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से आंत कमजोर हो सकती है – intestines becomes weaker bathing after meal in Hindi

भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से आंत कमजोर हो सकती है - intestines becomes weaker bathing after meal in Hindi

अगर आपको खाना खाने के बाद नहाने की आदत है तो इससे आपकी पाच प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि आंत कमजोर हो जाती है और वह भोजन को पचाने के लिए आगे नहीं बढ़ा पाती है। जिसकी वजह से आपके पेट में कब्ज बनने लगता है और आपको मल त्यागने में भी परेशानी होती है और पेट संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं।

(और पढ़े – आंतों की कमजोरी का घरेलू इलाज…)

खाना खाने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए – How Long Should You Wait to Take a Bath After a Meal in Hindi

खाना खाने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए - How Long Should You Wait to Take a Bath After a Meal in Hindi

इस विषय पर सबकी राय अलग अलग है कि हमें भोजन करने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए। मॉडर्न साइंस के अनुसार खाना खाने के कम से कम 35 मिनट बाद स्नान करना चाहिए। जबकि आयुर्वेद में लिखा गया है कि भोजन करने के दो घंटे बाद ही नहाना चाहिए। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपको यह नहीं मालूम है कि आपका मेटाबोलिज्म सुस्त है या फास्ट या फिर आपकी पाचन क्रिया कैसी है तो आपको खाना खाने के दो घंटे बाद नहाना चाहिए। कमजोर मेटाबोलिज्म वाले लोगों को हल्का भोजन पचने में भी अधिक समय लगता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि यदि आप प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो आपको नहाने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि प्रोसेस्ड फूड को डाइजेस्ट होने में बहुत ज्यादा समय लगता है।

(और पढ़े – गर्म पानी से नहाना सही या ठंडे पानी से, जानिए विज्ञान क्या कहता है…)

भोजन करने के तुरंत बाद कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए – What to avoid after taking food in Hindi

भोजन करने के तुरंत बाद कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए - What to avoid after taking food in Hindi

मेडिकल साइंस, आयुर्वेद और डॉक्टरों के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें भोजन करने के बाद नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि प्रकृति के बनाए कई नियम हैं और जब कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। चाहे वह भोजन के बाद नहाने से उत्पन्न समस्या हो या फिर कोई और। आइये जानते हैं भोजन करने के बाद किन चीजों को करने से परहेज करना चाहिए।

  • भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए।
  • खाना खाने के ठीक बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
  • भोजन करने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए।
  • खाना खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए।
  • भोजन करने के बाद टाइट कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

अपने बड़े बुजुर्गों की तरह एक लंबा जीवन जीने और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हमें रोजाना नहाने के बाद ही भोजन करना चाहिए। यह हमारे तन, मन और सेहत सभी के लिए फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – खाने के बाद ये काम किया तो हो जाएगी मुसीबत बिगड़ेगी सेहत, पड़ेंगे लेने के देने !)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration