सेक्स एजुकेशन

पुरुष यौन अंग और उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी – Male Sexual Organs In Hindi

पुरुष यौन अंग और उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी - Male Sexual Organs In Hindi

Male Sexual Organs In Hindi पुरुष यौन अंगों में लिंग, अंडकोष और प्रोस्टेट ग्रंथि शामिल हैं। पुरुष सेक्स हार्मोन एक आदमी की कामुकता और सेक्स जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। पुरुष का यौन स्वास्थ्य, किसी भी व्यक्ति को पूर्ण रूप से सम्भोग करने की अनुमति प्रदान करता है। आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति सेक्स करना चाहता है, जिनमें से कुछ व्यक्ति पूर्ण रूप से संभोग करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं, जिसका कारण पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। अतः जो पुरुष अपनी महिला साथी को प्रेग्नेंट कराना चाहते है और आनंदायक सम्भोग करना चाहते है, उन पुरुषों का यौन स्वास्थ्य और प्रजनन प्रणाली पूर्ण रूप से उत्तम होनी चाहिए। आज के इस लेख के माध्यम से आप पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के बारे में जानेंगे।

विषय सूची

  1. पुरुषों के यौन स्वास्थ्य से क्या तात्पर्य है – What is Men’s sexual health in Hindi
  2. पुरुष यौन अंग लिंग – penis in Hindi
  3. लिंग को स्वस्थ रखने के तरीके – healthy penis tips in Hindi
  4. पुरुष यौन अंग अंडकोष – Testicle in Hindi
  5. अंडकोष को स्वस्थ रखने के उपाय – healthy testicles tips in Hindi
  6. वीर्य – Semen in Hindi
  7. वीर्य की पहचान – semen analysis in Hindi
  8. वीर्य स्वास्थ्य के लिए उपाय – Healthy semen home remedies in Hindi
  9. पुरुष जननांग में उत्तेजना – stimulation of the male genitalia in Hindi
  10. स्खलन – ejaculation in Hindi
  11. पुरुष प्रजनन प्रणाली कैसे कार्य करती है – How the male reproductive system works in Hindi
  12. पुरुषों यौन स्वास्थ्य बढ़ाने के उपाय – how to increase men sexual health in Hindi

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य से क्या तात्पर्य है – What is Men’s sexual health in Hindi

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य से क्या तात्पर्य है - What is Men's sexual health in Hindi

  • यौन स्वास्थ्य उस स्थिति को संदर्भित करता है, जो किसी भी व्यक्ति को यौन गतिविधि में पूरी तरह से भाग लेने और आनंद प्राप्त करने के लिए उत्तरदाई होती है। सेक्स जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आनंददायक अनुभूति प्रदान करता है। शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, पारस्परिक और सामाजिक कारकों की एक श्रृंखला एक आदमी के यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
  • एक पुरुष के यौन स्वास्थ्य का समबन्ध, यौन इच्छा (sexual desire (libido)) और एक स्तंभन (erection) को प्राप्त करने या बनाए रखने की क्षमता से होता है। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कारक के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य की स्थिति भी सेक्स की इच्छा और सेक्स करने की क्षमता दोनों को प्रभावित कर सकती है। पुरुष यौन स्वास्थ्य का सम्बन्ध बीमारी की अनुपस्थिति के साथ-साथ, पुरुष जननांग प्रणाली का उचित तरीके से कार्य करने से होता है।
  • अतः पुरुष अपने यौन स्वास्थ्य में होने वाले सामान्य बदलावों को समझकर और उनका निवारण कर, किसी भी उम्र में स्वस्थ और सुखद सेक्स जीवन को बनाए रखने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  • पुरुषों को अपने यौन स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए निम्न तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

(और पढ़े – सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा))

पुरुष यौन अंग लिंग – Penis in Hindi

पुरुष यौन अंग लिंग - penis in Hindi

पेनिस (लिंग) पुरुष प्रजनन प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। पेनिस स्वास्थ्य के तहत् अधिक इरेक्शन (स्तंभन) प्राप्त होने की स्थिति को शामिल किया जाता है। अतः लिंग स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रत्येक व्यक्ति को इसके उचित कार्य और सबसे आम समस्याओं की जानकारी होना अतिआवश्यक है। लिंग स्पंजी ऊतक की 3 परतों से बना है, तथा उत्तेजना के दौरान इन ऊतकों में रक्त भरने से लिंग सख्त और खड़ा हो जाता है, जिसे स्तंभन (erection) कहा जाता है। पेनिस स्वास्थ्य का उत्तम होना स्तंभन (Erection), स्खलन और प्रजनन (reproduce) की क्षमता को बढ़ने के लिए जरुरी होता है।

लिंग संबंधी समस्याएं एक अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति का संकेत हो सकती हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन या सेक्स के लिए पर्याप्त रूप से इरेक्शन प्राप्त करने या इरेक्शन बनाये रखने में असमर्थता के साथ साथ पेनिस निम्न समस्याओं से भी ग्रस्त हो सकता है, जैसे:

(और पढ़े – क्या होता है मानव लिंग और उसकी कार्यप्रणाली…)

लिंग को स्वस्थ रखने के तरीके – Healthy penis tips in Hindi

लिंग को स्वस्थ रखने के तरीके - healthy penis tips in Hindi

लिंग स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि:

(और पढ़े – पेनिस (लिंग) के रोग के लक्षण, कारण, प्रकार, उपचार और बचाव…)

पुरुष यौन अंग अंडकोष – Testicle in Hindi

पुरुष यौन अंग अंडकोष - Testicle in Hindi

अंडकोष या वृषण अंडाकार अंग होते हैं, जो अंडकोश की थैली से कवर होते हैं। प्रत्येक पुरुष में दो अंडकोष होते हैं। वृषण (अंडकोष) मुख्य रूप से पुरुषों में सेक्स हार्मोन (टेस्टोस्टेरोन) और शुक्राणु के उत्पादन का कार्य करते हैं। वृषण के भीतर कुंडलित ट्यूब होती हैं, जिन्हें सेमीनीफेरस नलिका (seminiferous tubules) कहा जाता है। ये नलिकाएं शुक्राणुजनन (spermatogenesis) नामक प्रक्रिया के माध्यम से शुक्राणु कोशिकाओं का उत्पादन करती हैं। अंडकोष, प्रजनन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शुक्राणु का निर्माण करता है, जो परिपक्व होने के बाद स्खलन के समय वीर्य के रूप में लिंग से बाहर निकलते हैं।

अतः किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता मुख्य रूप से अंडकोष या वृषण के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। स्वस्थ अंडकोष (testicle) शुक्राणु की मात्रा और गुणवत्ता को बढ़ने में सहायक होते हैं, जिससे प्रजनन क्षमता बढती है। अतः वृषण (टेस्टिकल) स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इसका नियमित परीक्षण और स्वास्थ्य आदतों को अपनाना आवश्यक होता है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को अंडकोष को स्वस्थ रखने के तरीके के बारें में जानना आवश्यक होता है।

(और पढ़े – अंडकोष (वृषण) में दर्द के कारण, लक्षण, जांच, उपचार और रोकथाम…)

अंडकोष को स्वस्थ रखने के उपाय – Healthy testicles tips in Hindi

अंडकोष को स्वस्थ रखने के उपाय - healthy testicles tips in Hindi

अंडकोष के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए निम्न तरीके अपनाने चाहिए, जैसे:

  • अंडकोष की नियमित रूप से जाँच करनी चाहिए
  • नियमित और निश्चित व्यायाम करना चाहिए
  • मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उचित प्रयास करना चाहिए
  • ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए
  • धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन नहीं करना चाहिए
  • गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए, शरीर की अपेक्षा अंडकोष को हमेशा ठंडा रखने का प्रयास करना चाहिए
  • नहाने के बाद लिंग और अंडकोश की थैली को हमेशा सूखा रखना चाहिए, इत्यादि।

(और पढ़े – गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान…)

वीर्य – Semen in Hindi

वीर्य - Semen in Hindi

वीर्य पुरुष प्रजनन द्रव (reproductive fluid) है, यह आमतौर पर सफेद या भूरे रंग का गढ़ा द्रव होता है। यह किसी पुरुष की यौन उत्तेजना के समय स्खलन के दौरान बाहर निकलता है। वीर्य में लगभग 10 प्रतिशत शुक्राणु और बाकी प्रोटीन, एंजाइम, विटामिन सी, कैल्शियम, सोडियम, जिंक और फ्रुक्टोज आदि का मिश्रण तरल रूप में पाया जाता है। वीर्य की प्रति मिलीलीटर मात्रा में लाखों शुक्राणु उपस्थित होते है। वीर्य प्रजनन प्रणाली में शुक्राणु के परिवहन और संरक्षण का कार्य करता है।

तनाव वीर्य की गुणवत्ता को कम कर देता है, जिससे वीर्य स्वास्थ्य में गिरावट आने पर शीघ्रपतन, नपुंसकता जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त वीर्य, शुक्राणु की गतिशीलता को प्रभावित कर सकता है। अतः जो दंपत्ति बच्चे पैदा करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें शुक्राणु और वीर्य के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान देना चाहिए।

(और पढ़े – शुक्राणु क्या है, कैसे बनते है, कार्य और संचरना…)

वीर्य की पहचान – semen analysis in Hindi

वीर्य की पहचान - semen analysis in Hindi

वीर्य की स्थिति भी पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। स्खलन के दौरान वीर्य की स्थिरता (गाढ़ापन), रूप (रंग) और गंध के आधार पर संपूर्ण स्वास्थ्य का वर्णन किया जा सकता है। स्वस्थ वीर्य आमतौर पर सफेद या भूरे रंग का जेली के सामान एक तरल होता है और इसमें क्षारीय पदार्थों (alkaline substances) की उपस्थिति के कारण ब्लीच जैसी गंध आती है। वीर्य से बदबू आना और वीर्य का स्पष्ट रूप से पीला या हरा रंग, यौन संचारित संक्रमण (sexually transmitted infection) का संकेत दे सकता है। इसके अतिरिक्त वीर्य का पतला होना, शुक्राणुओं की कमी या अल्पशुक्राणुता (Oligospermia) की ओर संकेत करता है।

(और पढ़े – शुक्राणु की जांच (सीमेन एनालिसिस टेस्ट) स्पर्म टेस्ट क्या है, कीमत, आवश्यकता…)

वीर्य स्वास्थ्य के लिए उपाय – Healthy semen home remedies in Hindi

वीर्य स्वास्थ्य के लिए उपाय – Healthy semen home remedies in Hindi

वीर्य को गाढ़ा और पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने के लिए व्यक्ति निम्न तरीके अपना सकते हैं, जैसे:

(और पढ़े – अच्छी सेक्स लाइफ के लिए खजूर और कद्दू के बीज जरुर खाएं…)

पुरुष जननांग में उत्तेजना – Stimulation of the male genitalia in Hindi

पुरुष जननांग में उत्तेजना - stimulation of the male genitalia in Hindi

पुरुष जननांग में उत्तेजना उस स्थिति को कहते हैं, जब किसी व्यक्ति को शारीरिक या मनोवैज्ञानिक उत्तेजना या फिर दोनों के साथ इरेक्शन (erection) प्राप्त होता है। पुरुष जननांग में उत्तेजना मुख्य रूप से किसी सुंदर लड़की को देखने के दौरान, शारीरिक संपर्क के दौरान या संभोग के दौरान व्यक्ति के सर (दिमाग) से प्रारंभ होती है और पुरुष जननागों तक जाती है। शारीरिक संपर्क से व्यक्ति पूर्ण रूप से उत्तेजित हो सकता है। यौन उत्तेजना आम तौर पर शरीर के अंगों में रसायनों जैसे- एंडोर्फिन (endorphins) की रिहाई के कारण उत्पन्न होती है।

किसी व्यक्ति के उत्तेजित होने के लिए मुख्य रूप से दो कारक जिम्मेदार होते हैं, (१) सेक्स ड्राइव (कामेच्छा) और (२) यौन उत्तेजना। “सेक्स ड्राइव” का अर्थ, किसी व्यक्ति की सेक्स के प्रति रूचि होना है। अतः पुरुष जननांग में उत्तेजना के लिए सेक्स ड्राइव का होना अति आवश्यक होता है। सेक्स ड्राइव (कामेच्छा) और यौन उत्तेजना के द्वारा ही व्यक्ति स्तंभन, स्खलन, संभोग आदि क्रियाओं को प्राप्त कर सकता है।

(और पढ़े – सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, घरेलू उपाय और तरीके…)

स्खलन – Ejaculation in Hindi

स्खलन - ejaculation in Hindi

उत्तेजना (stimulation) के समय लिंग से वीर्य का बाहर आना, स्खलन (ejaculation) कहलाता है। सामान्यतः उत्तेजना या सेक्स के दौरान स्खलन (ejaculation) होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में बिना सम्भोग के भी स्खलन हो सकता है। उचित समयानुसार स्खलन होना, पुरुषों के उत्तम यौन स्वास्थ्य की ओर संकेत करता है। स्खलन, गर्भावस्था को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्खलन के दौरान दर्द, समय से पहले स्खलन, या स्खलन न होना आदि समस्याएँ पुरुष यौन स्वास्थ्य के लिए संकट पैदा करती हैं। अतः स्खलन से सम्बंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होने सम्बंधित व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पुरुष, स्खलन (ejaculation) से संबंधित अनेक प्रकार की समस्याओं या कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं। स्खलन की समस्याओं के अंतर्गत निम्न को शामिल किया जा सकता है जैसे:

  • स्खलन में असमर्थता
  • दर्दनाक स्खलन (painful ejaculation)
  • स्खलन में कमी (reduced ejaculation)
  • स्वपन दोष (nightfall) या (Wet Dreams)
  • शीघ्रपतन (premature ejaculation)
  • स्खलन में देरी (delayed ejaculation)
  • प्रतिगामी स्खलन (retrograde ejaculation), इत्यादि।

(और पढ़े – शीघ्र स्खलन रोकने (शीघ्रपतन) का आयुर्वेदिक इलाज…)

पुरुष प्रजनन प्रणाली कैसे कार्य करती है – How the male reproductive system works in Hindi

पुरुष प्रजनन प्रणाली कैसे कार्य करती है - How the male reproductive system works in Hindi

संपूर्ण पुरुष प्रजनन प्रणाली हार्मोन पर निर्भर है, जो पुरुष प्रजनन प्रणाली की कोशिकाओं या अंगों की गतिविधि को उत्तेजित या नियंत्रित करते हैं। पुरुष प्रजनन प्रणाली के कार्यों में शामिल सबसे महत्वपूर्ण हार्मोन निम्न है, जिसे- फॉलिकल स्टिम्युलेटिंग हॉर्मोन (FSH) (follicle-stimulating hormone), ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) (luteinizing hormone) और टेस्टोस्टेरोन।

फॉलिकल स्टिम्युलेटिंग हॉर्मोन (FSH) और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH), मस्तिष्क में उपस्थित पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा निर्मित होते हैं। फॉलिकल स्टिम्युलेटिंग हॉर्मोन शुक्राणु उत्पादन के लिए आवश्यक होता है, और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन अंडकोष या वृषण में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को उत्तेजित करता है।

पुरुष प्रजनन प्रणाली के अंतर्गत पुरुष यौन जननांग एक साथ काम करते हैं और संभोग के दौरान वीर्य का उत्पादन करते हैं, जो स्खलन द्वारा महिला की योनि में प्रवेश कर गर्भावस्था का कारण बनता है।

(और पढ़े – सेक्स हार्मोन क्या होते है महिला और पुरुष में इनका महत्त्व…)

पुरुष यौन स्वास्थ्य बढ़ाने के उपाय – How to increase men sexual health in Hindi

पुरुषों यौन स्वास्थ्य बढ़ाने के उपाय - how to increase men sexual health in Hindi

कोई भी व्यक्ति प्रजनन क्षमता को संरक्षित करने तथा यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए निम्न तरीके अपना सकता है, जैसे:

  • संतुलित आहार और नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए
  • धूम्रपान नहीं करना चाहिए
  • मनोरंजनात्मक ड्रग्स (recreational drugs) का उपयोग नहीं करना चाहिए
  • अत्यधिक शराब का सेवन न करें
  • सुरक्षात्मक और आरामदायक कपड़े पहनने
  • सुरक्षित रूप से यौन सम्बन्ध बनायें, यौन संचारित रोगों से बचने के लिए सेक्स करते समय कंडोम का प्रयोग करें
  • मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उचित प्रयास करें तथा डॉक्टर की सलाह लें।

(और पढ़े – बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट और व्यायाम…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration