सेक्स एजुकेशन

स्पर्म फ्रीजिंग क्या है जानें इसकी संपूर्ण जानकारी – Sperm Freezing in Hindi

स्पर्म फ्रीजिंग क्या है जानें इसकी संपूर्ण जानकारी - Sperm Freezing in Hindi

स्पर्म फ्रीजिंग प्रक्रिया उन जोड़ों के बीच बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जो साथ रहकर समय व्यतीत नहीं कर पाते हैं। वर्तमान में ऐसी बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं। बच्चे पैदा न होने की समस्या को बांझपन के नाम से जाना जाता है। बांझपन केवल महिलाओं से सम्बंधित समस्या नहीं है, यह पुरुषों को भी हो सकती है। आज के समय में संतान सुख को किसी भी उम्र में प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप भविष्य में बांझपन की समस्या से बचना तथा संतान सुख प्राप्त करना चाहते हैं तो महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग और पुरुषों के लिए स्पर्म फ्रीजिंग जैसी प्रक्रियां मौजूद हैं।

इस लेख में स्पर्म फ्रीजिंग के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस लेख के माध्यम से आप स्पर्म प्रीज़िंग क्या है, शुक्राणु फ्रीजिंग कौन करा सकता है, स्पर्म फ्रीजिंग कैसे की जाती है और इसकी कीमत क्या है, इन सभी बातों के बारे में जानेगें।

शुक्राणु को लम्बे समय तक स्टोर करके रखने की प्रक्रिया को स्पर्म फ्रीजिंग कहते हैं। बहुत से व्यक्ति अपने स्पर्म को फ्रीज़ करवाते हैं, इनमें वे व्यक्ति भी शामिल होते हैं जो वर्तमान में बच्चा पैदा नहीं करना चाहते, लेकिन भविष्य में वे ऐसा करना चाहेगें।

स्पर्म फ्रीजिंग क्या है – What is sperm freezing in Hindi

शुक्राणु फ्रीजिंग की प्रक्रिया को स्पर्म बैंकिंग या क्रायोप्रिजर्वेशन (cryopreservation) के रूप में भी जाना जाता है। स्पर्म फ्रीजिंग जोड़ों या कपल्स के द्वारा भविष्य में एक बच्चे को पैदा करने या गर्भ धारण करने की संभावनाओं को संरक्षित करने का एक शानदार तरीका है। यह प्रक्रिया तब आवश्यक हो जाती है, जब कोई पुरुष साथी वृषण (testes) के साथ उच्च जोखिम में है।

वैज्ञानिक एक विशेष प्रक्रिया का उपयोग करके शुक्राणु को फ्रीज करते हैं, फिर इसे तरल नाइट्रोजन में -196°C पर रखते हैं। इस प्रकार शुक्राणु को उसकी उचित गुणवत्ता बनाए रखते हुए कई वर्षों तक संग्रहीत करके रखा जा सकता है।

(और पढ़ें: शुक्राणु क्या है, कैसे बनते है, कार्य और संचरना..)

स्पर्म फ्रीजिंग कराना कौन पसंद करते हैं – Who prefers sperm freezing?

जो व्यक्ति ऐसी जगह नौकरी करते है, जहां वह अपनी पत्नी से महीने तक नहीं मिल पाते हैं और कुछ ही दिन साथ रहते हैं। इस स्थिति में बच्चे पैदा होने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसी स्थिति में स्पर्म फ्रीजिंग का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा व्यक्ति अन्य स्थितियों के लिए भी स्पर्म फ्रीजिंग करना पसंद करते हैं, जिनमें शामिल हैं:

(और पढ़ें: गर्भवती होने (गर्भधारण करने) के लिए सही सही समय…)

कैंसर पीड़ित लोग – यदि आप टेस्टिकुलर कैंसर (testicular cancer) या प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) से पीड़ित हैं या फिर अभी-अभी निदान किया गया है, और यदि आप भविष्य में बच्चे पैदा करने का प्लान बना रहें हैं तो आपको स्पर्म फ्रीज करा लेना चाहिए। क्योकिं कैंसर के उपचार में प्रयोग की जाने वाली प्रक्रियाओं जैसे: सर्जरी, कीमोथेरेपी या विकिरण चिकित्सा के परिणामस्वरूप शुक्राणु की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती हैं या बांझपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अतः यदि आप कैंसर के उपचार से गुजरने वाले हैं तो आपको स्पर्म फ्रीजिंग करा लेनी चाहिए।

अधिक उम्र वाले व्यक्ति – यदि आप वृद्धावस्था के निकट पहुंच रहे हैं, तो आप भविष्य में बच्चे पैदा करने की संभावनाओं को बनाए रखने के लिए अपने शुक्राणु को फ्रीज करने का विकल्प चुन सकते हैं। चूँकि वीर्य (Semen) की गुणवत्ता उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है, क्योंकि स्पर्म (शुक्राणु) की सांद्रता, मॉर्फोलॉजी (आकार और आकृति) तथा गतिशीलता सभी में गिरावट आती जाती है।

इसके अलावा भी उम्र बढ़ने के साथ ऑटिज्म (autism), सिज़ोफ्रेनिया (schizophrenia) और अन्य स्थितियों के जोखिम बढ़ते हैं, जिसके कारण वीर्य की मात्रा कम हो जाती है, और कुछ लोग बांझ हो जाते हैं।

(और पढ़ें: पुरुषों में 40 साल की उम्र के बाद क्या बदलाव होते हैं..)

जोखिमपूर्ण काम करने वाले व्यक्ति – यदि आप जोखिम पूर्ण कार्यस्थलों पर काम करते हैं या सेना में तैनात हैं, तो आप अपने शुक्राणु को फ्रीज़ करने का विकल्प चुन सकते हैं, चूँकि दुर्घटनाओं या रासायनिक एक्सपोजर के परिणामस्वरूप शुक्राणु या प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ व्यक्ति दुनिया के अन्य क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले अपने स्पर्म को जीका वायरस के डर के कारण अपने स्पर्म को फ्रीज कर देते हैं, जीका वायरस वीर्य के माध्यम से किसी और को पारित किया जा सकता है।

सर्जरी या चिकित्सा प्रक्रियाओं से गुजरने वाले व्यक्ति – यदि किसी कारणवश आपके यौन अंगों की सर्जरी होनी है, तो आप भविष्य में जैविक बच्चे (biological child) होने की संभावनाओं को बनाए रखने के लिए स्पर्म फ्रीजिंग कराने का निर्णय ले सकते हैं।

इसके अलावा, पुरुष नसबंदी करवाने वाले व्यक्ति भी अपने शुक्राणु को स्टोर करके रखने का निर्णय ले सकते हैं।

(और पढ़ें: वीर्य और शुक्राणु के बीच अंतर…)

अन्य कारणों से सम्बंधित लोग – अन्य लोग जो अपने शुक्राणु को फ्रीज करने पर विचार कर सकते हैं उनमें शामिल हैं:

स्पर्म फ्रीजिंग कराने के कारण – Reasons for sperm freezing in Hindi

ऐसी कई स्थितियाँ हैं, जो भविष्य की प्रजनन क्षमता में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। स्पर्म फ्रीजिंग कराने के कारणों में शामिल हो सकते हैं:

उपर दिए गए कारण किसी भी व्यक्ति को स्पर्म फ्रीजिंग के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

स्पर्म फ्रीजिंग कहाँ की जाती है – Where is sperm freezing done?

शुक्राणु को फ्रीज़ करके स्टोर करने के लिए सबसे अच्छी जगह स्पर्म बैंक (sperm bank) या फर्टिलिटी क्लिनिक में जाना चाहिए। चूँकि शुक्राणु (sperm) का नमूना एकत्र करने के 1 से 2 घंटे के अन्दर, इसे फ्रीज़ किया जाना महत्वपूर्ण होता है।”

स्पर्म का नमूना एकत्रित करने के लिए आप Legacy or Dadi जैसी- स्पर्म फ्रीजिंग होम बैंकिंग किट का भी उपयोग किया जा सकता है। यह किट शुक्राणु के नमूने को घर पर इकट्ठा करने तथा टेस्टिंग और फ्रीजिंग के लिए एक प्रयोगशाला में भेजने के लिए विशेष कंटेनरों को प्रदान करती है।

अतः यदि आप स्पर्म फ्रीजिंग कराना चाहते हैं तो आपको स्पर्म बैंक (sperm bank) या फर्टिलिटी क्लिनिक में जाकर संपर्क करना चाहिए या फिर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

(और पढ़ें: स्खलन के बाद स्पर्म को फिर से बनने में कितना समय लगता है?..)

स्पर्म फ्रीजिंग की प्रक्रिया – Sperm freezing process in Hindi

स्पर्म फ्रीजिंग की प्रक्रिया - Sperm freezing process in Hindi

  • स्पर्म फ्रीजिंग करने से पहले, ब्लड टेस्ट कराने की आवश्यकता होती हैं, रक्त परीक्षण की मदद से यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) की जाँच की जा सकती है।
  • इसके अलावा स्पर्म नमूना जमा करने से पहले, सम्बंधित व्यक्ति को 2 से 3 दिनों तक सेक्स न करने की सलाह दी जाती है।
  • आपकी सुविधानुसार स्पर्म नमूना फर्टिलिटी क्लिनिक या स्पर्म बैंक के एक निजी कमरे में देने की सिफारिश की जा सकती है। क्लिनिक में ही स्पर्म नमूना एकत्रित करना गुणवत्तापूर्ण होता है, और फ्रेश स्पर्म को तुरंत ही जमा दिया जाता है। स्खलन के कुछ ही मिनटों के भीतर समय के साथ जीवित शुक्राणु कोशिकाओं की संख्या और गतिविधि कम होने लगती है। जिसके कारण भविष्य में बच्चे पैदा करने की संभावना कम हो सकती है।
  • हस्तमैथुन के बाद स्पर्म का नमूना एक जीवाणुरहित कप (sterile cup) में एकत्रित किया जाता है। कुछ स्थितियों में नमूना एकत्रित करने के लिए आपके साथी की सहायता ली जा सकती है।
  • यदि आप क्लिनिक या स्पर्म बैंक में नमूना एकत्रित करने में असहजता महसूस करते हैं, तो आप घर पर भी अपना नमूना एकत्र कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखना होगा कि एक घंटे के अंदर सैंपल को सावधानीपूर्वक क्लिनिक पहुँचाना होगा।
  • स्पर्म फ्रीजिंग के दौरान सर्वप्रथम शुक्राणु की मात्रा, आकार और गति का विश्लेषण करने के लिए नमूने की जाँच की जाती है। इस जाँच के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि फ्रीजिंग के लिए और कितने नमूनों की आवश्यकता होगी। आमतौर पर, अधिक संभावित गर्भावस्था के लिए लगभग तीन से छह नमूने एकत्र किये जा सकते हैं, नमूने एकत्रित करने की संख्या आपके शुक्राणु की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
  • इन नमूनों को कई शीशियों में अलग किया जाता है और एक प्रयोगशाला तकनीशियन द्वारा, जो क्रायोप्रोटेक्टेंट एजेंटों (cryoprotectant agents) के माध्यम से स्पर्म सेल्स को प्रोटेक्ट करने में माहिर होते हैं, जमा दिया जाता हैं।
  • यदि आपके द्वारा दिए गए नमूने में शुक्राणु मौजूद नहीं हैं या फिर आप स्खलन (ejaculate) करने में सक्षम नहीं हैं, तो एक शल्य चिकित्सक सीधे अंडकोष (testicle) से शुक्राणु निकाल सकता है।

स्पर्म फ्रीजिंग में कितना खर्च आता है – Sperm freezing cost in Hindi

यदि कोई स्पर्म फ्रीजिंग कराना चाहता है तो उसके मन में सबसे पहले यह सवाल आता है कि स्पर्म फ्रीजिंग की कीमत क्या है? हम आपको बता दें कि स्पर्म फ्रीजिंग की लागत समय, स्थान और क्लीनिक के आधार पर भिन्न भिन्न हो सकती है। इसके अलावा यदि आप किसी चिकित्सीय कारण से ऐसा कर रहे हैं, तो स्पर्म फ्रीजिंग बीमा द्वारा कवर किया जा सकता है।

स्पर्म फ्रीजिंग की लागत प्रथम वर्ष के लिए 50,000 रूपये से कम या इससे ज्यादा हो सकती हैं, जिसमें सभी आवश्यक टेस्टिंग और फ्रीजिंग शामिल हैं। बाद में, प्रति वर्ष या प्रतिमाह इसकी कीमत अदा करनी पड़ती हैं।

(और पढ़ें: टेस्ट ट्यूब बेबी की प्रक्रिया, विधि, सफलता और नुकसान..)

स्पर्म फ्रीजिंग कितना प्रभावी है? – How effective is sperm freezing?

बहुत समय से स्पर्म फ्रीजिंग सफलतापूर्वक की जा रही है, हालांकि स्पर्म फ्रीजिंग की प्रक्रिया में कुछ शुक्राणु सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। पिघलने के दौरान 50 प्रतिशत से अधिक शुक्राणु सुरक्षित बचते हैं।

यदि स्पर्म नमूना उच्च गुणवत्ता का है, तो पिघलने के बाद स्पर्म में कमी एक स्वस्थ बच्चे को सफलतापूर्वक गर्भधारण करने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं करती है। इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि, “शुक्राणु फ्रीज / गलन प्रक्रिया के साथ अपनी प्रभावशीलता नहीं खोते हैं और इसमें फ्रेश स्पर्म के समान ही निषेचन क्षमता होती है।”

शुक्राणु कितने समय तक जमे रहते हैं?How long does sperm last frozen?

यदि उच्च गुणवत्ता वाले नमूने को सही तरीके से तरल नाइट्रोजन के अंदर स्टोर करके रखा जाए तो इन्हें अनिश्चित काल तक संग्रहीत करके सुरक्षित रखा जा सकता है। जमे हुए शुक्राणु की कोई निश्चित समाप्ति तिथि नहीं होती है। आधुनिक क्रायोप्रिजर्वेशन (cryopreservation) तकनीक इतनी उन्नत है कि, इस प्रक्रिया में शुक्राणुओं का स्वास्थ्य और अखंडता समान बनी रहती है।

स्पर्म फ्रीजिंग क्या है जानें इसकी संपूर्ण जानकारी (Sperm Freezing in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration