सेक्स बीमारी

पुरुषों की सेक्स समस्यायों के बारे में जानकारी – Men’s Sexual Health And Problems In Hindi

पुरुषों का यौन स्वास्थ्य और सेक्स समस्यायों के बारे में जानकारी - Men's Sexual Health And Problems In Hindi

Pursho Ki Sex Samasya Aur Samadhan पुरुषों का यौन स्वास्थ्य उनके संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण पहलू (aspect) है, चाहे आप अपने पार्टनर को गर्भावस्था और यौन संचारित संक्रमणों से बचाना चाह रहे हों या फिर आप आप स्तंभन दोष या अन्य पुरुषों की यौन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर  चिंतित हों। पुरुषों में सेक्स समस्या अक्सर उन लोगों में देखने को मिलती हैं जो सेक्स करने की इच्छा होने पर भी सेक्स में रुचि नहीं ले पाते हैं या जिनको सेक्स करने में इच्छा ही नहीं होती। कुछ पुरुष अपने लिंग की लंबाई (penis size ) को लेकर चिंतित रहते हैं जो उनकी यौन स्वास्थ्य संबंधी चिंता होती है। हालांकि यह बहुत सामान्य बात है और यौन समस्याओं को दूर करने में सभी तरीके काम नहीं आते हैं।

जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में कुछ आम बदलाव दिखायी देते हैं। अगर आप मर्दों की यौन समस्याओं के बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको पुरुषों के संपूर्ण यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

विषय सूची

1. पुरुषों के लिए यौन स्वास्थ्य बेहतर होना क्यों जरूरी है – purush ka yaun swasth behtar hona kyon jaruri hai in hindi
2. पुरुषों में होने वाली आम यौन समस्याएं – common sexual problems in male in Hindi

3. पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जाता है – how to keep healthy male sexual health in Hindi

पुरुषों के लिए यौन स्वास्थ्य बेहतर होना क्यों जरूरी है – Purush ka yaun swasth behtar hona kyon jaruri hai in Hindi

पुरुषों के लिए यौन स्वास्थ्य बेहतर होना क्यों जरूरी है - purush ka yaun swasth behtar hona kyon jaruri hai in hindi

शरीर के विभिन्न प्रणालियों (system) के बीच समन्वय होना एक बेहतर यौन गतिविधि मानी जाती है। इससे आपका यौन जीवन सुखद होता है और किसी तरह की बड़ी समस्या नहीं होती है। अगर आपका सेक्स हार्मोन और न्यूरोलॉजिकल पाथवे बेहतर तरीके से कार्य कर रहा है तो आपका यौन स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर माना जाता है। यौन संबंध के दौरान रक्त वाहिकाएं, नसों और शिश्न की अखंडता (penile integrity) पर्याप्त उत्तेजना को बनाए रखने में मदद करती हैं।

मांसपेशियों और तंत्रिकाओं में स्खलन का समन्वय तब होता है जब शुक्राणु के लिए शारीरिक मार्ग (अंडकोष से मूत्रमार्ग तक) मौजूद होता है। ऑर्गेज्म एक जटिल घटना है जिसे पूरी तरह से समझा नहीं गया है, लेकिन इसमें मांसपेशियों और तंत्रिकाओं का समन्वय (coordination) शामिल है। जब किसी पुरुष को यौन रोग होता है, तो चिकित्सक पूरे शरीर का परीक्षण करते हैं और फिर आपको यौन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी देते हैं।

(और पढ़े – पुरुषों के गुप्त रोग, सेक्स समस्याओं – कारण, प्रकार, जांच, उपचार और रोकथाम…)

पुरुषों में होने वाली आम यौन समस्याएं – Common sexual problems in male in Hindi

वास्तव में यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आजकल ज्यादातर पुरुष विभिन्न प्रकार के यौन समस्याओं से ग्रसित होते हैं। यही कारण है कि यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

स्खलन विकार पुरुषों की मुख्य यौन समस्या – Ejaculation Disorders male sexual problem in Hindi

स्खलन विकार पुरुषों की मुख्य यौन समस्या - Ejaculation Disorders male sexual problem in Hindi

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सबसे महत्वपूर्ण है स्खलन की समस्या। आमतौर पर पुरुषों में विभिन्न प्रकार के स्खलन विकार होते हैं।

  1. शीघ्रपतन (Premature ejaculation) इस प्रकार का स्खलन संभोग से पहले या फिर संभोग शुरू करने के कुछ ही देर बाद हो जाता है।
  2. मंद स्खलन (retarded ejaculation) इस तरह का स्खलन बहुत ही धीमी गति से होता है।
  3. प्रतिगामी स्खलन (Retrograde ejaculation) यह तब होता है जब ऑर्गेज्म के दौरान स्खलन मूत्रमार्ग (urethra) औऱ लिंग द्वार के ऊपर दबाव देने के बजाय उल्टा मूत्राशय (bladder) पर दबाव देता है।

शीघ्रपतन, पुरुषों में यौन रोग का सबसे आम रूप है जो अक्सर घबराहट (nervousness) के कारण होता है कि वह सेक्स के दौरान अपने यौन पार्टनर के साथ कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा। एंटीडिप्रेसेंट्स सहित कुछ अन्य दवाएं स्खलन को प्रभावित कर सकती हैं और इसके कारण रीढ़ की हड्डी (spinal cord) या पीठ की तंत्रिका क्षतिग्रस्त हो सकती है।

इसके साथ ही प्रतिगामी स्खलन भी मधुमेह न्यूरोपैथी (nerve damage) से पीड़ित पुरुषों में बहुत आम है। यह मूत्राशय में नसों की समस्या के कारण होता है जिससे स्खलन पीछे की ओर होने लगता है। इसके अलावा मूड संबंधी विकारों की दवा खाने पर भी स्खलन की समस्या हो जाती है। इसलिए पुरुषों को विशेषरुप से अपने यौन स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी होनी चाहिए।

(और पढ़े – शीघ्रपतन कारण,उपचार और शीघ्रपतन रोकने के घरेलु उपाय…)

स्तंभन दोष पुरुषों की सेक्स समस्या – Erectile Dysfunction purusho ki yaun samasya in Hindi

स्तंभन दोष पुरुषों की यौन समस्या - Erectile Dysfunction purusho ki yaun samasya in Hindi

इसे नपुंसकता के रुप में भी जाना जाता है। जब पुरुष संभोग के दौरान लिंग में उत्तेजना को बनाए नहीं रख पाता है तो इसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन कहते हैं। पुरुषों में यह समस्या आमतौर पर डिप्रेशन, स्ट्रेस, तंत्रिका संबंधी समस्या (nerve problem), साथी को संतुष्ट न कर पाने की चिंता, लिंग में चोट लगने, कुछ विशेष दवाओं का सेवन करने या फिर पुरानी बीमारी के कारण होती है। इसलिए पुरुषों को समय समय पर यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर इस तरह की समस्याओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

(और पढ़े – इरेक्टाइल डिसफंक्शन नपुंसकता (स्तंभन दोष) कारण और उपचार…)

सेक्स की इच्छा घटना पुरुषों की यौन समस्या – Inhibited Sexual Desire male sexual problem in Hindi

सेक्स की इच्छा घटना पुरुषों की यौन समस्या - Inhibited Sexual Desire male sexual problem in Hindi

कामेच्छा की कमी या यौन गतिविधियों (sexual activity) में रुचि कम होना पुरुषों में एक बहुत ही बड़ी यौन स्वास्थ्य समस्या है। वास्तव में सेक्स की इच्छा घटना शारीरिक या मनोवैज्ञानिक कारणों से होता है। अगर आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम है तो इसकी वजह से आपको चिंता या डिप्रेशन हो सकता है। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप, डायबिटीज की भी समस्या हो सकती है और पार्टनर के साथ आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं। इसलिए अगर इस तरह की यौन स्वास्थ्य समस्या हो तो इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

(और पढ़े – पुरुषों में यौन इच्‍छा (कामेच्छा) में कमी के कारण और घरेलू उपाय…)

पुरुषों की मुख्य सेक्स समस्या ड्राई ऑर्गेज्म – Dry orgasm Pursho Ki Sex Samasya in Hindi

पुरुषों की मुख्य यौन समस्या ड्राई ऑर्गेज्म - Dry orgasm male sexual problem in Hindi

कुछ पुरुष स्खलित हुए बिना ही ऑर्गेज्म महसूस करते हैं। वास्तव में यह मूत्राशय या प्रोस्टेट की सर्जरी के कारण एवं श्रोणि (pelvis) की रेडियोथेरेपी के कारण होता है। ऐसी स्थिति में शारीरिक रुप से वीर्य (semen) का सामान्य प्रवाह परिवर्तित हो जाता है और यह लिंग से बाहर निकलने लगता है। इस तरह की यौन समस्या होने पर डॉक्टर के पास जाना जाहिए। हालांकि जबतक कि आप बच्चा नहीं चाहते हैं तब तक ड्राई ऑर्गेज्म कोई बड़ी समस्या नहीं है। अगर आपको ड्राई ऑर्गेज्म होता है तो शर्माने की बजाय अपने पार्टनर से भी बात करें और शीघ्र इलाज कराएं।

(और पढ़े – ऑर्गेज्म आने में दिक्कत (ऑर्गेज्मिक डिसफंक्‍शन) के कारण, लक्षण और इलाज…)

एसटीआई पुरुषों की यौन समस्या – Sexually transmitted infections (STI) male sexual problem in Hindi

एसटीआई पुरुषों की यौन समस्या - Sexually transmitted infections (STI) male sexual problem in Hindi

अगर आप अपने यौन स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखते हैं और जननांगों की सफाई नहीं करते हैं तो पार्टनर के साथ संभोग करने से आपके कारण उसे क्लैमिडिया, हर्पिस, गोनोरिया, जेनाइटल वार्ट, हेपेटाइटिस बी, एचआईवी एड्स, सिफलिस आदि यौन रोग हो सकते हैं। वास्तव में ये सभी यौन संचारित रोग हैं जो पार्टनर के शरीर के संपर्क में आने से होते हैं और ये सभी समस्याएं बहुत आम है। अगर आपके जननांगों में संक्रमण है तो आपको लिंग में अधिक खुजली (itching) का अनुभव हो सकता है और लिंग में सूजन और लालिमा भी आ सकती है। इसलिए अपने यौन स्वास्थ्य की बेहतर तरीके से देखभाल करनी चाहिए।

(और पढ़े – जननांग हरपीज (जेनिटल हर्पीज) के कारण, लक्षण, निदान और उपचार…)

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जाता है – How to keep healthy male sexual health in Hindi

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जाता है - how to keep healthy male sexual health in Hindi

वास्तव में जब किसी पुरुष को यौन स्वास्थ्य समस्या होती है तो सबसे पहले इसका निदान (diagnosis) करके उचित इलाज किया जाता है। आज के समय में अधिक तनाव के कारण विभिन्न तरह की यौन समस्याएं हो रही हैं इससे बचने के लिए पुरुषों को निम्न सलाह दी जाती है।

(और पढ़े – सेक्स थेरेपी क्या है, कैसे काम करती है, और जरूरत क्यों पड़ती है…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration