फिटनेस के तरीके

बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट और व्यायाम – Exercise For Better Sex Life In Hindi

बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट और व्यायाम - Exercise For Better Sex Life In Hindi

Exercise For Better Sex In Hindi वर्कआउट या व्यायाम बेहतर सेक्स करने के लिए लाभदायक होता है। सेक्स भी अपने आप में एक अच्छा वर्कआउट है। सेक्स किसी भी वैवाहिक जीवन के लिय बहुत ही आवश्यक है। एक छोटे से अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों के लिए सेक्स प्रति मिनट लगभग 4.2 कैलोरी, और महिलाओं के लिए प्रति मिनट 3.1 कैलोरी जलाता है। लेकिन गुड फील सेक्स (feel-good sex) के लिए यानि सेक्स का अच्छे से आनंद उठाने के लिए वर्कआउट करना बहुत ही आवश्यक होता है। (Sex power badhane ke liye exercise in Hindi)

सेक्स के दौरान जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की संतुष्टि का भी पूरा ध्यान रखें जिससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर हो सकती है। बेहतर सेक्स के लिए व्यायाम ऊर्जा बढ़ाता है, मांसपेशियों को टोन करता है, वसा जलता है और आपकी सोच सकारात्मक करता है और आत्म-छवि में सुधार करता है।

अपनी सेक्स लाइफ को जवां रखने और अपने पार्टनर को संतुष्ट करने के लिए जरूरी है कि आप अपना सेक्स स्टैमिना बढ़ाएं। इलेक्ट्रॉनिक जर्नल ऑफ ह्यूमन सेक्सुअलिटी के शोध कहते हैं कि यदि आप एक दिन में 200 अतिरिक्त कैलोरी जलाते हैं, तो आप स्तंभन दोष (लिंग खड़ा न होने) के अपने जोखिम को कम कर सकते हैं। व्यायाम आपके शरीर को लचीला बनाते हैं जिससे आप बेहतर सेक्स के लिए किसी सेक्स पोजीशन को आसानी से कर सकते हैं। आइये बेहतर सेक्स के लिय वर्कआउट को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

1. बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट से करें मजबूत सेक्स – Better Sex Workout for stronger sex in Hindi
2. बेहतर सेक्स के लिय व्यायाम – Better Sex Workout And Exercise in Hindi

बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट से करें मजबूत सेक्स – Better Sex Workout for stronger sex in Hindi

बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट से करें मजबूत सेक्स - Better Sex Workout for stronger sex in Hindi

सेक्स वास्तव में अच्छा फील करने के लिए एंडोर्फिन (endorphins) का लाभ उठाने का समय होता है और वर्कआउट इसके लिए नई ताकत दे सकते हैं। 20-30 मिनट के लिए एक टाइमर सेट करें और इस दिनचर्या को दोहराएं जब तक कि टाइमर बंद न हो जाए, या इस दिनचर्या को तीन बार पूरा करें। वास्तव में सेक्स करने से पहले इस वर्कआउट को करने में भी मदद मिल सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि यौन क्रिया से तुरंत पहले सामान्य व्यायाम ने एंटीडिप्रेसेंट (antidepressants) लेने वाली महिलाओं की उत्तेजना में सुधार किया।

बेहतर सेक्स वर्कआउट:

  1. 20 सेकंड के लिए प्लैंक।
  2. 15 रेप्स के लिए ग्लूट ब्रिज व्यायाम ।
  3. 10-15 रेप्स के लिए जंप स्क्वाट करें।
  4. 5-10 सेकंड होल्ड के साथ 10 केगेल।
  5. 10-15 रेप्स के लिए पुशअप।
  6. कबूतर मुद्रा, प्रत्येक पक्ष पर 1 मिनट के लिए।
  7. हफ्ते में कम से कम तीन बार आधे घंटे तैरना

इस दिनचर्या का अभ्यास करें और यह सेक्स करने के लिए बिस्तर पर थोड़ा अतिरिक्त उत्साह जोड़ने में योगदान देगा।

(और पढ़े – बेहतर सेक्स के लिए 10 योगासन…)

बेहतर सेक्स के लिय व्यायाम – Better Sex Workout And Exercise in Hindi

नीचे बेहतर सेक्स के लिए कुछ व्यायाम को करने की विधि दी जा रही हैं जो कि आपको सेक्स में अधिक आनंद देने में मदद करेंगे और आपके सेक्स करने के समय में भी वृद्धि करेंगे।

बेहतर सेक्स के लिय करें प्लैंक व्यायाम – Planks Workout for better sex in Hindi

बेहतर सेक्स के लिय करें प्लैंक व्यायाम - Planks Workout for better sex in Hindi

सेक्स को बेहतर बनाने के लिए प्लैंक व्यायाम सरल व्यायाम है पर यह बेसिक व्यायाम नहीं है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए और ताकत के लिए सर्वश्रेष्ठ है जिसमे सेक्स भी शामिल है। यह व्यायाम आपके पेट, पीठ, और श्रोणि के आसपास की मांसपेशियों का निर्माण करता है और ये सभी बिस्तर में लंबे समय तक रहने के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए यदि आपकी यौन क्षमता कमजोर है और आप बिस्तर पर अपने पार्टनर का पूरा साथ नहीं दे पाते हैं तो आपको प्लैंक्स व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए।

प्लैंक वर्कआउट करने के लिए पुशअप की स्थिति में आयें। अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ें और फर्श पर रखें। अपने पैरों की केवल उँगलियों को फर्श पर अपने कन्धों की चौड़ाई पर रखें। अपनी गर्दन को सीधा ही रखें। इसके बाद अपने दोनों पैरों के घुटनों को फर्श पर रखें। फिर घुटनों को फर्श से ऊपर करके पैरों को सीधा कर लें। यह क्रिया को बार बार दोहराहएं।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज जानें फायदे और सावधानियाँ…)

सेक्स को बेहतर बनाने के लिए करें पुश अप व्यायाम – Behtar sex ke liye kare Push Ups exercise in Hindi

सेक्स को बेहतर बनाने के लिए करें पुश अप व्यायाम - Behtar sex ke liye kare Push Ups exercise in Hindi

लंबे समय तक सेक्स करने और सेक्स स्टैमिना बढ़ाने के लिए पुशअप पूरे शरीर के लिए एक महान व्यायाम होने के अलावा यह उन लोगों के लिए बहुत जरूरी है जो विभिन्न सेक्स पोजीशन का प्रयोग करना चाहते हैं या सेक्स को बेहतर बनाने के लिए नई चीजों की कोशिश करना चाहते हैं। पुशअप पूरे शरीर को सही स्थिति में बनाने और अपने हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए है। पुशअप करने के लिए आप सबसे पहले अपने पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को अपने कंधों की चौड़ाई के बराबर फर्श पर रखें। अपने सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीधी रेखा में रखें। दोनों पैरों को अपने कूल्हों की चौड़ाई से थोड़ा अधिक रखें। अपनी कोहनी को झुकाकर अपने शरीर को नीचे करें, जब तक आपकी छाती ज़मीन को न छु ले। फिर अपने दोनों दोनों हाथों पर दवाब हाथों को सीधा करें और अपने शरीर को ऊपर करें। इसमें अपनी निचली पीठ या कूल्हों को शिथिल न होने दें। यह क्रिया को बार बार दोहराहएं।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

अच्छे सेक्स के लिए ग्लूट ब्रिज व्यायाम – Glute bridge Workout to improve sex in Hindi

अच्छे सेक्स के लिए ग्लूट ब्रिज व्यायाम - Glute bridge Workout to improve sex in Hindi

शरीर को शक्तिशाली बनाने और सेक्स ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ग्लूट ब्रिज व्यायाम ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को टोन करने के लिए सबसे प्रभावी अभ्यासों में से एक है। यह शरीर के निचले हिस्से का वर्कआउट ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग, कोर स्टेबिलिटी मसल्स, हिप मसल्स, लोअर बैक मसल्स को ठीक करता है और रीढ़ की हड्डी के स्थिरीकरण को मजबूत करता है। ग्लूट ब्रिज व्यायाम करने के लिए आप एक मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं। पैरों के दोनों घुटनों को मोड़ें और जमीन पर रखें। अपने दोनों हाथों को भी सीधा करके फर्श पर रख लें। यदि आप अतिरिक्त वजन के साथ इस व्यायाम को करना चाहते हैं तो पेल्विक एरिया पर डम्बल या प्लेट को रख सकते हैं। अब अपनी एड़ी पर जोर देते हुए अपने हिप्स को फर्श से ऊपर उठायें। ध्यान रखें की आपके कंधे और पीठ फर्श पर ही रहने चाहिए। अपनी हिप्स को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाने के बाद आप फिर से नीचे फर्श पर रखें। यह क्रिया को बार बार दोहराहएं। यह सेक्स की क्षमता बढ़ाने और सेक्स के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। इससे आप पूरी क्षमता से सेक्स के दौरान अपने साथी का साथ देते हैं।

(और पढ़े – ब्रिज एक्सरसाइज करने का तरीका और फायदे…)

सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए जंप स्क्वाट – Jump squat for increase sex capacity in Hindi

सेक्स क्षमता बढ़ने के लिए जंप स्क्वाट - Jump squat for increase sex capacity in Hindi

यदि आप अपने बेडरूम में सेक्स के दौरान अधिक सहनशक्ति चाहते हैं तो अपने वर्कआउट में थोड़ा HIIT (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) शामिल करें। यह आपके शरीर को तीव्र और आपके सेक्स करने के समय में वृद्धि कर सकता है। दिल की दर को बढ़ाने के लिए जंप स्क्वैट्स बहुत बढ़िया हैं। साथ ही आप अपने साथी के साथ कुछ नई सेक्स स्टाइल को आज़माने के इच्छुक हैं, तो यह आपके पैर की ताकत और स्थिरीकरण में सुधार करते हैं। जंप स्क्वाट वर्कआउट करने के लिए आप फर्श पर अपने कन्धों की चौड़ाई के बराबर अपने पैरों को दूर-दूर करके सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को छाती के सामने जोड़ लें। अब ऊपर उठने लिए कूदें और अपने पैरों को फर्श से ऊपर करें। जैसे ही आप फर्श पर आते हैं फिर से कूदें। यह क्रिया को बार बार दोहराहएं।

(और पढ़े – स्क्वेट्स (स्क्वाट) के फायदे और करने का आसान तरीका…)

जोश बढ़ाने का व्यायाम कपोतासन – Josh badhne kaa vyayam Pigeon Pose in Hindi

जोश बढ़ाने का व्यायाम कपोतासन - Josh badhne kaa vyayam Pigeon Pose in Hindi

इसे कबूतर मुद्रा भी कहा जाता है। यह व्यायाम आपके कमर, कूल्हों और ग्लूट्स में एक गहरी खिंचाव को बढ़ाता है जिससे आपके निचले क्षेत्रों में लचीलापन बढ़ जाता है। इस कपोतासन व्यायाम से होने वाला बेहतर लचीलापन व्यायाम बेहतर सेक्स में लाभदायी होते हैं। कबूतर पोज़ करने के लिए आप सबसे पहले आप पुशअप की स्थिति में आ जाएं। अब अपने दाएं पैर को आगें की ओर लाएं और घुटनों से पैर को मोड़ें। इसमें आपके दाएं पैर की एड़ी दाएं हाथ के पीछे से बाएं घुटने के पास रखना हैं। अब अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ें और अपने सिर को जमीन पर रख दें। अब फिर से अपने सिर को ऊपर करें और अपने पैर को सीधा करें।

बेहतर सेक्स के लिए यह क्रिया दोनों पैरों से बार-बार दोहराहएं।

(और पढ़े – कपोतासन के फायदे और करने का तरीका…)

बेहतर सेक्स के लिय करें कीगल एक्सरसाइज – Behtar sex ke liye kare kegels exercise in Hindi

बेहतर सेक्स के लिय करें कीगल एक्सरसाइज - Behtar sex ke liye kare kegels exercise in Hindi

बेहतर सेक्स के लिए मजबूत पेल्विक मांसपेशियों का होना बहुत ही आवश्यक है। एक शोध में शोधकर्ताओं ने 37 साल की उम्र के आसपास 176 महिलाओं को देखा, और पाया कि ऑर्गेज्म और कामोत्तेजना पेल्विक फ़्लोर मसल के कार्य से संबंधित हैं। कीगल एक्सरसाइज पुरूष और महिला दोनों में एक अच्छे ऑर्गेज्म को पाने के लिए पेल्विक मसल्स मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

इसके अलावा सही समय पर उन मांसपेशियों को दबानें से पुरुष पार्टनर के लिए भी खुशी बढ़ सकती है। बेहतर सेक्स के लिए वर्कआउट में कीगल व्यायाम को प्रभावी ढंग से करने के लिए आपको सबसे पहले सही मांसपेशियों की पहचान करनी होगी। ऐसा करने का सबसे आसान तरीका पेशाब का बहाव रोकना है। इन मांसपेशियों को 10 सेकंड के लिए दबा कर रखें और फिर 10 सेकंड के लिए  छोड़ दें। यदि आप अभी इस व्यायाम की शुरआत कर रहें हैं तो अभी आप केवल 5 सेकंड के लिए इस अभ्यास को करें।

अच्छे परिणाम के लिए आप किगल एक्सरसाइज को 10-10 बार दिन में तीन बार करें।

(और पढ़े – महिलाओं के लिए कीगल एक्सरसाइज के फायदे और करने का तरीका…)

अच्छे सेक्स के लिए व्यायाम तैरना – Swimming Exercises for better sex life in Hindi

अच्छे सेक्स के लिए व्यायाम तैरना - Swimming Exercises for better sex life in Hindi

बिस्तर पर अपने साथी का देर तक साथ देने के लिए लंबी दूरी तक तैरना लाभदायक होता है। इससे आपकी सेक्स करने की क्षमता बढ़ सकती है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोध के अनुसार तैराकी करने वाले लोगों की 60 साल की उम्र में सामान्य तरह के 40 वर्ष की उम्र के लोगों की अपेक्षा सेक्स करने की क्षमता अधिक पायी गई है। सप्ताह में कम से कम तीन बार आधे से एक घंटे तैरने से सेक्स करने की क्षमता और सेक्स स्टैमिना दोनों में बढ़ोत्री होती है। इसलिए यदि आपकी सेक्स करने की क्षमता कमजोर है तो आपको हफ्ते में तीन से चार दिन तैरना शुरू कर देना चाहिए।

इसके अलावा जिम जाकर भी कुच्छ हल्के-फुल्के व्यायाम और एक्सरसाइज बेहतर सेक्स में लाभदायी होते हैं। क्योंकि इससे आपको स्टेमिना बढ़ता है और आपको पता ही होगा की सेक्सुअल जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए स्टेमिना की अहम भूमिका होती है।

(और पढ़े – स्विमिंग करने के फ़ायदे…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration