घरेलू उपाय

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय और नुस्खे – Home Remedies For Intestinal Worms In Hindi

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय और नुस्खे - Pet me kide marne ke gharelu upay in hindi

Pet Me Kide Marne Ke Upay आंतों के कीड़े पैरासाइट जठरांत्र (Gastrointestinal) संबंधी मार्ग में पाए जाते है जो मुख्‍य रूप से आंतों की दीवार पर मौजूद होते हैं। लेकिन पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय और नुस्‍खे भी होते हैं। यह समस्‍या विशेष रूप से कम उम्र के बच्चों या बचपन के दौरान होती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह समस्या वयस्‍कों को नहीं हो सकती है। सामान्‍य रूप से पेट में कीड़े होने के बहुत से कारण होते हैं। पेट में होने वाले कीड़े भी कई प्रकार के होते हैं। जिनमें सबसे हानिकारक राउंडवॉर्म, पिनवॉर्म, व्हिपवॉर्म और टैपवॉर्म हैं। हालांकि आप पेट में कीड़े मारने के घरेलू उपाय को अपना कर इन्‍हें नष्‍ट कर सकते हैं। आज इस लेख में आप पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय और नुस्‍खे जानेंगे।

विषय सूची

1. पेट में कीड़े होने के लक्षण – Pet me kide ke symptoms in Hindi
2. पेट के कीड़े मारने के लिए घरेलू नुस्खे – Pet ke kide Marne ke gharelu nuskhe in Hindi

पेट में कीड़े होने के लक्षण – Pet me kide ke symptoms in Hindi

पेट में कीड़े होने के लक्षण - Pet me kide ke symptoms in Hindi

पेट में कीड़े होना एक बहुत आम बात है, इसकी शिकायत बच्चों को अधिक होती है पेट में कीड़े होने के कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं:

(और पढ़े – छोटे बच्चों के पेट फूलने के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय और नुस्खे का वीडियो देखे –

पेट के कीड़े मारने के लिए घरेलू नुस्खे – Pet ke kide Marne ke gharelu nuskhe in Hindi

आंतों के कीड़े के उपचार के लिए कुछ सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में लहसुन, अनार, जामुन, कद्दू के बीज, हल्‍दी, अजवाइन और नारियल की तरह अन्‍य खाद्य पदार्थों और जड़ी बूटीयों का उपयोग कर सकते हैं। इन घरेलू उपाय को अपनाने का एक और प्रमुख लाभ यह है कि ये पेट के कीड़ों को मारने के साथ ही हमें अन्‍य प्रकार से लाभान्वित भी करते हैं। साथ ही इनका उपयोग करने से कोई गंभीर दुष्‍प्रभाव भी नहीं होते हैं। आइए जाने ये घरेलू उपाय पेट के कीड़े मारने में किस प्रकार हमारी मदद करते हैं।

पेट के कीड़े का घरेलू इलाज पपीता – Pet Ke Kide Ka gharelu ilaj Papita in Hindi

पेट के कीड़े का घरेलू इलाज पपीता – Pet Ke Kide Ka gharelu ilaj Papita in Hindi

यदि आप पेट में कीड़ों से परेशान हैं तो इसका घरेलू उपचार पपीता से कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्‍चे पपीते का सेवन करें। कच्‍चे पपीते में पैपैन (papain) नामक एक एंजाइम बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह एंजाइम एक तरह का  कीड़े नष्ट करने वाला पदार्थ होता है। जिसका मतलब यह है कि नियमित रूप से कच्‍चे पपीता का सेवन करने से यह पेट के कीड़ों का इलाज कर सकता है। इसके अलावा पेट में इन कीड़ों के कारण आने वाली विषाक्‍तता को भी दूर करने में कच्‍चा पपीता प्रभावी होता है। कच्‍चा पपीता पेट में कीड़े मारने का सबसे प्रभावी घरेलू उपाय होता है।

अन्‍य उपयोग में आप 1 गिलास गर्म दूध में 2 चम्‍मच कच्‍चे पपीते का पेस्‍ट और 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण का नियमित रूप से 1 सप्‍ताह तक प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेवन करें। यह आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा दिला सकता है।

(और पढ़े – कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान…)

पेट में कीड़े मारने की दवा हल्‍दी – Pet me kide Marne ki dawa Haldi in Hindi

पेट में कीड़े मारने की दवा हल्‍दी – Pet me kide Marne ki dawa Haldi in Hindi

कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने के लिए हल्‍दी का उपयोग किया जाता है। यह एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है जिसका उपयोग हम सामान्‍य रूप से मसाले के रूप में करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पेट में कीड़े मारने वाली दवा के रूप में भी हल्‍दी का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। हल्‍दी में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और एटीहेल्मिंटिक (anthelmintic) गुण होते हैं। इसके अलावा हल्‍दी प्राकृतिक रूप से एंटी-माइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक भी होती है। जो पेट में मौजूद बैक्‍टीरिया और उनके अंडों को नष्‍ट करने में प्रभावी होते हैं। वैसे तो हल्‍दी का उपयोग हम भोजन के साथ करते ही हैं। लेकिन आप पेट के कीड़ों को नष्‍ट करने के लिए हल्‍दी को दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्‍यान रखें की आवश्‍यकता से अधिक हल्‍दी का सेवन करने से बचना चाहिए।

(और पढ़े – हल्दी के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

पेट में कीड़े मारने का घरेलू नुस्‍खा कद्दू के बीज – Pet ke kide mare kaddu ke beej in Hindi

पेट में कीड़े मारने का घरेलू नुस्‍खा कद्दू के बीज – Pet ke kide mare kaddu ke beej in Hindi

आप पेट के कीड़ों का उपचार करने के लिए कद्दू के बीजों का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यह पेट के कीड़े मारने के लिए अधिक लोकप्रिय उपचार नहीं है। फिर भी बहुत से लोग इसका उपयोग करते हैं। कद्दू के बीजों मे एक शक्तिशाली रसायन होता है जिसे कुकुर्बिटासिन (cucurbitacin) कहा जाता है। यह पेट में मौजूद कीड़ों को निष्क्रिय करने और उन्‍हें मारने में मदद करता है। जिससे कीड़े पेट के अंदर सक्रिय नहीं रह पाते हैं और मल के साथ बाहर आ जाते हैं। यदि आप पेट के कीड़ों का इलाज करने के लिए महंगी दवाओं का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो कद्दू के बीजों का सेवन करें। यह पेट के परजीवी को मारने में सहायक होता है।

(और पढ़े – कद्दू के बीज के फायदे और नुकसान…)

पेट के कीड़े मारने की देसी दवा नीम – Pet ke kide Marne ka gharelu nuskha neem in Hindi

पेट के कीड़े मारने की देसी दवा नीम – Pet ke kide Marne ka gharelu nuskha neem in Hindi

भारत में पेट के कीड़े मारने के घरेलू नुस्‍खे में नीम का उपयोग बहुत ही लोकप्रिय है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि नीम का उपयोग करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्‍त होते हैं। नीम में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्‍सीडेंट और बहुत से गुण होते हैं। जो पेट के कीड़ों को प्रभावित करते हैं। पेट में कीड़े होने के दौरान नीम का सेवन करने से यह न केवल पेट के कीड़ों को मारता है बल्कि उन्‍हें पेट से बाहर भी निकालने में सहायक होता है और आपके पेट को फिर से स्‍वस्‍थ्‍य बनाता है।

पेट के कीड़ों का उपचार करने के लिए आप नीम की पत्तियों को पीस कर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्‍ट की आधा चम्‍मच मात्रा का नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह के समय खाली पेट 1 गिलास पानी के साथ सेवन करें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से उपयोग करने पर आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।

(और पढ़े – नीम के फायदे और नुकसान…)

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय लहसुन – Pet Ke Kide Ka Upchaar Kare Lahsun in Hindi

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय लहसुन – Pet Ke Kide Ka Upchaar Kare Lahsun in Hindi

यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे कई प्रकार के घरेलू उपाय में उपयोग किया जाता है। लेकिन लहसुन पेट के कीड़े का उपचार करने में भी प्रभावी होता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि लहसुन में विभिन्न प्रकार के सल्‍फ्यूरिक यौगिक होते हैं जो परजीवीयों को नष्‍ट करने का काम करते हैं। नियमित रूप से कुछ सप्‍ताह तक आप लहसुन का सेवन कर पेट के कीड़ों से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं जो पेट से कीड़ों को बाहर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पेट के कीड़े का उपचार करने के लिए आप कच्‍चे लहसुन का उपयोग कर सकते हैं साथ ही आप लहसुन की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़े – लहसुन के फायदे और नुकसान…)

पेट के कीड़े का घरेलू इलाज नारियल – Pet ke kide ka gharelu ilaj Nariyal in Hindi

पेट के कीड़े का घरेलू इलाज नारियल – Pet ke kide ka gharelu ilaj Nariyal in Hindi

यह आंतों के कीड़े के लिए सबसे आसान और सस्‍ता घरेलू इलाज हो सकता है। इसके लिए आप नारियल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। पेट में कीड़े के घरेलू उपचार के लिए आप सुबह के समय नाश्‍ते के रूप में नारियल का सेवन कर सकते हैं। नारियल में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और पोषक तत्‍व पेट के कीड़े नष्‍ट करने में सहायक होते हैं। नाश्‍ते में नारियल का सेवन करने के 3 घंटे के बाद आप 1 गिलास दूध में 2 टेबलस्‍पून अरंडी का तेल मिलाकर पिएं। यह भी आपको पेट के सभी प्रकार के कीड़ों से छुटकारा दिला सकते हैं।

(और पढ़े – नारियल खाने के फायदे और नुकसान…)

पेट के कीड़े मारने के देशी नुस्खा लौंग – Pet ke kide marne ke desi nuskha Lounge in Hindi

पेट के कीड़े मारने के देशी नुस्खा लौंग – Pet ke kide marne ke desi nuskha Lounge in Hindi

लौंग में एंटीसेप्टिक और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो आंतों के कीड़े और उनके अंडे को नष्‍ट करते हैं। यदि आप पेट के कीड़ों से परेशान हैं तो आप भी लौंग का नियमित सेवन कर सकते हैं। पेट के कीड़ों को नष्‍ट करने के लिए आप एक बर्तन में 1 कप पानी में 2-3 लौंग डालकर उबालें। लगभग 5 मिनिट के लिए उबालें और फिर इससे छान लें। इस मिश्रण को नियमित रूप से 1 सप्‍ताह तक दिन में 3-4 बार सेवन करें। निश्चित ही आपके पेट के कीड़े मारने में लौंग बहुत ही प्रभावी होती है।

(और पढ़े – लौंग के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान…)

पेट के कीड़े मारने की घरेलू उपाय गाजर – Pet ke kide marne ki gharelu upay gajar in Hindi

पेट के कीड़े मारने की घरेलू उपाय गाजर – Pet ke kide marne ki gharelu upay gajar in Hindi

गाजर हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद खाद्य पदार्थ है। क्‍योंकि गाजर में कई प्रकार के विटामिन, खनिज और कार्बनिक यौगिक होते हैं जो आंतो के कीड़ों के लिए घातक होते हैं। इसके अलावा गाजर में पाए जाने वाले विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए की उच्‍च सांद्रता आंतों के कीड़े मारने में बहुत ही प्रभावी होता है। इसके अलावा विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इस तरह से आप पेट के कीड़ों को मारने के लिए घरेलू उपचार के रूप में गाजर का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – गाजर खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाये अजवाइन – Pet ke kide door kare Ajwain in Hindi

पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाये अजवाइन – Pet ke kide door kare Ajwain in Hindi

क्‍या आप पेट के कीड़ों का उपचार ढूंढ रहे हैं यदि ऐसा है तो अजवाइन आपकी मदद कर सकती है। क्‍योंकि पेट के कीड़ों को दूर करने वाले गुण अजवाइन में होते हैं। अजवाइन में थइमोल (thymol) नामक घटक होता है जो आंतों के कीड़ों को नष्‍ट करने में प्रभावी होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह के समय अजवाइन के कुछ बीजों का सेवन करें। इसके अलावा आप प्रतिदिन सुबह खाली पेट थोड़ा सा गुड़ खाएं। गुड़ खाने के लगभग 10 से 15 मिनिट के बाद 1 गिलास पानी में ½ चम्‍मच अजवाइन के बीज मिलाएं और इसका सेवन करें। नियमित रूप से 2 सप्‍ताह तक ऐसा करने से आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।

(और पढ़े – अजवाइन के घरेलू नुस्खे…)

पेट के कीड़े मारने का तरीका सेब का सिरका – Pet ke kide Marne ka tareka Apple Cider Vinegar in Hindi

पेट के कीड़े मारने का तरीका सेब का सिरका – Pet ke kide Marne ka tareka Apple Cider Vinegar in Hindi

सेब का सिरका न केवल पौष्टिक होता है बल्कि यह परजीवियों द्वारा संक्रमित होने के बाद आपके पेट के पीएच स्‍तर को सामान्‍य करने में भी मदद करता है। पेट में कीड़े मारने के घरेलू उपाय में आप सेब के सिरका का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्‍मच सेब का सिरका और 1 गिलास गर्म पानी की आवश्‍यकता होती है।

आप 1 गिलास गर्म पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इसमें थोड़ा सा शहद शामिल करें। इस मिश्रण को आप दिन में 1 से 2 बार पिएं। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से आपको पेट के कीड़ों सहित पेट संबंधी अन्‍य समस्‍याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

(और पढ़े – सेब के सिरके के फायदे, लाभ, गुण और नुकसान…)

पेट के कृमि दूर करने का नुस्‍खा दालचीनी – Pet ke krimi door karne ka nuskha Cinnamon in Hindi

पेट के कृमि दूर करने का नुस्‍खा दालचीनी – Pet ke krimi door karne ka nuskha Cinnamon in Hindi

दालचीनी एक मसाला होने के साथ ही औषधी के रूप में भी उपयोग की जाती है। दालचीनी का सेवन करने से आपकी आंत के भीतर के तापमान को बढ़ाया जा सकता है। जिसके कारण परजीवियों का जिंदा रहना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही दालचीनी के पोषक तत्‍व आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए आप दालचीनी पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

आप 1 गिलास गर्म पानी में ½ चम्‍मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में विकल्‍प के रूप में आप शहद भी शामिल कर सकते हैं। इसके बाद आप इस मिश्रण को तुरंत ही सेवन करें। नियमित रूप से इस मिश्रण को दिन में कम से कम 3 बार तक लेना चाहिए। कुछ सप्‍ताह तक ऐसा करने से आपको पेट के कीड़ों संबंधी समस्‍या से राहत मिल सकती है।

(और पढ़े – दालचीनी के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

पेट के कीड़े मारने का घरेलू उपाय अदरक – Pet ke kide marne ka gharelu upay adrak in Hindi

पेट के कीड़े मारने का घरेलू उपाय अदरक – Pet ke kide marne ka gharelu upay adrak in Hindi

अदरक एक औषधीय जड़ी बूटी है। जिसका उपयोग आप पेट के कीड़ों का उपचार करने के लिए कर सकते हैं। अदरक में जिंजरोल (gingerol) नामक एक सक्रिय घटक होता है। यह यौगिक पाचन क्षमता को बढ़ाने और आंतों के परजीवियों जैसे राउंडवॉर्म और रक्‍त प्रवाह आदि को रोकने में प्रभावी होता है। पेट के कीड़ों को मारने के लिए आपको 1 कप पानी और 1 चम्‍मच अदरक के टुकडें के पेस्‍ट की आवश्‍यकता होती है। आप एक बर्तन में 1 कप पानी को गर्म करें और इसमें अदरक के पेस्‍ट को डालकर उबालें। अच्‍छी तरह से उबलने के बाद आप अदरक को छान कर अलग कर लें। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इसका सेवन करें। नियमित रूप से कुछ सप्‍ताह तक प्रतिदिन 2 से 3 बार इस मिश्रण का सेवन करने से आपको पेट के कीड़े संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

(और पढ़े – अदरक के पानी के फायदे और नुकसान…)

बच्चों के पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय एलोवेरा – Bacho ke pet me kide ka gharelu upay Aloe Vera in Hindi

बच्चों के पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय एलोवेरा - Bacho ke pet me kide ka gharelu upay Aloe Vera in Hindi

कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने के लिए एलोवरा को औषधी के रूप में उपयोग किया जाता है। एलोवेरा का सेवन करने से यह पेट में मौजूद विषाक्‍त पदार्थों को बाहर करने में मदद करता है। इस‍ी तरह से नियमित रूप से सेवन करने पर एलोवेरा पेट के परजीवियों को भी मार सकता है। पेट के कीड़े मारने के नुस्खे के रूप में एलोवेरा का उपयोग लाभकारी होता है।

पेट के कीड़ों को नष्‍ट करने के लिए आपको 1 गिलास ताजा एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। ताजा एलोवेरा जूस को नियमित रूप से दिन में 2 बार कुछ दिनों तक सेवन करें। यह आपके पेट और आंतों सबंधी सभी प्रकार की समस्‍यओं को दूर करने का सबसे बेहतर तरीका हो सकता है।

(और पढ़े – खाली पेट एलोवेरा खाने या एलोवेरा जूस पीने के फायदे…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration