घरेलू उपाय

पिंपल हटाने के 25 घरेलू उपाय – Pimple Hatane Ke 25 Gharelu Upay in Hindi

पिंपल हटाने के 25 घरेलू उपाय - Pimple Hatane Ke 25 Gharelu Upay in Hindi

Pimple Hatane Ke 25 Gharelu Upay चेहरे पर पिंपल्स लोगों की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आता है कि कैसे पिंपल की समस्या से छुटकारा पाया जायें? न चाहते हुए भी युवा उम्र में ही चेहरे पर पिंपल निकल ही आते हैं। पिंपल होने की कई वजह हो सकती हैं। जैसे कि प्रदूषण। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण के चलते धूल, मिट्टी हमारे चेहरे पर जम जाती है,जो हमारी चेहरे की सतह पर जमकर त्वचा के रोम छिद्रों में जमा होती रहती है। इस गंदगी से हमारी स्किन में संक्रमण हो जाता है,जो ब्लैकहेड्स का रूप ले लेता है। इन ब्लैकहेड्स के नीचे एक गार्ड बन जाती है,जो हमारे चेहरे पर पिंपल बनकर दिखने लगती है।

इसके अलावा हार्मोनल बदलावों के कारण भी कई बार पिंपल हो जाते हैं, क्योंकि हार्मोन्स में मौजूद बदलाव के कारण शरीर में मौजूद टॉक्सिसिटी में वृद्धि होती है,जो पिंपल को जन्म देती है। इसके अलावा कब्ज, स्ट्रेस, गलत खान-पान के कारण भी पिंपल की समस्या उत्पन्न होती है। खासतौर से 15 से 25 की उम्र में पिंपल की समस्या अधिक होती है।

विषय सूची

1. पिंपल हटाने के घरेलू उपाय – How to remove pimples naturally in Hindi

2. पिंपल/मुंहासे से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां – Use these precautions to avoid pimples / acne in Hindi

साफ चेहरा हमारी सुंदरता का प्रतीक है,लेकिन पिंपल अक्सर हमारी खूबसूरती में बाधा डालते हैं। कई बार अगर ये ठीक हो भी जाएं, तो चेहरे पर दाग धब्बे तो छोड़ ही जाता है। जब पिंपल होता है,तो यह बाहर के साथ-साथ अंदर तक गहरा होता है,जिससे पिंपल के फूटने पर कई बार गहरे गड्डे रह जाते हैं। मार्केट में पाए जाने वाले प्रोडक्ट से पिंपल ठीक तो हो जाता है,लेकिन यह अस्थाई होता है। क्योंकि यह पिंपल्स को पहली लेयर से हटाता है,जिससे पिंपल वापस आ जाता है। कई बार चेहरे के लिए हजारों रूपए खर्च करने के बाद भी हमें ठीक से इलाज नहीं मिल पाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं पिंपल से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू नुस्खे,जिनकी मदद से आप पिंपल की समस्या को जड़ से खत्म कर सकेंगे।

पिंपल हटाने के घरेलू उपाय – How to remove pimples naturally in Hindi

पिंपल्स से हर कोई परेशान है। खासतौर पर अगर ये चेहरे पर हो जाएं, तो पर्सनालिटी को खराब कर देते हैं। इससे बचने के लिए वैसे तो लोग तमाम तरह से साबुन,क्रीम,लोशन और दवाओं का सहारा लेते हैं,लेकिन लंबे समय तक ये चीजें आपका साथ नहीं दे पातीं और पिंपल्स कुछ समय बाद फिर से उभर आते हैं। इसके बजाए अगर आप घरेलू नुस्खों का उपयोग करें, तो ये चेहरे और पीठ पर दिखने वाले मुंहासों को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे जानिए पिंपल कम करने के घरेलू तरीके।

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय टूथपेस्ट – Toothpaste home remedy to get rid of pimples in Hindi

अगर आप पिंपल्स व मुंहासों से रातों रात छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टूथपेस्ट सबसे बढ़िया घरेलू उपाय है। इसकी मदद से बहुत कम समय में आपके चेहरे से पिंपल से निजात पाई जा सकती है। अच्छी बात यह है, कि टूथपेस्ट हर तरह की पिंपल वाली स्किन पर अपना असर दिखाता है। दरअसल, टूथपेस्ट की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज उन बैक्टीरिया को खत्म करती हैं, जो पिंपल्स का मुख्य कारण बनते हैं। केवल चेहरे के लिए ही नहीं टूथपेस्ट का उपयोग आप शरीर पर उभरने वाले पिंपल्स के लिए भी कर सकते हैं। नीचे जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

सामग्री-

  • टूथपेस्ट
  • रूई

पिंपल पर टूथपेस्ट का कैसे करें उपयोग-

चेहरे पर पिंपल हटाने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग करना बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको रात में रूई में टूथपेस्ट लेकर चेहरे और शरीर के उस हिस्से पर लगाना है, जो पिंपल से प्रभावित है। रातभर इसे ऐसे ही लगा छोड़ दें और सुबह उठने के बाद चेहरा धो लें। बता दें कि पिंपल्स के लिए आपको किसी जेल बेस्ड नहीं बल्कि सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना है।

(और पढ़ें – मुंहासों को हटाने के लिए टूथपेस्ट के साथ मिलाएं ये चीजें)

पिंपल्स के लिए घरेलू नुस्खा सेंधा नमक – Pimples le liye gharelu nuskha Epsom salt in Hindi

सेंधा नमक पिंपल्स के लिए सबसे सस्ता और सरल घरेलू उपाय है। सेंधा नमक स्किन डेड सेल्स को एक्सफोलिएट करके और बैक्टीरिया को मारकर त्वचा की सफाई करता है। इतना ही नहीं यह त्वचा के पीएच लेवल को भी संतुलित रखता है। आप अपने हिप्स और पीठ पर उभरने वाले दर्दनाक मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल पिंपल व मुंहासों के लिए कैसे करना है, नीचे जानिए।

सामग्री-

  • 1 चम्मच- एप्सम(सेंधा)नमक
  • 1/2 कप- पानी
  • रूई

मुंहासों पर सेंधा नमक इस्तेमाल करने का तरीका-

पिंपल्स पर सेंधा नमक का इस्तेमाल करने के लिए नमक में पानी घोलें। अब इस नमक के पानी में रूई डुबोकर पिंपल से प्रभावित हिस्सों पर लगा लें। कुछ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। रोजाना एक से दो बार इस प्रक्रिया को करने से चेहरे पर दिखने वाले पिंपल बहुत कम हो जाएंगे।

(और पढ़ें – सेंधा नमक के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

पिंपल से छुटकारा पाने का तरीका एप्पल साइडर विनेगर – Pimple se chutkara pane ka gharelu tarika Apple cider vinegar in Hindi

पिंपल से छुटकारा पाने का तरीका एप्पल साइडर विनेगर - Pimple se chutkara pane ka gharelu tarika Apple cider vinegar in Hindi

चेहरे पर मौजूद गंदगी के कारण कील मुंहासों की समस्या हो जाती है। अगर इससे निजात पाना चाहते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। विनेगर में बहुत हल्के एसिड होते हैं, जो त्वचा पर बार-बार आने वाले तेल को कंट्रोल करते हैं। विनेगर एक रोगाणुरोधी एजेंट भी है,  तो आपकी त्वचा को बैक्टीरिया फ्री बनाता है। ऐसे में आप एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करके चेहरे पर दिखने वाले मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। यह हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध है।

सामग्री-

  • 1 चम्मच- पानी1 हिस्सा- सेब साइडर सिरका
  • कॉटन बॉल

एप्पल साइडर विनेगर को पिंपल पर कैसे लगाएं-

पिंपल्स पर एप्पल साइडर विनगर लगाने की विधि बेहद आसान है। इसे लगाने के लिए एक चम्मच विनेगर को एक चम्मच पानी में मिलाएं। कॉटन बॉल को इस मिश्रण में डुबोएं और प्रभावित हिस्सों पर अप्लाई करें। 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। सेंसिटिव स्किन के लिए पानी 3 चम्मच तो विनेगर 1 चम्मच लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में रोज करने से पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

(और पढ़ें – एप्पल साइडर विनेगर करेगा स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर)

बेकिंग सोडा पिंपल रोकने के लिए घरेलू उपाय – Purane pimple hatane ke upay baking soda in Hindi

आपकी किचन में मौजूद बेकिंग सोडा पिंपल को रोकने में बहुत मददगार है। बेकिंग सोडा लगाने के बाद पुराने पिंपल भी जड़ से गायब हो जाते हैं, क्योंकि यह त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित करता है। इतना ही नहीं यह त्वचा में निखार लाने के साथ मुंहासों के कारण चेहरे पर दिखने वाली सूजन को भी कम करता है। नीचे आप इसका इस्तेमाल करने का तरीका जान सकते हैं।

सामग्री

1 चम्मच- बेकिंग सोडा
पानी

पिंपल के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल-

पिंपल व मुहांसों पर बेकिंग सोडा लगाने के लिए पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और उंगलियों की मदद से इस मिश्रण को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। 5 मिनट से ज्यादा इसे लगा न रहने दें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी त्वचा सूखी हो सकती है। अगर जरूरी लगे, तो बेकिंग सोडा लगाने के बाद आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

(और पढ़ें – बेकिंग सोडा के फायदे और नुकसान)

पिंपल्स का होममेड उपचार नारियल तेल – Homemade treatment of coconut oil for pimples in Hindi

हार्मोनल परिवर्तन के कारण युवाओं के चेहरे पर मुंहासों की समस्या पैदा हो जाती है। इसके लिए नारियल तेल सबसे अच्छा घरेलू उपचार है, क्योंकि यह त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए इसे हाइड्रेट करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के कारण, इसे आजकल मॉइस्चराइजर और लोशन में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन सेल्स के पुर्नजन्म में मदद करते हैं। नीचे आप पिंपल्स पर नारियल तेल का उपयोग करने की विधि जान सकते हैं।

सामग्री-

6-7 बूंद नारियल तेल

पिंपल पर नारियल तेल का उपयोग कैसे करें-

पिंपल पर नारियल तेल का उपयोग करने के लिए पहले एक कटोरी में तेल लेकर इसे गर्म करें। अब फिंगर टिप्स की मदद से पिंपल वाली जगह पर नारियल तेल लगाएं और सकुर्लर मोशन में मसाज करें। कुछ घंटों के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। हर रोज दिन में दो बार पिंपल पर नारियल तेल लगाने से आपके चेहरे के पिंपल पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।

(और पढ़ें – नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के फायदे )

पिंपल से राहत पाने का घरेलू इलाज वैसलीन – Pimple se rahat pane ka ghrelu ilaj Vaseline in Hindi

पिंपल से राहत पाने का घरेलू इलाज वैसलीन - Pimple se rahat pane ka ghrelu ilaj Vaseline in Hindi

अगर आप जल्द से जल्द पिंपल्स से राहत पाना चाहते हैं, ते वैसलीन इसका बेहतरीन घरेलू इलाज है। वैसलीन आमतौर पर पेट्रोलियम जैली है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ त्वचा से मुंहासों को हल्का कर इसे जड़ से खत्म कर देती है। इसे लगाने के लिए आन नीचे दी गई सामग्री और विधि पढ़ सकते हैं।

सामग्री-

वैसलीन

पिंपल के लिए वैसलीन का उपयोग करने की विधि-

चेहरे पर मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए प्रभावित हिस्से पर वैसलीन की एक पतली परत लगाएं। इसे कुछ घंटे के लिए लगा छोड़ दें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करने से चेहरे पर दिखने वाले पिंपल जड़ से खत्म हो जाएंगे। बता दें कि नॉर्मल और ड्राई स्किन के लिए वैसलीन ज्यादा असरदार घरेलू उपचार है।

पिंपल हटाने का नुस्खा लहसुन – Garlic pimples ko door kare in Hindi

पिंपल हटाने का नुस्खा लहसुन - Garlic pimples ko door kare in Hindi

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। पिंपल्स को दूर करने के लिए स्कैल्प पर लहसुन का पेस्ट लगाने से बहुत आराम मिलता है। नीचे जानिए इसे लगाने का तरीका।

सामग्री-

2-3 लहसुन की कली
पानी

पिंपल्स पर लहसुन लगाने की विधि-

पिंपल्स वाले चेहरे पर लहसुन लगाने के लिए सबसे पहले दो से तीन लहसुन की कली को पीस लें और इसमें पानी मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको भविष्य में कभी भी पिंपल्स की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

(और पढ़ें – लहसुन के फायदे और नुकसान)

पिंपल भगाने का घरेलू उपाय बर्फ – Ice cubes for pimples Home remedies in Hindi

पिंपल भगाने का सबसे आसान उपाय है बर्फ। जी हां, अगर आपके चेहरे पर पिंपल हैं, तो इन पर बर्फ रगड़ने से सूजन कम हो जाती है और ये धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। अगर पिंपल की शुरूआत होते ही ये घरेलू नुस्खा अपना लिया जाए, तो ये बहुत फायदा करता है। इसे इस्तेमाल करने का तरीका आप नीचे पढ़ सकते हैं।

सामग्री-

बर्फ का टुकड़ा
कॉटन का साफ कपड़ा

पिंपल पर बर्फ कैसे करे काम-

पिंपल को बढऩे से रोकने के लिए एक छोटे बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटें। अब अपने पिंपल पर इस बर्फ के टुकड़े को धीरे-धीरे रगड़ें। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा देर तक बर्फ के टुकड़े को पिंपल पर न रखें। ऐसा दो से तीन मिनट तक लगातार करें। आप चाहें तो रोजाना यह प्रक्रिया कर सकते हैं। इससे पिंपल हल्के पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे कम भी हो जाएंगे।

(और पढ़ें – चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे)

पिम्पल्स को कैसे दूर करें का नुस्खा मुल्तानी मिट्टी – Pimples jane ka nuskha multani mitti in Hindi

पिम्पल्स को कैसे दूर करें का नुस्खा मुल्तानी मिट्टी - Pimples jane ka nuskha multani mitti in Hindi

पिंपल्स पर मुल्तानी मिट्टी बहुत अच्छा काम करती है। यह न सिर्फ त्वचा की गंदगी को बाहर निकालती है, बल्कि त्वचा में मौजूद गंदे तेल को भी अवशोषित कर लेती है। पिंपल्स में मुल्तानी मिट्टी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए यह मिट्टी ज्यादा असरदार होती है। रूखी त्वचा वालों को इस मिट्टी का उपयोग जरा सावधानी से करने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मिट्टी को ज्यादा देर तक पिंपल पर लगा छोड़ देने से त्वचा में रूखापन बढ़ सकता है।

सामग्री
2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच- गुलाब जल
4 से 5 बूंद- नींबू का रस

मुंहासों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने की विधि-

इसे लगाने के लिए ऊपर दी गई सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को हाथ से मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक या दो बार लगातार एक महीने तक करने से चेहरे से पिंपल साफ हो जाएंगे।

(और पढ़ें – मुंहासों के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कैसे करें)

एलोवेरा दिलाए पिंपल से राहत – Home remedy of Aloe vera to get rid of pimples in Hindi

चेहरे और पीठ पर पिंपल काफी परेशान करते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल राहत भरा नुस्खा है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पिंपल्स के कारण त्वचा में होने वाली जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नीचे जानिए इसे लगाने की विधि-

सामग्री-

एलोवेरा जेल

एलोवेरा का पिंपल्स पर इस्तेमाल करने की विधि-

इस प्रक्रिया में आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस, एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर इसका उपयोग पिंपल वाली जगह पर करना है। इस जेल को कम से कम 10 से 15 मिनट पिंपल पर लगा छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप चाहें, तो एक दिन छोड़कर भी अपने पिंपल पर अप्लाई कर सकते हैं। कुछ दिन बाद आपको असर दिखाई देने लगेगा।

(और पढ़ें – चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे और नुकसान)

पिंपल दूर करने का प्राकृतिक उपाय नींबू – Pimples door karne ka natural treatment lemon in Hindi

नींबू आपके चेहरे और पीठ से मुंहासे और पिंपल दूर करने का प्राचीन प्राकृतिक उपाय है। सदियों से मुंहासों से निजात पाने के लिए इसका उपयोग होता आ रहा है। यह त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को मार देते हैं, जो पिंपल के लिए जिम्मेदार होते हैं। संवेदनशील त्वचा पर इसका इस्तेमाल ध्यान से करना चाहिए, क्योंकि नींबू का रस आपकी त्वचा को रूखा बनाने के साथ ही पिंपल्स पर जलन भी पैदा कर सकता है। नीचे जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

सामग्री-
1 नींबू
1 कॉटन बॉल

पिंपल पर नींबू का इस्तेमाल करने की विधि-

पिंपल वाली जगह पर नींबू का इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और रूई का छोटा सा टुकड़ा इसमें डुबो लें। रात में सोने से पहले नींबू का रस रूई की मदद से पिंपल पर लगा लें। रातभर इसे लगा रहने दें और फिर सुबह उठकर धो लें। ऐसा चाहें तो आप रोजाना कर सकते हैं। बेहद आराम मिलेगा और आपके पिंपल भी चुटकियों में दूर हो जाएंगे।

(और पढ़ें – नींबू से पिंपल कैसे हटाए)

हल्दी दूर करेगी पिंपल की समस्या – Turmeric to get rid of pimples in Hindi

हल्दी दूर करेगी पिंपल की समस्या - Turmeric to get rid of pimples in Hindi

हल्दी से पिंपल की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है। इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारती है और स्किन सेल्स को जल्द से जल्द ठीक करने में मदद करती है। इतना ही नहीं, हल्दी का इस्तेमाल करके आप पिंपल्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं। नीचे जानिए इसे लगाने की विधि।

सामग्री-
हल्दी पाउडर
पानी

पिंपल्स पर हल्दी कैसे लगाएं-

पिंपल्स पर हल्दी लगाने के लिए सबसे पहले हल्दी में पानी मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को पिंपल पर उंगली की मदद से लगाएं। पेस्ट को सूखने के लिए 10-15 मिनट का समय दें और फिर पानी से धो लें। अच्छे परिणामों के लिए सप्ताह में एक से दो बार मुंहासों वाली जगह पर हल्दी का लेप लगाने से बहुत फायदा मिलेगा।

(और पढ़ें – हल्दी फेस पैक चेहरे को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए)

पिंपल से मुक्ति दिलाए गुलाबजल – Pimples se mukti dilae Gulabjal in Hindi

गुलाबजल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को मार गिराते हैं। गुलाबजल मुंहासों के निशान को ठीक करने और त्वचा को साफ करने में भी मदद करता है। इसके अलावा गुलाबजल में कूलिंग प्रॉपर्टी होती हैं, जो छिद्रों को बंद करने और तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करती हैं । गुलाबजल आमतौर पर टोनर के रूप में भी काम करता है। नीचे इसके इस्तेमाल करने का तरीका आप जान सकते हैं।

सामग्री-
2 चम्मच- ग़ुलाब जल
2 चम्मच- चंदन पाउडर

पिंपल वाली त्वचा पर गुलाब जल लगाने का तरीका-

पिंपल वाली त्वचा पर गुलाबजल लगाने के लिए पहले गुलाबजल और चंदन पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को उंगली की मदद से पिंपल वाली जगह पर लगाएं। इसके सूखने का इंतजार करें और फिर पानी से धो लें। इस विधि को आप रोज अपने पिंपल पर ट्राई करें। बहुत जल्द पिंपल हल्के पड़ जाएंगे।

(और पढ़ें – स्किन के लिए गुलाब जल के फायदे और उपयोग)

मुंहासों का घरेलू उपचार नीम – Pimples ka gharelu upchar neem in Hindi

मुंहासों का घरेलू उपचार नीम - Pimples ka gharelu upchar neem in Hindi

मुंहासों के लिए नीम का घरेलू उपचार काफी प्रचलित है। नीम की पत्तियों में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं,  जिसके चलते ये खून को साफ करती हैं और पिंपल्स को दूर करने में भी सहायक हैं। चेहरे से पिंपल हटाने के लिए घर में इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं। नीचे जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

सामग्री-
नीम के पत्ते
1 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल

मुंहासों पर ऐसे करें नीम का उपयोग-

मुंहासों पर नीम का इस्तेमाल करने के लिए पहले नीम की पत्तियों को धूप में सुखा लें और इसका पाउडर बना लें। अब एक चम्मच पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिला लें। अब इस मिश्रण में गुलाबल डालकर मिला लें और इस मिश्रण को उंगली से पिंपल पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में एक से दो बार ऐसा करने से पिंपल्स में जल्द आराम मिलेगा।

(और पढ़ें – नीम फेस पैक के फायदे, कैसे बनायें और लगाने का तरीका)

ग्रीन टी से दूर करें पिंपल की समस्या – Green tea home remedy to get rid of pimples in Hindi

ग्रीन टी से दूर करें पिंपल की समस्या - Green tea home remedy to get rid of pimples in Hindi

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करते हैं। ग्रीन टी की मदद से शरीर में हार्मोनल सुतंलन नियंत्रित रहता है। यह घरेलू उपचार मुंहासों के लिए बहुत अच्छा है। ग्रीन टी को पिंपल पर इस्तेमाल करने का तरीका नीचे जान सकते हैं।

 सामग्री-
1 से 2 चम्मच- ग्रीन टी के पत्ते
1 कप- पानी
शहद

ग्रीन टी को पिंपल पर यूज करने की विधि-

पिंपल पर ग्रीन टी को यूज करने के लिए एक कप में पानी गर्म करें और फिर इसमें ग्रीन टी की कुछ पत्तियां डाल दें। अब इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं और गर्मा-गर्म ग्रीन टी पीएं। रोजाना एक से दो कप ग्रीन टी पीने से चेहरे और पीठ पर दिखने वाले मुंहासे खत्म हो जाएंगे।

(और पढ़ें – ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान)

पिंपल से राहत दिलाने के लिए दूध फायदेमंद – Natural treatment of milk to remove pimples in Hindi

दूध और शहद का कॉम्बिनेशन चेहरे के पिंपल्स को साफ करने का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। जहां दूध त्वचा को साफ करता है, वहीं त्वचा को बैक्टीरिया फ्री भी रखता है। यह त्वचा को पोषण देने के साथ ही इसे नरम और कोमल बनाने के लिए एक्सफोलिएट करता है, जिसके बाद चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखाई देती है। नीचे जानिए पिंपल्स पर दूध का इस्तेमाल करने की विधि।

सामग्री-

1 बड़ा चम्मच- शहद। बड़ा चम्मच- पूरा दूधकॉटन बॉल
वॉशक्लॉथ

पिंपल पर दूध का उपयोग करने का आसान तरीका-

पिंपल पर दूध का उपयोग करने के लिए पहले दूध और शहद को एक कटोरी में मिला लें। इसके बाद गुनगुने पानी से एक कपड़े से चेहरा पोंछ लें। चेहरे को साफ करने के लिए सकुर्लर मोशन में का प्रयोग करें, इससे छिद्र खुल जाते हैं। अब रूई को शहद और दूध के मिश्रण में डुबोएं और ऊपर की ओर गोलाकर में इससे चेहरे की मालिश करें। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो इस घरेलू उपचार को करने से बचें।

(और पढ़ें – चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए दूध की मलाई का इस तरह करें इस्तेमाल)

पिंपल से छुटकारा दिलाये ग्लिसरीन – Glycerin to get rid of pimples in Hindi

ग्लिसरीन एक एंटीबैक्टीरियल एजेंट है, जो घाव भरने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और मुंहासों को कम करता है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने के लिए नीचे दी गई विधि को पढ़ें।

सामग्री-

ग्लिसरीन

पिंपल के लिए ग्लिसरीन की विधि-

अगर आपकी त्वचा पर बहुत पिंपल हैं, तो आप ग्लिसरीन की दो से तीन बूंदे सीधे पिंपल पर लगा सकते हैं। इसके बाद कुछ घंटों तक ग्लिसरीन को ऐसे ही छोड़ दें और दिन में दो से तीन बार इसे लगाने से पिंपल की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

(और पढ़ें – ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान)

मुंहासे हटाने के लिए नारियल पानी – Muhase hatane ke liye coconut water in Hindi

मुंहासे हटाने के लिए नारियल पानी - Muhase hatane ke liye coconut water in Hindi

नारियल पानी में पाए जाने वाले मिनरल त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। नारियल पानी सूजन को कम करने के साथ मुंहासों के निशान को भी कम करता है। खासतौर से गर्भावस्था के दौरान मुंहासों को दूर करने के लिए यह घरेलू उपाय बहुत अच्छा है। नीचे इसे इस्तेमाल करने का तरीका आप जान सकते हैं।

सामग्री-

नारियल पानीरुई पैड

मुंहासों के लिए नारियल पानी इस्तेमाल करने का तरीका-

मुंहासों के लिए नारियल पानी का उपयोग करने के लिए नारियल पानी में रूई को डुबोकर निचोड़ लें। अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और रातभर इसे ऐसे ही लगा छोड़ दें। अगर आपको नारियल से एलर्जी है, तो इस नुस्खे का उपयोग भूलकर भी ना करें।

(और पढ़ें – नारियल पानी से चेहरा धोने के फायदे)

पिंपल्स छुपाने के लिए अंडा – Pimples chupane ke liye egg white in Hindi

अगर आप पिंपल्स छिपाकर अपनी खूबसूरती बरकरार रखना चाहते हैं, तो अंडा सबसे अच्छा विकल्प है। अंडे की सफेदी में मौजूद एंजाइम अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करते हैं और ब्रेकआउट को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये त्वचा से अशुद्धियों और गंदगी को बाहर निकालकर छिद्रों को भी खोल देते हैं। इस फेस मास्क का उपयोग करके मुंहासे जल्दी सूख जाते हैं। नीचे जानिए मुंहासों पर अंडे की सफेदी इस्तेमाल करने की विधि।

सामग्री-

2 अंडे
1 चम्मच- नींबू का रसफेस मास्क ब्रश

मुंहासों पर अंडे का उपयोग कैसे करें-

मुंहासों को कम करने के लिए अंडे की सफेदी के साथ नींबू का रस मिलाएं। अब ब्रश की मदद से मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग 30 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें, जब तक यह सूख जाएगा। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज का उपयोग जरूर करना चाहिए। बता दें कि यह एग मास्क हर तरह की स्किन के लिए अच्छा है।

(और पढ़ें – अंडे खाने के फायदे और नुकसान)

मुंहासों का प्राकृतिक समाधान है दही – Home remedy of yogurt to get rid of pimples in Hindi

मुंहासों का प्राकृतिक समाधान है दही - Home remedy of yogurt to get rid of pimples in Hindi

जब कभी आपको मुंहासे हों, तो आप दही का उपयोग कर लीजिए। कुछ दिनों में ये आपके चेहरे पर भद्दे दिखने वाले मुंहासों व पिंपल्स को चमत्कारिक रूप से गायब कर देगा। दरअसल, दही में क्लींजिंग और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को ठीक कर इसे  हाइड्रेट भी रखते हैं। नीचे दी जा रही विधि के अनुसार आप इसका इस्तेमाल मुंहासे ठीक करने के लिए कर सकते हैं।

सामग्री-

1-2 चम्मच- दही

मुंहासों के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करें-

पिंपल्स से जल्द निजात पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको दही सीधे पिंपल्स पर लगाना है। उंगली की मदद से प्रभावित हिस्से पर दही लगाएं। इसके बाद बचा हुआ दही आप पूरे चेहरे पर लगा सकते हैं। 15 मिनट के लिए इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इस प्रक्रिया के बाद आपके चेहरे से पिंपल्स कम हो जाएंगे और चेहरे दमकने लगेगा।

(और पढ़ें – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे )

पिंपल्स के लिए घरेलू इलाज चावल का पानी – Pimples treatment at home rice water in Hindi

चावल का पानी पिंपल्स को हटाने में बहुत असरदार साबित होता है। यह कोशिका वृद्धि को बढ़ावा देता है। इसमें इनोसिटोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल होते हैं, तो त्वचा को साफ करने के साथ पिगमेंटेशन के निशान को भी कम कर देते हैं। नीचे दी गई विधि के अनुसार आप चावल के पानी का उपयोग मुंहासों को कम करने के लिए कर सकते हैं।

सामग्री-

½ कप बिना पका हुआ- चावल2 कप- पानी

कॉटन बॉल

पिंपल्स पर चावल का पानी इस्तेमाल करने का तरीका-

चावल का पानी आपके पिंपल्स को दूर कर आपको एक साफ त्वचा प्रदान करता है। इसके लिए सबसे पहले पानी में चावल को उबालें। पूरी तरह से उबलने के बाद चावल का पानी निथार लें। अब इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह पानी ठंडा हो जाए, तो कॉटन बॉल को इसमें डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए इसे हवा में सूखने के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इसकी अच्छी बात यह है कि इसे हर कोई इस्तेमाल कर सकता है, यह हर तरह की स्किन पर सूट करता है।

(और पढ़ें – चावल के पानी के फायदे)

पिंपल्स हटाने के लिए पीएं जूस – Drink juice to get rid of pimples in Hindi

ये तो आप सभी जानते हैं कि फल और इससे बने जूस शरीर को आवश्यक विटामिन ए, सी, ई और के साथ मिनरल्स भी देते हैं, जो चेहरे को पिंपल्स और झाइयों को साफ करने में मदद करते हैं। इन फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई कर सारी गंदगी बाहर निकालते हैं। जूस की मदद से कैसे पिंपल्स को दूर कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दी गई विधि को पढ़ सकते हैं।

सामग्री-

8-10 गाजर3 मध्यम आकार के आडू1/2 नींबू3-4 ताजा तुलसी के पत्ते

जूस से पिंपल्स कम करने की विधि-  

जूस की मदद से पिंपल हटाना बेहद आसान है। इसके लिए तुलसी के पत्ते ,गाजर, आडू को छोटे-छोटे टुकड़े में काटें और ब्लेंडर में पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। ताजा जूस बनकर तैयार हो जाएगा। इस जूस को आपको रोजाना पीना है। आप चाहें तो सेब, संतरा और भी अन्य फलों का जूस बनाकर पी सकते हैं।

(और पढ़ें – गाजर के जूस के फायदे और नुकसान)

पिंपल हटाने का तरीका जैतून का तेल – Olive oil to get rid of pimples in Hindi

(और पढ़ें - गाजर के जूस के फायदे और नुकसान) पिंपल हटाने का तरीका जैतून का तेल - Olive oil to get rid of pimples in Hindi

जैतनू का तेल पिंपल्स और इसके आसपास आने वाली सूजन को कम करता है। त्वचा को मॉइस्चराइज करते हुए चेहरे पर उत्पन्न होने वाले सीबम की मात्रा को भी संतुलित करता है। इस तेल का नियमित तौर पर उपयोग करने से मुंहासों के निशान जल्द ही दूर होने लगते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए नीचे दी गई विधि को पढ़ें।

सामग्री-

जैतून के तेल की कुछ बूंदें

मुंहासों पर जैतून का तेल उपयोग करने की विधि-

रात में सोने से पहले आपको पिपंल्स के लिए जैतून के तल का इस्तेमाल करना है। इसके लिए पहले चेहरे को साफ कर लें और फिर जैतून के तेल की कुछ बूंद लेकर सकुर्लर मोशन में चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। रातभर इसे ऐसे ही लगा छोड़ दें और सुबह उठकर चेहरा साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि अच्छी क्वालिटी के जैतून का तेल इस्तेमाल करने पर ही इसका असर नजर आएगा।

(और पढ़ें – जैतून के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान)

पिंपल के इलाज में पपीता है असरदार औषधि – Papaya is best to get rid of pimples in Hindi

पिंपल के इलाज में पपीता कारगार औषधि साबित होती है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के साथ त्वचा पर मौजूद अत्याधिक तेल को भी बाहर निकालता है। इतना ही नहीं पपीते पिंपल में पस को बनने से भी रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाता है। नीचे जानिए पपीते से पिंपल का इलाज कैसे किया जा सकता है।

सामग्री-

पपीता

पिंपल्स की त्वचा पर पपीता का इस्तेमाल करने का तरीका- 

पिंपल्स के बढऩे से पहले ही पपीते के टुकड़े करने के बाद इसे ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरा साफ पानी से धो लें। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में एक से दो बार कर सकते हैं। इससे पिंपल्स बहुत जल्दी आपके चेहरे से गायब हो जाएंगे।

(और पढ़ें – घर पर बनायें पपीता का फेस पैक)

टी ट्री ऑयल से करें पिंपल का इलाज – Tea tree oil se kare pimple ka ilaj in Hindi

टी ट्री ऑयल से करें पिंपल का इलाज - Tea tree oil se kare pimple ka ilaj in Hindi

पिंपल को ठीक करने के लिए टी ट्री ऑयल से इलाज किया जा सकता है। इस तेल को खासतौर से माथे, ठोड़ी, होंठ और गाल पर होने वाले मंहासे के इलाज में बेहद असरदार माना जाता है। टी ट्री ऑयल का उपयोग पिंपल के लिए कैसे करना है, नीचे जान सकते हैं।

सामग्री-

टी ट्री ऑयल
जैतून का तेल

मुंहासों पर टी ट्री ऑयल का यूज करने का तरीका –

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए एक कटोरी में टी ट्री ऑयल लें और इसमें जैतून का तेल भी मिला लें। अब इस मिश्रण को रूई की मदद से पिंपल वाले हिस्से पर लगाएं। कुछ घंटों में बार-बार इसे लगाएं। इसे लगाने से पहले हाथ में कुछ बूंद टी ट्री ऑयल की लेकर एलर्जी टेस्ट कर सकते हैं। क्योंकि यह तेल हर किसी को सूट नहीं होता है।

(और पढ़ें – टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान)

पिंपल/मुंहासे से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां – Use these precautions to avoid pimples / acne in Hindi

  • अपने गंदे हाथो को चेहरे पर ना लगाये और न ही बार-बार पिम्पल को हांथो से छुएं।
  • धूल और प्रदूषित जगहों पर कम जाए और हो सके तो बहार जाते समय अपना चेहरा ढक कर रखे।
  • अधिक वसायुक्त खाना खाने से बचे इसकी जगह अधिक फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
  • चेहरे पर अपनी मर्जी से कोई भी क्रीम या कॉस्मेटिक लगाने से बचें।
  • दिन में भरपूर मात्रा में पानी पिए और अपने चेहरे की रोजाना अच्छे से सफाई करे।
  • अपने पेट को अच्छी तरह से खाली करें और कही बाहर जाकर आने पर अपना मुँह साफ पानी से अवश्य धोएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration