पेय

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान - Khali Pet Nariyal Pani Peene Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे: खाली पेट नारियल का पानी पीना हमारे स्वस्थ के लिए अनेक प्रकार से फायदेमंद होता है। अभी के कुछ वर्षों में नारियल पानी एक बहुत फैशनेबल पेय बन गया है। यह स्वादिष्ट, ताज़ा और आपके लिए अच्छा भी होता है। खाली पेट नारियल का पानी पीना एक चमत्कारिक पेय माना जाता है। यह गर्मियों के मौसम की गर्मी का मुकाबला करने के लिए सबसे अच्छे पेय में से एक है और ऊर्जा की त्वरित वृद्धि के लिए एक शक्तिशाली प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक (sports drink) के रूप में भी काम करता है। नारियल पानी कम कैलोरी का होता है और इसमें पोटेशियम जैसे प्राकृतिक एंजाइम और खनिज उपस्थित होते हैं जो इसे एक सुपर ड्रिंक बनाते हैं।

लंबे तटीय (long coastlines) क्षेत्रों वाले अधिकांश उष्णकटिबंधीय देशों में जहां नारियल के पेड़ अधिक संख्याओं में उगते हैं वहाँ पर नारियल पानी का इस्तेमाल हमेशा ताज़ा पेय और स्वास्थ्य वर्धक के रूप में किया जाता है। अन्य पेय की अपेक्षा नारियल पानी का आप दिन में और रात में भी इसका आनंद ले सकते हैं, लेकिन कुछ विशिष्ट समय पर इसे पीने से निश्चित रूप से मदद मिलती है। आइये खाली पेट नारियल पानी के फायदे को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

1. खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे – Khali pet nariyal pani pine ke fayde in Hindi

2. खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान – Khali pet Nariyal pani ke nuksan in Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे – Khali pet nariyal pani pine ke fayde in Hindi

नारियल पानी आमतौर पर एक पेय के रूप में और दस्त या व्यायाम से संबंधित निर्जलीकरण के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। यह उच्च रक्तचाप और व्यायाम प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए भी आजमाया जाता है। आइये खाली पेट नारियल का पानी पीने के लाभों को विस्तार से जानते हैं।

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए – Khali pet nariyal pani pine ke fayde mahilao ke liye in Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए - Khali pet nariyal pani pine ke fayde mahilao ke liye in Hindi

गर्भवती महिलाओं के लिए खाली पेट नारियल का पानी पीना बहुत ही लाभदायक होता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर निर्जलीकरण और कब्ज से लड़ने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह मॉर्निंग सिकनेस (morning sickness) और हार्टबर्न (heartburn) से राहत देने में भी मदद करता है, जो गर्भावस्था के सामान्य लक्षण हैं।

(और पढ़े – गर्भावस्था में नारियल पानी के फायदे…)

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे पाचन क्रिया में –  Coconut Water Benefits On Empty Stomach for digestion process In Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे पाचन क्रिया में -  Coconut Water Benefits On Empty Stomach for digestion process In Hindi

पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए खाली पेट नारियल पानी  पीना अनेक प्रकार से फायदेमंद होता है। नारियल पानी में लॉरिक एसिड होता है जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने, आपके चयापचय क्रिया को उत्तेजित करने और वजन कम करने में मदद करता है।

(और पढ़े – पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे रक्तचाप कम करे – Empty stomach drink coconut water for Blood Pressure in Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे रक्तचाप कम करे - Empty stomach drink coconut water for Blood Pressure in Hindi

रक्तचाप कम करने के लिए खाली पेट नारियल पानी बहुत ही लाभदायक होता है। नारियल के पानी 240 मिलीलीटर में 600 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। जो कि उच्च या सामान्य रक्तचाप वाले लोगों में रक्तचाप कम करता है। एक छोटे से अध्ययन में उच्च रक्तचाप वाले लोगों में नारियल पानी से 71% प्रतिभागियों में सिस्टोलिक रक्तचाप (systolic blood pressure) में सुधार हुआ। इसके अतिरिक्त एक अन्य पशु अध्ययन में पाया गया कि नारियल के पानी में थ्रोम्बोटिक विरोधी (anti-thrombotic) गुण होते है जिसका अर्थ है कि यह रक्त के थक्कों के गठन को रोक सकता है।

(और पढ़े – उच्च रक्तचाप के लिए घरेलू उपचार…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में – Benefits of Coconut Water for sports drink in Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में - Benefits of Coconut Water for sports drink in Hindi

वर्कआउट के दौरान या इसके पहले खाली पेट नारियल पानी के फायदे स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में फायदेमंद होते हैं। हाइड्रेटिंग को बनाए रखने और इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने के लिए नारियल पानी सही पेय हो सकता है। इलेक्ट्रोलाइट्स खनिज हैं जो आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसमें उचित द्रव संतुलन बनाए रखते है। उनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और कैल्शियम शामिल हैं। खाली पेट नारियल का पानी पीने से बेहतर व्यायाम और उच्च-इलेक्ट्रोलाइट स्पोर्ट्स पेय के बराबर हाइड्रेशन को जारी करता है। नारियल पानी पीने से थकान और थकावट से लड़ने में मदद मिलती है और यह सबसे अच्छा ऊर्जा बढ़ाने वाले पेय में से एक है।

(और पढ़े – बॉडी फिटनेस टिप्स इन हिंदी…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में – Khali pet nariyal pani pine ke fayde sharir ko detoxify karne me in Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में - Khali pet nariyal pani pine ke fayde sharir ko detoxify karne me in Hindi

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए खाली पेट नारियल पानी बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह पाया गया है कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट नारियल पानी का नियमित सेवन स्वाभाविक रूप से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार, चयापचय में वृद्धि, एचडीएल (HDL) में परिवर्तन और शरीर को डिटॉक्सीफाई कर सकता है। खाली पेट नारियल पानी के लगातार सेवन से आंतों के कार्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है जो कि एक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। नारियल पानी में मोनोलॉरिन (monolaurin) भी होता है जो एंटीवायरल मोनोग्लिसराइड (antiviral monoglyceride) के रूप में काम करता है जो शरीर में विभिन्न प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया को मारने की क्षमता रखता है।

(और पढ़े – डिटॉक्स वाटर क्या होता है, फायदे और बनाने की विधि…)

खाली पेट नारियल पानी पीना किडनी स्टोन्स रोके – Khali pet nariyal pani pine ke fayde Kidney Stones roke in Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीना किडनी स्टोन्स रोके - Khali pet nariyal pani pine ke fayde Kidney Stones roke in Hindi

गुर्दे की पथरी की रोकथाम के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ पीना महत्वपूर्ण है। किडनी स्टोन्स रोकने के लिए खाली पेट नारियल पानी पीना लाभदायक होता है। गुर्दे की पथरी तब बनती है जब कैल्शियम, ऑक्सालेट और अन्य यौगिक आपके मूत्र में क्रिस्टल बनाने के लिए संयोजित होते हैं फिर ये पदार्थ पत्थर बन जाते हैं। गुर्दे की पथरी वाले चूहों में एक अध्ययन में नारियल के पानी ने किडनी और मूत्र रास्ते के अन्य हिस्सों में क्रिस्टल को चिपके रहने से रोका गया। खाली पेट नारियल पानी पीना मूत्र में बनने वाले क्रिस्टल की संख्या को भी कम कर देता है। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि नारियल पानी ने मुक्त कणों के उत्पादन को कम करने में मदद की जो मूत्र में उच्च ऑक्सालेट स्तरों की प्रतिक्रिया कम करते हैं।

(और पढ़े – पथरी होना क्या है? (किडनी स्टोन) पथरी के लक्षण, कारण और रोकथाम…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे डायबिटीज में – Khali pet nariyal pani pine ke fayde Diabetes me in Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे डायबिटीज में - Khali pet nariyal pani pine ke fayde Diabetes me in Hindi

शोध से पता चला है कि नारियल पानी रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता। एक अध्ययन में चूहों में बेहतर रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखाने लिए प्रयोग किया गया तो यह भी पाया गया कि नारियल पानी दिए जाने वाले चूहों में हीमोग्लोबिन A1c का स्तर कम था, जो कि लम्बे समय के लिए रक्त शर्करा नियंत्रण को दर्शाता है। इस अध्ययन में देखा गया कि मधुमेह वाले चूहों को नारियल पानी उपलब्ध कराने से रक्त शर्करा के स्तर में सुधार हुआ और ऑक्सीडेटिव (oxidative) तनाव में कमी आई हैं। हालांकि मनुष्यों में इन प्रभावों की पुष्टि के लिए नियंत्रित अध्ययन की आवश्यकता है। फिर भी इसके 3 ग्राम फाइबर और केवल 6 ग्राम प्रति कप कार्ब सामग्री के साथ, नारियल पानी मधुमेह वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

(और पढ़े – टाइप 2 मधुमेह क्या है, कारण, लक्षण, उपचार, रोकथाम और आहार…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे वजन कम करने में – Coconut Water Benefits On Empty Stomach for Losing Weight In Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे वजन कम करने में - Coconut Water Benefits On Empty Stomach for Losing Weight In Hindi

वजन कम करने के लिए खाली पेट नारियल पानी पीना लाभदायक माना जाता है। नारियल पानी में लगभग किसी भी प्रकार का वसा नहीं पाया जाता है। वजन बढ़ने के डर को छोड़ कर नारियल पानी का भारी मात्रा में सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा यह अधिक भूख को कम कर देता है और लोगों को एक अच्छे बॉडी शेप में लाने में मदद करता है।

(और पढ़े – पानी पीकर वजन कम करने के उपाय…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे पोषक तत्व प्राप्त करने में – Khali pet nariyal pani pine ke fayde poshak tatva prapt karne me in Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे पोषक तत्व प्राप्त करने में - Khali pet nariyal pani pine ke fayde poshak tatva prapt karne me in Hindi

नारियल पानी कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। नारियल पानी एक ताजे, हरे नारियल के केंद्र में पाया जाने वाला रस है। खाली पेट नारियल पानी के फायदे पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद करता है। नारियल के फलों में नारियल पानी स्वाभाविक रूप से बनता है और इसमें 94% पानी और बहुत कम वसा होता है। नारियल को वैज्ञानिक रूप से कोकोस न्यूसीफेरा (Cocos nucifera) के रूप में जाना जाता है। नारियल को नट (Nut) के बजाय वनस्पति रूप से फल माना जाता है। नारियल पानी और नारियल के दूध के बीच भ्रमित नहीं होना चाहिए।

नारियल का दूध जो कि कसे हुए नारियल के गूदा में पानी मिलाकर बनाया गया है। नारियल के दूध में लगभग 50% पानी होता है और वसा में बहुत अधिक होता है। नारियल को पूरी तरह से परिपक्व होने में 10-12 महीने लगते हैं। नारियल पानी आमतौर पर युवा नारियल से 6 से 7 महीने की उम्र में आता है। एक हरा नारियल में औसत 0.5-1 कप नारियल पानी होता है। एक कप या 240 मिली में 46 कैलोरी होती है इसके अलावा इसमें कार्ब्स 9 ग्राम, फाइबर 3 ग्राम, प्रोटीन 2 ग्राम, विटामिन सी RDI का 10%, मैग्नीशियम RDI का 15%, मैंगनीज RDI का 17%, पोटेशियम RDI का 17%, सोडियम RDI का 11%, कैल्शियम RDI का 6% होता हैं।

(और पढ़े – विटामिन और उनकी कमी से होने वाले रोग…)

खाली पेट नारियल पानी के फायदे ह्रदय स्वस्थ रखें – Coconut Water Benefits On Empty Stomach for healthy heart In Hindi

खाली पेट नारियल पानी के फायदे ह्रदय स्वस्थ रखें - Coconut Water Benefits On Empty Stomach for healthy heart In Hindi

ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। एक अध्ययन में, नारियल पानी पीने वाले चूहों में रक्त कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स में कमी थी। उन्होंने यकृत वसा में महत्वपूर्ण कमी का अनुभव किया था। 45 दिनों के बाद नारियल के पानी वाले चूहों के समूह में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में कमी आई, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक स्टैटिन दवा के प्रभाव को मिला दिया गया। हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए नारियल पानी पीना मददगार हो सकता है। अंत में यह पाया गया कि खाली पेट नारियल पानी पीने से स्टेटिन दवा के रूप में प्रभावी रूप से कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है और यह बहुत प्रभावशाली है।

(और पढ़े – दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ आहार…)

खाली पेट नारियल पानी पीने के अन्य फायदे – Coconut Water Other Benefits On Empty Stomach in Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीने के अन्य फायदे - Coconut Water Other Benefits On Empty Stomach in Hindi

सुबह खाली पेट नियमित रूप से नारियल पानी पीने के कुछ आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ निम्न हैं-

(और पढ़े – बच्चों की उल्टी रोकने के घरेलू उपाय…)

खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान – Khali pet Nariyal pani ke nuksan in Hindi

खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान – Khali pet Nariyal pani ke nuksan in Hindi

आपको बता दें की खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी है। इसके कुछ प्रमुख नुकसान निम्न हैं-

  • खाली पेट नारियल पानी पीना आपके रक्तचाप कम कर सकता हैं और आपकी ह्रदय की गति को भी कम कर सकता है।
  • कई बार खाली पेट नारियल के पानी का अधिक सेवन करने से यह आपके रक्त में पोटेशियम की मात्रा को बढ़ा देता है। पोटेशियम का अधिक मात्रा में सेवन खतरनाक और संभवतः घातक रूप से हृदय के लिए नुकसान का कारण बन सकता है।
  • यदि रक्त में अत्यधिक पोटेशियम का स्तर उपस्थित होगा तो यह हृदय धड़कना बंद कर सकता है जिससे मृत्यु हो सकती है।
  • खाली पेट नारियल पानी पीने से उसमे उपस्थित अत्यधिक पोटेशियम की मात्रा कई प्रकार के रोग जैसे गुर्दे की बीमारी, अनियंत्रित मधुमेह, एडिसन रोग, लाल रक्त कोशिकाओं का टूटना (हेमोलिसिस) और मांसपेशियों के ऊतकों का टूटना आदि को जन्म देता हैं।

(और पढ़े – नारियल पानी पीने के नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration