घरेलू उपाय

पीरियड्स आगे बढ़ाने के घरेलू उपाय – How To Postpone Periods Naturally In Hindi

Period Late Karne Ke Upay In Hindi क्या आप भी अपना पीरियड आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको उसके लिए आपको कोई पीरियड्स आगे बढ़ाने की टेबलेट लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपना पीरियड कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा सकती हैं। मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रकिया है जो आमतौर पर 15-50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने होती है। लेकिन मासिक धर्म उस समय एक समस्या बन जाता है जब कहीं बाहर जाना हो, या घर में पूजा-पाठ या कोई बड़ा उत्सव हो, ऐसे में महिलाओं को असुविधा होती है,  इसलिए वे अपने पीरियड को डिले करना चाहती हैं।

वैसे पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाईयां उपलब्ध हैं, लेकिन ये हानिकारक हो सकती हैं और आपके प्रजनन अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये जानते हुए भी ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स आगे बढ़ाने की दवा का सहारा लेती है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पीरियड आगे बढ़ाने वाले घरेलू नुस्खों की जानकारी नहीं होती। तो चलिए उनकी इस समस्या का समाधान करते हुए आज के आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं पीरियड़्स में देरी करने के कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

तो नजर डालते हैं पीरियड आगे बढ़ाने वाले कुछ घरेलू उपायों पर।

विषय सूची

1. पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए क्या करें – How To Postpone Periods In Hindi

2. पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें – Foods that can delay your period naturally in Hindi

3. पीरियड आगे बढ़ाने के लिए न खाएं ये चीजें – Do not eat these things to delay periods in Hindi
4. पीरियड्स लेट करने से जुड़े सवाल और जवाब – Questions and Answers related to delay Periods in hindi

पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए क्या करें – How To Postpone Periods In Hindi

यदि आप पीरियड कुछ दिनों के लिए टालना चाहतीं है तो, दवाओं का उपयोग ना करके नेचुरल तरीके से पीरियड्स को डिले कर सकतीं है आइये जानतें हैं पीरियड्स की डेट डिले करने के घरेलू उपाय के बारे में।

पीरियड देर से लाने के लिए करें व्यायाम – Period Der Se Lane Ke Liye Exercise Kare

कहने को तो एक्सरसाइज पीरियड्स को नियमित रखने का एक तरीका है, लेकिन नियमति रूप से एक्सरसाइज का इस्तेमाल पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। मासिक धर्म में ऐंठन के दर्द और संभावना को कम करने के लिए व्यायाम या एरोबिक्स किया जा सकता है। पीरियड्स में देरी के लिए भारी वर्कआउट सेशन अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि ज्यादा व्यायाम आपके शरीर पर अलग तरह से स्ट्रेस डालता है, जिससे आपका पीरियड टाइम कुछ समय के लिए आगे बढ़ जाता है। पीरियड्स लेट करने के उपाय में आपको मसल स्ट्रेचिंग, स्विमिंग, साइकलिंग, वेटलिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल करनी चाहिए।

(और पढ़े – वर्कआउट क्या होता है कितनी देर तक करें फायदे और नुकसान…)

पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए करें पेट की मसाज – Period aage badhane ke liye pet ki massage

अगर सही तरह से किया जाए तो एब्डोमन एरिया की मसाज या मालिश कर पीरियड्स को आगे बढ़ाया जा सकता है। पीरियड्स आगे करने के लिए यह बहुत अच्छा और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो बहुत फायदेमंद साबित होता है। मसाज थैरेपी आपके पीरियड साइकिल के साथ फेरबदल करने में एक प्रभावी और लोकप्रिय तकनीक है। इसके लिए आप अपनी पसंद का कोई भी तेल लें और अपने मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करने के लिए अपनी श्रोणि और पेट के हिस्से की अच्छे से मालिश करें। यह तरीका आपको मासिक धर्म के पहले होने वाले दर्द और ऐंठन से भी राहत दिला सकता है।

(और पढ़े – जानें क्या होता है लड़कियों की बॉडी मसाज करने का सही तरीका…)

माहवारी आगे बढ़ाने के लिए मसालेदार भोजन से रहें दूर – Mahvari aage badhane ke liye masaledar bhojan se dur rahe

अगर आप अपने माहवारी को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो कुछ समय तक मसालेदार भोजन से दूर रहें। वैसे तो मसालेदार खाना खाने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है, लेकिन अगर आप माहवारी को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो सभी प्रकार के मिर्च, काली मिर्च और लहसुन से परहेज करना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी मसालों में मौजूद हीट आपके पीरियड्स को एक्टिव करती है, जिससे पीरियड देरी के बजाय जल्दी आ जाता है।

(और पढ़े – मसालेदार खाना खाने के फायदे और नुकसान…)

पीरियड टाइम बढ़ाने के लिए स्ट्रेस से रहें दूर – Time periods aage badhane ke upay reduce stress in Hindi

तनाव लेने से मासिक धर्म जल्दी या समय पर आ सकता है, इसलिए खुद को तनाव देने से बचें। दरअसल, तनाव आपके हार्मोन पर बुरा प्रभाव डालते हैं, जिससे या तो आपका पीरियड पहले आ जाएगा या फिर देरी से आएगा। पीरियड्स आगे करने के लिए कोशिश करें कि इन दिनों में आपको तनाव न हो।

(और पढ़े – कामकाजी महिलाओं में तनाव के कारण, लक्षण और उपाय…)

पीरियड्स आगे करने के लिए घरेलू उपाय खूब पानी पीएं – Period aage badhane ke gharelu upay khub pani piye

अगर आपका शरीर अच्छे से हाइड्रेट है, तो जल्दी पीरियड नहीं आता। इसलिए कोशिश करें कि दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीएं। हालांकि ऐसा करने से पीरियड ज्यादा लेट नहीं हो पाता, लेकिन इससे मासिक धर्म चक्र को कंट्रोल किया जा सकता है।

(और पढ़े – पानी पीने का सही समय जानें और पानी पीने के लिए खुद को प्रेरित कैसे करें…)

पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें – Foods that can delay your period naturally in Hindi

यदि आप अपने पीरियड को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए आप निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं।

पीरियड्स आगे करने का घरेलू उपाय फ्रेंच बीन्स – Period aage badhane ke gharelu upay French beans

पीरियड्स में देरी के लिए फ्रेंच बीन्स का सेवन एक बेहतरीन उपाय है। फ्रेंच बीन्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको 100 मिली पानी में फ्रेंच बीन्स 4-5 मिनट के लिए उबालने रखनी है। इसके बाद उबले हुए पानी को निथार लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अच्छे परिणामों के लिए ये तरीका अपनी महावारी से पहले ही अपना लें।

(और पढ़े – पीरियड्स की जानकारी और अनियमित पीरियड्स के लिए योग और घरेलू उपचार…)

महावारी को आगे करने का घरेलू नुस्खा चिया सीड्स – Masik dharm badhane ke upay Chia Seeds

पीरियड्स को डिले करने के लिए चिया सीड्स भी बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। इसके लिए आपको एक कटोरी में रातभर के लिए चिया सीड्स भिगोकर रखने होंगे। सुबह इसे छानकर इसका पानी खाली पेट पीएं। पीरियड्स आगे करने के लिए ध्यान रखें कि अपनी पीरियड डेट से 6 से 7 दिन पहले से इसे पीना शुरू कर दें।

(और पढ़े – चिया बीज के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

पीरियड पोस्टपोन करने का घरेलू उपाय अजवाइन की पत्तियां – Periods postpone karne ke upay Celery leaves in Hindi

अजवाइन की पत्तियां भी आपका पीरियड आगे बढ़ा सकती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन बी-1, विटामिन के और विटामिन ए जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर इसमें शहद मिला लें। पानी ठंडा करके इसे एकसाथ पीने के बजाए धीरे-धीरे पीएं। पीरियड में देरी करने के लिए दिन में कम से कम दो से तीन बार इसका सेवन जरूर करें।

(और पढ़े – अजवाइन का पानी पीने के फायदे और बनाने की विधि…)

मासिक धर्म को आगे बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय केला – Masik dharm aage badhane ke upay kela in Hindi

हर दिन नाश्ते में दो केले खाने से आपका पीरियड दो या तीन दिन आगे बढ़ जाएगा। पीरियड्स लेट करने के उपाय में आपको केले अपना पीरियड आने के चार से पांच दिन पहले खाना शुरू कर देना है।

(और पढ़े – रोज सुबह केला और गर्म पानी के सेवन के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप…)

पीरियड्स को आगे बढ़ाने में फायदेमंद है नींबू – Masik dharm ko aage badhane ke upay Lemon

पीरियड्स आगे बढ़ाने के उपाय में सिर्फ एक नींबू आपकी इस समस्या का सबसे अच्छा इलाज है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो पीरियड्स को आगे बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप रोज एक नींबू चूसते रहें या इसका एक टुकड़ा चबाएं। हालांकि आप चाहें तो नींबू को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ महिलाओं को नींबू का रस पीने से दर्द महसूस होता है। अच्छे परिणामों के लिए पीरियड आने से एक सप्ताह पहले नींबू के रस का सेवन लगातार करने से पीरियड आगे बढ़ जाएगा।

(और पढ़े – नींबू पानी के फायदे और नुकसान…)

पीरियड्स आगे बढ़ाने का घरेलू उपाय एप्पल साइडर विनेगर -­ Period aage badhane ke gharelu upay Apple cider vinegar in Hindi

पीरियड को आगे बढ़ाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। वास्तिवक तारीख से एक सप्ताह पहले इसे लेना शुरू कर दें, तो ही पीरियड लेट हो सकेगा।

(और पढ़े – सेब के सिरके के फायदे, लाभ, गुण और नुकसान…)

पीरियड की डेट बढ़ाने के लिए जिलेटिन फायदेमंद – Period ki date badhane ke upay Gelatin

सुनकर भले ही आपको हैरत हो, लेकिन पीरियड आगे बढ़ाने के लिए जिलेटिन बेहद असरदार है। इसमें मौजूद कोलाजेंस पीरियड डेट को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए बाजार से एक जिलेटिन का पैकेट खरीदें। अब जिलेटिन को गर्म पानी में डालकर इसे ब्लेंड करें। 4-5 घंटे बाद इसका सेवन करें। मासिक धर्म में देरी के लिए इसका सेवन डेट से एक या दो दिन पहले भी कर सकते हैं।

(और पढ़े – जिलेटिन क्या है, उपयोग, फायदे और नुकसान…)

माहवारी आगे बढ़ाने के लिए खाएं हेल्दी फूड – Eat Healthy Food to postpone periods in Hindi

आपका आहार आपके मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है। मसालेदार भोजन खाने से गर्मी के कारण पीरियड जल्दी आ सकता है। इसलिए अगर अपनी मासिक धर्म अवधि को बढ़ाना चाहते हैं तो स्वस्थ पोषक तत्व, फाइबरयुक्त और तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा खाएं।

(और पढ़े – पीरियड के दौरान क्‍या खाएं और क्‍या नहीं…)

पीरियड टाइम बढ़ाने का असरदार घरेलू नुस्खा मसूर की दाल – Period time aage badhane ke upay Masur lentils

पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए मसूर की दाल इस्तेमाल करने बेहद प्रभावी है। खासतौर पर अगर आप दाल का सूप पीएं, तो ये ज्यादा असर दिखाती है। दाल का सूप बनाने के लिए आपको सबसे पहले दाल बूझकर पीस लें और पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को सूप में डालें और अच्छे से ब्लेंड करें, ताकि उसमें गुठले न रह जाएं। जल्दी परिणाम पाने के लिए पीरियड आने से एक सप्ताह पहले से सूप पीना शुरू कर दें। आप चाहें तो इसे खाली पेट भी पी सकते हैं।

(और पढ़े – मसूर की दाल के फायदे और नुकसान…)

पीरियड डेट बढ़ाने के उपाय पार्सले की पत्तियां – Period date aage badhane ke gharelu nuskhe Parsley leaves in Hindi

पार्सले की पत्तियां पीरियड डेट को आगे बढ़ाने का बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। दरअसल, इन पत्तियों में बहुत से विटामिन होते हैं, जो हडिड्डयों , प्रतिरक्षा और तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाते हैं। ये हमारे शरीर में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ निकालने में मदद करती हैं। अधिकांश महिलाएं इन पत्त्यिों की क्षमता के बारे में नहीं जानतीं। लेकिन ये पत्तियां प्रभावी रूप से पीरियड्स को स्थगित कर सकती हैं। इसका उपयोग करने के लिए इन पत्तों को पानी में डाल दें और फिर इसे उबालें। इसमें शहद मिलाएं और छलनी से छान लें। अब इस पानी को हर रोज दो से तीन बार पीएं।

(और पढ़े – धनिया की तरह दिखने वाली पार्सले में है अनेक स्वास्थ्य लाभ…)

पीरियड की डेट बढ़ाने के लिए धनिए के बीज है फायदेमंद  – Period late karne ke upay Coriander seeds in Hindi

धनिया अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन पीरियड्स को आगे बढ़ाने में भी ये बहुत मददगार है। इसका उपयोग करने के लिए 20 ग्राम धनिए के बीज पानी में डाल दें। पानी की मात्रा कम होने तक इसे दस मिनट तक गर्म होने दें और इस पानी को पी लें। इससे आपके पीरियड्स तो लेट होंगे ही साथ ही आपके हार्मोन भी नियंत्रित हो जाएंगे।

(और पढ़े – धनिया के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

मासिक धर्म को आगे बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय दालचीनी – Periods delay karne ke upay Cinnamon in Hindi

इसके कसैले गुण के कारण यह मासिक धर्म की तारीख में देरी करने और पेट की ऐंठन को कम करने में सक्षम है। इसके लिए आपको पानी में दालचीनी को उबालकर इसे चाय की तरह पीना होगा। अपने पिछले पीरियड के दो सप्ताह बाद इसका सेवन शुरू कर दें।

(और पढ़े – दालचीनी चाय के फायदे और नुकसान…)

पीरियड टाइम बढ़ाने का असरदार घरेलू नुस्खा इमली – Period aage badhane ke gharelu nuskhe tamarind in Hindi

आपको यकीन नहीं होगा किे इमली भी आपके पीरियड्स को आगे बढ़ा सकती है। जी हां, कुचली हुई इमली आपके पीरियड डिले करने में आपकी बहुत मदद करती है। बस, इसके लिए आपको इमली को रातभर पानी में भिगोना है और सुबह इसका गूदा निकालना है। अब इमली के पानी में नमक मिलाएं । आप चाहें तो बेहतर स्वाद के लिए शहद भी मिलाकर पी सकती हैं।

(और पढ़े – इमली के फायदे और नुकसान…)

पीरियड की डेट बढ़ाने के लिए आम की छाल है फायदेमंद – Period ki date badhane ke upay Mango bark in Hindi

आम की छाल का एक औषधीय महत्व है। यह आपके हार्मोन को विनियमित करने में सक्षम है। आप आम की छाल को पानी में मिलाकर एक घोल बना सकती हैं। पीरियड लेट करने के लिए हफ्ते में दो बार इसका सेवन करें।

(और पढ़े – आम रस के फायदे और बनाने की विधि…)

पीरियड्स आगे बढ़ाने का घरेलू उपाय सरसों – Period aage badhane ka gharelu upay Mustard in Hindi

अपने शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा को कम करने के लिए सरसों के बीज का उपयोग करें। पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए सरसों के बीजों को पीसकर चूर्ण को गर्म दूध में मिलाकर इसका सेवन रोजाना करें तो आपका पीरियड आगे बढ़ जाएगा।

(और पढ़े – सरसों के बीज के फायदे और स्वास्थ्य लाभ…)

मासिक धर्म बढ़ाने के उपाय तरबूज – Period ko aage badhane ke gharelu upay watermelon in Hindi

आप अपने पीरियड्स में देरी करना चाहते हैं तो मासिक चक्र के शुरू होने से कुछ दिनों पहले तरबूज का सेवन रोजाना शुरू कर दें। मौसम के कारण हमारे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे जल्दी या एकदम समय पर पीरियड आता है, लेकिन तरबूज में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए यह आपकी मासिक अवधि को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

(और पढ़े – तरबूज खाने के फायदे और नुकसान…)

पीरियड्स आगे बढ़ाने का घरेलू उपाय खीरा – Masik dharm badhane ke upay kheera in Hindi

तरबूज की तरह खीरे में भी पानी की मात्रा के साथ कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है, इसलिए यह भी पीरियड को आगे बढ़ाने में मदद करता है। अपनी पीरियड अवधि की तारीख से एक हफ्ते पहले दिन में एक से दो बार खीरे का सेवन करना शुरू कर दें। ऐसा करने से आप अपने पीरियड्स को आगे बढ़ा पाएंगी। उपरोक्त खाद्य पदार्थों के अलावा, आप दही, केला, रेजिन, मछली और ओमेगा 3 से भरपूर चीजें खा सकते हैं।

(और पढ़े – खीरा के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

पीरियड आगे बढ़ाने के लिए न खाएं ये चीजें – Do not eat these things to delay periods in Hindi

मासिक धर्म को आगे बढ़ाने के लिए ये तय करना जरूरी होता है कि आपको असल में क्या खाना है। ज्यादातर महिलाएं गलती से वो चीजें खा लेती हैं, जो जल्दी पीरियड आने का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आप पीरियड्स आगे बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे बताई जा रहीं चीजों को खाने से बचें।

(और पढ़े – संतुलित आहार के लिए जरूरी तत्व , जिसे अपनाकर आप रोंगों से बच पाएंगे…)

पीरियड्स लेट करने से जुड़े सवाल और जवाब – Questions and Answers related to delay Periods in Hindi

अक्सर महिलाओं के मन में पीरियड से जुड़े कई प्रकार के प्रश्न होते है जैसे कि पीरियड को लेट कैसे करे आइये आपके सभी सवालों के जवाब को जानते हैं।

क्या पीरियड्स में देरी करना सुरक्षित है? – Is it safe to delay periods in Hindi

हर बार पीरियड्स को आगे बढ़ाना सही नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करना गलत है। लेकिन कई बार महिलाओं के पास ऐसा न करने के लिए कोई विकल्प नहीं रहता। इसलिए कोई टैबलेट लेने के बजाए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें।

ऊपर बताए गए सभी उपाय प्राकृतिक और प्रभावी हैं, लेकिन किसी भी अन्य उपचार की तरह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इससे पहले कि आप किसी का भी इस्तेमाल शुरू करें, अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर ले लें। इसके अलावा हम आपको बता दें कि पीरियड्स को आगे बढ़ाना स्वस्थ तरीका नहीं है, बल्कि ये सभी इसके अस्थाई समाधान है। इसलिए कोशिश करें कि इन्हें आदत न बनाएं। उपचार की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए अपनी अवधि की तारीख से 15 दिन पहले उपचार शुरू करें। शरीर में हार्मोनल परिवर्तन जो मासिक धर्म का कारण बनता है 14 वें दिन से शुरू होता है।

(और पढ़े – पीरियड्स जल्दी लाने और रोकने के घरेलू उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Deepti

Share
Published by
Deepti

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago