सेक्स बीमारी

शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के आसान घरेलू उपाय, तरीके और नुस्खे – Solution of Early Discharge Problem In Hindi

शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के आसन घरेलू उपाय तरीके और नुस्खे - Solution of Early Discharge Problem (Premature Ejaculation) In Hindi

Shighrapatan Ka Ilaj शीघ्र स्खलन या शीघ्रपतन की समस्या काफी आम है जिसे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कभी न कभी अनुभव कर सकता है। शीघ्र गिर जाने को शीघ्रपतन (प्रीमैच्यूर ईजॅक्युलेशन) कहते हैं। शीघ्रपतन से पीड़ित व्यक्ति को सम्भोग के दौरान शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। व्यक्ति से सम्बंधित शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कारक शीघ्रपतन में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। शीघ्रपतन के अधिकांश मामलों का कोई विशेष कारण नहीं होता है। हालांकि शीघ्रपतन का इलाज मुमकिन है, और शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के अनेक प्रकार के घरेलू उपाय अपनाये जा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को शीघ्रपतन की समस्या का सामना करना पड़ता है तो यह लेख उन्हीं के लिए है। आज के इस लेख के माध्यम से आप जान सकते हैं कि शीघ्रपतन क्या है और शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के आसन घरेलु उपाय के बारे में।

विषय सूची

  1. शीघ्रपतन क्या है – early discharge (Premature ejaculation) in Hindi
  2. शीघ्रपतन के घरेलू उपाय – Solution of early discharge problem in Hindi

शीघ्रपतन क्या है – early discharge (Premature ejaculation) in Hindi

शीघ्रपतन क्या है - early discharge (Premature ejaculation) in Hindi

शीघ्र स्खलन (Premature ejaculation) पुरुषों से सम्बंधित एक बहुत सामान्य यौन समस्या है, जो यौन संभोग के दौरान समय से पहले ही वीर्यपात होने का कारण बनती है। यह समस्या सम्बंधित व्यक्ति और उसके यौन साथी को पूर्ण यौन सुख प्राप्त न कर पाने से सम्बंधित परेशानी पैदा कर सकती है। चूँकि स्खलन (ejaculation) के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता है, लेकिन यदि सेक्स करते समय यौन उत्तेजना प्रारंभ होने से लगभग 2 मिनिट में ही किसी पुरुष का वीर्य स्खलन (Semen Ejaculation) हो जाता है, तो इस समस्या को ही शीघ्रपतन के नाम से जाना जाता है।

यह गंभीर समस्या नहीं है, परन्तु जब समय से पहले वीर्यपात (ejaculate) नियमित रूप से होता है, तो यह गंभीर मुद्दों का कारण बन सकती है।

शीघ्रपतन की समस्या आमतौर पर मनोवैज्ञानिक समस्याओं के कारण उत्पन्न होती है। यौन जीवन में तनाव, चिंता या अवसाद की स्थिति शीघ्र स्खलन (early discharge) का कारण बन सकती हैं। हालांकि इस समस्या से पीड़ित पुरुषों को शीघ्रपतन के बारे में बात करने में शर्मिंदगी महसूस होती है। लेकिन शीघ्रपतन एक उपचार योग्य स्थिति है, जिसे दवाओं, बचाव के उपाय और घरेलू तरीकों के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

(और पढ़े – शीघ्रपतन कारण,उपचार और शीघ्रपतन रोकने के घरेलु उपाय…)

शीघ्रपतन के घरेलू उपाय – Solution of early discharge problem in Hindi

चिंता को दूर कर और जीवनशैली में बदलाव को प्रोत्साहित कर शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त निम्न घरेलू तरीकों को अपनाकर शीघ्रपतन की समस्या को रोका जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:

शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के लिए आहार में परिवर्तन – Solution of early discharge problem for Dietary changes in Hindi

शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के लिए आहार में परिवर्तन - Solution of early discharge problem for Dietary changes in Hindi

जिंक और मैग्नीशियम खनिज का सेवन व्यक्तियों के यौन स्वास्थ्य में एक भूमिका निभाते हैं। अनुसंधान के अनुसार शीघ्रपतन की स्थिति को दूर करने के लिए जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कुछ खाद्य पदार्थ चरमोत्कर्ष पर पहुँचने के समय या स्खलन के समय को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में निम्न को शामिल किया जाता है, जैसे:

(और पढ़े – इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता या स्तंभन दोष) के लिए भोजन…)

शीघ्रपतन की समस्या का उपचार सामयिक क्रीम – Early discharge treatment from Topical creams in Hindi

शीघ्रपतन की समस्या का उपचार सामयिक क्रीम - Early discharge treatment from Topical creams in Hindi

ओवर-द-काउंटर टॉपिकल एनेस्थेटिक क्रीम में एक सुन्न (numbing) करने वाले एजेंट उपस्थित होते हैं, जो उत्तेजना और चरमोत्कर्ष (climax) में देरी करके शीघ्रपतन का इलाज कर सकते हैं। प्रभावी रूप से उपयोग करने के लिए सेक्स के 10 से 15 मिनट पहले सामयिक क्रीम को अपने लिंग पर लगाने की सलाह दी जाती है। सामयिक क्रीम केवल कुछ मिनटों तक ही स्खलन में लगने वाले समय को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में संवेदनाहारी क्रीम (anesthetic creams) निम्न जोखिमों को पैदा कर सकती है:

(और पढ़े – वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने के घरेलू उपाय…)

शीघ्रपतन की समस्या का घरेलू उपाय लिडोकेन स्प्रे – Early discharge home treatment from Topical creams Lidocaine spray in Hindi

शीघ्रपतन की समस्या का घरेलू उपाय लिडोकेन स्प्रे - Early discharge home treatment from Topical creams Lidocaine spray in Hindi

सामयिक क्रीम की तरह ही लिडोकेन स्प्रे लिंग को असंवेदनशील बनाने और अतिसंवेदनशीलता को कम करके शीघ्रपतन का इलाज करने में मदद कर सकता है। इससे प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए सेक्स से लगभग 10 से 15 मिनट पहले स्प्रे का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। लिडोकेन स्प्रे (Lidocaine spray) के संभावित दुष्प्रभावों में कामेच्छा में कमी और लिंग की संवेदनशीलता में अस्थायी रूप से नुकसान आदि शामिल हैं।

(और पढ़े – लिंग का ढीलापन दूर करने और तनाव बढ़ाने के उपाय…)

शीघ्रपतन की समस्या का उपाय आयुर्वेदिक हर्बल दवा – early discharge Ayurvedic herbal medicine in Hindi

शीघ्रपतन की समस्या का उपाय आयुर्वेदिक हर्बल दवा - early discharge Ayurvedic herbal medicine in Hindi

आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जिसके तहत जड़ी-बूटियों का उपयोग करके अनेक प्रकार के रोगों और समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ आयुर्वेदिक दवाइयाँ, जैसे कि कौंच बीज (kaunch beej), कामिनी विद्रावण रस (kamini vidrawan ras), और यौवनामृत वटी (yauvanamrit vati) को समय पूर्व स्खलन या शीघ्रपतन का इलाज करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। एक यौन चिकित्सा अध्ययन के माध्यम से पाया गया, जिन पुरुषों ने इन आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल किया, उनमें सेक्स के दौरान स्खलन होने के समय में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिली। इन दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों में निम्न को शामिल किया जाता है:

(और पढ़े – शीघ्र स्खलन रोकने (शीघ्रपतन) का आयुर्वेदिक इलाज…)

शीघ्र स्खलन का समाधान चीनी हर्बल दवा – Chinese herbal medicine for early discharge treatment in Hindi

शीघ्र स्खलन का समाधान चीनी हर्बल दवा - Chinese herbal medicine for early discharge treatment in hindi

चीनी हर्बल दवा विशेष रूप से, Yimusake tablets या क्विलिन गोलियों (Qilin pills) का साप्ताहिक या दैनिक सेवन, यौन सहनशीलता को बढ़ाने और ऊर्जा में सुधार करने के साथ शीघ्रपतन की समस्या का इलाज कर सकती हैं। एक यौन चिकित्सा अध्ययन में पाया गया कि विभिन्न प्रकार की चीनी हर्बल दवा (Chinese herbal medicine) पुरुषों में स्खलन के समय में लगभग दो मिनट की वृद्धि कर सकती हैं।

(और पढ़े – स्तंभन दोष के लिए आयुर्वेदिक दवा…)

शीघ्र स्खलन का इलाज जिंक सप्लीमेंट से – Early discharge treatment for Zinc supplements in Hindi

शीघ्र स्खलन का इलाज जिंक सप्लीमेंट से - early discharge treatment for Zinc supplements in Hindi

जिंक (Zinc) मानव शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है, यह स्वस्थ प्रतिरक्षा और कोशिका वृद्धि का समर्थन करने के साथ साथ, टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन और कामेच्छा को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। शोध में पाया गया है कि पुरुषों के शरीर में जिंक की कमी और यौन सम्बन्धी रोग के बीच निकटता का संबंध होता है। अतः स्खलन के समय में सुधार लाने के लिए प्रति दिन 11 मिलीग्राम जस्ता का सेवन करने की सिफारिश की जाती है। जिंक सप्लीमेंट टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने और यौन समस्याओं जैसे शीघ्रपतन में सुधार करने के लिए आवश्यक होता है। अधिक मात्रा में जिंक (जस्ता) सप्लीमेंट का सेवन  निम्न साइड इफ़ेक्ट का कारण बन सकता है:

(और पढ़े – जिंक के स्रोत, फायदे और नुकसान…)

शीघ्र स्खलन समस्या को दूर करने का उपाय पुस-स्क्वीज़ तकनीक – Solution of Premature ejaculation is Pause-squeeze technique in Hindi

शीघ्र स्खलन समस्या को दूर करने का उपाय पुस-स्क्वीज़ तकनीक - solution of Premature ejaculation is Pause-squeeze technique in Hindi

विराम-निचोड़ तकनीक, चरमोत्कर्ष से पहले कामोत्तेजना (arousal) में कमी कर शीघ्रपतन की समस्या का इलाज करने में मदद कर सकती है। इस तकनीक की मदद से व्यक्ति हस्तमैथुन या साथी के साथ सेक्स करने के समय को बढ़ा सकते हैं। इस तकनीक के अनुसार सेक्स करने के दौरान यदि व्यक्ति को लगता कि वह स्खलन (ejaculate) करने के लिए तैयार हैं, तो इस स्थिति में रुककर व्यक्ति स्वयं या अपने साथी की मदद से लिंग के अंतिम सिरे को तब तक दबाएं जब तक कि चरमोत्कर्ष की भावना कम न हो जाए। इस तकनीक में व्यक्ति को चरमोत्कर्ष के पास पहुँचने और फिर स्खलन से पूर्व लिंग की नोक को संवेदना कम होने तक पकड़कर रखने की की आवश्यकता पड़ती है, जिससे स्खलन न हो पाए। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराकर स्खलन के समय को बढ़ाया जा सकता है।

(और पढ़े – बिस्तर में लंबे समय तक रहने के तरीके…)

शीघ्रपतन के घरेलू उपाय के लिए स्टॉप-स्टार्ट तकनीक – Solution of early ejaculation is Stop-start technique in Hindi

शीघ्रपतन के घरेलू उपाय के लिए स्टॉप-स्टार्ट तकनीक – solution of early ejaculation is Stop-start technique in Hindi

स्टॉप-स्टार्ट तकनीक, जिसे संभोग नियंत्रण (orgasm control) या एजिंग (edging) के रूप में भी जाना जाता है। इस तकनीक संभोग के दौरान चरमोत्कर्ष में देरी करने में मददगार साबित हो सकती है। स्टॉप-स्टार्ट तकनीक में सेक्स के दौरान जब किसी पुरुष को स्खलन की भावना महसूस होती है, तो इस समय यौन क्रिया को पूरी तरह से कई सेकंड या मिनट के लिए रोक दिया जाता है। इसके बाद जब उत्तेजना कम हो जाती है, तो धीरे-धीरे फिर से यौन गतिविधि या सेक्स की क्रिया को शुरू किया जाता है। आवश्यकता अनुसार स्खलन को नियंत्रित करने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है।

(और पढ़े – पहली बार शारीरिक संबंध (संभोग, सेक्स) कैसे बनाएं…)

शीघ्र स्खलन का रामबाण इलाज पेल्विक फ्लोर व्यायाम – Pelvic floor exercises for premature ejaculation in Hindi

शीघ्र स्खलन का रामबाण इलाज पेल्विक फ्लोर व्यायाम - Pelvic floor exercises for premature ejaculation in Hindi

पेल्विक फ्लोर (Pelvic floor) की मांसपेशियों को मजबूत होने की स्थिति का प्रभाव चरमोत्कर्ष पर जाने में लगने वाले समय पर सर्वाधिक पड़ता है। अध्ययन के आधार पर पाया गया है कि पेल्विक फ्लोर व्यायाम, पुरुषों को लम्बे समय से चली आ रही शीघ्रपतन की समस्या से निपटने के लिए अनैच्छिक स्खलन को नियंत्रित में मदद कर सकते हैं। अतः पेल्विक फ्लोर व्यायाम की मदद से अनैच्छिक स्खलन को नियंत्रित कर चरमोत्कर्ष तक पहुंचने के समय को बढाया जा सकता है।

(और पढ़े – शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज…)

शीघ्र स्खलन का इलाज क्लाइमैक्स कंट्रोल कंडोम – Climax control condoms to cure premature ejaculation in Hindi

शीघ्र स्खलन का इलाज क्लाइमैक्स कंट्रोल कंडोम - Climax control condoms to cure premature ejaculation in Hindi

आमतौर पर, कंडोम का उपयोग करने से संवेदनशीलता में कमी आती है, जिससे शीघ्र स्खलन की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। ओवर-द-काउंटर क्लाइमैक्स कंट्रोल कंडोम अधिक लेटेक्स (latex) सामग्री से बने होते हैं या फिर इसमें एक संवेदनाहारी एजेंट होता है, जो चरमोत्कर्ष में देरी करने का कारण बनता है।

(और पढ़े – कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान…)

शीघ्र स्खलन रोकने के अन्य उपाय – Premature ejaculation Other solutions in Hindi

शीघ्र स्खलन रोकने के अन्य उपाय – Premature ejaculation Other solutions in Hindi

शीघ्रपतन की समस्या का उपचार करने के लिए तथा उत्तेजना के समय को बढ़ाने के लिए कोई भी व्यक्ति निम्न उपाय को अपना सकता है, जैसे:

  • यौन क्रिया (sexual activity) करने से लगभग एक या दो घंटे पहले हस्तमैथुन करने से सम्बंधित व्यक्ति को संभोग के दौरान स्खलन में देरी करने में सहायता मिल सकती है।
  • स्खलन के समय में वृद्धि करने के लिए व्यक्तियों को लिंग की टिप या सिरे पर अधिक स्नेहक का उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे घर्षण कम होने से चरमोत्कर्ष तक पहुँचने के समय में वृद्धि होती है।

(और पढ़े – पार्टनर को संतुष्ट करने के लिए क्या करें…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration