सेक्स एजुकेशन

कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान – Sex Without Condom Benefits and side effects in hindi

कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान - Sex Without Condom Benefits and side effects in hindi

Sex Without Condom In Hindi कंडोम एक खोलनुमा आकार का प्लास्टिक का बना एक ऐसा उपकरण होता है जिसका उपयोग सेक्स के दौरान किया जाता है। यह आमतौर पर प्रेगनेंसी और यौन संचारित बीमारियों (STD) से बचने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है जिन्हें कंडोम के बिना सेक्स करने में अधिक आनंद (pleasure) आता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कंडोम के बिना सेक्स करने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ऐसा माना जाता है कि कंडोम लगाकर सेक्स करना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। लेकिन इसके साथ ही कंडोम को सही तरीके से लगाने पर भी ध्यान देना चाहिए। आजकल बाजारों में पुरुषों के साथ ही महिलाओं के लिए भी कंडोम उपलब्ध हैं जिसका उपयोग महिलाएं भी सेक्स करने से पहले कर सकती हैं। माना जाता है कि अच्छे गुणवत्ता के कंडोम का उपयोग करने से महिला की योनि में सीमन गिरने की संभावना खत्म हो जाती है और वह प्रेगनेंट होने से बच जाती है। जन्म दर को कम करने और यौन संबंधी बीमारियों से बचने के लिए लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। आइये कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

1. कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे – Benefits of sex without condom in Hindi

2. बिना कंडोम के सेक्स करने के नुकसान – Side Effects Of Sex Without Condom In Hindi

कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे – Benefits of sex without condom in Hindi

कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे - Benefits of sex without condom in Hindi

अक्सर हम कहीं न कहीं पढ़ते रहते हैं कि बिना कंडोम के सेक्स करना अच्छा (beneficial) नहीं होता है और यही धारणा बनाकर ज्यादातर लोग सुरक्षित सेक्स करने के लिए हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा कंडोम लगाकर सेक्स करते हैं और आपको बिना कंडोम के सेक्स के फायदों के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको बता रहे हैं कि बिना कंडोम के सेक्स करने के फायदे क्या होते हैं।

(और पढ़े – क्या आप जानते है कंडोम का सही इस्तेमाल? अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए है!)

कंडोम की महक से बचने के लिए बिना कंडोम के सेक्स करना – Sex Without Condom Is Beneficial To Avoid Smell In Hindi

कुछ लोगों को कंडोम की महक से घबराहट होती है और इसकी महक के कारण कुछ महिलाओं का मूड खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए बिना कंडोम के सेक्स करना इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि कंडोम की महक (smell) नाक में नहीं जाती है और व्यक्ति आराम से सेक्स का आनंद उठाता है।

(और पढ़े – सेक्स हार्मोन क्या होते है महिला और पुरुष में इनका महत्त्व…)

बिना कंडोम के सेक्स करने से निजी अंगों के छूअन का अनुभव होता है – Sex Without Condom Is Beneficial To Feel Private Parts In Hindi

बिना कंडोम के सेक्स करने से निजी अंगों के छूअन का अनुभव होता है - Sex Without Condom Is Beneficial To Feel Private Parts In Hindi

बिना कंडोंम के सेक्स करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके पार्टनर को आपके निजी अंगों (private parts) की छूअन और गर्माहट का एहसास सीधे होगा और इससे उसकी उत्तेजना बढ़ेगी। कुछ लोगों का मानना है कि कंडोम लगाकर सेक्स करने का एहसास ठीक वैसे ही होता है जैसे कोई अपने हाथों में दस्ताने पहनकर दूसरों के हाथों को छूता है। इसलिए सेक्स का भरपूर आनंद (extreme pleasure) लेने के लिए बिना कंडोम के सेक्स करना फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – फोरप्ले क्या होता है करने के तरीके, फायदे और नुकसान…)

कंडोम के बिना सेक्स करने से बढ़ती है उत्तेजना – Sex Without Condom Is Good For Excitement  In Hindi

जब कोई व्यक्ति सेक्स के दौरान बिना कंडोम का इस्तेमाल किए अपने पार्टनर के साथ सेक्स करता है तो उसे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से उत्तेजना होती है,  यह उत्तेजना (excitement) कंडोम लगाकर सेक्स करने के बाद कम पड़ जाती है। इसलिए ज्यादातर लोग कंडोम के बिना सेक्स करना पसंद करते हैं।

(और पढ़े – ओरल सेक्स क्या होता है करने के तरीके, फायदे और नुकसान…)

स्खलन का एहसास पाने के लिए कंडोम के बिना सेक्स फायदेमंद – Sex Without Condom Is Good To Feel Ejaculate In Hindi

स्खलन का एहसास पाने के लिए कंडोम के बिना सेक्स फायदेमंद - Sex Without Condom Is Good To Feel Ejaculate In Hindi

बिना कंडोम के सेक्स करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि पार्टनर की योनि में स्खलित (ejaculate) होते समय आनंद की अनुभूति होती है और यदि पार्टनर प्रेगनेंट होना चाहती है तो उसे भी स्खलन की गर्माहट का अनुभव होता है और मजा आता है।

(और पढ़े – महिला स्खलन क्या होता है और कैसे होता है…)

कंडोम के बिना लंबे समय तक किया जा सकता है सेक्स – Sex Without Condom Is Beneficial For Last Long Sex In Hindi

यदि आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि कंडोम लगाकर सेक्स करने की बजाय बिना कंडोम के सेक्स करने से सेक्स करने की अवधि बढ़ जाती है अर्थात् व्यक्ति लंबे समय (last long) तक सेक्स करता है। जबकि कंडोम लगाकर सेक्स करने पर कंडोम खिसक या फिसल जाता है जिसके कारण उसे फिर से ठीक करने में सेक्स करने का मजा (pleasure) खराब हो जाता है।

(और पढ़े –  कंडोम को निकालने का सही तरीका…)

बिना कंडोम के सेक्स करने से योनि में गीलापन बना रहता है – Sex Without Condom Is Beneficial To Keep Vagina Lubricate In Hindi

बिना कंडोम के सेक्स करने से योनि में गीलापन बना रहता है - Sex Without Condom Is Beneficial To Keep Vagina Lubricate In Hindi

कंडोम के बिना सेक्स करने का एक अन्य फायदा यह होता है कि योनि में नमी, चिपचिपाहट औऱ चिकनाहट बनी रहती है रहती है। योनि में इसी नमी के कारण सेक्स करने का मजा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग कंडोम के बिना सेक्स करना पसंद करते हैं। यदि स्त्री पुरुष बिना कंडोम के सेक्स करते हैं तो वे शारीरिक रूप से एक दूसरे को अपने अधिक करीब महसूस करते हैं। बिना कंडोम के सेक्स करने का यह एक अलग फायदा होता है।

(और पढ़े – क्या होती है योनि में फिंगरिंग, इसके फायदे और नुकसान)

कंडोम के बिना सेक्स करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद – Sex Without Condom Is Good For Mental Health In Hindi

माना जाता है कि कंडोम के बिना सेक्स करने से महिला और पुरुष दोनों का मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है और मन को प्रसन्न रखने में यह बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग कंडोम के साथ सेक्स करने में सहज नहीं होते हैं और उनके दिमाग में हमेशा एक टेंशन बना रहता है, इसी स्थिति से बचने के लिए निश्चिंत होकर बिना कंडोम के सेक्स करना ज्यादा फायदेमंद होता है। महिलाओं के लिए बिना कंडोम के अपने साथी के साथ सेक्स करने का बड़ा फायदा यह होता है कि कंडोम के कारण उनकी योनि में खुजली या जलन (irritation) नहीं होती है। इसके अलावा लिंग को योनि में प्रवेश कराते समय ज्यादा दर्द भी नहीं होता है।

(और पढ़े – योनी में खुजली, जलन और इन्फेक्शन के कारण और घरेलू इलाज…)

बिना कंडोम के सेक्स करने के नुकसान – Side Effects Of Sex Without Condom In Hindi

बिना कंडोम के सेक्स करने के नुकसान - Side Effects Of Sex Without Condom In Hindi

जैसा कि हम ऊपर ही बता चुके हैं कि सेक्स के दौरान कंडोम लगाकर यौन संबंध बनाना सुरक्षित माना जाता है। कंडोम का इस्तेमाल न करने से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। आइये जानते हैं कि बिना कंडोम के सेक्स करने के क्या नुकसान होते हैं।

(और पढ़े – कहीं आप भी तो नहीं करते सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग…)

बिना कंडोम के सेक्स से यौन संचारित बीमारियों का खतरा – Sex Without Condom Causes Sexually Transmitted Diseases in hindi

बिना कंडोम के सेक्स करने से यौन संचारित बीमारियां (STDs) होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा व्यक्ति को इ्म्यूनोडिफिशिएन्सी वायरस (HIV) होने का भी खतरा बना रहता है। एक स्टडी में पाया गया है कि 80 प्रतिशत एचआईवी का संचरण (transmission) संभोग के दौरान योनि के माध्यम से होता है। इस दौरान महिला से पुरुष में और पुरुष से महिला में एसटीडी और एचआईवी का संकमण (HIV infection) तेजी से बढ़ता है। इसलिए बिना कंडोम के सेक्स करना ज्यादा हानिकारक होता है।

(और पढ़े – HIV एड्स के शुरुआती लक्षण जो आपको पता होने चाहिए…)

कंडोम के बिना सेक्स करने के नुकसान से प्रेगनेंट होने का खतरा – Sex Without Condom causes pregnancy in hindi

कंडोम के बिना सेक्स करने के नुकसान से प्रेगनेंट होने का खतरा - Sex Without Condom causes pregnancy in hindi

बिना कंडोम के सेक्स करने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि यदि आपने अभी तक माता-पिता (parents) बनने की कोई प्लानिंग नहीं की है तो,  यह आपके लिए चिंताजनक हो सकता है क्योंकि बिना कंडोम के सेक्स करने से आपकी पार्टनर प्रेगनेंट हो सकती है और आपके लिए यह एक ही क्षण खुशी औऱ चिंता की बात हो सकती है। इसलिए प्रेगनेंसी से बचने के लिए (avoid pregnancy) बिना कंडोम के सेक्स नहीं करना चाहिए।

(और पढ़े – गर्भनिरोधक के सभी उपाय और तरीके…)

बिना कंडोम के सेक्स करने के नुकसान का शरीर पर नकारात्मक प्रभाव – Sex Without Condom Negative effects on the body

जानकारी के अभाव में ज्यादातर लड़कियां बिना कंडोम के सेक्स करने के बाद प्रेगनेंसी से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स खा लेती हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। कई मामलों में गर्भनिरोधक गोलियाँ का इतना नकारात्मक प्रभाव (negative effect) पड़ता है कि लड़कियों को अचानक ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। इसलिए असुरक्षित सेक्स करने के बाद पिल्स खाने से बेहतर यह है कि बिना कंडोम के सेक्स करने से बचना चाहिए।

(और पढ़े – गर्भनिरोधक दवाओं और उनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानें…)

यदि आपने बिना कंडोम का उपयोग किए असुरक्षित यौन संबंध बनाया है – लिंग-इन-वेजाइना सेक्स और आप अन्य प्रकार के जन्म नियंत्रण (जैसे कि गोली, आईयूडी, इम्प्लांट, या रिंग) का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आप गर्भावस्था के लिए जोखिम में भी हो सकते हैं।  यदि आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं, तो तुरंत गर्भनिरोधक तरीकों का उपयोग करें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration