सेक्स एजुकेशन

फोरप्ले क्या होता है करने के तरीके, फायदे और नुकसान – Benefits And Side Effects of Foreplay In Hindi

फोरप्ले क्या होता है करने के तरीके, फायदे और नुकसान - Benefits And Side Effects of Foreplay In Hindi

Foreplay In Hindi फोरप्ले सेक्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वास्तव में सेक्स की शुरूआत फोरप्ले से ही की जाती है। सेक्स के दौरान पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को उत्तेजित होने में अधिक समय लगता है इसलिए आमतौर पर फोरप्ले के जरिए महिलाओं को उत्तेजित करने का कार्य किया जाता है। हालांकि सेक्स के लिए दोनों लोगों का उत्तेजित होना जरूरी होता है। इस लेख में आप जानेंगे फोरप्ले क्या होता है, फोरप्ले करने के लिए क्या करें, अच्छा फोरप्ले कैसे करें, फायदे और नुकसान के बारे में।

विषय सूची

1. फोरप्ले क्या होता है? – What Is Foreplay In Hindi
2. अच्छा फोरप्ले कैसे करें – How To Do Good Foreplay In Hindi

3. फोरप्ले करने के फायदे – Benefits of foreplay in Hindi
4. फोरप्ले करने के नुकसान – Side Effects Of Foreplay In Hindi

फोरप्ले क्या होता है? – What Is Foreplay In Hindi

फोरप्ले क्या होता है? - What Is Foreplay In Hindi

सेक्स करने या शारीरिक संबंध (physical relation) बनाने से पहले एक दूसरे को उत्तेजित करने के लिए महिला और पुरुष के बीच जो भावनात्मक और शारीरिक उत्तेजना की क्रिया होती है उसे फोरप्ले कहा जाता है। आसान शब्दों में फोर प्ले का अर्थ सेक्स के लिए उत्तेजना (excitement) को तीव्र करना और सेक्स की इच्छा को चरम पर लाना होता है। सेक्स से पहले व्यक्ति को उत्तेजित करने के लिए फोरप्ले की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आमतौर पर हर व्यक्ति फोरप्ले के माध्मम से ही अपने पार्टनर को सेक्स के लिए उत्तेजित करता है। यह एक ऐसी क्रिया है जिसमें महिला और पुरूष के संवेदनशील अंगों (sensitive organs) को छूकर, रगड़कर और सहलाकर एवं चूमकर एक दूसरे को उत्तेजित किया जाता है।

(और पढ़े – क्या होती है योनि में फिंगरिंग, इसके फायदे और नुकसान…)

अच्छा फोरप्ले कैसे करें – How To Do Good Foreplay In Hindi

अच्छा फोरप्ले कैसे करें - How To Do Good Foreplay In Hindi

हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से फोरप्ले करके अपने पार्टनर को उत्तेजित करता है। हालांकि फोरप्ले की शुरूआत करना इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति के सेक्स पार्टनर को क्या अच्छा लगता है और वह क्या करने पर जल्दी उत्तेजित हो जाती है। यहां पर फोरप्ले करने के कुछ आसान से तरीके बता रहें हैं जिससे आप अपने पार्टनर को सेक्स के लिए उत्तेजित कर सकते हैं।

(और पढ़े – वैजाइना को इन तरीकों से करें टच लड़की को जल्दी उत्तेजित करने के लिए…)

फोरप्ले करने के लिए कमरे में हल्की रोशनी रखें – Keep Dim Room Light To Do Foreplay In Hindi

फोरप्ले करने के लिए कमरे में हल्की रोशनी रखें - Keep Dim Room Light To Do Foreplay In Hindi

Foreplay : फोरप्ले करने से पहले कमरे का वातावरण ठीक रखें ताकि फोरप्ले और सेक्स दोनों के लिए मूड बनाने में आसानी हो। संभव हो तो कमरे का नाइट लैंप जला लें या कमरे की रोशनी हल्की (dim light) रखें। इसके अलावा कोई रोमांटिक संगीत चला लें।

(और पढ़े – पहली बार सेक्स करने के बाद लड़कियों में दिखते हैं ये बदलाव…)

फोरप्ले करने के लिए पार्टनर के अंतरंग वस्त्रों को उतारें – Put Off Her Under Garments To Do Foreplay In Hindi

फोरप्ले करने के लिए पार्टनर के अंतरंग वस्त्रों को उतारें - Put Off Her Under Garments To Do Foreplay In Hindi

अपनी पार्टनर को गोद में उठाकर बेड पर ले जाएं और उसे आहिस्ता से बेड पर लेटा दें। इसके बाद उसके कपड़ों को उतारें और उसके अंडरगारमेंट्स जैसे ब्रा और पैंटी को भी आप खुद ही अपने हाथों से उतारें। ब्रा उतारते समय उसकी पीठ पर अपनी उंगलियां फेरें। इससे आपकी पार्टनर के शरीर में एक सिहरन उठेगी और वह शारीरिक रूप से फोरप्ले के लिए तैयार हो जाएगी।

(और पढ़े – महिलाओं के लिए क्यों जरुरी है ब्रा पहनना जानें फायदे और नुकसान…)

अच्छा फोरप्ले करने के लिए गर्दन को चूमें – Neck Kissing To Do Foreplay In Hindi

अच्छा फोरप्ले करने के लिए गर्दन को चूमें - Neck Kissing To Do Foreplay In Hindi

कपड़े उतारने के बाद पार्टनर का चेहरा अपनी तरफ कर लें और उसकी गर्दन को अपने होठों से चूमें। गर्दन से शुरूआत करें और चूमते हुए उसके स्तन तक आएं और स्तन को भी होठों से उत्तेजित करें। आप चाहें तो हाथों से भी अपने पार्टनर के स्तन को छू या मसल सकते हैं।

आजकल ज्यादातर लोग अपने सेक्स पार्टनर के स्तन पर चॉकलेट या कोई मीठी चीज लगाकर उसे होठों से छूकर (चूसकर) उत्तेजित करते हैं। फोरप्ले का यह एक नया तरीका है।

(और पढ़े – ओरल सेक्स के दौरान योनि का पानी पीना सुरक्षित होता है या नहीं…)

फोरप्ले करने का तरीका स्तनों को सहलाएं – Touch Her Breast To Do Foreplay In Hindi

फोरप्ले करने का तरीका स्तनों को सहलाएं - Touch Her Breast To Do Foreplay In Hindi

स्तन को छूने और चूमने के बाद उसके पेट पर अपनी उंगलियां फेरें और पेट को चूमते हुए जांघों तक आएं। जांघों को महज हाथों से सहलाने पर ही आपके पार्टनर की उत्तेजना बढ़ने लगती है। दोनों जांघों को हाथों से सहलाएं और चूमें।

(और पढ़े – क्या स्तनों को दबाने से उनका आकार बढ़ जाता है…)

फोरप्ले करने के लिए पार्टनर को स्मूच करें – Smooch Her To Do Foreplay In Hindi

फोरप्ले करने के लिए पार्टनर को स्मूच करें - Smooch Her To Do Foreplay In Hindi

दोनों जांघों को हाथों से सहलाने के बाद उसे किस करें। फोरप्ले के दौरान ज्यादातर लोग अपने पार्टनर को स्मूच (smooch) करना पसंद करते हैं। यह अधिक उत्तेजित होने में मदद करता है। जब आप अपने पार्टनर को किस करें तो उसे भी किस करने या स्मूचिंग करने का बराबर मौका दें। क्योंकि चुंबन के द्वारा उत्तेजित (stimulate) करने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

(और पढ़े – शरीर के अलग – अलग भाग पर किस करने का क्या मतलब होता है…)

सेक्स से पहले फोरप्ले करने के लिए पार्टनर से अंतरंग बातें करें – Dirty Talking To Do Foreplay In Hindi

सेक्स से पहले फोरप्ले करने के लिए पार्टनर से अंतरंग बातें करें - Dirty Talking To Do Foreplay In Hindi

आप अपने पार्टनर से सेक्स से संबंधित अंतरंग और गंदी बातें (dirty talks) करें। शरीर के अंतरंग अंगों के नाम अपने क्षेत्रीय भाषा में लें और एक दूसरे को संतुष्ट करने के लिए आपस में मजाक करें। यह भी फोरप्ले का एक हिस्सा है। अंतरंग बातें करने से व्यक्ति सेक्स के लिए जल्दी उत्तेजित होता है। फोरप्ले के दौरान आप उसके स्तनों को बार-बार छूकर या चुंबन करके उत्तेजित कर सकते हैं क्योंकि सेक्स के लिए महिला को उत्तेजित करने में उसके स्तनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

(और पढ़े – महिलाओं के सबसे जादा कामुकता बाले होते है ये 8 अंग…)

फोरप्ले करने के लिए पार्टनर के क्लिटोरिस को सहलाएं – Touch Her Clitoris To Do Foreplay In Hindi

फोरप्ले करने के लिए पार्टनर के क्लिटोरिस को सहलाएं - Touch Her Clitoris To Do Foreplay In Hindi

पूरे शरीर को चूमने के बाद अब उसके योनि तक पहुंचे और योनि की क्लिटोरिस (clitoris) को हाथों से सहलाएं। यह महिला के शरीर का एक ऐसा संवेदनशील हिस्सा है जो उसे सेक्स के चरम सुख तक पहुंचाता है।

(और पढ़े – क्या होती है योनि में फिंगरिंग, इसके फायदे और नुकसान…)

पेनिस छूकर पुरुष को करें उत्तेजित फोरप्ले के दौरान – Touch His Penis To Do Foreplay In Hindi

पेनिस छूकर पुरुष को करें उत्तेजित फोरप्ले के दौरान - Touch His Penis To Do Foreplay In Hindi

जहां तक फोरप्ले के माध्यम से पुरुषों को उत्तेजित करने का सवाल है तो महिलाएं आमतौर पर पुरुषों के सीने और होठों पर चुंबन करके उन्हें उत्तेजित करती हैं। इसके अलावा महिला अपने पार्टनर का लिंग सहलाकर भी उसे उत्तेजित करती है। यह सभी क्रियाएं फोरप्ले कहलाती हैं।

(और पढ़े – जाने पेनिस का एवरेज साइज कितना होता है…)

फोरप्ले करने के फायदे – Benefits of foreplay in Hindi

फोरप्ले करने के फायदे - Benefits of foreplay in Hindi

जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि सेक्स करने से पहले पार्टनर को उत्तेजित करने के लिए फोरप्ले किया जाता है। फोरप्ले करने से यौन जीवन सुखमय होने के साथ ही पार्टनर के साथ नजदीकियां (closeness) अधिक बढ़ जाती हैं। इसके अलावा भी फोरप्ले करने के कई फायदे होते हैं। आइये जानते हैं फोरप्ले करने से होने वाले फायदों के बारे में।

  • फोरप्ले करने के लिए जीभ, होठ और उंगलियों का प्रयोग किया जाता है इससे जननांगों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और व्यक्ति बहुत जल्दी सेक्स के लिए उत्तेजित हो जाता है।
  • फोरप्ले करने से महिलाओं को सेक्स के दौरान चरम सुख की अनुभूति (feeling) मिलती है।
  • पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को उत्तेजित होने में अधिक समय लगता है। इस स्थिति में फोरप्ले करना बहुत फायदेमंद होता है। फोरप्ले शुरू करते ही महिलाओं के कुछ संवेदनशील अंग उत्तेजित (stimulate) होने लगते हैं और वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाती हैं।
  • फोरप्ले करने से व्यक्ति यौन रूप से अधिक सक्रिय (sexually active) रहता है और उसके सेक्स करने की इच्छी भी बढ़ती है।
  • यौन संबंधी समस्याएं (sexual problem) जैसे उत्तेजित होने में समय लगना, उत्तेजित न होना, या सेक्स करने की इच्छा में कमी होना, ये सभी समस्याएं फोरप्ले करने से दूर हो जाती हैं।
  • फोरप्ले करने से दोनों लोगों को यह पता चलता है कि शरीर के कौन से अंग को कब छूने से उन्हें उत्तेजता होती है और वे सेक्स के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकते हैं।
  • फोरप्ले सेक्स का एक अहम (important) हिस्सा है इसलिए फोरप्ले करने से व्यक्ति अधिक देर तक अंतरंग रहता है और उतना ही अधिक सेक्स का आनंद लेता है।
  • Foreplay : फोरप्ले करने से शरीर की थकान दूर होती है, शरीर का आराम मिलता है, पार्टनर का प्यार महसूस होता है और लंबे समय (long term) तक एक दूसरे से लिपटे रहने का मौका मिलता है।
  • फोरप्ले करने से दोनों लोगों को बराबर उत्तेजना होती है और सेक्स के दौरान दोनों को मजा आता है। फोरप्ले करने से महिला की योनि अधिक गीली हो जाती है और वह सेक्स करने के लिए तैयार हो जाती है। इससे सेक्स के दौरान दोनों लोगों को परेशानी नहीं होती है और किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है।

(और पढ़े – चरम सुख (ऑर्गेज्म) क्या होता है, पाने के तरीके और फायदे…)

फोरप्ले करने के नुकसान – Side Effects Of Foreplay In Hindi

फोरप्ले करने के नुकसान - Side Effects Of Foreplay In Hindi

  • ऊपर आपने जाना की फोरप्ले के फायदे और फोरप्ले करने के तरीके क्या है लेकिन यदि फोरप्ले करने के लिए यदि आप अपने मुंह (mouth) और होठों (lips) का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।
  • कभी-कभी फोरप्ले के दौरान आपकी पार्टनर इतनी उत्तेजित हो जाती है कि वह सेक्स करने से पहले ही स्खलित (ejaculate) हो सकती है।
  • फोरप्ले के दौरान सावधानी नहीं बरतने से आपके दांत भी आपकी पार्टनर के शरीर पर लग सकते हैं।
  • गुप्त अंगों (private parts) को मुंह में लेने से आपको उल्टी आ सकती है या आपका मूड खराब हो सकता है।
  • कभी-कभी फोरप्ले करने पर भी पार्टनर को उत्तेजना नहीं होती है, इससे आपको गुस्सा आ सकता है।

(और पढ़े – महिला स्खलन क्या होता है और कैसे होता है…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration