सेक्स एजुकेशन

कहीं आप भी तो नहीं करते सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग – Use Two Condoms During Sex in Hindi

कहीं आप भी तो नहीं करते सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग - Use two condoms during sex in hindi

Use two condoms during sex in hindi ज्यादातर लोग सुरक्षित सेक्स करने के लिए कंडोम का उपयोग करते हैं। लेकिन कई बार अतिरिक्त सुरक्षा के नाम पर लोग सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग करने लगते हैं। चलिए यह समझते हैं कि दो कंडोम का उपयोग करना कितना सही है और क्या दो कंडोम का उपयोग एक साथ किया जा सकता है? जैसा कि आपको पता है अनचाहे गर्भ धारण से बचने के लिए कंडोम सबसे सस्ता और आसान तरीका है साथ ही यह आपको यौन संचारित रोगों से भी बचाता है। लेकिन इन सभी सुरक्षा के लिए क्या दो कंडोम का उपयोग सेक्स के लिए किया जाना चाहिए।

1. सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग कितना सही – Use Two Condoms for Extra Protection in hindi
2. दो कंडोम का एक साथ उपयोग करने से क्या होता है – What happens if you use two condoms together in hindi
3. कंडोम कैसे काम करता है – How condom works in hindi
4. कंडोम भी होते हैं एक्सपायर – Condoms are also expired in hindi
5. कंडोम के फटने पर क्या करें – What to do on condom break in hindi

सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग कितना सही – Use Two Condoms for Extra Protection in Hindi

जब बात एक्स्ट्रा प्रोडक्शन की आती है तो लोग सेक्स करते समय भी अपने इसी तरीके को आजमाते हैं और सोचते हैं कि दो कंडोम का उपयोग कर वह अनचाहे गर्भ धारण के खतरे और STD जैसे रोगों से अधिक सुरक्षित हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यदि आप दो कंडोम को एक साथ पहनते हैं तो यह आपके लिए खतरे को और अधिक बढ़ा सकता है

(और पढ़े – सुरक्षित सेक्स करने के तरीके)

दो कंडोम का एक साथ उपयोग करने से क्या होता है – What Happens If You Use Two Condoms Together in Hindi

जब आप एक कंडोम के ऊपर दूसरे कंडोम को पहन कर सेक्स करते हैं तो दोनों कंडोम के ऊपर घर्षण और तनाव बढ़ जाता है। आपको बता दें कि यह स्थिति ज्यादा सुरक्षित नहीं होती जिसकी वजह से कंडोम में लीकेज होने या फिर कंडोम के फटने की संभावना अधिक होती है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह होता है कि जब आप दो कंडोम एक साथ पहने जाते है तो यह पेनिस पर ठीक तरह से चढ़ नहीं पाते और पूरी तरह से फिट नहीं होते जिससे इनके फटने या लीकेज होने की संभावना बढ़ जाती है।

(और पढ़े – क्या आप जानते है कंडोम का सही इस्तेमाल? अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए है!)

कंडोम कैसे काम करता है – How Condom Works in Hindi

सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम का उपयोग सही माना जाता है। कंडोम का उपयोग में जो जरूरी बात होती है उसकी साइज और फिटिंग पर निर्भर करती है। यह बहुत ही आराम से अपना काम कर सकता है जब तक इसको सही तरीके से पेनिस पर पहना गया हो। जब पुरुष का लिंग उत्तेजित अवस्था में होता है तब कंडोम को लिंग पर चढ़ाया जाता है और अंत में वीर्य निकलने के बाद कंडोम के शीर्ष पर जो थोड़ी सी जगह होती है वहां पर इकट्ठा हो जाता है। इस प्रकार से कंडोम मनुष्य के स्पर्म को महिला की वजाइना मैं जाने से रोकता है।

(और पढ़ें – सभी प्रकार के कंडोम का उपयोग कैसे करें)

कंडोम भी होते हैं एक्सपायर – Condoms Are Also Expired in Hindi

यदि आप सोच रहे होंगे कि कंडोम की कोई एक्सपायरी नहीं होती तो आप गलत हैं। कंडोम एक निश्चित समय के बाद खराब हो जाता है और यदि कंडोम एक्सपायर हो गया है और साथ ही साथ आपने दो कंडोम का उपयोग एक साथ किया है तो उनके फटने की संभावना सर्वाधिक रहती है। क्योंकि ऐसे में उनके बीच का लुब्रिकेंट कम हो जाता है जिससे घर्षण बढ़ जाने के कारण वह फट सकता है।

(और पढ़ें – कंडोम के इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों से रहें सावधान)

कंडोम के फटने पर क्या करें – What To Do On Condom Break in Hindi

यदि आपको लगता है कि सेक्स करते समय कंडोम फट गया है या किसी कारणवश लीकेज हो गया है तो तुरंत जाकर यूरिन करें और अपने गुप्त अंग को साफ करें और अपने पार्टनर को भी यह करने को कहें। साथ ही यदि आपको लग रहा है कि स्पर्म आपके पार्टनर के वजाइना में चले गए हैं तो आप इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले सकती हैं जो कि सेक्स करने के 72 घंटे तक ली जा सकती हैं। लेकिन जितना जल्दी हो सके इसे ले ले ताकि आप के मन से सभी प्रकार के डर निकल जाए।

(और पढ़ें – सेक्स के दौरान कंडोम फट जाये तो करें ये उपाएं)

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration