बजन बढ़ाना

लड़कियों का वजन बढ़ाने के उपाय और तरीके – Weight Gain Tips for Girls in Hindi

लड़कियों का वजन बढ़ाने के उपाय और तरीका - Ladkiyo Ka Vajan Badhane Ka Tarika Upay In Hindi

Weight Gain Tips for Girls in Hindi हर लड़की फिट रहना चाहती है, लेकिन चाहते हुए भी कुछ लड़कियों का वजन नहीं बढ़ता। परन्तु स्वस्थ भोजन खाकर और घरेलू नुस्खों की मदद से घटते वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। डॉक्टर उन लड़कियों को वजन बढ़ाने की सलाह देते हैं, जिनका वजन लंबे समय से कम है, क्योंकि ऐसे में लड़कियों को कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।  विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को हाइपोथायरॉइड होता है, उनका वजन कम होता है। गलत खानपान, उल्टे सीधे समय भोजन करना या फिर सही तरीके से भोजन का चयन न करना उनके दुबलेपन का मुख्य कारण होता है। इतना ही नहीं जो लड़कियां अक्सर स्ट्रेस में रहती है और जिनमें खून की कमी रहती हैं, उनका शरीर भी दुबला रह जाता है। ऐसे में कम वजन वाली लड़कियों को वजन बढ़ाने के लिए स्वस्थ आहार लेने की जरूरत होती है।

तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लड़कियों को वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए।

विषय सूची

1. लड़कियों के वजन बढ़ाने के लिए आहार – Diet To Gain Weight in girls in Hindi

2. महिलाओं के वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट – Diet chart for girls to gain weight in hindi
3. महिलाओं में वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज – Exercises to gain weight for females in Hindi

4. लड़कियों का वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय – Girls ka weight badhane ke gharelu upay in hindi

5. महिलाओं का वजन बढ़ाने के टिप्स – Weight gain tips for females in Hindi

लड़कियों के वजन बढ़ाने के लिए आहार – Diet To Gain Weight in girls in Hindi

दुबली-पतली लड़कियों को अगर अपना वजन बढ़ाना है तो अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कहने का मतलब यह है कि अगर वे बाहर का जंक फूड बंद कर देंगी और घर का बना भोजन खाएंगी तो इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और हेल्दी भी रहेंगी। वहीं समय के साथ आपका वजन भी बढ़ जाएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि दुबली लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए क्या-क्या आहार ले सकती हैं।

लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद प्रोटीन – Ladkiyon ka wajan badhane ke liye faydemand protein in Hindi

लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद प्रोटीन - Ladkiyon ka wajan badhane ke liye faydemand protein in hindi

अपने आहार में रोजाना प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने में वजन के साथ मांसपेशियों में ताकत आती है। इसलिए अपने आहार में दूध, चीज, बटर, दाल, बींस और खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो केले का शेक भी बनाकर पी सकती हैं। सुबह-शाम इसे पीने से वजन बढ़ता है।

(और पढ़े – शाकाहारियों के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ…)

फीमेल का वजन बढ़ाने के लिए फैट युक्त हो आहार – Female ka wajan badhane ke liye fat in Hindi

फीमेल का वजन बढ़ाने के लिए फैट युक्त हो आहार - Female ka wajan badhane ke liye fat in hindi

अगर आप वाकई में अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं तो हाई कार्बोहाइड्रेट और हाई फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। आपकी हर मील प्रोटीन, फैट और कार्ब से भरपूर होनी चाहिए। बेहतर है कि आप दिनभर में 6 मील तो जरूर लें, वो भी ऐसी जिनमें सबसे ज्यादा फैट शामिल हो।

(और पढ़े – कार्बोहाइड्रेट क्या है, कार्य, कमी के कारण, लक्षण और आहार…)

गर्ल्स वेट बढ़ाने के लिए खाएं आलू – Girls weight badhane ke liye khaye Aloo in Hindi

गर्ल्स वेट बढ़ाने के लिए खाएं आलू - Girls weight badhane ke liye khaye Aloo in hindi

आलू एक ऐसी सब्जी है तो लड़कियों के वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी साबित होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और शुगर मौजूद होती है जिससे हेल्दी फैट मिलता है। इसलिए अगर आप भी अपना दुबलापन खत्म करना चाहती हैं तो रोजाना पके हुए या ग्रिल्ड आलू का सलाद खाएं, सैंडविच में या किसी अन्य प्रकार के भोजन में आलू का इस्तेमाल करें, इससे निश्चित रूप से कुछ दिनों में ही आपका वजन बढ़ जाएगा।

(और पढ़े – आलू के फायदे और नुकसान…)

पतली लड़कियों का वजन बढ़ाए बादाम – Almond to increase weight of girls in Hindi

पतली लड़कियों का वजन बढ़ाए बादाम - Almond to increase weight of girls in Hindi

अगर आप चाहती हैं कि आपका फिगर मेनटेन रहे तो बादाम खाना चाहिए। इसके सेवन से आपको ताकत मिलेगी और बादाम में मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस आपका वजन भी बढ़ाएंगे। इसके लिए रोजाना 12 बादाम रात को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इन्हें छीलकर पीस लें और इसमें एक चम्मच बटर और मिश्री मिलाकर गर्म दूध के साथ खाएं।

(और पढ़े – बादाम को भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान…)

लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए फैट से भरपूर आहार लें – Girls Take full fat diet to gain weight in Hindi

लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए फैट से भरपूर आहार लें - Girls Take full fat diet to gain weight in Hindi

फैट से भरपूर भोजन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ आपके शरीर के हार्मोन जैसे टेस्टोस्टीरोन के उत्पादन में भी मदद करता है। इतना ही नहीं फैट से भरपूर खाना मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जिससे शरीर से बैड फैट बाहर निकलते हैं और गुड फैट को शरीर अब्जॉर्व करता है। फैट आपको नट्स, हरी सब्जियां, सैल्मन, एवोकैडो ऑयल और कई बीजों में मिलेगा।

(और पढ़े – तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाइये ये आहार…)

फीमेल अपने आहार में कैलोरी की मात्रा बढ़ाएं – Females Include Calories In their Diet to gain weight in Hindi

फीमेल अपने आहार में कैलोरी की मात्रा बढ़ाएं - Females Include Calories In their Diet to gain weight in Hindi

ये तो हम सभी जानते कि ज्यादा कैलोरी मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है। इसलिए अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं तो ऐसा भोजन खाएं, जिसमें कैलोरी बहुत ज्यादा हो। जल्दी वजन बढ़ाने के लिए हर दिन 250 से ज्यादा कैलोरी लेने की जरूरत होती है। आप चाहें तो ज्यादा कैलोरी के लिए मीट, ब्रेड, दाल, ड्राई फ्रूट्स, गाजर, ब्रोकोली, फ्रेंच बीन्स, चावल और नट्स का सेवन अच्छी मात्रा में कर सकती हैं।

(और पढ़े – वजन बढ़ाने के लिए कितनी कैलोरी चाहिए…)

महिलाओं के वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट – Diet chart for girls to gain weight in Hindi

महिलाओं के वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट - Diet chart for girls to gain weight in hindi

आमतौर पर तो आप दिनभर नाश्ता, खाना और ईवनिंग स्नैक्स में कुछ ना कुछ खाती ही हैं, लेकिन जो लड़कियां वजन बढ़ाना चाहती हैं तो उन्हें मोटा होने के लिए स्पेशल डाइट की जरूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार कम वजन वाली लड़कियों को दिनभर में 6 मील लेना बहुत जरूरी होता है। इसमें भी उन्हें ऐसा आहार लेना होता है, जो हेल्दी हो। नीचे हम एक ऐसा ही छोटा सा डाइट चार्ट बता रहे हैं, जिसे अगर रोज फॉलो किया जाए, तो आसानी से वजन बढ़ाया जा सकता है।

नाश्ता (7 a.m. – 8 a.m)

एक कप चाय या फैट वाला दूध वो भी चीनी के साथ ।

मॉर्निंग स्नैक्स (8 a.m. – 9 a.m)

कम फैट वाले मक्खन और दो अंडे की ऑमलेट के साथ दो मल्टीग्रेन ब्रेड खाएं। या फिर आप चाहें तो एक कटोरा दलिया भी खा सकती हैं।

पोहा, दलिया या वेज खिचड़ी भी आप नाश्ते में ले सकती हैं।

एक चपाती के साथ सब्जी या दो स्टफ्ड पराठे खाना भी वजन बढ़ाने के लिए अच्छा है। इसके साथ आप एक गिलास ताजे फलों का जूस भी पी सकती हैं।

नाश्ते के बाद (10 a.m. – 11 a.m)           

इस समय आप एक गिलास प्रोटीन से भरपूर मट्ठा या फैट वाला दूध पी सकती हैं।

लंच (12:30 p.m. – 1:30 p.m)

दोपहर के खाने में रोटी के साथ एक कटोरी मूंग, चना और मसूर की दाल, एक कटोरी चावल के साथ खा सकती हैं। साथ में एक कटोरी मीठा दही होना चाहिए।

अगर आप नॉन-वेज हैं तो दो चिकन के पीस, मछली, अंडा या पनीर भी ले सकती हैं।

इस दौरान आपकी थाली में सलाद के रूप में ककड़ी, खीरा, गोभी, मूली, गाजर और टमाटर तो जरूर होना चाहिए।

शाम का स्नैक्स (5:30 p.m. – 6:30 p.m)

शाम के समय आप सब्जियों का या चिकन का सूप पी सकती हैं। वजन बढ़ाने के लिए यह काफी हेल्दी रहता है। साथ ही एक वेज चीज सैंडविच भी खा सकती हैं।

डिनर (8:30 p.m. – 9:30 p.m)

रात के खाने में आपको दोपहर लंच जैसी डाइट ही लेनी है। बस चावल अवॉइड करना है।

सोने से पहले (10:30 p.m. – 11 p.m.)

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पी लें।

(और पढ़े – वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट और तरीके…)

महिलाओं में वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज – Exercises to gain weight for females in Hindi

  1. लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए शीर्षासन – Sirsasana for girls to gain weight in hindi
  2. लड़कियों का वेट बढ़ाने के लिए मत्स्यसन – Matsyasana for weight gain in hindi
  3. दुबली लड़कियों का वजन बढ़ाएगी फ्री वेट एक्सरसाइज – Girls ke weight badhane ke liye free weight exercise in hindi
  4. गर्ल्स के लिए वजन बढ़ाने वाला व्यायाम डंबल स्क्वैट – Dumble squat exercise for girls to gain weight in hindi
  5. लड़कियों का वजन बढ़ाने में मददगार बेंच प्रेस – Girls ka wajan badhane ke liye bench press exercise in hindi
  6. डंबल चेस्ट प्रेस वेट गेन एक्सरसाइज फॉर गर्ल्स – Dumble chest press exercise to increase weight of girls in hindi
  7. लड़कियां जल्दी वजन बढ़ाने के लिए करें पुशअप्स – ladkiya Jaldi weight badhane ke liye pushups in hindi

वजन बढ़ाने के लिए लड़कियां या महिलाएं वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज का भी विकल्प चुन सकती हैं। ऐसी कई एक्सरसाइज हैं, जो लड़कियों का दुबलापन खत्म कर देती हैं और जिन्हें करने से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। नीचे हम आपको कुछ ऐसी ही वजन बढ़ाने वाली एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।

लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए शीर्षासन – Sirsasana for girls to gain weight in Hindi

लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए शीर्षासन - Sirsasana for girls to gain weight in hindi

शीर्षासन उन लड़कियों के लिए सबसे अच्छी वेट गेन योग टेकनीक है, जो पतली हैं। इस आसन को करने से पाचन तंत्र तो बढ़ता ही है साथ ही यह योग मांसपेशियों में लचीलापन भी लाता है।

(और पढ़े – शीर्षासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां…)

लड़कियों का वेट बढ़ाने के लिए मत्स्यसन – Matsyasana for weight gain in Hindi

लड़कियों का वेट बढ़ाने के लिए मत्स्यसन - Matsyasana for weight gain in hindi

वजन बढ़ाने के लिहाज से मत्स्यसन बहुत अच्छा योग है। यह अक्सर थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। थायरॉइड दो तरह का होता है, एक वह जो वजन बढ़ाता है और दूसरा वजन घटाता है यानि इससे व्यक्ति लगातार दुबला होता है। इसलिए मत्स्यसन करने से पेट की मांसपेशियां कम होती है और शरीर में पोषण के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देती हैं।

(और पढ़े – मत्स्यासन के फायदे और करने का तरीका…)

दुबली लड़कियों का वजन बढ़ाएगी फ्री वेट एक्सरसाइज – Girls ke weight badhane ke liye free weight exercise in Hindi

दुबली लड़कियों का वजन बढ़ाएगी फ्री वेट एक्सरसाइज - Girls ke weight badhane ke liye free weight exercise in hindi

फ्री वेट एक्सरसाइज दुबली लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी है। लड़कियों के लिए कुछ फ्री वेट आर्म एक्सरसाइज हैं, जिन्हें करके वह तेजी से अपना वजन बढ़ा सकती हैं। इनमें ट्राइसेप्स किकबेक्स, ओवरहेड ट्राइसेप्स एक्टेंशन शामिल है।

(और पढ़े – वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और व्यायाम…)

गर्ल्स के लिए वजन बढ़ाने वाला व्यायाम डंबल स्क्वैट – Dumble squat exercise for girls to gain weight in Hindi

डंबल स्क्वैट एक्सरसाइज तेजी से वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसे करने के लिए पहले अपने दोनों पैरों को फैला लें और दोनों हाथों में डंबल लेकर उठक-बैठक लगाएं। रोजाना इस एक्सरसाइज को 15-20 मिनट तक करने से वजन बढ़ जाएगा। शुरूआत में इसे करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसे करने से वजन जल्दी बढ़ जाता है।

(और पढ़े – स्क्वेट्स (स्क्वाट) के फायदे और करने का आसान तरीका…)

लड़कियों का वजन बढ़ाने में मददगार बेंच प्रेस – Girls ka wajan badhane ke liye bench press exercise in Hindi

लड़कियों का वजन बढ़ाने में मददगार बेंच प्रेस - Girls ka wajan badhane ke liye bench press exercise in hindi

बेंच प्रेस एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को मजूबत बनाने के लिए की जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों से बार्बेल को होल्ड करें। अब बार्बेल 10 बार उठाएं और नीचे रखें। शुरूआत में आप कम कर सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे सेट की संख्या बढ़ा दें। रोजाना इसे करने से आपका शरीर भर जाएगा और आप फिट दिखने लगेंगी।

(और पढ़े – बॉडी बनाने के तरीके हिन्दी में…)

डंबल चेस्ट प्रेस वेट गेन एक्सरसाइज फॉर गर्ल्स – Dumble chest press exercise to increase weight of girls in Hindi

डंबल चेस्ट प्रेस वेट गेन एक्सरसाइज फॉर गर्ल्स - Dumble chest press exercise to increase weight of girls in hindi

डंबल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज बेंच प्रेस जैसी ही होती है। बेंच प्रेस में जहां बार्बेल का इस्तेमाल होता है, वहीं डंबल चेस्ट प्रेस में डंबल का उपयोग किया जाता है। डंबल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों से डंबल को उठाएं और फिर नीचे लाएं। इससे चेस्ट की मांसपेशियां तो मजबूत होंगी ही साथ ही बाइसेप्स पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

लड़कियां जल्दी वजन बढ़ाने के लिए करें पुशअप्स – Ladkiya Jaldi weight badhane ke liye pushups in Hindi

लड़कियां जल्दी वजन बढ़ाने के लिए करें पुशअप्स - ladkiya Jaldi weight badhane ke liye pushups in hindi

पुशअप्स भी लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। पुशअप्स करने से हाथों, सीने, हिप्स और पैरों की मासंपेशियों पर प्रभाव पड़ता है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप घर में रहकर ही वजन बढ़ा सकते हैं। इसे करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों के सहारे से शरीर को ऊपर और नीचे लाएं। शुरूआत में आप कम पुशअप्स करें, लेकिन धीरे-धीरे 10-20  काउंट तक ले जाएं। रोजाना आधे घंटे या 20 मिनट की पुशअप एक्सरसाइज से आपको अपने वजन में फर्क महसूस होगा।

(और पढ़े – पुश अप्स एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे…)

लड़कियों का वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय – Girls ka weight badhane ke gharelu upay in Hindi

  1. लड़कियों का वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय बनाना शेक – Wajan badhane ke gharelu upay banana shake in hindi
  2. महिलाओं का वेट बढ़ाने का नेचुरल ट्रीटमेंट मूंगफली – Peanut butter natural treatment to gain weight of girls in hindi
  3. लड़कियां वेट गेन के लिए खाएं जौ- Weight gain karega barley in hindi
  4. महिलाएं वेट गेन करने के लिए करें शहद का सेवन – Honey is best for weight gain of girls in hindi
  5. लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए दोपहर में लें अच्छी नींद – Home remedy of afternoon nap increase weight of girls in hindi
  6. महिलाओं का वेट बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय है पका आम – Jaldi wajan badhane ke gharelu upay mango for girls in hindi
  7. लड़कियों का दुबलापन कम करने के लिए मक्खन खाएं – Butter is best home remedy of weight gain in Hindi
  8. महिलाओं का वजन बढ़ाने के लिए खाएं खजूर – Eat khajoor for weight gain in hindi

लड़कियां अपना वजन बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकती है, जिनमें शामिल है-

लड़कियों का वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय बनाना शेक – Wajan badhane ke gharelu upay banana shake in Hindi

लड़कियों का वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय बनाना शेक - Wajan badhane ke gharelu upay banana shake in hindi

अगर आप बहुत दुबली हैं, तो चाय का त्याग करके इसकी जगह केले का शेक बनाकर पीएं। यह वजन बढ़ाने का प्राचीन घरेलू उपाय है। बता दें कि केले कैलोरी से भरपूर होते हैं और तुरंत एनर्जी लिफ्ट देते हैं। वजन बढ़ाने के लिए केले को एक गिलास दूध के साथ लेना चाहिए। केले का शेक चाय को रिप्लेस कर सुबह शाम पी सकती हैं।

(और पढ़े – बनाना शेक के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि…)

महिलाओं का वेट बढ़ाने का नेचुरल ट्रीटमेंट मूंगफली – Peanut butter natural treatment to gain weight of girls in Hindi

महिलाओं का वेट बढ़ाने का नेचुरल ट्रीटमेंट मूंगफली - Peanut butter natural treatment to gain weight of girls in hindi

जल्दी वजन बढ़ाना है तो मूंगफली सबसे अच्छा नेचुरल ट्रीटमेंट है। यह फैटी एसिड, प्रोटीन, मिनरल और विटामिन का पावर पैक है। अपने दैनिक आहार में मूंगफली शामिल करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसी तरह पीनट बटर में हाई कैलोरी होती है, जो इसे वजन बढ़ाने के लिए आदर्श घरेलू उपाय बनाती है। मल्टीग्रेन ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर खाएं, 30 दिन में आपका वजन बढ़ जाएगा।

(और पढ़े – मूंगफली के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

लड़कियां वेट गेन के लिए खाएं जौ- Weight gain karega barley in Hindi

लड़कियां वेट गेन के लिए खाएं जौ- Weight gain karega barley in hindi

पतली लड़कियों के वेट बढ़ाने के लिए जौ बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ है। इसके लिए रातभर एक मुट्ठी जौ के दानों को भिगोकर रख दें। सुबह इसके छिलके को निकालकर दूध में डालकर उबाल लें और खीर तैयार करें। इसे मीठा करने के लिए इसमें शहद या शक्कर मिलाकर खाएं। स्वाद के लिए चाहें तो इसमें दो खजूर भी डाल सकती हैं।

(और पढ़े – जौ के पानी के फायदे, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

महिलाएं वेट गेन करने के लिए करें शहद का सेवन – Honey is best for weight gain of girls in Hindi

महिलाएं वेट गेन करने के लिए करें शहद का सेवन - Honey is best for weight gain of girls in hindi

लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए शहद भी अच्छा विकल्प है। यह लड़कियों की पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है और वजन भी बढ़ाता है । दुबली पतली लड़कियों को मोटा होने के लिए एक चम्मच शहद एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर लेना चाहिए।

(और पढ़े – शहद के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए दोपहर में लें अच्छी नींद – Home remedy of afternoon nap increase weight of girls in Hindi

लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए दोपहर में लें अच्छी नींद - Home remedy of afternoon nap increase weight of girls in hindi

यह सच है कि रात की नींद अच्छी होनी चाहिए, लेकिन वजन बढ़ाने के लिए दोपहर में अच्छी नींद लेना प्राकृतिक घरेलू नुस्खा है। दोपहर में लगभग 45 मिनट से 1 घंटे तक सोने से आपके मांसपेशियों और दिमाग को आराम मिलता है। यह न केवल आपका वजन बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि आपको रात की अच्छी नींद लाने में मदद करता है। बिना जिम जाए वजन बढ़ाने का यह सबसे तेज तरीका है।

(और पढ़े – गहरी और अच्छी नींद लेने के तरीके…)

महिलाओं का वेट बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय है पका आम – Jaldi wajan badhane ke gharelu upay mango for girls in Hindi

महिलाओं का वेट बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय है पका आम - Jaldi wajan badhane ke gharelu upay mango for girls in hindi

अगर आप दुबलेपन का शिकार हैं तो वेट बढ़ाने के लिए पका हुआ आम सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए एक पका हुआ आम दिन में तीन बार खाएं और आम खाने के बाद एक गिलास गर्म दूध जरूर पीएं। बता दें कि आम में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, चीनी और प्रोटीन होते हैं, जो आपके शरीर के द्रव्यमान को बढ़ाने में मदद करते हैं। एक महीने तक पके हुए आम खाने से आपको अपना वजन बढ़ा हुआ दिखेगा।

(और पढ़े – आम खाने के फायदे और नुकसान…)

लड़कियों का दुबलापन कम करने के लिए मक्खन खाएं – Butter is best home remedy of weight gain in Hindi

दुबलेपन की शिकार लड़कियों को मक्खन खाने से बहुत फायदा मिलेगा। एक चम्मच मक्खन में एक चम्मच चीनी मिलाकर रोजाना खाएं। अपने लंच या डिनर से आधे घंटे पहले हर दिन इस मिश्रण का सेवन करने से चमत्कारिक रूप से आपका वजन बढ़ जाएगा।

(और पढ़े – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे…)

महिलाओं का वजन बढ़ाने के लिए खाएं खजूर – Eat khajoor for weight gain in Hindi

महिलाओं का वजन बढ़ाने के लिए खाएं खजूर - Eat khajoor for weight gain in hindi

अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करेंगी तो जल्दी ही आपका वजन बढ़ जाएगा। खजूर में विटामिन ए, सी, के, ई, बी2, बी6 , नियासिन और थायमिन समेत कई विटामिन होते हैं,  जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। वजन बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए खजूर को दूध के साथ लें। लगभग 20 से 30 दिनों में आपको अंतर देखने को मिलेगा।

(और पढ़े – खजूर खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद…)

महिलाओं का वजन बढ़ाने के टिप्स – Weight gain tips for females in Hindi

महिलाओं का वजन बढ़ाने के टिप्स - Weight gain tips for females in Hindi

  • लड़कियों को अपना वजन बढ़ाने के लिए हर दिन 250-500 कैलोरी का सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप बहुत जल्दी अपना वेट गेन करना चाहती हैं तो दिन में कम से कम छह बार खाएं। लगातार भूखे रहने से बचें।
  • धीरे-धीरे खाना खाने की बजाए जल्दी-जल्दी खाएं। इससे आपको जल्दी खाना पचाने का मौका नहीं मिलेगा और पेट भी खाली लगेगा। जिससे आप एक समय में ज्यादा मात्रा में खाना खा सकेंगी।
  • वजन बढ़ाने के लिए आधी रात में या देर रात में नाश्ता करने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। यह कैलोरी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • तेजी से वजन बढ़ाना है तो धुम्रपान करना छोड़ दें। बता दें कि धुम्रपान आपकी भूख को खत्म कर देता है। लेकिन यदि आप धुम्रपान नहीं छोड़ सकतीं, तो कम से कम खाना खाने के कुछ देर पहले तक धुम्रपान न करें।
  • जब आप वजन बढ़ाने की बात कर रही हैं तो खूब सारा पानी पीएं। पानी पीने से आपके शरीर को एक्स्ट्रा प्रोटीन और कैलोरी को प्रोसेस करने में मदद मिलती है।
  • खाना खाने से पहले कभी भी पानी ना पीएं। ऐसा करने से आपका पेट भरा हुआ रहेगा और आप पेट भरकर भोजन नहीं कर पाएंगी।
  • वजन बढ़ाने के लिए लड़कियों को हफ्ते में दो से तीन बार मूंग और चने के स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए।
  • सच में अगर आप अपना वेट गेन करना चाहती हैं तो एक डायरी लिखना शुरू करें।
  • इसमें आप लिखें कि एक दिन में कितनी कैलारी ले रही हैं और कितनी कैलोरी बर्न कर रही हैं।
  • हफ्ते के आखिरी में लिखी गई चीजों को देखकर यह अंदाजा लगा सकती हैं कि आपने कितना वेट गेन कर लिया है।
  • ध्यान रखें कि वजन हर रोज दिन में एक ही समय पर चैक करें।

(और पढ़े – जल्दी वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और मोटा होने के तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration