बजन बढ़ाना

जानें मोटा होने के उपाय के बारे में – Mota Hone Ke Upay in Hindi

जानें मोटा होने के उपाय के बारे में - Mota Hone Ke Upay in Hindi

Mota Hone Ke Upay: क्या आप दुबले पतले शरीर से परेशान है? यदि हाँ तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोटा होने के उपाय के बारे में बताएंगे। दुबले पतले शरीर के व्यक्ति देखने में आकर्षक नहीं होते है और कभी-कभी इसकी वजह से आपको अन्य लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है।

शरीर के कमजोर होने से कई प्रकार की बिमारियों के होने की संभावना होती है। स्वस्थ और फिट शरीर सभी को देखने में अच्छा लगता है और आपकी बॉडी पर भी सभी तरह के कपड़े फिट आते है। जब आपका शरीर फिट रहता है तो आप घर के सभी काम जैसे वजन उठाना आदि आसानी से कर पाते है। इसलिए जो दुबला है वह मोटा होने के उपाय खोजता है।

जिस प्रकार कुछ लोग मोटापे से परेशान रहते है उसी प्रकार से कुछ लोग अपने दुबले और कमजोर शरीर से परेशान रहते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही आसानी से मोटा होने के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिनको करके आप कुछ ही दिनों में मोटे हो सकते है। आइये मोटा होने के तरीके (mota hone ka tarika bataye) विस्तार से जानते है।

जल्दी मोटा होने के उपाय – Mota Hone Ke Upay in Hindi

जल्दी मोटा होने के उपाय - Mota Hone Ke Upay in Hindi

जल्दी से मोटा होने के लिए आप निम्न तरीके को अपना सकते है। यहाँ दिए गए उपाय लड़का और लड़की दोनों के लिए लाभदायक है।

मोटा होने के लिए सोयाबीन का सेवन करे – Mota hone ke liye khaye Soybean

मोटा होने के लिए सोयाबीन का सेवन करे - Mota hone ke liye khaye Soybean

यदि आप अपने दुबलेपन को दूर करना चाहते है तो सोयाबीन का सेवन करें। सोया प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस से भरपूर डाइट होती हैं जिसके सेवन से हड्डियों को कमजोर होने के खतरे से बचाया जा सकता है। सोयाबीन से बनी चीजो में आइसोप्लेबोंस नामक रसायन होता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचा जा सकता हैं। यदि आप मोटा होना चाहते है तो नियमित रूप से सोयाबीन का प्रयोग करें।

मोटा होने के उपाय में खाएं बादाम, खजूर और अंजीर – Mota hone ke upay me khaye Almond Dates and Figs in Hindi

मोटा होने के उपाय में खाएं बादाम, खजूर और अंजीर - Mota hone ke upay me khaye Almond Dates and Figs in Hindi

हम सभी जानते है कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना हमारे शरीर के लिए अनेक प्रकार से लाभदायक होता है। अगर आप मोटा होना चाहते है तो इसके लिए आप रोज 4-5 बादाम, खजूर और अंजीर का सेवन करें। इसके लिए आप सबसे पहले आप एक गिलास उबला हुआ दूध लेकर इसमें तीनों चीजों को कूटकर मिला ले और फिर सोने से पहले इसका सेवन करें।

मोटा होने के उपाय में पनीर खाएं – Mota hone ke upay me panir khaye

मोटा होने के उपाय में पनीर खाएं – Mota hone ke upay me panir khaye

पनीर (Cheese) एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसको दूध से बनाया जाता है। इसका उपयोग दुबले शरीर को पोषण देकर इसे मोटा बनाने के लिए किया जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी और फैट होता है। अगर पनीर को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे पर्याप्त प्रोटीन शरीर को मिल जाता है। पनीर को सब्जियों के रूप में खाने से आप अपने शरीर की कैलोरी (calorie) बढ़ा सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है और इसे खाने से आप मोटे हो सकते है।

जल्दी मोटा होने के लिए किशमिश का सेवन करे – Jaldi mota hone ke liye kishmish ka sevan kare

जल्दी मोटा होने के लिए किशमिश का सेवन करे – Jaldi mota hone ke liye kishmish ka sevan kare

किशमिश में कैल्शियम (Calcium) की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें बोरान (Boran)  माइक्रो न्यूट्रिएंट होता है। बोरोन हड्डी के निर्माण तथा कैल्शियम के उचित अवशोषण के लिए जरुरी होता है। किशमिश में शक्कर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण वजन बढ़ सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले 8-10 किशमिश को लेकर इसे कुछ घंटो के लिए दूध में डुबोकर रख दें। फिर रात में सोने से पहले आप इस दूध को पियें।

मोटा होने का आसान उपाय केला खाएं  – Mota hone ka aasan upay kela khaye

मोटा होने का आसान उपाय केला खाएं  - Mota hone ka aasan upay kela khaye

दुबलापन दूर करने के लिए केले का सेवन सबसे प्रभावी और आसान तरीकों में से एक माना जाता है। एक केले में लगभग 110 कैलोरी होती है। यदि आप मोटा होना चाहते हैं, तो रोज 2 केले खाने से आपको आवश्यकता से अधिक कैलोरी मिलेगी, जिसके कारण आपका शरीर वजन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग करेगा। इस तरह आप रोज 2 केले खाकर नेचुरल तरीके से मोटा हो सकतें हैं। वजन बढ़ाने के लिए केला रोज सुबह के समय खाना चाहिए। हर रोज सुबह नाश्ते के साथ केला-मिल्कशेक लेना सुनिश्चित करें या दिन में दो बार केला खाएं। दूध या दही के साथ केला अधिक फायदेमंद माना जाता है।

मोटा होने के लिए अंडा खाएं –  Mota hone ke liye anda khaye

मोटा होने के लिए अंडा खाएं –  Mota hone ke liye anda khaye

बॉडी बनाने और मोटा होने के लिए अंडा खाना बहुत ही लाभदायक होता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अंडे से बेहतर कोई भोजन नहीं है। यह उच्च मात्रा में प्रोटीन और वसा प्रदान करता है। अंडे के अधिकांश पोषक तत्व अंडे की जर्दी में पाया जाता है। अगर आप बिल्कुल दुबले-पतले दिखते हैं और अपने शरीर को मोटा करना चाहते हैं तो आप जितने अधिक अंडे खा सकते हैं, उतना आपको जरूर खाना चाहिए।

मोटे होने के लिए चिकन खाएं – Mote hone ke liye chikin khaye

मोटे होने के लिए चिकन खाएं – Mote hone ke liye chikin khaye

अगर आप मांसाहारी भोजन करना पसंद करते है तो मोटा होने में चिकन आपकी मदद कर सकता है। चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके शरीर की मांशपेशियों के विकास में मदद करता है। इसके अलावा आप रेड मीट का सेवन भी कर सकते है। रेड मीट में ल्यूसीन पाया जाता है और ल्यूसीन (lucein) एमीनो एसिड का महत्वपूर्ण भाग है जो मांसपेशियों के नए उत्तकों के निर्माण के लिए अच्छा माना जाता है।

शरीर को मोटा करने के लिए प्रोटीन पाउडर लें – Body ko mota karne ke liye protein powder le

शरीर को मोटा करने के लिए प्रोटीन पाउडर लें – Body ko mota karne ke liye protein powder le

जो लोग अपने आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर पाते है उसके लिए प्रोटीन पाउडर एक अच्छा विकल्प होता है। जो लोग दुबले पतले है उन्हें भी वजन बढ़ाने में बहुत परेशानी आती है और कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए लोग मोटे होने के लिए कई तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट्स और पाउडर की खोज करते है की कैसे भी उनका वजन बढ़ जाये इसलिए आजकल बाजारों में कई तरह के प्रोटीन पाउडर मसल्स गेन करने और मोटा होने के लिए भी उपलब्ध है।

बॉडी को मोटा करने के लिए फैट ले – Body ko mota karne ke liye fats le

बॉडी को मोटा करने के लिए फैट ले – Body ko mota karne ke liye fats le

फैट का सेवन सिर्फ वजन बढ़ाने में सहायक नहीं होता है बल्कि यह मसल्स को विकसित करने और टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन के बनने में भी मदद करता है। हेल्दी फैट (Healthy Fats) उपापचय दर को भी बढ़ाता है जिससे शरीर में अच्छे फैट की मात्रा बढ़ती है। फैट शरीर की कई जरूरी क्रियाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हरी सब्जियांसालमोन मछलीफ्लैकसीड ऑयलओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

मोटा होने के उपाय में एक्सरसाइज करे – Mote hone ke upay me exercise kare

मोटा होने के उपाय में एक्सरसाइज करे – Mote hone ke upay me exercise kare

नियमित रूप से व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। यदि आप मोटा होना चाहते है और मांसपेशियां को विकसित करना चाहते है तो रोज कुछ देर के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

(और पढ़ें – शरीर से दुबलापन हो जायेगा छूमंतर अगर करोगे इन 10 चीजों का सेवन)

मोटा होने के उपाय (Mota Hone Ke Upay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration