बजन बढ़ाना

शरीर से दुबलापन हो जायेगा छूमंतर अगर करोगे इन 10 चीजों का सेवन – Weight Gain Fast At Home In Hindi

शरीर से दुबलापन हो जायेगा छूमंतर अगर करोगे इन 10 चीजों का सेवन - Weight Gain Fast At Home In Hindi

Weight Gain Fast At Home In Hindi अधिकांश लोग भारी वजन और मोटापे की बीमारी से ग्रस्त रहते है लेकिन इसके विपरीत कई लोग दुबले भी होते है जो मोटा होने के लिये परेशान रहते है। वे शरीर से दुबलापन हटाने के लिये अस्पतालों तक के चक्कर काटते रहते है।आपका शरीर अगर दुबला है तो आपको भी कई तरह की परेशानिचों से गुजरना पड़ता होगा। ज्यादातर लोगो को आपने वजन कम करने की बात करते देखा होगा। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाने की बात करते हैं।

ये वे लोग होते हैं खाना तो खाते है पर उन्हें भूख बहुत कम लगती है। जिसकी बजय से उनका वजन कम हो जाता है या जो लोग जरूरत से ज्यादा पतले हैं और पोष्टिक आहार नहीं लेते है। वजन बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाई आती हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की दवाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योकि इन दवाइयों के उलट परिणाम भी हो सकते है। आपको बजन बढ़ाने के घरेलू उपाय का ही प्रयोग करना चाहिए। क्योकि वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तरीको को अपनाने से किसी तरह को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

हम आज आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ इन आसान उपायों को अपनाकर शरीर से दुबलापन को दूर भगा पायेगें और अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते है।

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय –  Dublapan Dur Karne Ke Gharelu Upay in hindi

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय -  Dublapan Dur Karne Ke Gharelu Upay in hindi

दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए आहार में कार्बोहाड्रेट की मात्रा बढ़ाएं

अगर आप खाना खाने के दौरान ये ध्यान नहीं देते है कि आप क्या खा रहे है और क्या नहीं  रहे है तो ये सबसे बड़ा कारण होगा आपके शरीर के दुबले होने का। आपको खाना खाने के दौरान डाइट में कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ाएं। अध‌िक कैलोरी वाली डाइट जैसे रोटियां, रेड मीट, राजमा, सब्जियां, मछली, चिकन, ऑलिव्स और केले जैसे फल आदि की मात्रा बढ़ाएं। ऐसा करते हुए आप दिन में कई बार थोड़ी थोड़ी डायट ले सकते है।

दुबलापन दूर करने का उपाय ड्राई फ्रूट्स

अगर आपको अपना शरीर स्वस्थ बनाना है तो आपको नाश्ते में बादाम, दूध, मक्खन, घी का पर्याप्त मात्रा में उपयोग करने से आप तंदुरस्त रहेंगे और वजन भी बढेगा। इन चीजों को खाने से आपके शरीर से दुबलापन खत्म हो जाएगा और आप स्वस्थ बनेगें।

(और पढ़े: नितंब/Butt को कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज)

दुबलेपन का इलाज है खाने में प्रोटीन

अगर आपको अपना दुबलापन कम करना है तो आपको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन करते समय आपको प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी है। आप इसके लिए अंडा, मछली, मीट भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। बादाम, काजू का नियमित सेवन करें ऐसा करने से आपके शरीर से दुबलापन गायब हो जाता है।

(और पढ़े – शाकाहारियों के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ)

दुबलापन दूर भागने के लिए अश्वगंधा है फायदेमंद

आपने देखा होगा कि कई लोग और आयुर्वेद के जानकार अश्वगंधा को कई तरह से उपयोग करने के बारे में बताते है। आयुर्वेद में अश्वगंधा और सतावरी के उपयोग से वजन बढाने का उल्लेख मिलता है। 3 ग्राम दोनों का चूर्ण रोज सुबह  दूध के साथ प्रयोग करें। ऐसा करने से आपका दुबलापन दूर हो जाएगा।

(और पढ़े – दुबलापन मिटाने और वजन बढ़ाने के लिय वरदान है अश्वगंधा और शतावरी)

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय में व्यायाम है जरूरी

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय में व्यायाम है जरूरी

सुबह सुबह का व्यायाम शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए अगर अपना शरीर स्वस्थ रखना चाहते है ये सेहतमंद बनाना चाहते है तो आपको सुबह घूमना और व्यायाम जरूर करना चाहिए। रोज सुबह 4 किलोमीटर घूमने का नियम बनाएं। ताजा हवा भी मिलेगी और आपका मेटाबोलिस्म भी ठीक रहेगा और भोजन खूब अच्छी तरह से चबा चबा कर खाना चाहिये।

दरअसल व्यायाम का संबंध केवल वजन घटाने से नहीं है, व्यायाम करने से शरीर की इंद्रियां खुलती हैं। शरीर को ऊर्जा मिलती है, पाचन शक्ति मजबूत बनती है, जिससे मांसपेशियां सही से काम करने लगती हैं।

(और पढ़े: क्या आप जानते है, सालों साल निरोगी रहने के तरीके)

दुबलापन दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय किशमिश

आपको अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए और इससे दुबलापन हटाने के लिए किशमिश का सहारा भी लेना है। 50 ग्राम किशमिश रात को पानी में भिगो दे। सुबह भली प्रकार चबा चबा कर खाएं। दो तीन माह के प्रयोग से वजन बढेगा। आपको बता दें कि किशमिश में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

(और पढ़े – किशमिश के फायदे और नुकसान)

दुबलापन कैसे दूर करें में दालें वजन बढ़ाने में करेगीं मदद

आटा, चावल के अलावा दुबले व्यक्ति को हर तरह की दालें खानी चाहिए। दालों में प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। केवल छोंक लगाई दाल ही नहीं, बल्कि अंकुरित दाल भी खानी चाहिए। अंकुरित चने भी खाना लाभदायक होता है। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है।

(और पढ़े – अंकुरित अनाज खाने के फायदे और नुकसान)

दुबलापन दूर करने की दवा है मिल्क क्रीम

आपको बता दें कि मलाई मिल्क क्रीम फैटी होती है और इसका सेवन करने से शरीर का फैट बढ़ता है। इसके साथ आप पास्ता का सेवन भी कर सकते है।

दुबलेपन से छुटकारा के लिए अखरोट का करें सेवन

अगर आपको अखरोट खाना अच्छा लगता है तो आपके लिए ये बहुत अच्छी बाता है। अखरोट खाने आपका फैट जरूर बढ़ेगा। ये फैट को बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट है।

(और पढ़े – अखरोट के फायदे और नुकसान)

दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए उपाय में मिर्च-मसाला कम कर दें

एक चीज़ का दुबले लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए, उन्हें मिर्च-मसाले वाला भोजन कम खाना चाहिए। क्योंकि अधिक मिर्च-मसाला पाचन तंत्र पर असर करता है और शरीर के फैट को भी काटता है।

दुबलापन दूर करने का उपाय है केला और दूध का करें सेवन

अगर आप ये चाहते है कि आपका वजन जल्दी से बढ़ जाए तो आपको केले और दूध का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप केला खाते है तो आपका पाचनतंत्र अच्छा हो जाता है।

एक और नुस्खा जिसे अपनाने से दुबले लोगों को अपने दुबलेपन से जरूर राहते मिलेगी, वह है गर्म दूध का सेवन करने से। जी हां… प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार गर्म दूध का उपयोग करने से वजन बढ़ने लगता है। इसका निरंतर सेवन करने से कुछ ही दिनों में रोगी व्यक्ति पतलेपन से पूरी तरह से ठीक हो जाता है।

(और पढ़े – रोज सुबह केला और गर्म पानी के सेवन के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप)

ये भी खाएं बजन बढाने के लिए  – weight gain fast at home

ये भी खाएं बजन बढाने के लिए  - weight gain fast at home

अधिक पतले व्यक्ति को आटे के चोकर फलों में मिलाकर या फिर फल के रस में घोलकर सेवन करने से कुछ ही दिनों में अधिक लाभ मिलता है। दुबला व्यक्ति जितना अधिक फल ग्रहण करेगा, उतना ही उसके लिए फायदेमंद है क्योंकि फल खाने से पाचनशक्ति बढ़ती है और खाना जल्दी पच जाए तो जल्द ही दोबारा भूख लग जाती है। इस तरह से वह अधिक से अधिक आहार ले सकेगा।

दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए ये आदतें डाल लें

खाद्य पदार्थों के अलावा दिनभर की कुछ आदतों को बदलना होगा, और कुछ अच्छी आदतों को शामिल भी करना होगा। तभी दुबला इंसान वजन बढ़ा सकता है। जैसे कि रोजाना अधिक से अधिक पानी पीना।

(और पढ़े – क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए)

स्वास्थ्य और सेहत से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए टॉपिक पर क्लिक करें

हेल्थ टिप्स | घरेलू उपाय | फैशन और ब्यूटी टिप्स | रिलेशनशिप टिप्स | जड़ीबूटी | बीमारी | महिला स्वास्थ्य | सवस्थ आहार |

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration