हेल्दी रेसपी

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान – Cabbage (Patta Gobhi) Benefits and Side Effects in Hindi

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान - Cabbage (Patta Gobhi) Benefits and Side Effects in Hindi

Cabbage in hindi जब भी कोई इंसान बीमार पड़ता है तो डॉक्टर सबसे पहले उसे यही सलाह देता है, कि वह हरी सब्जियों का सेवन करें। ताकि उसकी सभी बीमारीयां दूर हो सके। वैसे भी हमें अपने रोजाना जीवन में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए इससे हमें बहुत से फायदे होते हैं। आज हम एक ऐसी ही सब्जी के बारे में आपसे कुछ बातें शेयर करेंगे। आज हम बात करेंगे पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान (Patta gobhi ke fayde aur nuksan in hindi) की।

कैबेज यानी पत्ता गोभी एक अकेली ऐसी सब्जी है जिसके अंदर आपको सिर्फ पत्ते ही पत्ते मिलेंगे। पत्ता गोभी का इस्तमाल आप अलग अलग तरीकों से कर सकते हैं, जैसे कि इसे आप सब्जी बना कर भी खा सकते हैं। इसे आप सलाद में भी ले सकते हैं और आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। यह कई किस्म के होते हैं और इसकी हर एक किस्म बाजार में आसानी से आपको मिल जाती हैं। इसे अंग्रेजी में कैबेज बोला जाता है।

आपको बाजार में सबसे ज्यादा रेड और ग्रीन पत्तागोभी ही देखने को मिलेगी। क्योंकि इसके अंदर बहुत सारे विटामिन, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है। पत्ता गोभी का इस्तेमाल इंडियन सब्जी और कई तरह की इंडियन रेसिपी में किया जाता है। इसके अलावा वेस्टर्न रेसपी में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका एक और फायदा यह है कि यह आपको 12 महीने आसानी से बाजार में मिल जाता है। इसके अंदर जितने भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं वह सब हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक हैं।

1. पत्ता गोभी खाने के फायदे – Patta Gobhi ke fayde in hindi
2. पत्ता गोभी खाने के नुकसान – Patta Gobhi ke Nuksan in hindi

आज हम आपको पत्ता गोभी के फायदे के साथ साथ उनके नुकसान भी बताएंगे। यह बात से हम सब वाकिफ हैं कि जिन चीजों के फायदे होते हैं उनके नुकसान भी होते हैं। जब आपको इनके फायदे और नुकसान के बारे में पता चलेगा तो आप इसका सही इस्तेमाल कर पाएंगे।

पत्ता गोभी के फायदे – Patta Gobhi Ke Fayde in Hindi

पत्ता गोभी के फायदे – Patta Gobhi Ke Fayde in Hindi

खाद्य सब्‍जी के रूप में उपयोग की जाने वाली पत्ता गोभी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। आइए जाने पत्ता गोभी खाने के फायदे (Patta gobhi ke fayde) क्‍या हैं।

पत्ता गोभी के फायदे अल्सर में – Cabbage For Ulcer in Hindi

कैबेज के अंदर ग्लूटामाइन माइंड नामक पदार्थ पाया जाता है। इससे अल्सर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप पत्ता गोभी का इस्तेमाल अपनी रोजाना जिंदगी में करते हैं तो आप अल्सर जैसी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। जिन लोगों को अल्सर की बीमारी है उन्हें पत्ता गोभी को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

(और पढ़ें – पेप्टिक अल्सर या पेट में अल्सर (छाले) क्या है, कारण, लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार)

बंद गोभी के फायदे मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में – Cabbage Benefits For Muscle in Hindi

मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनको चोटों से सुरक्षित रखने में भी पत्ता गोभी का इम्पोर्टेन्ट रोल होता है। इसके अंदर लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जिसकी वजह से आपकी मांसपेशियों को चोट लगने से बचाया जाता है। इसके अलावा पत्ता गोभी खाने के फायदे (Patta gobhi ke fayde) मांसपेशियों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में भी काफी कारगर सिद्ध होते है। इसलिए आपको डेली लाइफ में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

(और पढ़ें – मांसपेशियों में खिंचाव (दर्द) के कारण और उपचार)

पत्ता गोभी खाने के फायदे कैंसर के लिए – Cabbage For Cancer in Hindi

पत्ता गोभी खाने के फायदे कैंसर के लिए - Cabbage For Cancer in Hindi

आप सब यह बखूबी जानते हैं कि आजकल की जिंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्ही बीमारी में से सबसे खतरनाक बीमारी कैंसर होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग पत्ता गोभी का सेवन अपनी जिंदगी में नियमित रूप से करते हैं। उन्हें कैंसर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि उन्हें कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। पत्ता गोभी के अंदर सिनिग्रिन, इन्डोल और कार्बिनोल पाया जाता है। इन्हीं कारणों की वजह से जो लोग पत्ता गोभी की सब्जी खाते हैं वह कैंसर जैसी बीमारियों से बच जाते है।

(और पढ़े – कैंसर क्या है कारण लक्षण और बचाव के उपाय)

कैबेज के बेनिफिट्स आँखों के लिए – Cabbage Benefits For Eyes in Hindi

पत्ता गोभी के लाभ आँखों के लिए – Cabbage Good For Eyes in Hindi

मनुष्य के शरीर की सबसे नाजुक अंग आंखें होती हैं। इसलिए हर एक इंसान को अपनी आंखों की सुरक्षा सबसे ज्यादा करनी चाहिए। जो लोग पत्तागोभी का सेवन करते हैं उन्हें मोतियाबिंद का खतरा काफी कम हो जाता है। अगर आप रोजाना पत्तागोभी का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर में बीटा कैरोटीन का स्तर बढ़ जाएगा। जिसकी वजह से आपकी आंखें साफ और सुरक्षित और तंदुरुस्त रहेंगी।

(और पढ़े – क्या आँखों की इन बीमारियों को जानते हैं आप)

पत्ता गोभी के गुण करें कब्ज को दूर – Patta Gobhi For Constipation in Hindi

पत्ता गोभी के गुण करें कब्ज को दूर – Patta Gobhi For Constipation in Hindi

जिन व्यक्तियों को कब्ज की शिकायत हमेशा रहती है उन्हें पत्ता गोभी जरूर खाना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर बहुत सारे रेशे (Fiber) होते हैं जिसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। और आपका पेट हमेशा ही सही रहता है। अगर आपका पेट सही है तो आप को कब्ज की शिकायत भी नहीं होगी, इसलिए पत्ता गोभी पेट को साफ रखने में काफी सहायक होता है।

(और पढ़े – कब्ज का घरेलू इलाज)

पत्ता गोभी के फायदे त्वचा के लिए – Cabbage Benefits For Skin in Hindi

पत्ता गोभी के फायदे त्वचा के लिए - Cabbage Benefits For Skin in Hindi

पत्ता गोभी के अंदर काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसकी वजह से हमारे शरीर की त्वचा हमेशा स्वस्थ और सुंदर रहती है। एंटीऑक्सीडेंट की वजह से शरीर की त्वचा की सही देखभाल हो पाती है। जो लोग पत्तागोभी का सेवन करते हैं, आप देखेंगे कि उनके चेहरे हमेशा ही ग्लो करते हैं और उन्हें पिंपल जैसी समस्या भी नहीं होती है।

जो लोग अपने चेहरे का काफी ख्याल रखते हैं और उसके बावजूद भी उनके चेहरे पर पिंपल जैसे समस्या बनी रहती है, या फिर उनकी त्वचा ग्लो नहीं करती है। उन लोगों को अपने शरीर की तंदुरुस्ती और सुंदरता के लिए पत्ता गोभी का सेवन अपने भोजन में जरूर करना चाहिए। क्योंकि पत्ता गोभी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसकी वजह से उनकी स्किन हमेशा ही खिली खिली रहती है।

(और पढ़े – रातों रात पिंपल से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय)

पत्तागोभी का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – Cabbage Good For Immunity in Hindi

पत्ता गोभी के फायदेबढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता – Cabbage good for immunity in hindi

जो लोग डाइटिंग करते हैं उनके अंदर कहीं हद तक बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। क्योंकि डाइटिंग करते समय वह काफी ऐसी अहम सब्जियों और चीजों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्तियां खत्म हो जाती है। ऐसे में उन्हें पत्तागोभी का सेवन अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Power) मजबूत हो जाती है।

पत्ता गोभी के फायदे वजन कम करने में – Cabbage For Weight Loss in Hindi

पत्ता गोभी के फायदे वजन कम करने में – Cabbage for Weight loss in hindi

पत्ता गोभी वजन कम करने में बहुत सहायक होती है। अगर आप पतला होना चाहते हैं अगर आप चाहते हैं कि आपकी बॉडी स्लिम और सुंदर दिखाई दे, तो आपको पता गोभी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसे वजन कम होता है। और इसके अंदर कम कैलोरी होती है। जिसकी वजह से आपका पेट हमेशा ही आपको भरा भरा लगता है और आपको भूख भी कम लगती है।

(और पढ़े – जीएम डाइट है वजन कम करने का सबसे तेज तरीका)

पत्ता गोभी के नुकसान – Patta Gobhi Ke Nuksan in Hindi

पत्ता गोभी के नुकसान - Patta Gobhi Ke Nuksan in Hindi

ऊपर के लेख में आपने पत्ता गोभी के फायदे तो जान लिए लेकिन इसको इस्तेमाल करने से पहले पत्ता गोभी के नुकसान (Patta Gobhi Ke Nuksan) जानना भी जरूरी हो जाता है आइये जानते है पत्ता गोभी के नुकसान क्या है-

  • अगर आप पत्ता गोभी का इस्तेमाल रोजाना दिन में कई बार करते हैं। तो इससे आपको पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जिन लोगों को इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्या है। उन्हें पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यह एक पाचन समस्या है इसलिए पाचन रोगों से पीड़ित लोगों को तो बिल्कुल भी पता गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको बार बार गैस हो रही है या आपका पेट फूल रहा है, तो उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आप पत्ता गोभी को अपने भोजन में शामिल कर रहे हैं।
  • आपको उसी वक्त पत्ता गोभी छोड़ देना चाहिए। क्योंकि यह पत्तागोभी का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है।
  • अगर आप थायराइड जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको पता गोभी का सेवन अपने रोजमर्रा जिंदगी में नहीं करना चाहिए।

(और पढ़े – पेट की गैस के कारण और आसान घरेलू इलाज)

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान (Cabbage Benefits and Side Effects in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration