मसाले

लहसुन की एक कली खाने से महिलाओं को मिलेगा कई बीमारियों से निजात – Garlic Benefits For Women in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे - mahilao ke liye lahsun ke fayde in hindi

Garlic Benefits For Women in Hindi लहसुन एक औषधीय जड़ी बूटी है लहसुन की एक कली खाने से महिलाओं को कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। क्‍योंकि लहसुन की एक कली खाने के फायदे महिलाओं में होने वाली कई बीमारियों को रोकने के लिए जाने जाते हैं। यह अलग बात है कि बहुत सी महिलाओं को कच्‍चे लहसुन की तीखी गंध पसंद नहीं होती है इसलिए वे इनका सेवन करने से इनकार करती हों। लेकिन लहसुन की कली खाने के फायदे जानकर वे भी लहसुन का उपयोग करने लगेगीं। खाली पेट कच्‍चे लहसुन खाने के फायदे शरीर को डिटॉक्‍स करने, रक्‍तचाप नियंत्रित करने, वजन घटाने, कैंसर की रोकथाम करने, प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने और हृदय को स्‍वस्‍थ रखने में सहायक होते हैं। आज इस आर्टिकल में आप कच्‍चे लहसुन खाने के फायदे महिलाओं के लिए क्या होते हैं यह जानेगें। आइए जाने महिलाओं के लिए लहसुन के लाभ।

विषय सूची

1. महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे – Garlic benefits for women in Hindi

2. लहसुन का उपयोग कैसे करें – How to use Garlic in Hindi
3. महिलाओं के लिए लहसुन के नुकसान – Garlic Side Effects for women in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे – Garlic benefits for women in Hindi

लहसुन का सेवन करना महिलाओं के लिए किस प्रकार से लाभदायक होता हैं आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे वजन कम करे – Garlic benefits for women weight loss in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे वजन कम करे – Garlic benefits for women weight loss in Hindi

जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं उन्‍हें नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्‍योंकि कच्‍चे लहसुन के फायदे महिलाओं का वजन कम करने में सहायक होते हैं। कच्‍चे लहसुन एक थर्मोजेनिक (thermogenic) पदार्थ होते हैं। जिसका मतलब यह है कि यह पदार्थ शरीर में गर्मी पैदा करता है। लहसुन का सेवन करने के दौरान उत्पन्‍न गर्मी को कम करने के लिए आपके शरीर को अतिरिक्‍त ऊर्जा की आवश्‍यकता होती है। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में जमा चर्बी का उपयोग ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस तरह से नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन कर महिलाएं अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकती है। जिससे धीरे-धीरे उनका वजन कम होने लगता है। इसके अलावा कच्‍चे लहसुन का सेवन करने से चयापचय को गति मिल सकती है जो आपके वजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

(और पढ़े – वजन घटाने और कम करने वाले आहार…)

लहसुन खाने के फायदे महिलाओं के रक्‍तचाप के लिए – Garlic Benefits for Reduce Women Blood Pressure in Hindi

लहसुन खाने के फायदे महिलाओं के रक्‍तचाप के लिए – Garlic Benefits for Reduce Women Blood Pressure in Hindi

महिलाओं को उच्‍च रक्‍तचाप संबंधी समस्‍याओं की संभावना अधिक होती है। लेकिन कच्‍चे लहसुन खाने के फायदे महिलाओं को उच्‍च रक्‍तचाप और दिल का दौरा जैसी समस्‍याओं से बचा सकता है। इसके लिए महिलाओं को नियमित रूप से प्रतिदनि लहसुन की 1 कली का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने के लाभ उच्‍च रक्‍तचाप के लिए ली जाने वाली दवाओं के बराबर होता है। लहसुन खाने के लाभ महिलाओं के लिए इसलिए होते हैं क्‍योंकि लहसुन में एलिसिन (allicin) नामक एक यौगिक मौजूद रहता है। जिसके कारण लहसुन का सेवन करने पर यह उच्‍च  और निम्‍न रक्‍तचाप दोनों को नियंत्रित कर सकता है।

(और पढ़े – उच्च रक्तचाप के लिए घरेलू उपचार…)

महिलाओं के लिए लहसुन के लाभ मधुमेह रोके – Lahsun ke labh mahilao me Diabetes ko roke in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के लाभ मधुमेह रोके – Lahsun ke labh mahilao me Diabetes ko roke in Hindi

हम सभी लहसुन को मसाले के रूप में उपयोग करते हैं। जबकि यह विशेष रूप से एक औषधीय जड़ी बूटी है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने पर यह महिलाओं को मधुमेह प्रकार-2 जैसी समस्‍याओं को रोकने में प्रभावी होता है। कच्‍चे लहसुन का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में ब्‍लड शुगर के स्‍तर को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर में मौजूद खराब कोलेस्‍ट्रॉल को भी कम करने में सहायक होता है। जिससे महिलाओं में रक्‍त परिसंचरण सुचारू रूप से चलता है। इस तरह के सभी लाभ महिलाओं को मधुमेह जैसी गंभीर समस्‍या से बचाते हैं या इनके लक्षणों को कम करते हैं। इस तरह से लहसुन के लाभ महिलाओं को मधुमेह से बचाने में प्रभावी होते हैं।

(और पढ़े – मधुमेह को कम करने वाले आहार…)

कच्‍चे लहसुन के फायदे महिलाओं के हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए – Garlic benefits for women heart health in Hindi

कच्‍चे लहसुन के फायदे महिलाओं के हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए – Garlic benefits for women heart health in Hindi

लहसुन केवल संक्रमण संबंधी समस्‍याओं को ही दूर नहीं करता है बल्कि इसके अन्‍य लाभ भी होते हैं। अध्‍ययनों से पता चलता है कि लहसुन को पूरक के रूप में उपभोग करने पर यह रक्‍तचाप संबंधी समस्‍याओं को कम करने में सहायक होता है। एक अन्‍य अध्‍ययन के अनुसार महिलाओं महिलाओं द्वारा नियमित रूप से 600 से 1500 मिलिग्राम लहसुन के रस का सेवन लगभग 24 सप्‍ताह तक करने से यह रक्‍तचाप को कम करने वाली दवा के प्रभाव के बारबर लाभ दिला सकता है। इस तरह से महिलाओं के लिए कच्‍चे लहसुन के फायदे हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए होते हैं।

(और पढ़े – जानें हार्ट को हेल्‍दी कैसे रखें…)

महिलाओं के लिए लहसुन का उपयोग अल्‍जाइमर से बचाए – Garlic use to protect women from Alzheimer’s in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन का उपयोग अल्‍जाइमर से बचाए – Garlic use to protect women from Alzheimer's in Hindi

हम सभी जानते हैं कि लहसुन में कई प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इस कारण ही कच्‍चे लहसुन का सेवन करने से महिलाओं को अल्‍जाइमर जैसी समस्‍याओं से बचाया जा सकता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट महिलाओं के शरीर को फ्री रेडिकल्‍स और अन्‍य ऑक्‍सीडेटिव क्षति से लड़ने में मदद करते हैं। कोलेस्‍ट्रॉल कम करने और रक्‍तचाप को नियंत्रित करने के अलावा ये एंटीऑक्‍सीडेंट मस्तिष्‍क गतिविधि को भी स्‍वस्‍थ रखने में सहायक होते हैं। जिससे अल्‍जाइमर और डिमेंशिया जैसी दिमागी बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है।

(और पढ़े – अल्जाइमर से बचने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड…)

कच्‍चे लहसुन का उपयोग महिलाओं की सूजन कम करे – Garlic Benefits for Reduces inflammation in Hindi

कच्‍चे लहसुन का उपयोग महिलाओं की सूजन कम करे – Garlic Benefits for Reduces inflammation in Hindi

जो महिलाएं दर्द और सूजन से परेशान हैं वे दर्द निवारक दवाओं और स्‍प्रे का उपयोग करने के बजाय प्राकृतिक उपचार कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को कच्‍चे लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्‍योंकि कच्‍चे लहसुन का उपयोग महिलाओं को सूजन और दर्द से छुटकारा दिला सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और गठिया संबंधी अन्‍य समस्‍याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। लहसुन में सूजन को कम करने वाले एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। दर्द को कम करने के लिए महिलाएं सोने से पहले लहसुन की 1 कली का सेवन करें। ऐसा करने पर उन्‍हें दर्द से राहत मिल सकती है।

(और पढ़े – सूजन के कारण, लक्षण और कम करने के घरेलू उपाय…)

महिलाओं के लिए लहसुन के गुण कैंसर से बचाए – Garlic prevent cancer for women in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के गुण कैंसर से बचाए - Garlic prevent cancer for women in Hindi

आप जानते हैं कि लहसुन में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट महिलाओं को अल्‍जमाइर जैसी समस्‍याओं से बचाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की यही एंटीऑक्‍सीडेंट महिलाओं को कैंसर से भी बचा सकते हैं। क्‍योंकि ये एंटीऑक्‍सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्‍स की संख्‍या को तेजी से कम करते हैं। ये फ्री रेडिकल्‍स ही कैंसर का प्रमुख कारण होते हैं। अध्‍ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से कच्‍चे और ताजे लहसुन, लहसुन का रस, लहसुन का तेल आदि का सेवन करने से कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

(और पढ़े – क्या खाने से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है…

लहसुन खाने से महिलाओं की प्रतिरक्षा बढ़ती है – Garlic boost immunity for women in Hindi

लहसुन खाने से महिलाओं की प्रतिरक्षा बढ़ती है – Garlic boost immunity for women in Hindi

सर्दियों के मौसम में अक्‍सर महिलाएं सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्‍याओं से ग्रसित रहती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्‍योंकि आपको पता है कि लहसुन का नियमित सेवन महिलाओं की प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। वायरल संक्रमण के कारण बार-बार बीमार होना कमजोर प्रतिरक्षा शक्ति के कारण होता है। लेकिन अध्‍ययनों से पता चलाता है कि नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने पर यह शरीर में गर्मी पैदा करता है साथ ही एंटीऑक्‍सीडेंट वायरल संक्रमण को रोकने में प्रभावी होते हैं। इस तरह से महिलाएं नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकती हैं।

(और पढ़े – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय…)

महिलाओं के लिए रात को लहसुन खाने के फायदे कोलेस्‍ट्रॉल के लिए – Garlic Benefits for reduce Cholesterol in Hindi

महिलाओं के लिए रात को लहसुन खाने के फायदे कोलेस्‍ट्रॉल के लिए – Garlic Benefits for reduce Cholesterol in Hindi

शरीर में दो प्रकार के कोलेस्‍ट्रॉल होते हैं एक अच्‍छा और एक खराब। जब शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है तब यह हृदय संबंधी समस्‍याओं का कारण बन सकता है। लेकिन यदि नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन किया जाए तो यह खराब कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम कर सकता है। जबकि यह शरीर में मौजूद अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करता है। इस तरह से महिलाएं हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने के लिए नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन कर सकती हैं।

(और पढ़े – कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भारतीय घरेलू उपाय और तरीके…)

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे त्‍वचा के लिए – Garlic Benefits for women Skin in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे त्‍वचा के लिए – Garlic Benefits for women Skin in Hindi

त्‍वचा में कई प्रकार के संक्रमण होने की संभावना बहुत अधिक होती है। लेकिन जीवाणुरोधी गुणों के कारण लहसुन के फायदे महिलाओं की त्‍वचा के लिए भी होते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक शक्तिशाली सल्‍फर यौगिक होता है। जिसके कारण लहसुन को जीवाणुरोधी गुण प्राप्‍त है। लहसुन के पेस्‍ट का उपयोग चोट, घाव या कटे हुए स्‍थान पर वहां मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट किया जा सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से यह महिलाओं को मुंहासे और अन्‍य बैक्‍टीरिया संबंधी समस्‍याओं से बचाने में प्रभावी होता है।

(और पढ़े – मुँहासे में आहार प्रमुख भूमिका निभाता है जाने कैसे…)

महिलाओं के यौन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद लहसुन – Garlic for Increased women Performance in Hindi

महिलाओं के यौन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद लहसुन - Garlic for Increased women Performance in Hindi

महिलाओं को अपने यौन प्रर्दशन में वृद्धि के लिए नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि आयुर्वेद के अनुसार लहसुन में कामोद्दीपक (Aphrodisiac) गुण होते हैं। जो महिलाओं और पुरुषों में यौन इच्‍छा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। प्राचीन समय में शारीरिक थकान और कमजोरी को भी दूर करने के लिए लहसुन का उपयोग किया जाता था। इस तरह से महिलाएं अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने और यौन प्रर्दशन को सुधारने के लिए लहसुन का नियमित सेवन कर लाभ प्राप्‍त कर सकती हैं।

(और पढ़े – महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे और उपाय…)

महिलाओं के लिए लहसुन के अन्‍य लाभ – Garlic other health benefits for women in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के अन्‍य लाभ – Garlic other health benefits for women in Hindi

लहुसन एक औषधीय जड़ी बूटी है जिसका उपयोग कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। लेकिन महिलाओं के लिए लहसुन का उपयोग और भी अधिक फायदेमंद होता है। यह महिलाओं के शरीर को डिटॉक्‍स करने, शरीर में मौजूद विषाक्‍तता को हटाने आदि में स‍हायक होता है। क्‍योंकि लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं। इस तरह से महिलाएं लहसुन का सेवन कर ऊपर बताए गए लाभों के साथ ही यहां बताए गए लाभों को प्राप्‍त कर सकती हैं।

  • स्प्लिंटर्स (splinters) को दूर करना
  • घावों का उपचार करना
  • मच्‍छरों से बचाना
  • त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखना
  • रक्‍तवाहिकाओं को सख्‍त होने से रोकना

(और पढ़े – 30 वर्ष के बाद भी दिखेंगी जवान अगर अपनाएंगी ये स्‍किन टिप्‍स…)

लहसुन का उपयोग कैसे करें – How to use Garlic in Hindi

आप विभिन्‍न प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का प्राकृतिक रूप से इलाज करने के लिए लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। कच्‍चे लहसुन का उपयोग बहुत ही आसान है। इसके लिए आप पहले लहसुन की कलियों का छिलका निकाल दें। फिर इसे बारीक काट लें या फिर पेस्‍ट बना लें। पेस्‍ट बनाने के बाद लगभग 10-15 मिनिट तक इसे रखे रहने दें। इसके बाद आप इसका सेवन करें। यदि आप लहसुन का पेस्‍ट बनाने के तुरंत बाद इसका सेवन करते हैं तो अपको पूर्ण लाभ प्राप्‍त नहीं हो पाता है। अध्‍ययनों से पता चलता है कि माइक्रोवेविंग के कारण लहसुन 60 सेकंड के अंदर अपने कुछ कैसर-रोधी गुणों को खो सकता है। इसके अलावा लहसुन को उबालने से भी लहसुन के औषधीय गुण कम हो सकते हैं। इसलिए जहां तक संभव हो लहसुन को कच्‍चा ही खाना चाहिए।

महिलाओं के लिए लहसुन के नुकसान – Garlic Side Effects for women in Hindi

महिलाओं के लिए लहसुन के नुकसान - Garlic Side Effects for women in Hindi

हालांकि महिलाओं के लिए लहसुन के सभी दुष्प्रभाव ज्ञात नहीं हैं, लहसुन को थोड़े समय के लिए लिया जाने पर संभवतः यह सुरक्षित माना जाता है।

लहसुन का उपयोग करना बंद करें यदि आपको इनमे से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो

(और पढ़े – नाक से खून आने के लक्षण, कारण, इलाज और बचाव…)

आम दुष्प्रभाव (विशेषकर कच्चा लहसुन खाने पर) शामिल हो सकते हैं:

(और पढ़े – पेट की गैस के कारण और दूर करने के आसान घरेलू उपाय…)

यदि आप निम्नलिखित दवाओं में से किसी का भी उपयोग कर रही हैं तो बिना डॉक्टरी सलाह के लहसुन न लें:

  • गर्भनिरोधक गोलियाँ
  • Warfarin (Coumadin, Jantoven)
  • एचआईवी या एड्स की दवाएं – डेलैविरेडीन, एफेविरेंज़, नेविरापीन, सैक्विनवीर
  • जिन दवा का उपयोग रक्त के थक्कों को रोकने के लिए किया जाता है, जैसे कि अल्टेप्लाज़, क्लोपिडोग्रेल, डिपाइरिडामोल, टिक्लोपिडीन और यूरोकिन्स; या
  • NSAIDs (nonsteroidal anti-inflammatory drug) – एस्पिरिन, ibuprofen (Advil, Motrin), naproxen (Aleve), celecoxib, diclofenac, indometrocin, meloxicam, और अन्य।

(और पढ़े – महिलाओं में एचआईवी एड्स के लक्षण…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration