घरेलू उपाय

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय – Machar Bhagane Ke Gharelu Upay In Hindi

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय - Machar Bhagane Ke Gharelu Upay In Hindi

Machchhar Bhagane Ke Gharelu Upay: क्या आप मच्छरों से परेशान हैं? क्या आप अपने घर से मच्छरों को भागने के घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं? यदि हाँ, तो आज के इस लेख में हम आपको मच्छर भगाने के घरेलू उपाय बताने जा रहें हैं। जिसे अपनाकर आप चैन की नींद सो सकते हैं। मच्छरों का घरों में बढ़ना एक आम बात हैं। मच्छर का काटना हमारे लिए अनेक प्रकार के बीमारयों का कारण बन सकता हैं। गर्मियों के मौसम से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती हैं। जिनसे छुटकारा पाने के लिए आप नीचे दिए गए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

मच्छरों की विभिन्न प्रजातियां मलेरिया जैसे रोगों का कारण बनती हैं जो बैक्टीरिया और पसीने को पसंद करती हैं। कुछ मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ निश्चित गंधों से आकर्षित होते हैं। मच्छर शाम के समय अपने पोषण के लिए शिकार शुरू करते हैं। मच्छरों में गंध की बहुत गहरी भावना होती है। यही कारण है कि वे रक्त स्रोत के रूप में मनुष्यों और अन्य जानवरों को खोज लेते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड और हमारे द्वारा निकाली जाने वाली कई प्रकार की गंध इन मच्छरों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

बाजारों में मच्छरों को भागने की कई सामग्री जैसे मास्कीटो क्वाइल, मास्कीटो लिक्विड इलेक्स्ट्रिक मशीन में ऑल आउट (All out) और गुड नाइट (Good Night), फास्ट कार्ड (Fast card) आदि उपलब्ध हैं। यह उपाय मच्छरों को भागने में मदद तो करते हैं पर यह आपको नुकसान भी पहुँचते हैं। इसमें प्रयोग किये जाने वाले ज़हरीले कीटनाशकों से आपको मिचलाना, उल्टी आना, सिर चकराना आदि समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। इन उपायों को छोड़कर हम कुछ देशी प्राकृतिक उपाय अपना सकते जिससे हम स्वस्थ भी रह सकते और मच्छरों से भी छुटकारा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम मच्छर भागने के घरेलू उपाय को विस्तार से जानेंगे।

विषय सूची

मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय – Machchhar bhagane ke upay in Hindi

यदि आप भी मच्छरों से परेशान है और मच्छर भागने के घरेलू उपाय खोज रहें तो आइये मच्छर भागने के घरेलू उपाय को विस्तार से जानते हैं।

मच्छर भगाने का घरेलू नुस्खा नीम का धुआं – Machar bhagane ka gharelu nuskha neem ka dhua in Hindi

मच्छर भगाने का घरेलू नुस्खा नीम का धुआं - Machar bhagane ka gharelu nuskha neem ka dhua in Hindi

नीम के पेड़ की पत्तियां बहुत ही गुणकारी होती है यह आपके घर से मच्छर को भागने में आपकी मदद कर सकती हैं। मच्छर को भागने के लिए आप गोबर के उपले में नीम की पतियों को जलाएं। इससे निकलने वाला धुआं मच्छरों को घर से बाहर भगा देता। इसके अलावा आप नीम के तेल का दीपक जलाकर भी इसके धुयें से मच्छर को भगा सकते हैं।

(और पढ़े – नीम की पत्ती के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने का घरेलू उपाय लहसुन – Machar bhagane ka gharelu upay Garlic in Hindi

मच्छर भगाने का घरेलू उपाय लहसुन - machar bhagane ka gharelu upay Garlic in Hindi

लहसुन को प्याज के परिवार का सदस्य माना जाता है हम लहसुन का प्रयोग अपने खाने में कई बर्षों से करते आ रहें हैं। लहसुन में उपस्थित सक्रिय तत्व एलिसिन (allicin), हमारी प्राकृतिक गंध के साथ हस्तक्षेप करता है और हमें मच्छरों से बचाता है। हालांकि लहसुन को बिना खाए भी मच्छरों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन की लौंग को स्लाइस में काटें और उन्हें अपने घर के बाहर जहाँ आप रहते हैं उस क्षेत्रों में बिखेर दें या आप मच्छर भगाने वाला स्प्रे बनाने के लिए लहसुन को तेलों और अन्य तरल सामग्री के साथ मिलाएं। इसके अलावा आप अपने शरीर के लिए मच्छर भगाने वाले स्प्रे बनाने के लिए आवश्यक तेलों के साथ लहसुन को मिश्रित कर सकते हैं।

(और पढ़े – लहसुन के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने का आसान तरीका लौंग – Machar bhagane ka aasan tarika Clove in Hindi

मच्छर भगाने का आसान तरीका लौंग – Machar bhagane ka aasan tarika Clove in Hindi

लौंग को आप मच्छर भागने के घरेलू उपाय में प्रयोग कर सकते है। लौंग कई मसालों में एक प्रधान जड़ी बूटी है इससे एक उत्कृष्ट मच्छर से बचाने वाली क्रीम बनाती है। और आप बाजारों में बिकने वाले कई कीटनाशकों में लौंग के तेल की मात्रा को पा सकते हैं जो बगीचे और घरेलू कीटों को नियंत्रित करते हैं। आप मच्छरों को दो से चार घंटे तक दूर रखने के लिए अपने कपड़ों पर लौंग के तेल का अवश्य उपयोग करें हैं।

(और पढ़े – लौंग के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान…)

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय गेंदे का फूल – Marigolds for mosquito repellent in Hindi

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय गेंदे का फूल - Marigolds for mosquito repellent in Hindi

गेंदे का फूल मच्छर को भगाने में आपकी मदद का सकता है। यह गेंदे का पौधा अपनी तीखी सुगंध के लिए जाना जाता है। कुछ लोग मच्छर को भगाने के के अपने घर के आसपास या अपने आँगन में गेंदे का पौधे लगते है जिससे उनके घर में मच्छर ना आयें। आप भी अपने घर में फूलदान में गेंदे का फूल लगायें जिससे मच्छर को अपने घर में आने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त गेंदे के पौधे के फूल आपके बगीचे को रंगीन बनाते हैं। ये फूल न केवल वे सुंदर दिखते हैं बल्कि यह कीड़ों को घर में नहीं आने देते हैं।

(और पढ़े – गेंदे के फूल के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने का अचूक उपाय तुलसी – Basil for mosquito repellent in Hindi

मच्छर भगाने का अचूक उपाय तुलसी - Basil for mosquito repellent in Hindi

तुलसी एक औषधि पौधा के साथ एक स्वादिष्ट खाना बनाने वाले पदार्थ भी है जिसका उपयोग इटली देश के लोग भोजन के रूप में भी करते है। इसका प्रयोग मच्छर को भागने के रूप में भी किया जा सकता है। तुलसी के पौधे में उपस्थित आवश्यक तेल एक शक्तिशाली सुगंध का उत्सर्जन करता हैं जो इन कष्टप्रद मच्छर को भगाने आपकी मदद करता है। तुलसी के मच्छर को भागने वाले गुणों के कारण इसके पौधे को आंगन या बालकनी में अवश्य लगायें। आप तुलसी के तेल का होममेड स्प्रे बनाकर भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

(और पढ़े – तुलसी के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने का तरीका रोजमैरी – Machar bhagane ka tarika rosemary in Hindi

मच्छर भगाने का तरीका रोजमैरी - Machar bhagane ka tarika rosemary in Hindi

रोजमैरी को मच्छर भगाने के तरीके के रूप में जाना जाता हैं। यह बहुउद्देशीय औषधि के साथ एक अच्छा मसाला भी है जिसका प्रयोग कई खाद्यान्न में किया जाता है। यह सुगंधित पौधा अद्भुत काम करता है जब रोजमैरी को आपके बगीचे में लगाया जाता है यह आसानी से छोटे मच्छरों के संक्रमण से बचाता है। जब आप खान बना रहे हों तो मच्छरों को दूर रखने के लिए ग्रिल पर रोजमैरी के कुछ छिलके रखें, क्योंकि इसकी गंध मच्छर को अन्दर आने से रोकती हैं।

(और पढ़े – रोजमेरी तेल के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय पुदीना – Machar bhagane ke gharelu upay peppermint in Hindi

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय पुदीना - Machar bhagane ke gharelu upay peppermint in Hindi

पुदीना का पौधा मच्छर भगाने के घरेलू उपाय के रूप में आपकी मदद कर सकता है। मच्छर की गहरी इंद्रियों के लिए पुदीना की तीव्रतम सुगंध अप्रिय हैं। पुदीना पौधों की मौजूदगी इन कष्टदायक मच्छरों को कुछ हद तक दूर कर सकती है। आप पुदीना की पत्तियों को कुचलने और उन्हें आपकी त्वचा पर रगड़कर मच्छर ना काटने वाली दबा भी बना सकते हैं। पुदीना की गंध के कारण मच्छर आपकी उपस्थिति को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त यदि आपको कोई खटमल काटते हैं तो आप पाएंगे कि पुदीना का तेल खुजली से राहत दिलाने में प्रभावी है।

(और पढ़े – पुदीना के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

मच्छर भगाने के घरेलू तरीके लैवेंडर का पौधा – Machchhar bhagane ka tarika Lavender in Hindi

मच्छर भगाने के घरेलू तरीके लैवेंडर का पौधा - Machchhar bhagane ka tarika Lavender in Hindi

लैवेंडर के पौधे में कई लोगों की पसंदीदा खुशबू हो सकती है लेकिन यह गंध मच्छरों को अप्रिय होती है। मच्छर बैंगनी फूल की तीखी गंध का पता लगाते हैं और इससे हर कीमत पर दूर रहते हैं। लैवेंडर का उपयोग तेल निकालने और त्वचा पर सीधे लगाने या बॉडी स्प्रे बनाने के लिए किया जा सकता है। आप इसे अपने बगीचे में भी लगा सकते हैं। सबसे अच्छा, सुंदर बैंगनी फूल आपके मन को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

(और पढ़े – लैवेंडर ऑयल के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने में फायदेमंद लेमन बाम पौधा – Lemon balm for mosquito repellent in Hindi

मच्छर भगाने में फायदेमंद लेमन बाम पौधा - Lemon balm for mosquito repellent in Hindi

लेमन बाम के पुदीना की प्रजाति का पौधा है जो कि पुदीना की तरह मच्छर को भगाने में आपकी सहायता कर सकता है। यह के तीव्र गंध वाला पौधा है जिसके कारण मच्छर के साथ साथ कई प्रकार के कीड़ों को अप्रिय लगता है जिसके कारण वह इस पेड़ के पास नहीं जाते है। हालांकि मधुमक्खियों, तितलियों और मनुष्यों को इसकी खुशबू से प्यार है। इस आकर्षक पौधे को उन विशेष क्षेत्रों में लगायें जहां आप मच्छरों को रोकना चाहते हैं। मच्छर को काटने से रोकने के लिए आपकी त्वचा पर लेमन बाम की पत्तियों कुचल कर लागू करें। तनाव को कम करने के लिए आप लेमन बाम की हर्बल चाय भी पी सकते हैं।

(और पढ़े – लेमन बाम के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने का अचूक उपाय युकलिप्टुस – Machar bhagane ka achuk upay eucalyptus in Hindi

मच्छर भगाने का अचूक उपाय युकलिप्टुस - Machar bhagane ka achuk upay eucalyptus in Hindi

युकलिप्टुस भी सिट्रोनेला की तरह है जिसमें एक शक्तिशाली गंध होती है। यह मच्छर भगाने का अचूक उपाय है क्योंकि इस पौधे की गंध मच्छरों की नाजुक इंद्रियों के साथ हस्तक्षेप करती है और उनके लिए उनके खाद्य स्रोतों का पता लगाना मुश्किल बना सकती है। युकलिप्टुसक के पेड़ों से निकलने वाला तेल अन्य कीड़ों जैसे टिक (ticks), मिडज (midges) और सैंडफली (sand-flies) आदि से हमारी रक्षा करता है। युकलिप्टुस के पेड़ की उपस्थिति मच्छर को प्रतिकर्षित करती है। इसके तेल को सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है लेकिन इसे नियमित रूप से नहीं लगाना चाहिए।

(और पढ़े – मच्छर भगाने के घरेलू उपाय ,मच्छरों को कहें अलविदा…)

मच्छर भागने में फायदेमंद अजवाइन पाउडर – Machar bhagane me faydemand ajwain powder in Hindi

मच्छर भागने में फायदेमंद अजवाइन पाउडर - Machar bhagane me faydemand ajwain powder in Hindi

अजवाइन पाउडर मच्छर भागने में फायदेमंद में काफी मदद कर सकता हैं। यदि आपके घर में मच्छर अधिक हो गए है तो आप अजवाइन पाउडर को उस जगह छिड़क दे जहाँ आप अधिक समय तक रहते है। इसके अलावा आप घर के उस क्षेत्र में भी अजवाइन पाउडर छिड़क सकते हैं जहाँ पर अधिक मच्छर रहते हैं।

(और पढ़े – अजवाइन के घरेलू नुस्खे…)

मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खा सिट्रोनेला – Machar bhagane ke gharelu nuskhe citronella in Hindi

मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खा सिट्रोनेला - Machar bhagane ke gharelu nuskhe citronella in Hindi

सिट्रोनेला मच्छर भागने के घरेलू उपाय में से सबसे प्रभावी है। जब आप मच्छर भगाने वाले गंध के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में सिट्रोनेला (citronella) आता है। लेमनग्रास (lemongrass) पौधे से जो सिट्रोनेला तेल आता है यह आमतौर पर बाजार में बिकने वाले बग स्प्रे (bug sprays) और मोमबत्तियों में उपयोग किया जाता है। इसमें नींबू जैसी सिट्रस गंध (citrusy scent) होती है जो मच्छरों को परेशान करती है, लेकिन यह गंध लोगों को आश्चर्यजनक रूप से सुखद लगती है। लेमनग्रास का पौधा अपने घर के बाहर एक आकर्षक रूप के लिए लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, सिट्रोनेला तेल को सीधे आपकी त्वचा पर लगाया जा सकता है। आप इसे अन्य आवश्यक तेलों के साथ मिलकर भी प्रयोग कर सकते है।

(और पढ़े – लेमन ग्रास के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय नींबू और नीलगिरी का तेल – Machar bhagane ke gharelu upay nibu aur neelgiri tel in Hindi

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय नींबू और नीलगिरी का तेल - Machar bhagane ke gharelu upay nibu aur neelgiri tel in Hindi

नींबू यूकेलिप्टस या नीलगिरी के तेल में साइट्रोनियल (citronellal) और पी-मीथेन 3,8-डायोल (p-menthane 3,8-diol) जैसे यौगिक होते हैं। जबकि माना जाता है कि सिट्रोनेलल मच्छरों को भागते हैं, पीएमडी (PMD) इन छोटे जीवों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है। हाल के एक अध्ययन से पता चला है कि 32 प्रतिशत नींबू और युकलिप्टुस तेल के मिश्रण ने मच्छरों के खिलाफ तीन घंटे के लिए 95 प्रतिशत से अधिक सुरक्षा प्रदान की है। मच्छर को घर से भागने के लिए आप 10 ml नींबू नीलगिरी के तेल को 90 ml किसी भी वाहक तेल जैतून, सूरजमुखी तेल या नारियल तेल में मिला लें। अब आप इस मिश्रण का प्रयोग आप घर से बहार जाने से पहले अवश्य करें।

(और पढ़े – नीलगिरी तेल के फायदे और नुकसान…)

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय (Machar Bhagane Ke Gharelu Upay In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration