महिला स्वास्थ्य की जानकारी

महिलाओं की कमजोरी के कारण, लक्षण और दूर करने के उपाय – Women Weakness Home Treatment In Hindi

महिलाओं की कमजोरी के कारण, लक्षण और कमजोरी दूर करने के उपाय - Women Weakness Causes, symptoms and home treatment in hindi

Mahilaon Ki Kamjori in Hindi महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होना एक आम बात है। चूंकि महिलाओं के शरीर की संरचना पुरुषों से अलग होती है इसलिए इन्हें कमजोरी भी कुछ अलग ही कारणों से होती है। माना जाता है कि महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है और बच्चे को जन्म भी देना पड़ता है इसलिए कमजोरी होने पर इनका स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। यही कारण है कि महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी भी स्थिति में शरीर को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। अगर आप भी कमजोरी से ग्रसित हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं की कमजोरी दूर करने के उपाय क्या हैं।

विषय सूची

1. महिलाओं की कमजोरी के कारण – Causes of Weakness in women in hindi
2. महिलाओं की कमजोरी के लक्षण – Symptoms of Weakness in women in hindi
3. महिलाओं की कमजोरी दूर करने के उपाय – Mahilaon Ki Kamjori Door Karne Ke Upay in hindi

महिलाओं की कमजोरी के कारण – Causes of Weakness in women in Hindi

महिलाओं की कमजोरी के कारण - Causes of Weakness in women in hindi

आमतौर पर महिलाओं में कमजोरी के कई कारण होते हैं। कामकाजी और गृहिणी महिलाओं में भी कमजोरी होने के अलग अलग कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि महिलाओं को किन कारणों से कमजोरी होती है।

  • यदि आप एक ऐसी महिला हैं जो जिम जाती हैं तो अधिक एक्सरसाइज करने के कारण आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं जिसके कारण आपको शारीरिक कमजोरी हो सकती है। हालांकि यह कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाता है।
  • शरीर में पोटैशियम, सोडियम जैसे प्राकृतिक खनिजों की कमी के कारण भी महिलाओं में कमजोरी होती है।
  • थॉयराइड ग्रंथि में समस्या होने के कारण और थॉयराइड का स्तर बढ़ने और घटने के कारण भी महिलाओं को कमजोरी होती है।
  • यूरिन इंफेक्शन, स्ट्रोक और तंत्रिका तंत्र में समस्या होने के कारण महिलाओं को शारीरिक कमजोरी होती है।
  • शरीर में खून की कमी, थकान, डिप्रेशन, स्ट्रेस, काम के अधिक बोझ के कारण भी महिलाओं में कमजोरी होती है।
  • सही तरीके से नींद न लेना, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, शरीर में किसी रोग का लंबे समय तक निदान न हो पाने के कारण भी महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होती है।
  • एंटी कैंसर थेरेपी, डायबिटीज, विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आने, हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स और माहवारी में अधिक ब्लीडिंग होने के कारण भी महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होती है।

(और पढ़े – कमजोरी और थकान के कारण, लक्षण और इलाज…)

महिलाओं की कमजोरी के लक्षण – Symptoms of Weakness in women in Hindi

महिलाओं की कमजोरी के लक्षण - Symptoms of Weakness in women in hindi

महिलाओं में कमजोरी का लक्षण इस बात पर निर्भर करता है कि कमजोरी किन कारणों से हुई है। प्रत्येक महिला में कमजोरी के अलग अलग लक्षण दिखायी देते हैं। आइये जानते हैं कि महिलाओं में कमजोरी के सामान्य लक्षण क्या हैं।

(और पढ़े – हमें सोना क्यों जरूरी है और आपको कितने घंटों की नींद चाहिए…)

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के उपाय – Mahilaon Ki Kamjori Door Karne Ke Upay in Hindi

आमतौर पर ज्यादातर समस्याओं के घरेलू उपाय हमारे किचन में ही मौजूद होते हैं। आइये जानते हैं महिलाओं में कमजोरी दूर करने के उपाय क्या हैं।

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए मुलेठी फायदेमंद – Licorice for Weakness in women in Hindi

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए मुलेठी फायदेमंद - Licorice for Weakness in women in hindi

मुलेठी  एक जड़ी बूटी है जो महिलाओं में कमजोरी के विभिन्न लक्षणों को दूर करने में प्रभावी तरीके से काम करता है। यह जड़ी बूटी प्राकृतिक रूप से शरीर में हार्मोन को प्रेरित करता है जिसके कारण मेटाबोलिज्म बढ़ता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। एक चम्मच लीकोरिस पाउडर को दो चम्मच शहद में मिलाएं और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। महिलाओं में कमजोरी दूर करने का यह एक बेहतर घरेलू उपाय है। लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो लीकोरिस का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर करें।

(और पढ़े – मुलेठी के फायदे और नुकसान…)

आंवले का सेवन महिलाओं की कमजोरी के लिए – Indian Gooseberry for Weakness in women in Hindi

आंवले का सेवन महिलाओं की कमजोरी के लिए - Indian Gooseberry for Weakness in women in Hindi

सभी फलों में आंवला एक ऐसा फल है जिसमें बहुत उच्च मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को सुधारने में मदद करता है। आंवला विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस का बढ़िया स्रोत है। दो चम्मच आंवला जूस में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। आप चाहें तो भोजन में भी ताजे आंवले की चटनी, सॉस आदि को शामिल कर सकती हैं। पर्याप्त पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण महज कुछ दिनों में ही शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।

(और पढ़े – आंवला और शहद आपको रखेगे रोगों से दूर, दिनभर रहोगे एनर्जी से ओत प्रोत और एक्टिवेट मूड में.!!!)

महिलाओं की कमजोरी के लिए टॉनिक दूध – Milk for Weakness in women in Hindi

महिलाओं की कमजोरी के लिए टॉनिक दूध - Milk for Weakness in women in Hindi

माना जाता है कि दूध आवश्यक विटामिन बी का एक बेहतर स्रोत है जो महिलाओं में कमजोरी दूर करने में सहायक होता है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो महिलाओं की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखता है जिसके कारण उन्हें भविष्य में जोड़ों का दर्द या आर्थराइटिस की समस्या नहीं होती है।एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीएं। इसके अलावा एक कप दूध में दो या तीन अंजीर डालकर उबाल लें और रात में सोने से पहले यह दूध पीएं। प्रतिदिन यह नुस्खा आजमाने से शरीर में पर्याप्त खून बनता है और कमजोरी जल्द दूर हो जाती है।

(और पढ़े – दूध के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

महिला कमजोरी के लिए बादाम फायदेमंद – Almonds for Weakness in women in Hindi

महिला कमजोरी के लिए बादाम फायदेमंद - Almonds for Weakness in women in hindi

आपको बता दें कि बादाम शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है और महिलाओं में कमजोरी के सभी लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। महिलाओं के शरीर में मैग्नीशियम की जरा सी भी कमी होने पर उन्हें कमजोरी हो जाती है। बादाम में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। दो बादाम, एक सूखी अंजीर और थोड़ी सी किशमिश रात को पानी में भिगो दें। सुबह पानी में से इन्हें छानकर वह पानी पी जाएं और बादाम के छिलके उतारकर खाएं। एक महीने तक यह क्रिया अपनाएं, कमजोरी दूर हो जाएगी।

(और पढ़े – बादाम को भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान…)

महिलाएं कमजोरी दूर करने के लिए केला खाएं – Bananas for Weakness in women in Hindi

महिलाएं कमजोरी दूर करने के लिए केला खाएं - Bananas for Weakness in women in hindi

केले में सुक्रोज, फ्रक्टोज, ग्लूकोज जैसी प्राकृतिक शर्करा पायी जाती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है। इसके अलावा केले में पोटैशियम और मिनरल पाया जाता है जो शर्करा को ऊर्जा में बदल देता है। केले में पाया जाने वाला फाइबर खून में ग्लूकोज के लेवल को बनाए रखता है। इसलिए जब भी आपको कमजोरी महसूस हो तो एक या दो केला खाएं। आप चाहें तो बनाना शेक (banana shake) भी पी सकती हैं। इसके अलावा पके केले को शहद के साथ दिन में दो बार खाने से भी महिलाओं में शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।

(और पढ़े – रोज सुबह केला और गर्म पानी के सेवन के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप…)

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय अंडा – Eggs for Weakness in women in Hindi

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय अंडा - Eggs for Weakness in women in Hindi

मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग के कारण भी महिलाओं को शारीरिक कमजोरी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कमजोरी दूर करने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में राइबोफ्लेविन, विटामिन ए और फोलिक एसिड पाया जाता है। यदि आपको अधिक कमजोरी महसूस हो तो सुबह नाश्ते में दो उबले हुए अंडे खाएं। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है और कमजोरी भी नहीं महसूस होती है। वैसे भी महिलाओं को अपनी अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन नाश्ते में अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।

(और पढ़े – अंडे खाने के फायदे और नुकसान…)

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए लहसुन – Garlic for Weakness in women in Hindi

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए लहसुन - Garlic for Weakness in women in Hindi

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में अधिक मात्रा में किया जाता है लेकिन इसमें कई तरह के चिकित्सकीय गुण मौजूद होने के कारण यह कमजोरी दूर करने में भी बेहद फायदेमंद होता है। यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको बीमारियां हमेशा घेरे रहेंगी और इसके कारण आपका शरीर भी कमजोर हो जाएगा। लहसुन में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कमजोरी दूर करता है। इसलिए महिलाओं को प्रतिदिन सुबह खानी पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े – जानिए लहसुन के चमत्कारी स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration