महिला स्वास्थ्य की जानकारी

पीरियड आने के लक्षण क्या है? – Period Symptoms in Hindi

पीरियड आने के लक्षण क्या है? - Before period symptoms in Hindi

मासिक धर्म को लेकर अधिकांश महिलाओं या लड़कियों के मन में बहुत से सवाल उत्पन्न होते हैं। वह जानना चाहती हैं कि मासिक धर्म शुरू होने से पहले पीरियड आने के लक्षण क्या होते हैं? और पीरियड्स के दौरान मुझे कैसा महसूस होगा? इसके लिए आपको कुछ शारीरिक और मानसिक संकेत को समझना जरूरी है। इन संकेतों की मदद से 5 दिन या एक सप्ताह पहले आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपके पीरियड आने वाले है। 12 से 13 वर्ष की उम्र के बीच अधिकांश लड़कियों को पीरियड आना शुरू हो जाते है। प्रत्येक लड़की या महिला को मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है। हम आपको बता दें कि पीरियड शुरू होने से पहले और पीरियड के दौरान प्रत्येक महीने लक्षण एक जैसे नहीं होते हैं।

आज इस लेख में आप जानेगें कि पीरियड्स आने की पहचान करने के लक्षण क्या हैं? तथा मासिक धर्म के दौरान कैसा महसूस होता है?

पीरियड के लक्षण – Before period symptoms in Hindi

पांच दिनों और दो सप्ताह के बीच, पीरियड शुरू होने से पहले आप ऐसे लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं जो आपको बताते हैं कि मासिक धर्म की अवधी शुरू होने वाली है। इन लक्षणों को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (premenstrual syndrome) या पीएमएस के रूप में जाना जाता है।

पीएमएस (PMS) ऐसे लक्षणों का समूह है जो मासिक धर्म शुरू होने के दो सप्ताह पहले उत्पन्न हो सकते हैं। इन लक्षणों में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों शामिल हो सकते हैं। तथा मासिक धर्म शुरू होने से पहले प्रत्येक महीने यह लक्षण बदल सकते हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि अधिकांश लक्षण आमतौर पर मासिक धर्म शुरू होने के साथ ही दूर हो जाते है।

अतः इन लक्षणों की पहचान कर प्रत्येक लड़की या महिला मासिक धर्म से पहले अपने आपको तैयार कर सकती है। पीरियड आने के पहले प्रगट होने वाले कुछ सामान्य लक्षण निम्न हैं:

अधिकांश महिलाओं में, पीएमएस के लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन कुछ में ये लक्षण इतने गंभीर होते हैं कि दैनिक गतिविधियों को बाधित करने लगते हैं।

(और पढ़ें: जानें पीरियड या मासिक धर्म चक्र क्‍या होता है…)

मासिक धर्म आने का लक्षण है पेट में ऐंठन – before menstrual cycle symptoms Abdominal cramps in Hindi

मासिक धर्म आने का लक्षण है पेट में ऐंठन - before menstrual cycle symptoms Abdominal cramps in Hindi

पेट में ऐंठन एक सामान्य पीएमएस लक्षण हैं, जो पीरियड शुरू होने से पहले लगभग सभी लड़कियों को महसूस होता है।

पेट में ऐंठन आपके मासिक धर्म से पहले शुरू हो सकती है और पीरियड शुरू होने के बाद कई दिनों तक रह सकती है। ऐंठन पीरियड के दौरान गंभीर सुस्ती, मामूली दर्द या अत्यधिक दर्द का कारण भी बन सकती है। मासिक धर्म से पहले ऐंठन पेट के निचले हिस्से में महसूस होती है। दर्द या ऐंठन की भावना आपके पीठ के निचले हिस्से और ऊपरी जांघों तक फैल सकती है।

मासिक धर्म शुरू होने से पहले प्रोस्टाग्लैंडीन (prostaglandins) नामक हार्मोन का उच्च स्तर गर्भाशय की नसों में संकुचन का कारण बनता है, जिसके कारण पेट में ऐंठन के साथ दर्द उत्पन्न होता है। इसके अलावा प्रोस्टाग्लैंडीन लिपिड सूजन का भी कारण बनता है।

और पढ़ें: लड़की के पहले मासिक धर्म या पीरियड से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी…)

पहली बार पीरियड आने की ओर इशारा करते हैं मुँहासे Symptoms of period coming acne in Hindi

पहली बार पीरियड आने की ओर इशारा करते हैं मुँहासे - Symptoms of period coming acne in Hindi

किशोरावस्था के दौरान जब लड़की को पहली बार पीरियड आने वाले होते है, तो इससे एक सप्ताह पहले उनके फेस पर मुंहासे उत्पन्न होने लगते हैं। हालांकि मुंहासे सभी लड़कियों को उत्पन्न हों यह जरुरी नहीं है। मुंहासे उत्पन्न होने का कारण पीरियड शुरू होने के कुछ दिन पहले होने वाले हार्मोन परिवर्तन को माना जाता है।

(और पढ़ें: चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय..)

स्तनों में दर्द होना मासिक धर्म शुरू होने का है संकेत Symptoms of period Tender breasts in Hindi

मासिक धर्म शुरू होने के कुछ दिन पहले आपके स्तनों में दर्द होना आम बात है। हालांकि यह दर्द मामूली होता है जिसे आप स्तनों को छूकर महसूस कर सकती है।

फर्स्ट हाफ मासिक धर्म चक्र के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है, जो आपके स्तनों में दूध नलिकाओं के विकास को उत्तेजित करता है। इसके अलावा ओव्यूलेशन (ovulation) के दौरान प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। जिसके परिणामस्वरूप स्तन ग्रंथियां बड़ी हो जाती है और स्तन में सूजन आ जाती हैं। इन परिवर्तनों के कारण आपके स्तनों में दर्द होने लगता है।

पीरियड आने का संकेत है कमर दर्द – Lower back pain a week before period symptoms in Hindi

पीरियड आने का संकेत है कमर दर्द - Lower back pain a week before period symptoms in Hindi

लड़कियों की कमर में दर्द होना पीरियड्स आने का सबसे आम संकेत है। मासिक धर्म में प्रोस्टाग्लैंडीन के अधिक उत्पादन के कारण गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं, जिस कारण लड़कियों को पीठ के निचले हिस्से में और पेट में दर्द का अनुभव होता है। निचली कमर में होने वाले दर्द को डिसमिनेरिया (dysmenorrhea) भी कहते हैं। कुछ महिलाओं या लड़कियों को पीरियड के दौरान भी पीठ के निचले हिस्से में काफी दर्द महसूस हो सकता है।

(और पढ़ें: पीरियड्स (मासिक धर्म) में कमर दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय..)

माहवारी होने का संकेत थकान होना – Fatigue sign of menstruation in Hindi

माहवारी होने का संकेत थकान होना - Fatigue sign of menstruation in Hindi

जैसे-जैसे पीरियड नजदीक आता है, आपका शरीर गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए मासिक धर्म (menstruate) के लिए तैयार हो जाता है। जिसकी बजह से हार्मोन का स्तर तेजी से गिर जाता है, और थकान का कारण बनता है। अचानक हार्मोन का स्तर परिवर्तित होने से मूड में बदलाव आता है जो आपको थका हुआ महसूस करा सकता है। कभी कभी कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के के दौरान सोने में परेशानी होती है और नींद की कमी दिन की थकान को और अधिक बढ़ा सकती है।

(और पढ़ें: थकान दूर करने के लिए टिप्स …)

पीरियड के पहले के लक्षण आंत्र संबंधी समस्याएं – Before period symptoms Bowel problems in Hindi

चूंकि प्रत्येक व्यक्ति की आंतें हार्मोनल परिवर्तनों के प्रति संवेदनशील होती हैं, इसलिए अधिकांश लड़कियों को अपने मासिक धर्म से पहले और उसके दौरान बार बार बाथरूम जाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रोस्टाग्लैंडिंस (prostaglandins) हार्मोन जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बनता है, आंतों में भी संकुचन पैदा कर सकता है। जिसके कारण पीरियड्स से पहले या उसके दौरान निम्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं:

(और पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान दस्त के कारण और उपचार..)

पीरियड आने के लक्षण में शामिल है सिरदर्द – Headache before first period Symptoms in Hindi

पीरियड आने के लक्षण में शामिल है सिरदर्द - Headache before first period Symptoms in Hindi

शरीर में दर्द प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। अतः पीरियड के पहले, उसके दौरान या तुरंत बाद में माइग्रेन होने की अधिक संभावना होती है। लड़कियों में पहली बार पीरियड आने के शुरुआती समय में सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उत्पन्न होती है।

पीरियड में माइग्रेन और सिरदर्द होने का कारण सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर में होने वाली वृद्धि को माना जाता है। चूँकि मासिक धर्म चक्र के दौरान एस्ट्रोजन मस्तिष्क में सेरोटोनिन रिसेप्टर्स की संख्या बढ़ा देता है जिससे अधिक सेरोटोनिन का निर्माण होता है। कुछ को ओव्यूलेशन के समय भी माइग्रेन का अनुभव होता है।

(और पढ़ें: सिर दर्द से छुटकारा पाने लिए 17 घरेलू उपाय..)

मूड स्विंग हो सकता है मासिक धर्म आने का लक्षण – Signs of period coming Mood swings in Hindi

मूड स्विंग हो सकता है मासिक धर्म आने का लक्षण - Signs of period coming Mood swings in Hindi

कुछ महिलाओं या लड़कियों में मासिक धर्म शुरू होने से पहले प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के भावनात्मक लक्षण शारीरिक लक्षणों की तुलना में अधिक गंभीर हो सकते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव मस्तिष्क हार्मोन के स्तर को अधिक प्रभावित करता है, जिसके कारण पीरियड से पहले या उसके दौरान एक महिला निम्न लक्षणों का अनुभव कर सकती है:

(और पढ़ें: प्रेगनेंसी में मूड स्विंग के कारण, लक्षण और उपाय ..)

पीरियड आने के लक्षण क्या है? (Before period symptoms in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration