स्किन केयर

होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब – Homemade Lip Scrubs in Hindi

होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब – Homemade Lip Scrubs in Hindi

Homemade Lip Scrubs in Hindi: क्या आप होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब के बारे जानना चाहते है? डेड स्किन को हटाने के लिए जिस तरह से हमारे चेहरे को स्क्रब की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से लिप्स को भी पिंक करने और होंठों का कालापन दूर करने के लिए स्क्रब की जरूर होती है।

जब आपके होंठों से नमी ख़त्म हो जाती है तो आपके सूखने लगते है, इसकी वजह होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और होठ काले भी दिखाई देने लगते है। होने को गुलाबी करने के घरेलू उपाय में लिप को स्क्रब करना बहुत जरूरी हो जाता है।

बाजारों में कई तरह के लिप स्क्रब उपलब्ध है लेकिन इन रसायन वाले स्क्रब की तुलना में घरेलू लिप स्क्रब अधिक फायदेमंद होते है। घरेलू लिप स्क्रब आपके होंठों को प्राकृतिक रूप से लंबे समय तक पिंक रखने में मदद कर सकते है।

आइये होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब बनाने की विधि और उसे लगाने का तरीका विस्तार से जानते है।

विषय सूची

लिप स्क्रब क्या है? – What is lip scrub?

लिप स्क्रब क्या है? - What is lip scrub?

लिप्स स्क्रब अन्य बॉडी स्क्रब या फेशियल स्क्रब से पूरी तरह से अलग है। आप फेस स्क्रब का इस्तेमाल लिप्स स्क्रब में नहीं कर सकते है। लिप स्क्रब में डेड स्किन हटाने का गुण और पोषक तत्व होते है। यह होंठों को मुलायम करता है और उनको पोषक तत्व भी प्रदान करता है। लिप्स स्क्रब होंठों को नमी प्रदान करके उनकों सॉफ्ट और पिंक करने में मदद करता है।

(और पढ़ें – 15 दिन में पिंक लिप्स करने के घरेलू उपाय)

लिप्स के लिए घरेलू लिप स्क्रब – Homemade Lip Scrubs in Hindi

लिप्स के लिए घरेलू लिप स्क्रब – Homemade Lip Scrubs in Hindi

यहाँ पर घरेलू लिप स्क्रब बनाने की विधि और उसे लिप पर लगाने का तरीका दिया गया है। आइये इसे विस्तार से जानते है।

(और पढ़ें – होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के तरीके)

नारियल तेल और शहद का लिप स्क्रब – Coconut oil and honey lip scrub in Hindi

नारियल तेल और शहद का लिप स्क्रब - Coconut oil and honey lip scrub in Hindi

नारियल तेल में फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, यह होंठों की स्किन को पोषण देते हैं। शहद होंठों को नमी प्रदान करता है और चीनी प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है जो डेड स्किन को हटाने का काम करती है।

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण में थोड़ा गर्म पानी मिला दें। आपका घरेलू लिप स्क्रब तैयार है, अब इसे अपने होंठों पर सर्कुलर मोशन में दो से तीन मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।

संतरे के छिलके का लिप स्क्रब – Orange peel lip scrub in Hindi

संतरे के छिलके का लिप स्क्रब - Orange peel lip scrub in Hindi

संतरे का छिलका होंठों के कालेपन को दूर करके पिंक लिप्स करने में मदद करता है। इसके साथ बादाम का तेल ड्राई लिप्स की समस्या को दूर करके उनको पोषण देता है। यह लिप स्क्रब सॉफ्ट लिप बनाने में भी मदद करता है।

इसे बनाने के लिए आप किसी वर्तन में दो चम्मच संतरे के छिल्के का पाउडर लेकर इसमें दो चम्मच ब्राउन शुगर और 10 से 12 बूंद बादाम का तेल को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस घरेलू लिप स्क्रब को अपने होंठों पर सर्कुलर मोशन में 30 सेकंड लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू का लिप स्क्रब – Lemon Lip Scrub in Hindi

नींबू का लिप स्क्रब - Lemon Lip Scrub in Hindi

नींबू का रस होंठों पर जमा पपड़ी को हटा कर एक ब्लीच का काम करता है। इस घरेलू लिप स्क्रब से होंठों के कालेपन को भी दूर किया जा सकता है। एक कटोरी में चीनी, नींबू का रस और वैसलीन को अच्छे से मिलाएं।

एक कटोरी में चीनी, नींबू का रस और वैसलीन को अच्छे से मिलाएं। अब इसे होंठों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। थोड़ी देर के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।

(और पढ़ें – नींबू और शहद के फायदे स्किन के लिए)

विटामिन-ई का लिप स्क्रब – Vitamin-E lip Scrub in Hindi

विटामिन-ई का लिप स्क्रब - Vitamin-E lip Scrub in Hindi

विटामिन ई हमारे होंठों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट जो कि प्राकृतिक कंडीशनर के जैसे काम करता है। इसमें बनाने के लिए एक चम्मच विटामिन-ई को लेकर इसमें एक चम्मच शहद, एक नारियल का तेल और एक चम्मच चीनी मिला लें। अब इस मिश्रण को वृत्ताकार गति में होंठों पर लगाएं और गुनगुने पाने से धों लें।

(और पढ़ें – विटामिन ई कैप्सूल के फायदे स्किन के लिए)

शिया बटर और चीनी का स्क्रब – Shea Butter and Sugar Scrub in Hindi

शी बटर और चीनी का स्क्रब - Shea Butter and Sugar Scrub in Hindi

शिया बटर में विटामिन-ए और विटामिन ई पाया जाता हैं, यह लिप्स को ड्राई होने से बचाते हैं। और चीनी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है। इस घरेलू लिप स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच चीनी और एक चम्मच शीया बटर को लेकर इसे अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को वृत्ताकार गति में होंठों पर लगाएं और फिर गुनगुने पाने से धों लें।

चॉकलेट लिप स्क्रब – Chocolate Lip Scrub in Hindi

चॉकलेट लिप स्क्रब - Chocolate Lip Scrub in Hindi

इसे बनाने के लिए एक चम्मच कोको पाउडर, 3/4 चम्मच शहद, 2 चम्मच ब्राउन, शुगर, 2 चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच वनीला एक्स्ट्रैक्ट को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब को वृत्ताकार गति में होंठों पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद गुनगुने पाने से धों लें। वनीला एक्स्ट्रैक्ट में एंटीएजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और कोको पाउडर लिप्स को मॉइश्चराइज करके होंठों के कालेपन को दूर करता है।

कॉफी और शहद का स्क्रब – Coffee and honey scrub in Hindi

कॉफी और शहद का स्क्रब - Coffee and honey scrub in Hindi

कॉफी और शहद का मिश्रण आपके होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करके लिप को पिंक करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस होममेड लिप स्क्रब को सर्कुलर मोशन में एक मिनट तक होंठों पर लगाएं। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

(और पढ़ें – रूप निखारने के लिए कॉफी का इस्तेमाल और फायदे)

बादाम का लिप स्क्रब – Almond Lip Scrub in Hindi

बादाम तेल

बादाम तेल आपके होंठों को नमी देकर उनको फटने से बचाता है। इस बनाने के लिए आप एक चम्मच बादाम का तेल लेकर इसमें एक चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी को मिला लें। अब इस लिप स्क्रब होंठों पर लगाएं। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

गुलाब और दूध का लिप स्क्रब – Rose and milk lip scrub in Hindi

गुलाब और दूध का लिप स्क्रब - Rose and milk lip scrub in Hindi

गुलाब की पंखुड़ियां आपके होंठों को गुलाबी करने में मदद करती है और दूध आपके लिप्स को पोषण देकर उनको ड्राई होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए आप गुलाब की कुछ पंखुड़ियां और दूध मिला कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को होंठों पर स्क्रब की तरह लगाकर रगड़ें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगा लें।

(और पढ़ें – चाहिए गुलाबी होंठ और पिंक लिप्स, तो फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के ये ब्यूटी टिप्स)

समुद्री नमक और चीनी का लिप स्क्रब – Sea salt and sugar lip scrub scrub in Hindi

समुद्री नमक और चीनी का लिप स्क्रब - Sea salt and sugar lip scrub scrub in Hindi

समुद्री नमक एक्सफोलिएटर का काम करता है और नारियल का तेल लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए एक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इस होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब को बनाने के लिए आप एक चम्मच समुद्री नमक में दो चम्मच नारियल तेल और दो बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑइल को मिला लें। अब इस लिप स्क्रब को सर्कुलर मोशन में होंठों पर लगाएं। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

मिंट लिप स्क्रब – Mint lip scrub in Hindi

मिंट लिप स्क्रब - Mint lip scrub in Hindi

मिंट या पूदीने का तेल होंठों में ब्लड सर्कुलेश को बढ़ता है और शक्कर एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है। जैतून और अंगूर के बीज का तेल लिप को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज करता है। 10 बूंद पुदीने का तेल लेकर इसमें दो चम्मच चीनी, दो चम्मच जैतून और आधा चम्मच अंगूर के बीज का तेल अच्छी तरह से मिला लें। इसे सर्कुलर मोशन में होंठों पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब – Brown sugar and honey lip scrub in Hindi

ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब - Brown sugar and honey lip scrub in Hindi

ब्राउन शुगर एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, शहद होंठों का कालापन दूर करके उनको पिंक करता है और लैवेंडर का तेल आपके होंठों को पोषण देता है। एक चम्मच ब्राउन शुगर लेकर इसमें एक चम्मच कच्चा शहद और 6 बूंद लैवेंडर का तेल मिला लें। अब इस होममेड लिप स्क्रब को सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक होंठों पर लगाएं। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगा लें।

(और पढ़ें – शहद के फायदे चेहरे और त्वचा के लिए)

दालचीनी का लिप स्क्रब – Cinnamon lip scrub in Hindi

दालचीनी का लिप स्क्रब - Cinnamon lip scrub in Hindi

दालचीनी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है और शहद आपके लिप्स को ड्राई होने से बचाता है जिससे आपके होंठ सॉफ्ट हो जाते है। इसे बनाने के लिए आप 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर को लेकर इसमें 1/2 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच जैतून का तेल अच्छे से मिला लें। अब इस घरेलू लिप स्क्रब को हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगा लें।

(और पढ़ें – दालचीनी और शहद के फायदे)

कीवी स्ट्रॉबेरी लिप स्क्रब – Kiwi Strawberry Lip Scrub in Hindi

कीवी स्ट्रॉबेरी लिप स्क्रब - Kiwi Strawberry Lip Scrub in Hindi

कीवी ड्राई और फटे होंठों को हाइड्रेट रखकर उनको सॉफ्ट बनाता है। स्ट्रॉबेरी के विटामिन्स और मिनरल्स आपके होंठों को गुलाबी करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी और कीवी का पेस्ट बना लें और इसमें चीनी और जैतून को अच्छे से मिला लें। अब इस घरेलू लिप स्क्रब को हल्के हाथों से 30 से 40 सेकंड के लिए होंठों पर रगड़ें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगा लें।

वनिला नारियल लिप स्क्रब – Vanilla Coconut Lip Scrub in Hindi

वनिला नारियल लिप स्क्रब - Vanilla Coconut Lip Scrub in Hindi

वनिला एक्सट्रैक्ट होंठों को सन बर्न से बचाता है और नारियल का तेल लिप्स को फटने से बचाकर उन्हें मॉइश्चराइज करता है। 1/4 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट लेकर इसमें एक चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच चीनी को मिला लें। अब इस घरेलू लिप स्क्रब को एक मिनिट के लिए होंठों पर रगड़ें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगा लें।

एस्पिरिन लिप स्क्रब – Aspirin Lip Scrub in Hindi

जब आप  चीनी के साथ एस्पिरिन की गोली को मिलाते हैं, तो यह अच्छे एक्सफोलिएट का काम करता है। शहद और जैतून का तेल लिप्स को फटने से बचाकर होंठों को मॉइश्चराइज करता है। इस घरेलू लिप स्क्रब को बनाने के लिए आप एक कटोरी में एस्पिरिन की चार गोलियों को घोल दें।

फिर इसमें दो चम्मच शहद, दो चम्मच सफ़ेद चीनी, एक चम्मच जैतून का तेल और एक विटामिन-ई का कैप्सूल मिला लें। इसे उंगलियों में लेकर हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगा लें।

(और पढ़ें – चाहिए गुलाबी होंठ और पिंक लिप्स, तो फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के ये ब्यूटी टिप्स)

होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब (Homemade Lip Scrubs in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration