हेल्दी रेसपी

सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, जानें कौन है अधिक फायदेमंद

सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, जानें कौन है अधिक फायदेमंद

Brown Bread Or White Bread Which Is Better In Hindi: आप वजन कम करना चाहते हो या फिर अपनी बॉडी को फिट रखना चाहते हो, सभी को डाइटिशियन, ब्रेड खाने की सलाह देते है। क्या आपको पता है कि सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड में से कौन सा हमारे लिए अधिक फायदेमंद है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको व्हाइट ब्रेड और ब्राउन ब्रेड की बीच अंतर बताएँगे। इन दोनों में से किस ब्रेड का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सफ़ेद ब्रेड मैदा के बने होते है इसलिए वे व्हाइट होते है और ब्राउन ब्रेड गेहूं के बने होते है।

रिफाइंड अनाज (संशोधित अनाज) की तुलना में अनाज की बाहरी परत के साथ गेहू का सेवन अधिक लाभकारी होता है, इसलिए ब्राउन ब्रेड को खाना हमारे स्वस्थ के लिए अधिक फायदेमंद होता है। आइये सफेद ब्रेड और ब्राउन ब्रेड के बारे में विस्तार से जानते है।

सफेद ब्रेड और ब्राउन ब्रेड में पोषक तत्व – Nutrients in Brown Bread and White Bread in Hindi

सफेद ब्रेड और ब्राउन ब्रेड में पोषक तत्व - Nutrients in Brown Bread and White Bread in Hindi

ब्राउन ब्रेड गेहूं से बना होता है इसलिए यह सफ़ेद ब्रेड की अपेक्षा अधिक फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन ई, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज के साथ-साथ फाइबर में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

सफेद ब्रेड मैदा का बना होता है, जो एक रिफाइंड अनाज है। इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, लेकिन फाइबर कम मात्रा में होता है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स है व्हाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड में अधिक – Glycemic Index in White Bread or Brown Bread in Hindi

ग्लाइसेमिक इंडेक्स है वाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड में अधिक - Glycemic Index in White Bread or Brown Bread in Hindi

हमारे शरीर के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (सूचकांक) वाले आहार अच्छे होते है, क्योंकि इसको खाने से ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना नहीं होती है।

व्हाइट ब्रेड में ब्राउन ब्रेड की अपेक्षा अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यदि आप ब्राउन ब्रेड का सेवन करते है तो मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या, मधुमेह और हृदय की बीमारियों के खतरे से बच सकते है।

(यह भी पढ़ें – 60+ खाद्य पदार्थों के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स)

व्हाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, वजन कम करने के लिए कौन सा ब्रेड खाएं – White bread or brown bread, which bread to eat to lose weight in Hindi

वाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, वजन कम करने के लिए कौन सा ब्रेड खाएं - White bread or brown bread, which bread to eat to lose weight in Hindi

ब्राउन ब्रेड की तुलना में व्हाइट ब्रेड में चीनी की अतिरिक्त मात्रा होती है। इसलिए सफेद ब्रेड में अधिक कैलोरी होती है। यदि आप वजन कम करना चाहते है तो इसके लिए सफ़ेद ब्रेड के अधिक सेवन से बचें। क्योंकि अधिक मात्रा में चीनी का सेवन कैलोरी को बढ़ाकर मोटापे का कारण बन सकता है।

(यह भी पढ़ें – जल्दी वजन कम करने वाले आहार, फल और सब्जियां)

ब्राउन ब्रेड आसानी से पच जाता है – Brown bread is easily digested in Hindi

ब्राउन ब्रेड आसानी से पच जाता है - Brown bread is easily digested in Hindi

व्हाइट ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड आसानी से पच जाते है। ब्राउन ब्रेड में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, यह आपके स्टूल (stool) को सॉफ्ट बनाता है, जिसकी वजह से मल त्याग में आसानी से होता है।

इससे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable bowel syndrome) की समस्या भी नहीं होती। जो लोग लैक्सेटिव (Laxative) का सेवन करते है उनको प्रतिदिन ब्राउन ब्रेड खाने के बाद इसकी आवश्कता नहीं होती।

(यह भी पढ़ें – पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय)

ब्राउन ब्रेड खाने के फायदे दिल के लिए  – Benefits of eating brown bread for heart in Hindi

ब्राउन ब्रेड खाने के फायदे दिल के लिए  - Benefits of eating brown bread for heart in Hindi

रिफाइंड अनाज की तुलना में संपूर्ण अनाज ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम करता हैं। इसलिए वह हमारे दिल के लिए अधिक फायदेमंद होते है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ब्राउन ब्रेड का सेवन करने से हृदय के रोगों की संभावना कम हो जाती है।

(यह भी पढ़ें – दिल मजबूत करने के उपाय)

सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, जानें कौन है अधिक फायदेमंद (Brown Bread Or White Bread Which Is Better In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration