सेक्स बीमारी

महिलाओं की यौन स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान – Sex Problems In Females And Their Solutions In Hindi

महिलाओं की यौन स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान - Sex problems in females and their solutions in Hindi

Sex Problems In Females In Hindi ज्यादातर महिलाएं अपने जीवन के एक पड़ाव पर यौन समस्याओं से ग्रसित होती हैं। जिसके कारण उनका स्वास्थ्य और जीवन दोनों प्रभावित होता है। एक स्टडी के अनुसार एक तिहाई जवान, मध्यम उम्र की महिलाएं और आधी अधेड़ उम्र की महिलाएं यौन समस्याओं से पीड़ित होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं में यौन समस्याएं शारीरिक और मनोवैज्ञानिक कारणों से होती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं अपने पति या पार्टनर के साथ अपने संबंधों के आधार पर भी यौन समस्याओं से ग्रसित होती हैं। यदि आप एक महिला हैं तो यह लेख पढ़कर आप जरूर जानें कि महिलाओं को कौन-कौन सी यौन समस्याएं होती हैं और उनका समाधान क्या है।

विषय सूची

1. महिलाओं में यौन समस्याएं और उनका समाधान – Problem and solutions of Sex problems in females in Hindi

महिलाओं में यौन समस्याएं और उनका समाधान – Problem and solutions of Sex problems in females in Hindi

ज्यादातर यौन समस्याएं हमारी जीवनशैली से ही जुड़ी होती हैं जिसका समाधान सेक्स थेरेपी के जरिए किया जाता है जबकि कुछ यौन समस्याएं ऐसी होती हैं जिनके इलाज के लिए दवाओं की जरूरत पड़ती है। आइये जानते हैं महिलाओं में यौन समस्याओं का समाधान क्या है।

महिलाओं में ऑर्गेज्म की यौन समस्या – Orgasm problems in female in Hindi

महिलाओं में ऑर्गेज्म की यौन समस्या - Orgasm problems in female in Hindi

सेक्स के दौरान चरम सुख या ऑर्गेज्म तक न पहुंच पाना महिलाओं में सबसे बड़ी यौन समस्या है। आंकड़ों के अनुसार 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं चरम सुख प्राप्त नहीं कर पाती हैं जिसके कारण वे अपनी सेक्सुअल लाइफ से भी संतुष्ट नहीं हो पाती हैं। माना जाता है कि महिलाओं में यह यौन समस्या योनि में सूखापन आने, अधिक शराब और ड्रग्स का सेवन करने, बच्चे के जन्म के बाद हार्मोन में परिवर्तन आने और अधिक तनाव के कारण होता है। लेकिन यह भी देखा गया है कि यदि महिला लंबे समय तक चरम सुख प्राप्त करने से वंचित रहती है तो उसके स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

महिलाओं में ऑर्गेज्म की समस्या का समाधान

चरम सुख की समस्या को जीवनशैली से जुड़ी समस्या माना जाता है। इसलिए इस समस्या का इलाज दवाओं से नहीं किया जाता है। इस समस्या से पीड़ित महिलाओं को डॉक्टर सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने, सेक्स से पहले अधिक देर तक फोर प्ले करने, कम से कम तनाव लेने, एक्सरसाइज करने और संतुलित भोजन करने की सलाह देते हैं।

(और पढ़े – चरम सुख (ऑर्गेज्म) क्या होता है, पाने के तरीके और फायदे…)

महिलाओं में सेक्स न करने की इच्छा संबंधी यौन समस्या – Loss of sex desire in female in Hindi

महिलाओं में सेक्स न करने की इच्छा संबंधी यौन समस्या - Loss of sex desire in female in Hindi

ज्यादातर महिलाओं को सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है। यह कोई सामान्य बात नहीं बल्कि वास्तव में एक यौन समस्या है। वैसे तो सेक्स करने की इच्छा एक उम्र के बाद घटती है लेकिन यह यौन समस्या महिलाओं को किसी भी उम्र में हो सकती है। इस समस्या से पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट्स को छूने पर भी उसे उत्तेजना नहीं होती है। यह समस्या सेक्स के दौरान योनि में दर्द, डिप्रेशन, स्वास्थ्य समस्याओं, गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन और बच्चे को स्तनपान कराने के कारण होती है। ज्यादातर कामकाजी महिलाओं में भी सेक्स करने की इच्छा में कमी पायी गयी है।

महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा में कमी का समाधान

जब किसी महिला को सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है तब डॉक्टर उसे कुछ उत्तेजक दवाएं देते हैं। इसके साथ ही उसे पोर्न देखने, अपने साथी से अपने पसंदीदा सेक्स पोजीशन के बारे में बात करने, सेक्सुअल बातें करने, शॉवर लेने, बॉडी मसाज और हस्तमैथुन करने की भी सलाह दी जाती है।

(और पढ़े – महिलाओं में कामेच्छा (सेक्स की इच्छा) की कमी के कारण और इलाज…)

महिलाओं में सेक्स के दौरान अधिक दर्द की यौन समस्या – Pain during sex in female in Hindi

महिलाओं में सेक्स के दौरान अधिक दर्द की यौन समस्या - Pain during sex in female in Hindi

आमतौर पर सेक्स के दौरान महिलाओं को योनि में सामान्य दर्द होना बहुत आम माना जाता है और उत्तेजना बढ़ने पर दर्द भी कम हो जाता है। लेकिन यदि हर बार सेक्स करने पर योनि में पहले की तरह ही दर्द का अनुभव हो और सेक्स करने के बाद भी लंबे समय तक दर्द ठीक न हो तो वास्तव में यह एक यौन समस्या है। महिलाओं को यह समस्या पुरुष का लिंग अधिक लंबा और मोटा होने, प्रेगनेंट होने, बच्चे को जन्म देने, मेनोपॉज होने, पेट में कब्ज, बाउल सिंड्रोम, एक्टोपिक प्रेगनेंसी, योनि में चोट लगने और एक्जिमा के कारण होती है।

(और पढ़े – सेक्स के बाद योनि में दर्द के कारण और बचने के उपाय…)

महिलाओं में हर्पिस की यौन समस्या – Genital herpes in female in Hindi

महिलाओं में हर्पिस की यौन समस्या - Genital herpes in female in Hindi

हर्पिस भी एक यौन संचारित समस्या है जो हर्पिस सिम्पलेक्स वायरस (HSV) के कारण होता है। यह यौन समस्या जननांगों में होती है जिसके कारण जननांगों और गुदा (anus) के आसपास बड़े बड़े चकत्ते और लाल दाने निकल आते हैं। हर्पिस के वायरस दो तरह के होते हैं और आमतौर पर HSV2 वायरस के कारण जननांगों में फफोले पड़ जाते हैं।यह यौन संचारित संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है और इससे पुरुष और महिला दोनों प्रभावित होते हैं।

महिलाओं में हर्पिस का समाधान

हर्पिस की समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर महिला को एंटी वायरल दवाएं देते हैं ताकि यह समस्या फैल न पाये। इसके अलावा महिला को कंडोम और डेंटल डैम्स (dental dams) लगाकर सेक्स करने की सलाह दी जाती है। एंटी वायरल दवाएं खाने के कुछ दिन बाद जननांगों के दाने और फफोले सूख जाते हैं और हर्पिस ठीक हो जाता है।

(और पढ़े – जननांग हरपीज (जेनिटल हर्पीज) के कारण, लक्षण, निदान और उपचार…)

महिलाओं में योनि से असामान्य ब्लीडिंग होने की यौन समस्या – Vaginal bleeding in female in Hindi

महिलाओं में योनि से असामान्य ब्लीडिंग होने की यौन समस्या - Vaginal bleeding in female in Hindi

सेक्स के दौरान महिलाओं की योनि से खून आना भी एक सेक्सुअल समस्या है। आमतौर पर पहली बार सेक्स करने पर जब महिला के योनि की सील टूटती है तो उसके कारण योनि से ब्लीडिंग होती है। लेकिन यह ब्लीडिंग सिर्फ पहली बार ही होती है। अगर हर बार योनि से खून निकले और यह माहवारी के खून से अलग हो तो यह यौन समस्या हो सकती है। इस तरह की यौन समस्या योनि में इंफेक्शन, हार्मोनल दिक्कतें, किडनी की बीमारी और गर्भाशय के कैंसर के कारण होती है। यौन समस्याओं से जुड़े ये लक्षण काफी गंभीर हो सकते हैं इसलिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

महिलाओं में योनि से ब्लीडिंग का समाधान

इस यौन समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर पहले यह टेस्ट करते हैं कि यह ब्लीडिंग प्रेगनेंसी के कारण है या मेनोपॉज के कारण। समस्या के कारणों का निदान होने के बाद उसी आधार पर डॉक्टर दवाएं और सेक्स थेरेपी देते हैं।

(और पढ़े – जानिए यौन संबंध बनाने के बाद वेजाइना (योनि) से क्यों होती है ब्लीडिंग…)

महिलाओं में वेजाइनिस्मस की यौन समस्या – Vaginismus in female in Hindi

महिलाओं में वेजाइनिस्मस की यौन समस्या - Vaginismus in female in Hindi

महिलाओं में यह यौन समस्या तब होती है जब योनि के आसपास की मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं। जिसके कारण योनि में दर्द और बेचैनी का अनुभव होता है। वेजाइनिस्मस की समस्या हमेशा बनी रहती है, चाहे आप सेक्स करें या ना करें। वेजाइनिस्मस (Vaginismus) की समस्या होने पर जननांगों के आसपास हाथ से छूने पर दर्द होता है और माहवारी के दौरान योनि के अंदर टैम्पोन लगाने पर भी काफी दर्द होता है। यह समस्या आमतौर पर महिला का बलात्कार होने, यौन हिंसा होने, प्रेगनेंसी से डरने और यीस्ट इंफेक्शन के कारण होती है।

महिलाओं में वेजाइनिस्मस का समाधान

चूंकि यह यौन समस्या होने पर महिलाओं की योनि की मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं इसलिए इस समस्या से पीड़ित महिलाओं को डॉक्टर सेक्स के दौरान योनि में सीधे लिंग प्रवेश कराने की बजाय पहले योनि को अपने हाथ से उत्तेजित करने और योनि के अंदर उंगली या सेक्स टॉय जैसी आरामदायक चीजें प्रवेश कराने की सलाह देते हैं।

(और पढ़े – क्या होती है योनि में फिंगरिंग, इसके फायदे और नुकसान…)

महिलाओं में क्लैमीडिया की समस्या – Chlamydia in female in Hindi

महिलाओं में क्लैमीडिया की समस्या - Chlamydia in female in Hindi

क्लैमिडिया एक यौन संचारित संक्रमण है जो बैक्टीरिया के कारण होता है। यह यौन समस्या असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने और संक्रमित व्यक्ति के साथ ओरल सेक्स करने के कारण होती है। 70 से 80 प्रतिशत महिलाओं में इस समस्या के शुरूआती लक्षण नहीं दिखायी देते हैं। महिलाओं को क्लैमिडिया होने पर पेशाब करने में दर्द, योनि से मासिक धर्म के दौरान सामान्य से अधिक दर्द और सेक्स के बाद दर्द होता है।

महिलाओं में क्लैमिडिया का समाधान

इस यौन समस्या के इलाज के लिए महिला को एंटीबायोटिक्स दिया जाता है जिससे शरीर के अंदर का संक्रमण खत्म हो जाता है। इसके अलावा महिला को सुरक्षित सेक्स करने और ओरल सेक्स करने से पहले डेंटल डैम लगाने की सलाह भी दी जाती है।

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration