सेक्स एजुकेशन

कैसे करें महिला कंडोम का इस्तेमाल – How To Use Female Condom In Hindi

कैसे करें महिला कंडोम का इस्तेमाल - How to use female condom in Hindi

Female kandom ka istemal Hindi आज हम आपको महिला कंडोम से जुडी साड़ी जानकारी देने जा रहे है। जानिये क्या है फीमेल कंडोम को लगाने का सही तरीका फीमेल कंडोम यूज़ इन हिंदी ज्यादातर लोगों को अब तक यही मालूम था कि किसी महिला को प्रेगनेंट होने से बचाने के लिए पुरुष ही कंडोम लगाकर सेक्स करते हैं। लेकिन आपको यह जानकार ताज्जुब होगा कि महिलाएं खुद भी फीमेल कंडोम यूज़ कर अनचाही प्रेगनेंसी से खुद को बचा सकती हैं क्योंकि अब महिला कंडोम भी उपलब्ध हो गया है।

महिला कंडोम का इस्तेमाल करना पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे महिलाओं के अंदर काफी आत्मविश्वास भी आता है। अब यह जरूरी नहीं है कि पुरुष ही कंडोम लगाकर सेक्स करे। यदि कोई पुरुष कंडोम नहीं लगाना चाहता है तो महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि सेक्स करने से पहले या तो महिला या फिर पुरुष दोनों में से कोई एक ही व्यक्ति कंडोम का इस्तेमाल कर सकता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिला कंडोम क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। जानिये क्या है फीमेल कंडोम को लगाने का सही तरीका।

विषय सूची

  1. महिला कंडोम क्या होता है – What is a female condom in hindi
  2. ऐसे करें महिला कंडोम का इस्तेमाल – best way to use a female condom in hindi
  3. महिला कंडोम का इस्तेमाल करते समय सावधानियां – precautions while using female condom in hindi

महिला कंडोम क्या होता है – What is a female condom in Hindi

महिला कंडोम क्या होता है - What is a female condom in hindi

महिला कंडोम एक पतला और लंबा पाउच या थैली है जो अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए योनि के अंदर लगाया जाता है। महिला कंडोम जिस मुलायम प्लास्टिक से बना होता है उसे पॉलीयूरेथेन के नाम से जाना जाता है। यह प्लास्टिक योनि के लगाने पर सीमेन इसमें इकट्ठा हो जाता है और गर्भाशय में नहीं गिर पाता है। आमतौर पर यौन संचारित रोगों और एचआईवी से बचने के लिए भी महिला कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है।

(और पढ़े – 60 सैकेंड में जानिए फीमेल कंडोम का उपयोग और उससे जुड़े 10 fact के बारे में…)

ऐसे करें महिला कंडोम का इस्तेमाल – Best way to use a female condom in Hindi

ऐसे करें महिला कंडोम का इस्तेमाल - best way to use a female condom in hindi

कई बार अभ्यास करने के बाद महिला कंडोम को आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपने पहले कभी महिला कंडोम का इस्तेमाल न किया हो तो बिना जानकारी के आप इसका इस्तेमाल न करें। आप पहले लगाने के तरीके सीख लें फिर कंडोम का इस्तेमाल करें ताकि सेक्स के दौरान यह प्रभावी रूप से काम कर सके। आइये जानते हैं कि महिला कंडोम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

  • महिला कंडोम को पैकेट या रैपर से निकालने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट देख लें और पैकेट को सावधानी पूर्वक खोलें। पैकेट के ऊपर कुछ दिशा निर्देश भी लिखा होता है, उसे भी पढ़ लें।
  • महिला कंडोम में पहले से ही चिकनाई होती है लेकिन आप योनि के अंदर इसे आसानी से लगाना चाहती हैं तो आप कंडोम के ऊपर अलग से बेबी ऑयल लगा लें, इससे चिकनाई थोड़ी बढ़ जाती है और कंडोम सही जगह पर लगाने में आसानी होती है।
  • इसके बाद एकदम सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को कुर्सी पर जबकि दूसरे पैर को जमीन पर रखें। या फिर उस पोजीशन में आ जाएं जिस पोजीशन में होकर आप मासिक धर्म के दौरान टैम्पोन लगाती हैं।
  • महिला कंडोम के दोनों सिरों पर लचीले रिंग लगे होते हैं। एक सिरे के रिंग को पकड़कर कंडोम को योनि  में डालें और दूसरे सिरे के रिंग को योनि से बाहर यानि योनि द्वार पर रखें ताकि रिंग पकड़कर कंडोम को अंत में बाहर निकाला जा सके।
  • कंडोम के जिस सिरे को पकड़कर आप योनि में डाल रही हों उसे हल्का सा धक्का देकर योनि में डालें ताकि यह कार्विक्स तक सीधे पहुंच जाए और सिकुड़ न पाए।
  • अगर कंडोम को योनि के अंदर लगाने में दिक्कत हो रही हो तो इसे एक उंगली में फंसाकर योनि के अंदर डालें इससे कंडोम अंदर सही तरह से लगने में आसानी होती है।
  • इसके बाद सेक्स करने के दौरान पार्टनर से लिंग को अपने हाथों से योनि के अंदर लगे कंडोम के बीच में डालें न कि योनि की दीवारों के किनारे।
  • सेक्स करने के बाद हल्के से कंडोम के बाहरी रिंग को इस तरह से खींचकर बाहर निकालें कि कंडोम में जमा सीमेन योनि के अंदर न गिरने पाये।

(और पढ़े – कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान…)

महिला कंडोम का इस्तेमाल करते समय सावधानियां – precautions while using female condom in Hindi

महिला कंडोम का इस्तेमाल करते समय सावधानियां - precautions while using female condom in hindi

पुरुषों में कंडोम लगाना बहुत आसान होता है लेकिन महिला कंडोम लगाना वाकई बहुत मुश्किल काम है। चूंकि महिला कंडोम 95 प्रतिशत प्रभावी होता है लेकिन यदि इसे सही तरीके से लगाया गया हो तब। आइये जानते हैं कि महिला कंडोम का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • महिला कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स करने से पहले तीन या चार बार इसे लगाने का अभ्यास कर लें, क्योंकि यदि कंडोम सही तरीके से नहीं लग पाया तो आप गर्भवती हो सकती हैं।
  • जब आप महिला कंडोम को अपनी योनि के अंदर डालेंगी तो आपको खुद ही अंदाजा लग जाएगा कि यह कार्विक्स तक पहुंच पाया है या नहीं। यदि नहीं पहुंच पाया है तो उंगली की सहायता से इसे अंदर तक डालें अन्यथा सेक्स करते समय यह खिसक सकता है।
  • अगर महिला कंडोम पर पर्याप्त चिकनाहट न हो तो आप अलग से चिकनाई युक्त पदार्थ लगा लें अन्यथा कंडोम योनि के अंदर प्रवेश नहीं हो पाएगा।
  • महिला कंडोम खरीदते समय कंडोम के शेप और साइज का भी ध्यान रखें ताकि यह आपकी योनि के अंदर फिट बैठ सके।
  • कंडोम को निकालते समय भी योनि के बाहर निकली रिंग आराम से खींचे अन्यथा कंडोम में जमा सीमेन योनि के अंदर गिर सकता है।
  • मासिक धर्म के समय महिला कंडोम का इस्तेमाल न करें।
  • यदि आपको ओरल सेक्स करना हो तो महिला कंडोम का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।
  • सेक्स करने से अधिक देर पहले कंडोम न लगाएं।

(और पढ़े – कंडोम को निकालने का सही तरीका…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

2 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration