सेक्स एजुकेशन

जाने कंडोम के इस्तेमाल के बारे में सब कुछ – How To Use Condom in Hindi

जाने कंडोम के इस्तेमाल के बारे में सब कुछ – How to Use Condom in Hindi

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।Condom ka istemal Hindi कंडोम का इस्तेमाल करने का तरीका जानना आपके लिए बहुर ही जरुरी होता है क्योंकि मानव जीवन में यौन संबंध बहुत ही आवश्‍यक और प्राकृतिक प्रक्रिया है। आप इसके लिए कंडोम का उपयोग करते होगें, लेकिन क्‍या आप कंडोम कैसे पहनते हैं के बारे में जानते हैं। यौन जीवन का आनंद उठाने के लिए हम कंडोम का उपयोग करते हैं। कंडोम गर्भावस्‍था को रोकने और यौन संक्रमित संक्रमण से बचाने में भी मदद करता हैं। यह आपकी सुरक्षा के साथ ही आनंद की अनुभूति को बढ़ा सकता है। लेकिन यदि इसका उचित उपयोग न किया जाए तो यह आपके लिए कई परेशानियां उत्‍पन्‍न कर सकता है। आज बाजार में कई प्रकार के कंडोम उपलब्‍ध हैं जिनमें पुरुष कंडोम और महिला कंडोम दोनो ही शामिल हैं। इस लेख में आप कंडोम का सही तरीके से उपयोग करना जानेगें, जिससे भविष्‍य में होने वाली समस्‍याओं को रोका जा सके। आइए जाने कंडोम कैसे यूज़ किया जाता है

विषय सूची

1. कंडोम को सुरक्षित तरीके से उपयोग करने का तरीका – Safe Use of Condom in Hindi
2. पुरुष कंडोम कैसे पहनते हैं – Male Condom Use in Hindi
3. फीमेल कंडोम का उपयोग – In Side (Female) Condoms Use in Hindi
4. मौखिक सेक्‍स के लिए डेंटल डैम (कंडोम) का उपयोग – Dental dam or outside Condom For Oral Sex in Hindi
5. कंडोम के साथ शुक्राणु नाशक का उपयोग – Lube Or Spermicide Use In Condom in Hindi
6. कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद क्‍या करें – What To Do After Use Condom in Hindi
7. सेक्‍स के दौरान कंडोम फटने पर क्‍या करें – What To Do If Your Condom Breaks During Sex in Hindi
8. कंडोम को खरीदते समय सावधानियां – Precautions When Choosing Condoms in Hindi

कंडोम को सुरक्षित तरीके से उपयोग करने का तरीका – Safe Use of Condom in Hindi

कंडोम को सुरक्षित तरीके से उपयोग करने का तरीका - Safe Use of Condom in Hindi

आप अपने यौन जीवन को सहज और सुखद बनाने के लिए विभिन्‍न प्रकार साधानों का उपयोग कर सकते हैं। जिनमें कंडोम बहुत ही सरल और सुरक्षित तरीका होता है। लेकिन कंडोम का उपयोग करने के दौरान आपको कुछ विशेष सावधनीयां रखने की आवश्‍यकता होती है। अन्‍यथा यह आपको परेशानी में डाल सकता है। संभोग के दौरान उपयोग किये जाने वाले कंडोम का सुरक्षित उपयोग किया जाना चाहिए। उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि :

कंडोम की समाप्‍ति तिथि – आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले सभी कंडोम पैकिट में उपलब्ध होते हैं। इन सभी पैकिटों में इनकी समाप्‍ति तिथि या एक्‍पायरी डेट होती है। यदि कंडोम की एक्‍सपायरी डेट निकल चुकी है तो इस कंडोम का उपयोग न करें। इस प्रकार के कंडोम आसानी से फट सकते हैं साथ ही इनमें उपयोग किये जाने वाले रसायन आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

कंडोम को अच्‍छे से जांच लें – जब भी आप यौन संबंध बनाने के लिए कंडोम का उपयोग करें तो इसे जल्‍दबाजी में इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि कंडोम नाजुक और चिपचिपा (brittle or sticky) लगे तो इसका उपयोग न करें। जब कोई कंडोम खराब या विकृत होता है तो इससे अजीब सी गंध आने लगती है या इसकी बनावट में अंतर होता है। ऐसी स्थिति में आप दूसरे नए कंडोम का उपयोग करें।

ज्‍यादा घर्षण और दबाव से कंडोम को बचाएं – आपको शायद यह पता हो कि अधिक समय तक कंडोम को जेब में या पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि ऐसा करने पर कंडोम में अधिक घर्षण और दबाव पड़ता है। यदि आप ऐसे कंडोम का उपयोग कर रहे हैं तो रैपर (wrapper) रंग का परीक्षण करना आवश्‍यक है। अगर रैपर का रंग उड़ चुका है या रैपर अधिक घिसा हुआ है तो इसका उपयोग करने से बचें। क्‍योंकि ऐसे कंडोम का उपयोग तो किया जा सकता है लेकिन कमजोर होने के कारण इसके फटने की संभावना अधिक होती है। इसलिए एक नये कंडोम का इस्तेमाल अधिक सुरक्षित है।

(और पढ़े – कंडोम (निरोध) के नाम, प्रकार और उपयोग…)

पुरुष कंडोम कैसे पहनते हैं – Male Condom Use in Hindi

पुरुष कंडोम कैसे पहनते हैं - Male Condom Use in Hindi

गर्भनिरोध के लिए कंडोम सबसे सरल और सुरक्षित उपाय है। आउट साइड कंडोम पुरुषों के लिए बेहद सुविधाजनक होता है। इसके अलावा यह यौन संक्रमण को फैलने से भी रोकने में बेहद प्रभावी माना जाता है। इस कंडोम का उपयोग योनि, गुदा या मौखिक सेक्‍स के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह न केवल गर्भावस्‍था से सुरक्षा दिलाता है बल्कि यौन संचारित रोगों के खिलाफ भी सुरक्षित होता है। आइए जाने बाहरी कंडोम उपयोग करने का सही तरीका क्‍या है और कंडोम कैसे लगाया जाता है:

  • कंडोम का रैपर सावधानी से खोलें, इसे खोलने के लिए अपने दांतों या कैंची का उपयोग न करें। इन दोनों ही तरीकों का उपयोग करने पर कंडोम क्षतिग्रस्‍त हो सकता है।
  • कंडोम को बाहर निकालने के बाद इसकी अच्‍छी तरह से जांच कर लें, यह देख लें कि कंडोम किसी भी प्रकार से खराब या फटा हुआ न हो।
  • कंडोम के किनारों को पकड़ो और इसके नोक वाले सिरे को फैलाते हुए अपने लिंग के अग्र भाग में रखो।
  • इस बात का का विशेष ध्‍यान रखें कि कंडोम का छोर बाहर की तरफ है और इसमें हवा नहीं है।
  • अगर कंडोम के किनारे जो लिंग के सबसे ऊपरी हिस्से में होता है वह सही तरह से आगे की ओर नहीं सरकता है तो इस कंडोम का उपयोग न करें।
  • यदि आपको लगता है कि कंडोम में स्‍नेहक ज्‍यादा है या आप घर्षण कम करना चाहते हैं तो कंडोम के बाहरी परत पर पानी आधारित लुबे की कुछ बूंदें लगा सकते हैं। लेकिन ध्‍यान दें कि ल्‍यूब संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।
  • संभोग या स्‍खलन के बाद आप अपने लिंग को बाहर खींचें, भले ही आपका लिंग इस दौरान भी कड़ा या खड़ा हो। जब आप अपने लिंग को बाहर खींचते हैं तो कंडोम को एक हाथ से पकड़ कर रखें। ऐसा करने से यह स्‍लीपेज को रोकता है जिससे आपके साथी के शरीर में वीर्य या तरल पदार्थ प्रवेश नहीं हो सकता है।

(और पढ़े – कंडोम को निकालने का सही तरीका…)

फीमेल कंडोम का उपयोग – In Side (Female) Condoms Use in Hindi

फीमेल कंडोम का उपयोग - In Side (Female) Condoms Use in Hindi

पुरुष कंडोम की अपेक्षा महिला कंडोम या इन साइड कंडोम आकार में बड़े होते हैं। हालांकि इनका उपयोग भी सुविधाजनक और आसान होता है। इस प्रकार के कंडोम मुख्‍य रूप से योनि सेक्‍स के लिए ही उपयोग किया जाता है। लेकिन इनका उपयोग गुदा सेक्‍स के लिए भी किया जा सकता है। पुरुष कंडोम या बाहरी कंडोम की तरह ही यदि सही तरीके से महिला कंडोम का उपयोग किया जाता है तो यह गर्भावस्‍था को रोकने के साथ ही यौन संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है। जाने इन साइड कंडोम उपयोग करने का सही तरीका और महिला कंडोम कैसे लगाया जाता :

  • महिला कंडोम को खोलते समय सावधानी रखें, इसे रैपर से निकालते समय किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए। रैपर को खोलने के लिए कैंची या अन्‍य औजारों का उपयोग न करें।
  • इस कंडोम का उपयोग करने के लिए आराम दायक स्थिति में जाएं। अपने बिस्‍तर में लेट जाएं या फिर अपने पैरों को नींचे की ओर पैर झ़लाकर पलंग में बैठ जाएं।
  • अपनी उंगलियों की सहायता से महिला कंडोम के खुले हुए छोर को योनि के चारो ओर फैलाकर इसके बंद छोर को उंगलियों की सहायता से अंदर की ओर दबाएं।
  • जब तक कंडोंम का बंद भाग पूरी तरह से योनि के अंदर नहीं जाता है उसे अंदर की तरफ ढकेलते रहें। धीरे-धीरे कंडोम को योनि में तब तक दबाते रहें जब तक की यह गर्भाशय तक नहीं पहुंच जाता है।
  • आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले महिला कंडोम के बाहरी छोर को योनि के चारो ओर अच्‍छी तरह से फैला दें। यदि संभोग के दौरान कंडोम का बाहरी शिरा योनि के अंदर आता है तो इसे फिर से खींच लें।
  • अपने लिंग को कंडोम में डालें, यह सुनिश्चित करें कि कंडोम सही तरह से योनि में ही है।
  • संभोग या स्‍खलन के बाद कंडोम को मोड़ो और इसे धीरे-धीरे योनि से बाहर खीचें, इस बात का विशेष ध्‍यान रखें कि वीर्य योनि के अंदर या योनि द्वार में न फैल पाए।

(और पढ़े – 60 सैकेंड में जानिए फीमेल कंडोम का उपयोग और उससे जुड़े 10 fact…)

मौखिक सेक्‍स के लिए डेंटल डैम (कंडोम) का उपयोग – Dental dam or outside Condom For Oral Sex in Hindi

ओरल सेक्‍स के लिए बाहरी कंडोम का उपयोग किया जाता है। डेंटल डम (dental dam) कंडोम एक लेटेक्‍स या पॉलीयूरेथेन (latex or polyurethane) शीट है जिसे यौन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए योनि, मौखिक या गुदा सेक्‍स के लिए उपयोग किया जा सकता है।

मौखिक सेक्‍स के लिए डेंटल डैम का उपयोग करने का तरीका इस प्रकार है :

  • इस कंडोम को पैकिट को सावधानी से खोलें। दांतों या कैंची का उपयोग न करें क्‍योंकि यह कंडोम को फाड़ सकता है।
  • उपयोग करने से पहले इस कंडोम को अच्छी तरह से जांच लें। यदि इसमें किसी प्रकार का छेद या कोई कट है तो इस कंडोम का उपयोग न करें।
  • इस डेंटल डैम (dam) को योनि या गुदा क्षेत्र में डालें। मौखिक सेक्‍स के दौरान कंडोम की फिसलन को दूर करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं। मौखिक सेक्‍स करने के बाद आप इस कंडोम को फोल्‍ड करें और बाहर फेंक दें।
  • एक बाहरी कंडोम का उपयोग लिंग के मौखिक सेक्‍स के लिए किया जा सकता है। मौखिक सेक्‍स करने से पहले इस कंडोम का उपयोग किया जाना चाहिए। विशेष रूप से इस कंडोम का उपयोग योनि और गुदा सेक्‍स के लिए किया जाता है।
  • स्‍खलन या संभोग के बाद वीर्य फैलने की संभावना को देखते हुए आप कंडोम को दूर कर दें।

(और पढ़े – ओरल सेक्स के दौरान योनि का पानी पीना सुरक्षित होता है या नहीं…)

कंडोम के साथ शुक्राणु नाशक का उपयोग – Lube Or Spermicide Use In Condom in Hindi

कंडोम के साथ शुक्राणु नाशक का उपयोग - Lube Or Spermicide Use In Condom in Hindi

आप गर्भनिरोधक के रूप में कंडोम का उपयोग करते हैं। लेकिन इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ल्‍यूब या शुक्राणुनाशक उत्पादों का उपयोग कर सकते हैं। यह संभोग के दौरान घर्षण को कम कर आपके आनंद को और अधिक बढ़ा सकता है।

यदि आप लेटेक्‍स (latex), पॉलीयूरेथेन (polyurethane) या पॉलीसोपेरिन (polyisoprene) कंडोम का उपयोग कर रहे हैं तो आपको पानी या सिलिकॉन-आधारित ल्‍यूब (lube) का उपयोग करना चाहिए। पेट्रोलियम जेली, लोशन या बेबी ऑयल समेत तेल आ‍धारित ल्‍यूबस इन कंडोम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे संभोग के दौरान विफलता हो सकती है।

कंडोम के साथ शुक्राणुनाशक का उपयोग भी किया जा सकता है। वास्‍तव में यह गर्भावस्‍था के खिलाफ अतिरिक्‍त लाभ दिला सकता है। आप शुक्राणु नाशक का उपयोग कंडोम के बाहरी भाग में, कंडोम के आंतरिक भाग में या सीधे ही लिंग को प्रवेश करने से पहले योनि में कर सकते हैं।

अधिकांश शुक्राणुनाशकों में कुछ दिशानिर्देश दिये होते हैं जिनका सही तरह से पालन करने पर यह प्रभावी होता है। शुक्राणुनाशक के पैकिट पर दिये गए निर्देशों का पालन करें और इसके साथ दूसरे बाहरी उत्‍पादों का उपयोग न करें। इस बात का भी ध्‍यान रखें कि शुक्राणु नाशक का उपयोग करने के 30 मिनिट से 60 मिनिट के भीतर ही संभोग सुनिश्चित करें। संभोग के बहुत पहले उपयोग करने पर यह प्रभावी नहीं होता है और साथ ही इसके कुछ दुष्‍प्रभाव भी हो सकते हैं।

(और पढ़े – गर्भनिरोधक के सभी उपाय और तरीके…)

कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद क्‍या करें – What To Do After Use Condom in Hindi

यदि आप इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि संभोग के दौरान कंडोम में कोई छेद नहीं हुआ है या यह किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्‍त नहीं है। तो आप कंडोम को सावधानी से बाहर निकालें और इसमें पानी भर कर देख लें। यदि कंडोम में छेद होगा तो इससे पानी बाहर गिरने लगेगा। यदि कंडोम से पानी नहीं निकलता है तो इसका मतलब है कि यह संभोग के दौरान क्षतिग्रस्‍त नहीं हुआ है।

संभोग के बाद आप कंडोम को मोड़कर या गॉंठ बांध कर या ऐसे ही किसी पेपर में लपेट कर कचरे में फेंक दें। कंडोम को टॉयलेट सीट में फ्लश न करें।

(और पढ़े – कंडोम के इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों से रहें सावधान…)

सेक्‍स के दौरान कंडोम फटने पर क्‍या करें – What To Do If Your Condom Breaks During Sex in Hindi

यह एक विशेष और गंभीर समस्‍या हो सकती जब सेक्‍स करने के दौरान आपका कंडोम फट जाता है। ऐसी स्थिति में कंडोम को तुरंत ही योनि से बाहर निकाल लेना चाहिए। और दूसने नए कंडोम का उपयोग करना चाहिए। यदि आपको लगता है कि सेक्‍स के दौरान आपका कंडोम फूट गया है या आप इसे लेकर चिंतित हैं कि यह गर्भावस्‍था का कारण बन सकता है। तो यह संभव भी है लेकिन गर्भावस्‍था को रोकने के अन्‍य उपाय भी मौजूद हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें या अस्‍पताल में जाकर गर्भनिरोधक के बारे पूछें।

गर्भावस्‍था को रोकने के लिए आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली और तांबा इंट्रायूटरिन डिवाइस असुरक्षित यौन संबंध के पांच दिनों के भीतर उपयोग किया जा सकता है। यदि निर्धारित समय सीमा में इनका उपयोग किया जाता है तो ये गर्भनिरोधक 95 प्रतिशत तक प्रभावी हो सकते हैं। इसके अलावा संभोग के दौरान कंडोम के क्षतिग्रस्‍त होने पर आप यौन संक्रमण के लिए भी परीक्षण करा सकते हैं।

(और पढ़े – कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान…)

कंडोम को खरीदते समय सावधानियां – Precautions When Choosing Condoms in Hindi

कंडोम को खरीदते समय सावधानियां - Precautions When Choosing Condoms in Hindi

सही कंडोम का उपयोग करने पर यह आपके लिए सुरक्षित और यौन सुख को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपने कंडोम खरीदते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। जो इस प्रकार हैं :

कंडोम का आकार – आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले कंडोम का आकार विशेष महत्‍व रखता है। आप अपने लिए उचित आकार वाले कंडोम का उपयोग करें। वह कंडोम जो आकार में बहुत ही बड़ा या छोटा है वह सेक्‍स के दौरान फट सकता है या अधिक फिसलन भरा हो सकता है।

अपने पार्टनर से कंडोम को लेकर वार्तालाप करें – कंडोम के उपलब्ध विकल्पों की विविधता के बारे में अपने साथी से बात करें, कंडोम विभिन्न प्रकार के फ्लेवर और बनावटों में आते हैं आप अपने लिए ऐसा कुछ ढूंढें जो सेक्स सुरक्षा को और मजेदार बनाता है।

दोहरी सुरक्षा – सेक्‍स के दौरान आपके शरीर में बहुत अधिक गर्मी या उत्‍तेजना होती है। इस दौरान आप स्‍खलन में नियंत्रण नहीं रख सकते हैं। जब आप इस पल की गर्मी में हों तो कंडोम लगाने की कोशिश करने के लिए प्रतीक्षा न करें। आपको इसकी जरूरत से पहले ही कंडोम का उपयोग करने का प्रयास करें ताकि आप अधिक आत्मविश्वास महसूस कर सकें।

वैकल्पिक सामग्री – लेटेक्‍स सबसे आम कंडोम विकल्‍प है, लेकिन यदि आपको इससे एलर्जी है तो आप अन्‍य सामग्रियों से बने कंडोम का उपयोग कर सकते हैं। इस स्थिति में आप पॉलीयूरेथेन या पॉलीसोप्रीन से बने कंडोम का उपयोग कर सकते हैं।

मुफ्त में कंडोम प्राप्‍त करें – आप अपने स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, अस्‍पताल साथ ही कुछ सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य क्‍लीनिक में मुफ्त में कंडोम प्राप्‍त कर सकते हैं।

उचित रख रखाव – आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले कंडोम को सुरक्षित जगहों पर रखा जाना चाहिए। जेब में, पर्स में, कार या बाथरूम में कंडोम रखना उचित नहीं है। इसके बजाये आप इन्‍हें एक ठंडी और सूखी जगह में रखें जहां वे गर्मी, आर्द्रता या घर्षण आदि के संपर्क में न आ सकें।

(और पढ़े – कहीं आप भी तो नहीं करते सेक्स के दौरान दो कंडोम का उपयोग…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration