सेक्स बीमारी

यौन इच्छा क्या है, यौन इच्छा में कमी के कारण, लक्षण और उपचार – What Is Sexual Desire In Hindi

यौन इच्छा क्या है, यौन इच्छा में कमी के कारण, लक्षण और उपचार - What Is Sexual Desire, Causes of Decrease In Sexual Desire, Symptoms And Treatment In Hindi

Sexual Desire in Hindi: आजकल के तनावपूर्ण जिंदगी में यौन समस्याएं होना एक आम बात है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी यौन समस्याओं से पीड़ित होते हैं। वैसे तो लोगों को विभिन्न प्रकार की यौन समस्याएं परेशान करती हैं लेकिन इनमें से एक सामान्य समस्या है सेक्स की इच्छा में कमी होना। जिसके चलते वैवाहिक जीवन प्रभावित होने लगता है और व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है। यह समस्या सिर्फ लड़के लड़कियों में ही नहीं बल्कि शादीशुदा लोगों में भी बड़े पैमाने पर दिखायी देती है। लेकिन कई बार लोग इसे पहचान नहीं पाते हैं और ना ही इसका कारण जान पाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको यौन इच्छा की समस्या, कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

  1. यौन इच्छा क्या है – What is sexual desire in Hindi
  2. यौन इच्छा विकार क्या है – Sexual Desire Disorder in Hindi
  3. महिलाओं में यौन इच्छा की कमी के लक्षण – Symptoms of Sexual Desire Disorder in female in Hindi
  4. पुरुषों में यौन इच्छा कम होने के लक्षण – Symptoms of Sexual Desire Disorder in male in Hindi
  5. यौन इच्छा में कमी के कारण – Causes of Sexual Desire Disorder in hindi
  6. टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने के कारण यौन इच्छा में कमी – Low testosterone ke karan yaun ichha mein kami in Hindi
  7. चिकित्सकीय समस्याओं के कारण यौन इच्छा में कमी – Medical problems ke karan yaun ichha mein kami in Hindi
  8. दवाओं के कारण यौन इच्छा में कमी – Medications ke karan yon ichha mein kami in hindi
  9. बढ़ती उम्र के कारण कम होती है यौन इच्छा  – Aging ke karan kam hoti hai sexual desire in Hindi
  10. शारीरिक हिंसा के कारण यौन इच्छा कम होती है – Physical abuse ke karan yon ichha kam hoti hai in Hindi
  11. यौन इच्छा में कमी का उपचार – Treatment of Sexual Desire Disorder in Hindi

यौन इच्छा क्या है – What is sexual desire in Hindi

यौन इच्छा क्या है - What is sexual desire in Hindi

यौन गतिविधियों में दिलचस्पी होना या शारीरिक जरुरतें पूरी करने के लिए संभोग करने की इच्छा को यौन इच्छा कहते हैं। यौन इच्छा व्यक्ति की कामुकता का एक पहलू है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में महत्वपूर्ण रूप से भिन्न होता है, और किसी विशेष समय एवं परिस्थितियों के आधार पर भी भिन्न होता है। हर व्यक्ति को यौन इच्छा महसूस नहीं होती है। जिन लोगों को सेक्स करने का मन नहीं करता आमतौर पर उन्हें सामान्य नहीं माना जाता है।

यौन इच्छा पुरुषों और महिलाओं के जीवन में सबसे आम यौन क्रिया हो सकती है। आमतौर पर यौन इच्छा किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत भावना और आंतरिक एवं वाह्य संकेतों पर भी निर्भर करती है। यौन इच्छा को यौन कल्पनाओं के माध्यम से भी जागृत किया जा सकता है। यौन इच्छा सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों तरह की हो सकती है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह यौन इच्छा जागृत होने पर उसका कितना सही इस्तेमाल करता है। आमतौर पर किसी व्यक्ति को चूमने, चाटने, सहलाने और छूने से भी यौन इच्छा पैदा होती है।

(और पढ़े  – सेक्स की इच्छा कैसे बढ़ाए…)

यौन इच्छा विकार क्या है – Sexual Desire Disorder in Hindi

यौन इच्छा विकार क्या है - Sexual Desire Disorder in Hindi

यौन इच्छा में कमी की समस्या एक मनोचिकित्सकीय स्थिति है जिसके कारण व्यक्ति को लंबे समय तक शारीरक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है। यौन इच्छा विकार दो तरह का होता है। पहला महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि घटना और दूसरा पुरुषों में हाइपोएक्टिव सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर। दोनों ही मामलों में यौन रुचि का स्तर कम हो जाता है जिसके कारण व्यक्ति शारीरिक संबंध बनाने के लिए पहल नहीं करता है। इस विकार से पीड़ित व्यक्ति को सेक्स से जुड़े विचार और कल्पनाएं नहीं आती हैं जिसके कारण यौन गतिविधि के दौरान वह आनंद नहीं ले पाता है।

(और पढ़े  – सेक्स एनोरेक्सिया (सेक्स के प्रति अरुचि) क्या है, कारण, लक्षण, इलाज और बचाव…)

महिलाओं में यौन इच्छा की कमी के लक्षण – Symptoms of Sexual Desire Disorder in female in Hindi

महिलाओं में यौन इच्छा की कमी के लक्षण - Symptoms of Sexual Desire Disorder in female in Hindi

आमतौर पर पुरुषों एवं महिलाओं दोनों में यौन इच्छा की कमी की समस्या होती है। इसके लक्षणों को बहुत आसानी से देखा जा सकता है। आइये जानते हैं महिलाओं में यौन इच्छा कम होने पर इन्हें किन लक्षणों से पहचानते हैं।

  • यौन गतिविधियों में दिलचस्पी घट जाना।
  • मन में सेक्स करने का विचार या यौन कल्पनाएं ना आना।
  • यौन क्रिया की इच्छा बिल्कुल भी न होना।
  • सेक्स की बात न करना और ना ही पहल करना।
  • अपने पार्टनर से शारीरिक लगाव बेहद कम होना।
  • जननांगों में संवेदना का अनुभव न होना।
  • अगर ये लक्षण दिखायी देते हैं तो इसका अर्थ यह है कि महिला की सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है।

(और पढ़े  – महिलाओं में कामेच्छा (सेक्स की इच्छा) की कमी के कारण और इलाज…)

पुरुषों में यौन इच्छा कम होने के लक्षण – Symptoms of Sexual Desire Disorder in male in Hindi

पुरुषों में यौन इच्छा कम होने के लक्षण - Symptoms of Sexual Desire Disorder in male in Hindi

महिलाओं की तरह पुरुषों में भी यौन इच्छा की कमी देखी जा सकती है।

  • किसी महिला की तरफ आकर्षण नहीं होना।
  • अपने पार्टनर या किसी अन्य महिला के साथ संभोग करने का मन न होना।
  • सेक्स गतिविधियों में भाग न लेना।
  • पार्टनर द्वारा पहल करने के बाद भी सेक्स में कोई रुचि न दिखाना।

(और पढ़े  – पुरुषों में यौन इच्‍छा (कामेच्छा) में कमी के कारण और घरेलू उपाय…)

यौन इच्छा में कमी के कारण – Causes of Sexual Desire Disorder in Hindi

यौन इच्छा में कमी के कारण - Causes of Sexual Desire Disorder in hindi

यौन इच्छा में परिवर्तन होना स्वाभाविक है और यह व्यक्ति के अपने अच्छे या खराब यौन अनुभवों एवं पार्टनर के साथ अपने संबंधों पर भी आधारित होता है। अगर छह महीने से अधिक समय तक सेक्स करने की इच्छा न हो या यौन गतिविधियां अच्छी न लगती हों तो इसके पीछे विशेष कारण हो सकता है। आइये जानते हैं यौन इच्छा में कमी का क्या कारण हो सकता है।

(और पढ़े  – क्या सेक्‍स ना करने के नुकसान जानते हैं आप…)

टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने के कारण यौन इच्छा में कमी – Low testosterone ke karan yaun ichha mein kami in Hindi

टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने के कारण यौन इच्छा में कमी - Low testosterone ke karan yaun ichha mein kami in Hindi

टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने के कारण पुरुष एवं महिला दोनों में यौन इच्छा में कमी पायी जाती है। महिलाओं में 20 की उम्र में टेस्टोस्टेरोन चरम पर रहता है और जैसे जैसे वे मेनोपॉज की तरफ बढ़ती जाती हैं यह धीरे धीरे कम होता जाता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उनके अंडकोष (testicle) में बनता है जो मांसपेशियां और हड्डी के द्रव्यमान के निर्माण में मदद करता है और स्पर्म के उत्पादन को बढ़ाता है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में यह हार्मोन घटने लगता है जिसके कारण उनकी सेक्स करने की इच्छा कम होने लगती है।

(और पढ़े  – टेस्टोस्टेरोन हार्मोन क्या है, कमी के लक्षण, कारण, इलाज और बचाव…)

चिकित्सकीय समस्याओं के कारण यौन इच्छा में कमी – Medical problems ke karan yaun ichha mein kami in Hindi

चिकित्सकीय समस्याओं के कारण यौन इच्छा में कमी - Medical problems ke karan yaun ichha mein kami in Hindi

मानसिक समस्याओं के कारण भी महिला और पुरुष दोनों में यौन इच्छाएं प्राकृतिक रुप से घट जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक डिप्रेशन में रहता है और उसे इंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉयड्स और किसी महिला को थॉयराइड की समस्या है तो शारीरिक एवं मानसिक रुप से उसकी यौन इच्छा घट सकती है। आज के समय में खराब जीवनशैली और काम के बोझ एवं जिम्मेदारियों के कारण डिप्रेशन एवं तनाव बढ़ता जा रहा है जिसके कारण आज के समय में यौन इच्छा में कमी आने का यह एक मुख्य कारण है।

(और पढ़े  – कामकाजी महिलाओं में तनाव के कारण, लक्षण और उपाय…)

दवाओं के कारण यौन इच्छा में कमी – Medications ke karan yon ichha mein kami in Hindi

दवाओं के कारण यौन इच्छा में कमी - Medications ke karan yon ichha mein kami in hindi

कुछ विशेष दवाओं का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटता है जिसके कारण सेक्स करने की इच्छा घट जाती है। उदाहरण के तौर पर ब्लड प्रेशर की दवाएं खाने, कीमोथेरेपी कराने, कैंसर के लिए रेडिएशन ट्रीटमेंट लेने, प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए हार्मोन चढ़ाने, कार्टिकोस्टीरायड लेने और एंटीडिप्रेसेंट दवाओं का सेवन करने, एंटीफंगल दवा कीटोकोनाजोल का सेवन करने और मॉर्फिन और ऑक्सीकोडोन का सेवन करने के कारण भी महिला और पुरुष दोनों में यौन इच्छाएं घटती हैं।

(और पढ़े  – सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं के साइड इफ़ेक्ट…)

बढ़ती उम्र के कारण कम होती है यौन इच्छा  – Aging ke karan kam hoti hai sexual desire in Hindi

बढ़ती उम्र के कारण कम होती है यौन इच्छा  - Aging ke karan kam hoti hai sexual desire in Hindi

टेस्टोस्टेरोन के स्तर का यौन इच्छा से बहुत गहरा संबंध हैं। जब तक शरीर में इसका स्तर संतुलित रहता है तब तक व्यक्ति चरम सुख, बेहतर स्खलन और यौन उत्तेजना का आनंद लेता है। लेकिन जब इसका स्तर उम्र बढ़ने के साथ घटने लगता है तब पुरुषों के लिंग में इरेक्शन होने में बहुत समय लगता है जबकि महिलाओं के रक्त में एंड्रोजन का स्तर लगातार गिरता जाता है। यही वजह है कि उन्हें सेक्स करने का मन नहीं करता है।

(और पढ़े  – सेक्स और उम्र का आपस में संबंध…)

शारीरिक हिंसा के कारण यौन इच्छा कम होती है – Physical abuse ke karan yon ichha kam hoti hai in Hindi

शारीरिक हिंसा के कारण यौन इच्छा कम होती है - Physical abuse ke karan yon ichha kam hoti hai in Hindi

कुछ पुरुषों एवं महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटना होने के कारण भी उनकी यौन इच्छा घटती है। आज के समय में ऐसे मामले बढ़ गये हैं। इसके अलावा सेक्स के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण, रिश्तों में दिक्कतें, पार्टनर पर संदेह होना, बचपन की गलत हरकतें, चिकित्सकीय कारण, अंतःस्रावी विकार, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, भावनात्मक एवं शारीरिक प्रताड़ना, मनोरोग अधिक शराब पीने और स्ट्रेस के कारण भी यौन इच्छा में कमी आती है।

(और पढ़े  – यौन उत्पीड़न क्या होता है इससे कैसे बचें…)

यौन इच्छा में कमी का उपचार – Treatment of Sexual Desire Disorder in Hindi

यौन इच्छा में कमी का उपचार - Treatment of Sexual Desire Disorder in Hindi

यौन इच्छा विकार के उपचार में मनोचिकित्सा और दवा शामिल हो सकते हैं। इस समस्या के उपचार के लिए महिलाओं को फ्लिबेनसेरीन नामक दवा दी जाती है। जबकि कई बार इस समस्या से पीड़ित दंपत्ति को थेरेपी देकर उसकी सेक्सुअल गतिविधियों को बढ़ाया जाता है। वास्तव में यौन इच्छा में कमी के कई कारण होते हैं इसलिए कारणों के आधार पर ही उपचार भी किया जाता है। इसके अलावा कपल्स को बेहतर सेक्स के बारे में जानकारी दी जाती है और उन्हें अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की भी सलाह दी जाती है।

(और पढ़े  – सेक्स थेरेपी क्या है, कैसे काम करती है, और जरूरत क्यों पड़ती है…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration