सेक्स एजुकेशन

जानिए सेक्स करने की क्या है सही उम्र – Right Age To Lose Virginity (Sex) In Hindi

जानिए सेक्स करने की क्या है सही उम्र - Right age to lose Virginity (sex) in hindi

Sex Karne ki Sahi Umar अक्सर आपने देखा होगा लोगों के बीच सेक्स करने की सहीं उम्र को लेकर कई तरह के जबाव रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेक्स करने की सही उम्र क्या है? या प्यार करने की सही उम्र क्या है? पहली बार सेक्स करना या वर्जिनिटी या कौमार्य खोना किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा पल (big moment) होता है। भारतीय समाज में पुरुषों की कौमार्यता की अपेक्षा महिलाओं की वर्जिनिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। ज्यादातर पुरुष अपनी पहली रात में पार्टनर की योनि (vagina) से निकलने वाले खून के आधार पर उसे वर्जिन मानते हैं। लेकिन आज समय बदल गया है। लड़के और लड़कियां दोनों पहले अपने करियर पर ध्यान देते हैं और देर से शादी करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सेक्स भी देर से करना शुरू करते हैं।

इंटरनेट के इस युग में व्यक्ति का खुद पर नियंत्रण नहीं है जिसके कारण कई बार उसे स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप अभी तक वर्जिन हैं लेकिन शारीरिक संबंध (intercourse) बनाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेक्स करने की सही उम्र क्या है।

विषय सूची

  1. यह है सेक्स करने की सही उम्र – sex karne ki sahi umar in hindi
  2. पहली बार सेक्स करने या कौमार्य खोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान – pahli baar sex karne ya virginity khone se pahle in baaton ka rakhe dhyan in hindi
  3. हाइमन से वर्जिनिटी की पहचान नहीं होती है – hymen check not determine virginity in hindi
  4. पहली बार सेक्स करने पर दर्द होता है – Pahli baar sex karne par dard hota hai in hindi
  5. पहली बार सेक्स करने से पहले यौन क्रियाओं पर ध्यान दें – Sexual activity is must during first time sex in hindi
  6. वर्जिनिटी खोने से पहले चिकना पदार्थ इस्तेमाल करना चाहिए – Use Lubricant during losing virginity in hindi
  7. पहली बार सेक्स करते समय ऑर्गेज्म पर ध्यान नहीं देना चाहिए – orgasm should not be goal for first time sex in hindi
  8. पहली बार करीबी पार्टनर के साथ सेक्स करना चाहिए – First time close partner ke sath sex karna chahiye in hindi
  9. समय से पहले कौमार्य खोने के नुकसान – Losing virginity early tied to health risks in hindi

यह है सेक्स करने की सही उम्र – Sex karne ki sahi umar in Hindi

यह है सेक्स करने की सही उम्र - sex karne ki sahi umar in hindi

चूंकि भारतीय समाज में लड़की की शादी के लिए 18 वर्ष और लड़के की शादी के लिए 21 वर्ष की उम्र निर्धारित की गयी है। इसके अनुसार 18 से 21 वर्ष सेक्स करने की सही उम्र हो सकती है। लेकिन ज्यादातर लड़के लड़कियां 16 से 17 वर्ष की उम्र में ही शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर देते हैं। जिसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार यदि आप अपने करियर या पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं और आपकी शादी नहीं हुई है तो आपको 25 वर्ष की उम्र में पहली बार सेक्स करना चाहिए। हालांकि ज्यादातर लोगों के लिए यह संभव नहीं होता है और  व्यक्ति अपने धर्म, स्थान, संस्कृति और जीवन के अनुभवों के आधार पर पहली बार सेक्स करना शुरू करता है।

(और पढ़े – कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने के फायदे और नुकसान…)

पहली बार सेक्स करने या कौमार्य खोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान – Pahli baar sex karne ya virginity khone se pahle in baaton ka rakhe dhyan in Hindi

पहली बार सेक्स करने या कौमार्य खोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान - pahli baar sex karne ya virginity khone se pahle in baaton ka rakhe dhyan in hindi

चूंकि पहली बार सेक्स करने वाले लोगों के पास कम अनुभव होता है जिसके कारण वे बहुत सी उम्मीदें रखते हैं और साथ ही कई गलतफहमियों का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए यदि आप पहली बार सेक्स करने या अपनी कौमार्यता खोने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान।

(और पढ़े – बातें जो वर्जिन सेक्स वर्जिनिटी या कौमार्य खोने से पहले आपको जानना है जरुरी…)

हाइमन से वर्जिनिटी की पहचान नहीं होती है – Hymen check not determine virginity in Hindi

हाइमन से वर्जिनिटी की पहचान नहीं होती है - hymen check not determine virginity in hindi

आमतौर पर लोग वर्जिनिटी या कौमार्य खत्म होने मतलब सील टूटना मानते हैं। लेकिन वास्तव में यह एक बड़ी गलतफहमी है, क्योंकि कुछ महिलाओं को पहली बार सेक्स के दौरान ब्लीडिंग होती है और कुछ को नहीं होती है। योनि के अंदर एक ऊतक (tissue) होता है जिसे हाइमन (hymen) कहा जाता है। योनि के अंदर लिंग या सेक्स टॉय प्रवेश कराने से जब यह टूट जाता है तो खून निकलता है। लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों (rare cases) में कुछ महिलाओं की योनि में जन्म से ही हाइमन नहीं होता है। इसलिए अगर ब्लीडिंग ना हो तो यह नहीं समझना चाहिए कि आप वर्जिन हैं।

(और पढ़े – योनी कि झिल्ली और वर्जिनिटी की जानकारी…)

पहली बार सेक्स करने पर दर्द होता है – Pahli baar sex karne par dard hota hai in Hindi

पहली बार सेक्स करने पर दर्द होता है - Pahli baar sex karne par dard hota hai in hindi

अगर आप पहली बार सेक्स करने जा रही हैं तो लिंग (penis) योनि में प्रवेश करने के बाद थोड़ा दर्द होना स्वाभाविक है। दर्द के बावजूद भी आप सेक्स का पूरा आनंद उठा सकती हैं लेकिन इसके बाद भी यदि बहुत ज्यादा दर्द हो तो आपको रुक जाना चाहिए। यह इस बात का संकेत है कि आपको अधिक फोरप्ले करने या फिर जननांगों में कोई चिकना पदार्थ (lubrication) लगाकर सेक्स करने की जरूरत है।

(और पढ़े – सेक्स के बाद योनि में दर्द के कारण और बचने के उपाय…)

पहली बार सेक्स करने से पहले यौन क्रियाओं पर ध्यान दें – Sexual activity is must during first time sex in Hindi

पहली बार सेक्स करने से पहले यौन क्रियाओं पर ध्यान दें - Sexual activity is must during first time sex in hindi

माना जाता है कि पहली बार सेक्स करने वाले लोग बहुत जल्दबाजी में रहते हैं जिसके कारण वे कई यौन गतिविधियां नहीं कर पाते हैं। यदि आप वजाइनल या ओरल सेक्स करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले कुछ यौन क्रियाएं  (activities) करनी चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार इंटरकोर्स से पहले जितनी अधिक यौन क्रियाएं की जाती हैं वह महिला और पुरुष दोनों के लिए उतनी ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। एक बार जब योनि का कैनाल (vaginal canal ) खुल गया फिर महिला को उत्तेजित करना बहुत आसान हो जाता है और चरम सुख प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

(और पढ़े – फर्स्ट टाइम सेक्स टिप्स महिला और पुरुष दोनों के लिए…)

वर्जिनिटी खोने से पहले चिकना पदार्थ इस्तेमाल करना चाहिए – Use Lubricant during losing virginity in Hindi

वर्जिनिटी खोने से पहले चिकना पदार्थ इस्तेमाल करना चाहिए - Use Lubricant during losing virginity in hindi

अगर आप मानते हैं कि संभोग के दौरान चिकने पदार्थ (Lube) का इस्तेमाल सिर्फ पुराने लोग करते हैं तो आप गलत हैं। पहली बार सेक्स करने में बेहद कठिनाई और दर्द का अनुभव होता है। इसलिए अगर आप पहली बार अपनी कौमार्यता खोने जा रही हैं तो चिकने पदार्थ का इस्तेमाल जरूर करें।

(और पढ़े – बिना दर्द के अपनी वर्जिनिटी कैसे खोये…)

पहली बार सेक्स करते समय ऑर्गेज्म पर ध्यान नहीं देना चाहिए – Orgasm should not be goal for first time sex in Hindi

पहली बार सेक्स करते समय ऑर्गेज्म पर ध्यान नहीं देना चाहिए - orgasm should not be goal for firts time sex in hindi

वास्तव में ऑर्गेज्म प्राप्त करना एक शानदार (fantastic) अनुभव होता है लेकिन यदि आप पहली बार सेक्स करने जा रही हैं तो आपको ऑर्गेज्म पर अधिक ध्यान केंद्रित (focus) नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आप दोनों को एक दूसरे के शरीर को जानना और समझना चाहिए। इसलिए पहले ही बार में ऑर्गेज्म तक पहुंचने की कोशिश न करें बल्कि पहले सेक्स का आनंद लें।

(और पढ़े – चरम सुख (ऑर्गेज्म) क्या होता है, पाने के तरीके और फायदे…)

पहली बार करीबी पार्टनर के साथ सेक्स करना चाहिए – First time close partner ke sath sex karna chahiye in Hindi

पहली बार करीबी पार्टनर के साथ सेक्स करना चाहिए - First time close partner ke sath sex karna chahiye in hindi

एक रिसर्च के अनुसार पहली बार वर्जिनिटी खोने वाली महिलाओं को एक ऐसे साथी के साथ सेक्स करना चाहिए वह जिसके सबसे अधिक करीब हों। इसका कारण यह है कि अगर आप अपने सेक्स पार्टनर के जितना ही ज्यादा करीब होंगी आपका संबंध उतना ही सार्थक होगा और आपको पहली बार अपने मनचाहे पार्टनर के साथ सेक्स करने या वर्जिनिटी खोकर बहुत आनंद आएगा।

(और पढ़े – पहली बार सेक्स के दौरान लड़कियों को सताता है इन बातों का डर…)

समय से पहले कौमार्य खोने के नुकसान – Losing virginity early tied to health risks in Hindi

समय से पहले कौमार्य खोने के नुकसान - Losing virginity early tied to health risks in hindi

माना जाता है कि हर एक चीज की एक उम्र होती है। अगर आप सही समय से पहले कोई चीज करते हैं तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। आइये जानते हैं कि समय से पहले कौमार्य खोने या समय से पहले सेक्स करने के क्या नुकसान हैं।

  • वास्तव में उम्र कम होने के कारण लड़के लड़कियों को सेक्स के बारे में सही और उचित जानकारी नहीं होती है जिसके कारण समय से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर प्रेगनेंसी का खतरा रहता है।
  • समय से पहले वर्जिनिटी खोने या सेक्स करने से यौन जनित एवं यौन संचारित रोगों, एचआईवी और एड्स होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • कम उम्र में संभोग करने से लड़की का मासिक धर्म अनियमित हो सकता है।
  • समय से पहले सेक्स करने से लड़के लड़कियां इसके आदी हो जाते हैं और हमेशा मौके की तलाश में रहते हैं।

(और पढ़े – प्रेगनेंसी से बचने के घरेलू उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration