सौंदर्य उपचार

हनी फेस मास्क – Honey Face Mask In Hindi

हनी फेस मास्क - Honey Face Mask In Hindi

Honey Face Mask In Hindi: हनी फेस मास्क का उपयोग चेहरे पर करना बहुत ही लाभदायक होता है, यह आपके फेस पर होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। चेहरे पर शहद लगाने से मुँहासे, डार्क स्किन और झुर्रियों को हटाने में मदद मिलती है।

शहद में स्किन को पोषण देने वाले बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है, इसलिए शहद का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। इसका सेवन अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

हनी फेस मास्क का उपयोग अपने चेहरे पर करके आकर्षक और ग्लोइंग स्किन को पा सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शहद फेस मास्क बनाने की विधि और उसे लगाने के तरीके के बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

शहद फेस मास्क – Shahad Face Mask In Hindi

हनी फेस मास्क - Honey Face Mask In Hindi

चेहरे पर हनी फेस मास्क का उपयोग करना बहुत ही लाभदायक होता है, इसके कुछ प्रमुख लाभ निम्न है।

(और पढ़ें – शहद के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान)

दही और शहद का फेस मास्क – Curd And Honey Face Mask In Hindi

दही और शहद का फेस मास्क - Curd And Honey Face Mask In Hindi

दही और शहद का फेस मास्क फेस को गोरा करने के लिए लगाना बहुत ही लाभदायक होता है। दही त्‍वचा को गहराई साफ करता है और शहद स्किन को पोषण देता देकर मॉइस्‍चराइज करता है। शहद में मौजूद एंजाइम, विटामिन बी और विटामिन सी आपके चेहरे को गोरा करने में मदद करते है।

सामग्री

  • 2 चम्‍मच दही
  • 1 चम्‍मच शहद

उपयोग करने का तरीका

  • दही और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें।
  • अब दही और शहद को चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से मुंह को धो लें।
  • सॉफ्ट तौलिया से चेहरे को पोंछकर मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाएं।

केला और शहद का फेस मास्क – Banana And Honey Face Mask In Hindi

केला और शहद का फेस मास्क - Banana And Honey Face Mask In Hindi

केला और शहद का फेस मास्क झुर्रियों को दूर करने में असरदार होता है। चेहरे पर झुर्रियों का होना उम्र बढ़ाने का संकेत होता है। केला में विटामिन और पोटेशियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते है जो चेहरे से झुर्रियों को हटाने में मदद करते है। शहद में एजिंग गुण होते है जो झुर्रीयों और त्‍वचा की लकीरों को रोकने में मदद करते हैं।

सामग्री

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 पका हुआ केला
  • 1 आधे नींबू का रस
  • नर्म तौलिया

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें।
  • अब केले को मैश करके इसमें शहद और नींबू का रस मिला लें।
  • फिर केला और शहद का फेस मास्क अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 10-15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से मुंह को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाएं।

नींबू और हनी फेस मास्क – Lemon and Honey Face Mask In Hindi

नींबू और हनी फेस मास्क - Lemon and Honey Face Mask In Hindi

नींबू का रस प्राकृतिक शुगर और फ्रुट एसिड का अच्‍छा स्रोत होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और अन्‍य पोषक तत्‍वों की अच्‍छी मात्रा होती है जो त्‍वचा के लिए आवश्‍यक होते हैं। नींबू और हनी फेस मास्क का उपयोग करने से आप अपनी त्वचा के सांवलेपन को दूर कर सकते हैं।

सामग्री

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को क्लींजर की मदद से साफ कर लें।
  • अब शहद और नींबू के रस को आपस में अच्‍छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद नींबू और हनी फेस मास्क को अपने चहरे पर लगाएं।
  • लगभग 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से फेस को धो लें।
  • इस फेस पैक का उपयोग सप्‍ताह में नियमित रूप से 1 बार किया जा सकता है।

टमाटर और शहद का फेस मास्क –  Tomato And Honey Face Mask In Hindi

टमाटर और शहद का फेस मास्क -  Tomato And Honey Face Mask In Hindi

टमाटर और शहद का फेस मास्क अपने चेहरे पर ग्‍लो बढ़ाने के लिए अच्‍छा माना जाता है। टमाटर में लाइकोपीन (lycopene) नामक सक्रिय घटक होता है जो एक एंटीऑक्‍सीडेंट है। यह त्‍वचा कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव से बचाता है। इन दोनों ही उतपादों में ब्‍लीचिंग गुण होते हैं जो सनटैन, सांवलापन और त्‍वचा के धब्‍बों को दूर करने में मदद करते हैं।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच शहद
  • आधा पका हुआ टमाटर

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को क्लींजर की मदद से धो लें।
  • टमाटर का ब्‍लैंडर की मदद से चिकना पेस्‍ट बना लें।
  • टमाटर के पेस्ट में शहद को मिला दें।
  • टमाटर और शहद का फेस मास्क अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से मुंह को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाएं।

पपीता और शहद का फेस मास्क –  Papaya And Honey Face Mask In Hindi

पपीता और शहद का फेस मास्क -  Papaya And Honey Face Mask In Hindi

पपीता और शहद का फेस मास्क चेहरे से त्वचा के डार्क स्पॉट और मुँहासों के निशान को हल्का कर देता है। इस फेस मास्क के नियमित उपयोग से झुर्रियाँ और शिकन दूर होती है।  पपीता में विटामिन सीविटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने और डैड स्किन सेल को हटाने में मदद करता है।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच शहद
  • पके पपीते का एक एक टुकड़ा

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को क्लींजर की मदद से धो लें।
  • अब पपीता को मैश करके इसमें शहद को मिला लें।
  • फिर पपीता और शहद का फेस मास्क अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से मुंह को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाएं।

दूध और शहद का फेस मास्क –  Milk And Honey Face Mask In Hindi

दूध और शहद का फेस मास्क -  Milk And Honey Face Mask In Hindi

दूध और शहद का फेस मास्क चेहरे पर चमक और दूध जैसी सफेद त्वचा के लिए करें। दूध में लैक्टिक एसिड (lactic acid) होता है जो त्‍वचा को एक्‍सफोलिएट करने में सहायक होता है। इसके अलावा दूध और शहद का मिश्रण त्वचा को हाइड्रेट करने और त्‍वचा छिद्रों को कसने में भी सहायक होता है। इस हनी फेस मास्क में सेब के सिरका का भी उपयोग किया जाता है जो त्‍वचा समस्‍याओं को दूर करने में प्रभावी माना जाता है।

सामग्री

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें।
  • अब ऊपर दी गई सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  • दूध और शहद का फेस मास्क अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से मुंह को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाएं।

अंडा और शहद का फेस मास्क –  Egg And Honey Face Mask In Hindi

अंडा और शहद का फेस मास्क -  Egg And Honey Face Mask In Hindi

अंडा और शहद का फेस मास्क सन टैन दूर करने और ग्लोइंग स्किन पानी में आपकी मदद कर सकता है। अंडे में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा में कसावट लाने के साथ ही चेहरे पर दिखने वाले कील-मुंहासेदाग-धब्बे, झुर्रियां और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं।

सामग्री

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को क्लींजर की मदद से साफ कर लें।
  • अब अंडे को फोड़ कर उसकी जल्दी को निकल लें।
  • शहद में अंडे की जर्दी को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अंडा और शहद का फेस मास्क चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से फेस को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाएं।

बेसन और शहद का फेस मास्क –  Gram flour And Honey Face Mask In Hindi

बेसन और शहद का फेस मास्क -  Gram flour And Honey Face Mask In Hindi

बेसन और शहद के फेस मास्क का उपयोग चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने के लिए कर सकते हैं। यह मास्क ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह फेस मास्क आपकी त्‍वचा में मौजूद अतिरिक्‍त तेल को कम करने, बंद रोम छिद्रों को खोलने और त्‍वचा की मृत कोशिकाओं को भी हटाने में प्रभावी होता है।

सामग्री

  • 1 चम्मच शहद
  • 2 चम्‍मच बेसन
  • पानी

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें।
  • अब शहद और बेसन को अच्छी तरह से मिला लें।
  • पेस्ट को पतला करने के लिए पानी मिला लें।
  • बेसन और हनी फेस मास्क चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से फेस को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।

हल्दी, ग्लिसरीन और हनी फेस मास्क – Turmeric, Glycerin and Honey Face Mask In Hindi

हल्दी, ग्लिसरीन और हनी फेस मास्क - Turmeric, Glycerin and Honey Face Mask In Hindi

हल्दी, ग्लिसरीन और हनी फेस मास्क चेहरे से दाग धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। हल्‍दी में करक्‍यूमिन (curcumin) नामक एक सक्रिय घटक होता है जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जिसके कारण शहद और हल्‍दी का फेस पैक त्‍वचा में जलन, सूजन और त्‍वचा की खुजली जैसी समस्‍याओं का इलाज कर सकता है। इसके अलावा इस मिश्रण में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव को कम करने में भी सहायक होते हैं।

सामग्री

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को क्लींजर की मदद से साफ कर लें।
  • अब ऊपर दी गई सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • हल्दी, ग्लिसरीन और हनी फेस मास्क अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से मुंह को धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाएं।

चंदन पाउडर और हनी फेस मास्क – Sandalwood Powder and Honey Face Mask In Hindi

चंदन पाउडर और हनी फेस मास्क - Sandalwood Powder and Honey Face Mask In Hindi

चंदन पाउडर और हनी फेस मास्क मुंहासे पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में सहायक होता है। इसके अलावा चंदन और शहद का मिश्रण चेहरे की त्‍वचा में तेल के उत्‍पादन को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है। आइए जाने मुंहासों से बचने के लिए चंदन और शहद फेस मास्क कैसे तैयार करते हैं।

सामग्री

उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को क्लींजर की मदद से साफ कर लें।
  • अब चंदन पाउडर के साथ गुलाब की पंखुड़ियों का चूर्ण या गुलाब जल की कुछ बूंदों को मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में शहद को भी मिलाकर एकपेस्‍ट तैयार करें।
  • चंदन पाउडर और हनी फेस मास्क अपने चेहरे में लगाएं।
  • 20 मिनिट बाद या सूखने के बाद अपने चेहरे को सामान्‍य पानी से धो लें।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाएं।

(और पढ़ें – हनी फेस मास्क के फायदे चेहरे के लिए)

हनी फेस मास्क और शहद फेस मास्क के फायदे (Honey Face Mask In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration