हेल्थ टिप्स

सलाद में क्या क्या खाना चाहिए – Salad Me Kya Kya Khana Chahiye

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए - Salad Me Kya Kya Khana Chahiye

Salad Me Kya Kya Khana Chahiye: हम सभी जानते है कि सलाद खाना फायदेमंद होता है, लेकिन अधिकांश लोगों को यह पता नहीं होता कि सलाद में क्या क्या खाना चाहिए। हम सभी सलाद के रूप में घर में जो भी चीजें होती है, उनका ही सेवन करते है।

सलाद में भरपूर मात्रा में पानी होता है, इसके साथ साथ इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। सलाद बनाने के लिए आप उन फलों को सब्जियों का सेवन करें जो आपको अधिक ऊर्जा देने में सहायक होते है। इसके अलावा आप सलाद के लिए हमेशा ताजे फल और सब्जियों का इस्तेमाल करें।

यदि आप भी जानना चाहते है कि सलाद में क्या क्या खाना चाहिए, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको सलाद में क्या लेना चाहिए और रात को सलाद क्यों नहीं खाना चाहिए इसके बारे में जानकारी देंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए – Salad Me Kya Kya Hona Chahiye

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए - Salad Me Kya Kya Hona Chahiye

खाने के लिए आप सलाद में निम्न फलों और सब्जिओं को शामिल करे।

(और पढ़ें – सलाद खाने के फायदे, नुकसान, समय और तरीका)

सलाद में खाएं चुकंदर

सलाद में खाएं चुकंदर

चुकंदर को सलाद में शामिल करना बहुत ही लाभदायक होता है। सभी तत्वों के साथ चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। चुकंदर (Beetroot) का उपयोग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में, स्टेमिना बढ़ाने में मसल्स को मजबूत करने में और कई प्रकार के रोगों को दूर करने में किया जाता है। इसमें विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी पाया जाता है। चुकंदर मांसपेशियों को अधिक देर तक ऊर्जा उपलब्ध कराने का कार्य करता है। इसलिए सलाद में चुकंदर को जरूर खाएं।

सलाद में खाएं खीरा या ककड़ी

सलाद में खाएं खीरा या ककड़ी

गर्मियों में ककड़ी खाना सभी को पसंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में में मदद करता है। खीरे में पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। खीरा में बहुत कम कैलोरी होती है लेकिन इस में पानी की मात्रा और सॉल्युबल फाइबर अधिक होते हैं जिससे यह वजन कम करने का कारगर तरीका मानी जाती है। इसलिए आप सलाद में ककड़ी को जरूर शामिल करें।

गाजर को सलाद में शामिल करे

गाजर को सलाद में शामिल करे

गाजर को सलाद में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है क्योंकि यह बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, सी, K, पोटेशियम, आयरन, तांबा और मैंगनीज जैसे कई खनिज व विटामिन्स पाए जाते है। अत्‍याधिक पौष्टिक गुणों से भरपूर गाजर का सेवन करना हमें कई बीमारियों से बचा सकता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए आपकी आँखों के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। इसलिए आप गाजर को अपनी सलाद में जरूर शामिल करें।

सलाद में मूली खाना चाहिए

सलाद में मूली खाना चाहिए

मूली को सलाद में शामिल करना बहुत ही लाभदायक होता है। पेट और आंतों के विकार, पित्त नली की समस्याएं (bile duct problems), भूख की कमी, मुंह और गले की सूजन, संक्रमण, बुखारसर्दी और खांसी आदि सभी समस्याओं के इलाज के लिए मूली का उपयोग किया जाता है। मूली (radish in hindi) जो एक प्रकार की जड़ है, यह पाचन रस (digestive juices) और पित्त रस के प्रवाह को उत्तेजित कर सकती है। इसलिए मूली को अपनी सलाद में जरूर शामिल करे।

सलाद में प्‍याज खाना चाहिए

सलाद में प्‍याज खाना चाहिए

प्याज के बिना सलाद को अधुरा माना जाता है, इसलिए इसे अपनी सलाद में जरूर शामिल करें। कच्चा प्याज औषधीय गुणों से भरा हुआ है इसमें विटामिन सी में उच्च है, जो प्रतिरक्षा स्वास्थ्य, ऊतक की मरम्मत और लोह तत्व के अवशोषण करने में सहायता करता है। प्याज में उपस्थित विटामिन सी आपके शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करता है। इसलिए इसका सेवन सालद के रूप में करना चाहिए।

सलाद में खाएं ताजे फल

सलाद में खाएं ताजे फल

फलों में सभी प्रकार के विटामिन और पोषक पाए जाते है, इसलिए इसलिए इनका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। सलाद के लिए आप अंगूरअनानाससंतराअनारपपीताअमरूदकद्दूतरबूज, हरी मिर्च, और एवोकैडो आदि का सेवन करें। यह सभी आपके शरीर को पर्याप्‍त पोषण देने में सहायक होते है। लेकिन मधुमेह रोगी उन फलों का सेवन न करे जिसमें चीनी अधिक होती है।

सलाद में खाएं पत्तेदार सब्जियां

सलाद में खाएं पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियों को सलाद के रूप में खाना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां का सेवन जरूरी है, ये गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर करने में सहायक होती हैं। इसके लिए आप सलाद में पालक, पुदीना की पत्तियां, ब्रोकली और पत्ता गोभी आदि का सेवन करें। पत्तेदार सब्जियां कार्बोहाइड्रेट की भी अच्‍छी स्रोत मानी जाती हैं जो हमे ऊर्जा प्राप्‍त करने में सहायक होता है।

सलाद में एंटीऑक्सीडेंट वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करें

सलाद में एंटीऑक्सीडेंट वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करें

आप अपने सलाद को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें अतिरिक्‍त एंटीऑक्सीडेंट भी जोड़ सकते हैं। जिससे कि आप अपने तेल आधारित सलादों का उपभोग कर पाएं। आप अपनी सलाद में तुलसीअजवाइन, अजवाइन के फूल (thyme) धनियासोआरोजमैरी, अजवायन की पत्‍ती (oregano), लहसुन और नींबू जैसे औषधीय गुणों (Medicinal properties) वाले खाद्य पदार्थ और जड़ी-बूटियों को मिलाया जा सकता है।

सलाद में अंकुरित अनाज खाएं

सलाद में अंकुरित अनाज खाएं

अपनी सलाद में अंकुरित अनाजों को शामिल करना हरी सब्जी आधारित सलाद की पौष्टिकता को बढ़ा सकता है। आप अपनी सलाद में गेंहू, मूंग, मटर, मसूरसूरज मुखी के बीज आदि अनाजों को शामिल कर सकते हैं, इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई, प्रोटीन, फाइबर और फोलिक एसिड पाया जाता है। पोषक तत्वों और पर्याप्‍त मात्रा में विटामिन प्राप्‍त करने के लिए अपनी सलाद में अंकुरित अनाज को शामिल कर सकते हैं।

सलाद में बेरीज को शामिल करें

सलाद में बेरीज को शामिल करेंसलाद में बेरीज को शामिल करें

बेरीज जैसे स्‍ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी को भी सलाद में खाया जा सकता है। यह एंटीऑक्‍सीडेंट और फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स का सबसे अच्‍छा स्रात है। फाइबर के सबसे अच्‍छे स्रोतों में बेरीज को जाना जाता है। इसलिए यदि आप भी पाचन संबंधी समस्‍या से परेशान हैं तो ब्‍लूबेरी जूस का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से बेरीज का सेवन करने से पाचनतंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है। जिससे ब्‍लूबेरी कब्‍ज और दस्‍त जैसी पाचन संबंधी समस्‍याओं को प्रभावी रूप से दूर कर सकता है।

(और पढ़े – सेहत के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ…)

रात को सलाद क्यों नहीं खाना चाहिए – Raat Me Salad Kyo Nahi Khana Chahiye

सलाद में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है जो कि रात के समय सेवन करने पर धीरे-धीरे आपके शरीर में जमा हो सकती है। इसलिए यदि आप देर रात में सलाद का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर नहीं हो सकता है। रात में सलाद का सेवन आपकी नींद को प्रभावित करने के साथ ही आपके मोटापे का कारण बन सकता है। रात के 8 बजे के पहले ही सलाद का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए (Salad Me Kya Kya Khana Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration