महिला स्वास्थ्य की जानकारी

पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय – Home Remedies For Induce Period in Hindi

Periods jaldi lane ke gharelu nuskhe पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय और नुस्‍खे अक्‍सर बहुत सी महिलाओं द्वारा खोजे जाते हैं। बहुत से ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से मासिक धर्म आने में देरी हो सकती है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि वे किसी विशेष अवसर के पहले ही मासिक धर्म से निविृत्‍त होना चाहती हैं। कुछ महिलाएं अनियमित मासिक धर्म चक्र से परेशान रहती हैं। इसलिए वे अवधि को नियमित करने के लिए पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय अपनाती हैं। अनियमित मासिक धर्म चक्र गर्भावस्था को भी प्रभावित कर सकता है। इन सभी कारणों को दूर करने में पीरियड जल्‍दी लाने के घरेलू नुस्‍खे मदद कर सकते हैं। इस लेख में आप मासिक धर्म को उत्‍तेजित करने के घरेलू नुस्‍खे जान सकती हैं। आइए जानें मासिक धर्म से संबंधित अन्‍य जानकारियां क्‍या हैं।

विषय सूची

1. पीरियड में देरी होने के कारण – Causes Of Delay In Period in Hindi
2. पीरियड जल्‍दी लाने के घरेलू नुस्‍खे – period jaldi lane ke gharelu upay hindi me

3. मासिक धर्म को जल्दी लाने के लिए टिप्‍स – Period Jaldi Lane Ke Tips in Hindi

पीरियड में देरी होने के कारण – Causes Of Delay In Period in Hindi

सामान्‍य रूप से महिलाओं में मासिक धर्म चक्र का समय 21 से 35 दिन माना जाता है। मासिक धर्म की अनुपस्थिति को अमेनोरेरिया (amenorrhea) कहा जाता है। वे ल‍डकियों जिन्‍हें 15 वर्ष की आयु में भी अवधि शुरू नहीं होती है या वे महिलाएं जो लगातार 3 या इससे अधिक अवधि प्राप्‍त नहीं करती हैं वे अमेनोरेरिया ग्रसित होती हैं। मासिक धर्म में देरी के अन्‍य संभावित कारण इस प्रकार हैं :

(और पढ़े – मासिक धर्म (पीरियड्स) के देर से आने के कारण और उपाय…)

पीरियड जल्‍दी लाने के घरेलू नुस्‍खे – Period jaldi lane ke gharelu upay

यदि आप भी अपने पीरियड के लेट आने से परेशान है, तो आज के इस लेख में आपके लिए पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय के बारे में बताया गया हैं।

पीरियड जल्दी लाने का उपाय अदरक – Ginger Remedies For Early Periods in Hindi

वे महिलाएं जो मासिक धर्म को जल्दी लाना चाहती हैं उनके लिए अदरक एक औषधी है। प्राचीन समय से ही मासिक धर्म की देरी को कम करने के लिए अदरक का उपयोग किया जा रहा है। मासिक धर्म को जल्‍दी लाने के लिए अदरक और इसकी चाय का सेवन किया जा सकता है। कच्‍चे अदरक को खाना असुविधा जनक हो सकता है। इसलिए आप अदरक की चाय का सेवन भी कर सकती हैं। आप 1 बर्तन में 5 से 7 मिनिट तक पानी को उबालें और इसमें कटे हुए अदरक को मिलाएं। आप इस चाय को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए इसमें शहद या चीनी को शामिल कर सकती हैं। नियमित रूप से इस चाय का सेवन करने पर यह मासिक अवधि को उत्‍तेजित करने में मदद कर सकती है।

(और पढ़े – अदरक के फायदे, औषधीय गुण, उपयोग और नुकसान…)

पीरियड टाइम जल्दी लाने का उपाय हल्‍दी – Turmeric Remedies For Early Periods in Hindi

मासिक अवधि को जल्‍दी से शुरू करने के लिए आप हल्‍दी का उपयोग कर सकती हैं। पारंपरिक उपचार के रूप में हल्‍दी का व्‍यापक रूप से इस्‍तेमाल किया जाता है। यह शरीर में एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टेरोन के स्‍तर को प्रभावित कर सकती है। आप हल्‍दी को अपने नियमित आहार में शामिल कर सकती हैं। विभिन्‍न प्रकार के व्‍यंजनों में आप हल्‍दी का उपयोग कर सकती हैं। आप हल्‍दी और दूध का सेवन कर सकती हैं। यह मासिक धर्म को जल्दी लाने का सबसे अच्‍छा तरीका हो सकता है।

(और पढ़े – हल्दी के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

माहवारी खुलकर आने के घरेलू उपाय आराम करना – Relax To Get A Quick Period in Hindi

तनाव या थकान भी पीरियड में देरी कर सकती है। जब महिलाए तनाव ग्रस्‍त होती हैं तो उनके शरीर में कोर्टिसोल या एड्रेलाईन (cortisol or adrenaline) जैसे हार्मोन के उत्‍पादन में वृद्धि हो सकती है। ये हार्मोन एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के उत्‍पादन को रोक सकता है। एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टेरोन नियिमत मासिक धर्म के लिए बहुत ही आवश्‍यक होते हैं। इसलिए पीरियड जल्‍दी लाने के लिए तनाव को कम किया जाना फायदेमंद हो सकता है। तनाव को कम करने के लिए आप अधिक से अधिक आराम कर सकती हैं। इसके अलावा आप वर्क लोड को कम करने पर भी विचार कर सकती हैं। महिलाएं अपने तनाव को प्रबंधित कर मासिक धर्म को उत्‍तेजित करने में सफलता प्राप्‍त कर सकती हैं।

(और पढ़े – कामकाजी महिलाओं में तनाव के कारण, लक्षण और उपाय…)

पीरियड जल्‍दी शुरू करने के लिए करें गर्म सिकाई – Period Lane Ke Gharelu Upay Warm Compress in Hindi

मांसपेशियों को आराम दिलाने का सबसे अच्‍छा तरीका गर्म सिकाई है। इसके अलावा गर्म सिकाई आपको भावनात्मक तनाव से भी छुटकारा दिला सकती है। नियमित रूप से महिलाओं द्ववारा पेट के नीचे गर्म सिकाई करने पर मासिक धर्म को उत्‍तेजित किया जा सकता है। इसके अलावा आप विकल्‍प के रूप में गर्म स्‍नान को भी अजमा सकती हैं। आप अपने नहाने के गर्म पानी में कुछ औषधीय तेलों को मिला कर स्‍नान ले सकती हैं। आप किसी काचं की बोतल में गर्म पानी भरकर इससे आपने पेट की सिकाई कर सकती हैं। इस तरह से गर्म सिकाई न केवल आपको आराम दिलाती है बल्कि यह प्रभावित क्षेत्र में रक्‍त प्रवाह को बढ़ा सकती है। जिससे धीरे-धीरे मासिक धर्म की अवधि को प्रारंभ करने में मदद मिल सकती है। पीरियड जल्‍दी लाने के घरेलू नुस्‍खे में यह उपाय काफी लोकप्रिय है।

(और पढ़े – पीरियड्स के दिनों में दर्द क्यों होता है जानें मुख्य कारण…)

महीना होने का उपाय अजवाइन – Period Jaldi Lane Ka Upay Carom Seeds in Hindi

मासिक धर्म को नियमित और उत्तेजित करने में अजवाइन मदद कर सकती है। जिन महिलाओं को मासिक धर्म में देरी होती है उन्‍हें गुड के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। गुड़ और अजवाइन मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने के साथ ही अवधि को उत्‍तेजित करने में सहायक होती है। मासिक धर्म को जल्‍दी शुरू करने के लिए आप 1 चम्‍मच अजवाइन और थोड़े से गुड़ को 1 गिलास पानी में उबालें। नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से पीरियड जल्‍दी लाने में मदद मिल सकती है।

(और पढ़े – अजवाइन के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

रुका हुआ पीरियड कैसे लाये में खाएं पपीता – papaya Home Remedies For Early Periods in Hindi

लेट या रुका हुआ मासिक धर्म को जल्‍दी शुरू करने का सबसे अच्‍छा उपाय पपीता का नियमित सेवन करना है। कच्‍चे पपीता का सेवन करने से गर्भाशय में संकुचन को उत्‍तेजित किया जा सकता है जिससे अ‍वधि को प्रेरित करने में मदद मिल सकती है। पपीता में मौजूद कैरोटीन एसट्रोजेन (estrogen) हार्मोन को उत्‍तेजित करता है जिससे मासिक धर्म को जल्‍दी शुरू किया जा सकता है।

पीरियड जल्‍दी लाने के लिए कच्‍चे पपीता का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप पपीता के रस का भी दिन में दो बार उपभोग कर लाभ प्राप्‍त कर सकती हैं।

(और पढ़े – पपीता खाना क्यों है सेहत के लिए लाभकारी…)

मासिक अवधि को शुरू करे धनिया के बीज – Coriander Seeds Start The Monthly Period in Hindi

अनियमित अवधि के लिए धनिया को सबसे प्रभावी घरेलू उपचार माना जाता है। आप धनिया के बीजों को अपने दैनिक आहार में शामिल कर पीरियड जल्‍दी ला सकती हैं। इसके अलावा आप 1 चम्‍मच धनिया के बीजों को 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक की मिश्रण की मात्रा 1 कप न बचें। इसके बाद आप धनिया के बीजों को किसी छन्‍नी की सहायता से अलग कर लें। इस पेय पदार्थ को ठंडा कर दिन में 3 बार पिएं। यह आपके मासिक अ‍वधि को प्रेरित करने में मदद कर सकता है।

(और पढ़े – धनिया के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

माहवारी खुलकर आने का घरेलू उपाय सौंफ – Fennel Seeds Start The Monthly Period in Hindi

पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए सौंफ के फायदे जाने जाते हैं। लेकिन इसके फायदे महिलाओं के लिए भी होते हैं। जिन महिलाओं को मासिक धर्म में देरी होती है उन्‍हें सौंफ की चाय का सेवन करना चाहिए। सौंफ बीज से बनी सुगंधित चाय अवधि को नियंत्रित करने और स्‍वस्‍थ प्रवाह को बनाए रखने में मदद करती है। सौंफ की चाय को नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेवन करना फायदेमंद होता है।

सौंफ की चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्‍मच सौंफ बीजों को रात भर भीगने दें। अगली सुबह छन्‍नी से छानकर इस पानी को पीएं। यह रूकी हुई अवधि को प्रेरित करने में मदद कर सकता है।

(और पढ़े – सौंफ खाने के फायदे और नुकसान…)

माहवा‍री को शुरू करें अनार से – Start The Menstruation From Pomegranate in Hindi

शरीर में रक्‍त की कमी, उचित रक्‍त प्रवाह और अन्‍य प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए अनार का उपभोग किया जा सकता है। अनार का जूस महिलाओं के मासिक धर्म को प्रेरित करने में भी सहायक होता है। इसका उपयोग करने के लिए नियमित तिथि से कम से कम 10-15 दिन पहले से ही दिन में 3 बार अनार जूस का सेवन करना चाहिए। विकल्प के रूप में गन्‍ने के रस और अनार जूस को बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में 4 बार सेवन करना चाहिए। यह पीरियड जल्‍दी लाने का अच्‍छा तरीका हो सकता है।

(और पढ़े – अनार के फायदे और नुकसान…)

पीरियड जल्दी लाने का उपाय नियमित व्‍यायाम – Exercise to induce menstruation in Hindi

सामान्‍य शारीरिक दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए नियमित व्‍यायाम करना आवश्यक है। लेकिन नियमित व्‍यायाम के फायदे मासिक धर्म को उत्‍तेजित करने में भी होते हैं। नियमित व्‍यायाम करने से दर्दनाक मासिक धर्म और रक्‍त परिसंचरण को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद मिल सकती है। नियमित व्‍यायाम करने से रूके हुए मासिक धर्म को उत्‍तेजित करने और पीरियड जल्दी लाने में मदद मिल सकती है।

(और पढ़े – अनियमित मासिक धर्म के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

मासिक धर्म को जल्दी लाने के लिए टिप्‍स – Period Jaldi Lane Ke Tips in Hindi

कुछ शारीरिक कमजोरियों के कारण मासिक धर्म में देरी हो सकती है।

जिन महिलाओं को इस प्रकार की समस्‍या होती है उनके लिए कुछ आसान से टिप्‍स यहां मौजूद हैं

जो इस प्रकार हैं:

  • इस समस्‍या का निवारण करने के लिए महिलाओ को सुबह की धूप लेना फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम और अन्‍य कई पोषक तत्‍वों को अवशोषित करने के लिए विटामिन डी आवश्‍यक होता है।
  • मासिक धर्म की अवधि को बढ़ावा देने के लिए 3-4 कप ग्रीन टी और अन्‍य जड़ी बूटीयों वाली चाय का सेवन करना चाहिए।
  • रक्‍त स्राव के कारण होने वाली रक्‍त की कमी को पूरा करने के लिए आयरन की उच्‍च मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का अच्‍छी मात्रा में सेवन करना चाहिए।
  • संभोग करने से आपकी अवधि को ट्रिगर करने में मदद मिल सकती है। सीमेन में प्रोस्टाग्लैंडिन होते हैं, जो महिला के गर्भाशय पर कार्य करते हैं, जिससे यह नरम हो जाता है और फैलता है।
  • जब एक औरत संभोग करती है है, तो यह उसके गर्भाशय को फैलाने का कारण बनता है।
  • यह एक वैक्यूम का कारण बनता है जो मासिक धर्म के रक्त को नीचे खींच सकता है।
  • नियमित सेक्स तनाव के प्रभाव को भी कम कर सकता है और स्वस्थ हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • क्‍या आप मासिक धर्म को प्रेरित करना चाहते हैं। यदि ऐसा है तो सावधानी से इन उपचारों का उपयोग करें।
  • लेकिन सावधानीपूर्वक क्योंकि अधिक मात्रा में इन उपचारों का उपयोग करने पर आपके स्‍वास्‍थ्‍य में नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Pratistha

Share
Published by
Pratistha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago