हेल्थ टिप्स

सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए – Sehat Banane Ke Liye Kya Karna Chahiye

Sehat Banane Ke Liye Kya Karna Chahiye: कहा जाता है कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” इसलिए हम सभी को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

गलत खानपान और ख़राब आदतों की वजह से अधिकांश लोगों को अपने जीवन में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संतुलित आहार और व्यायाम को शामिल करके अच्छी सेहत को बनाया जा सकता है।

इसलिए लोग कहते है कि “खाओ पीओ और सेहतमंद रहों”। लोग घंटों तक ऑफिस में बैठ कर काम करते है और पैसे कमाने के चक्कर में अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते है। जिसकी वजह से मोटापा या वजन बढ़ाना आदि परेशानी होने लगती है जो हृदय रोग जैसी समस्याओं का कारण बनता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगें सेहतमंद रहने के लिए क्या-क्या जरूरी है और आपको सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए के बारे में। आइये इसे विस्तार से जानते है।

सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए – Sehat Banane Ke Liye Kya Karna Chahiye

रोगमुक्त रहने के लिए, सेहतमंद रहने के लिए और लंबा जीवन जीने के लिए आपको पौष्टिक आहार के साथ-साथ, एक्सरसाइज और योग मेडिटेशन भी करना चाहिए जो बॉडी को फिट और तनाव मुक्त रखने में में मदद करता है।

सेहत बनाने के लिए लें स्वस्थ आहार – Sehat Banane Ke Liye le swasth aahar

स्वस्थ आहार में निम्न चीजों का सेवन करें।

(और पढ़ें – खाना पकाने और सेहत के लिए सबसे अच्छे तेल)

ताजे फल खाएं

फल हमारे स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। इनका सेवन करने से न तो कोई बीमारी होती है और न ही वजन बढ़ता है। फल न केवल आपकी शारीरिक समस्याओं को दूर करते हैं, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार हैं। सभी फलों में विटामिन, मिनरल और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होते हैं। सेहत बनाने के लिए सभी प्रकार के मौसमी फल खाएं और इसमें सेब, अनार, केला, अंगूर, अमरूद आदि का सेवन जरूर करें।

हरी सब्जियों को खाएं

हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए हरी सब्जियां का सेवन जरूरी है। हरी सब्जियां स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर करने में सहायक होती हैं। हरी सब्‍जी खाने का फायदा हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल घटाने, मोटापा कम करने, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य जैसी समस्‍याओं को दूर करने में होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों में पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकली आदि का सेवन करें।

ड्राई फ्रूट का सेवन करें

ड्राई फ्रूट्स के फायदे वजन कम करने, मधुमेह को नियंत्रित करने, हृदय को स्‍वस्‍थ्‍य रखने, संक्रमण से बचाने, इम्युनिटी बढ़ाने, कैंसर की रोकथाम करने आदि के लिए जाने जाते हैं। अगर आप सेहत बनना चाहते है तो ब्रेकफास्ट में ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। इसमें आप बादामकाजूकिशमिशकिशमिश, खजूर और अखरोट आदि का सेवन कर सकते है।

मछली और अंडे खाएं

यदि आप मांसाहारी भोजन करना पसंद करते है तो अपने भोजन में मछली और अंडे को शामिल कर सकते है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और प्रोटीन पाया जाता है।

भरपूर पानी पियें

हमारे शरीर के लिए पानी पीना सबसे अधिक जरूरी होता है। अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने और पाचन क्रिया को सही रखने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी को पियें।

सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना चाहिए – Sehat Banane Ke Liye Exercise Karna Chahiye

स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार के साथ साथ व्यायाम करना भी बहुत जरूरी होता है। सेहतमंद रहने के लिए आप नियमित निम्न एक्सरसाइज को करें।

सेहत बनाने के लिए रनिंग करें

रनिंग करना एक बहुत ही अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है जो वजन को कम करने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण होता है। यदि आपका पेट बाहर निकल रहा है तो नियमित रूप से रनिंग करें।

पुशअप एक्सरसाइज करें

सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम में आप पुशअप एक्सरसाइज को करे। यह बहुत ही सरल वर्कआउट है जिसको कभी भी आसानी से किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी भी प्रकार के जिम के उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

फ्लेक्सिबिलिटीन वाले वर्कआउट, जैसे कि स्ट्रेचिंग, सीधे हृदय स्वास्थ्य में योगदान नहीं करते हैं। वे जो करते हैं, वह मस्कुलोस्केलेटल (Musculoskeletal) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है, जो आपको फ्लेक्सिबिलिटी और जोड़ों के दर्द, ऐंठन और अन्य मांसपेशियों से सम्बंधित परेशानियो से मुक्त रहने में सक्षम बनाता है।

सेहत बनाने के लिए रस्सी कूदें

रस्सी कूदना हमारे पूरे शरीर से वजन कम करने का एक आसान तरीका है। यह शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और एक स्वस्थ वजन घटाने का समर्थन करता है।

तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें – Sehat Banane Ke Liye Meditation kare

सेहतमंद रहने के लिए तनाव को कम करना बहुत जरूरी है। अपने तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका मेडिटेशन करना है। इसके लिए आप सुबह के समय थोड़ी देर के लिए मेडिटेशन जरूर करें।

सेहतमंद रहने के लिए पूरी नींद लेंSehatmand rehne ke liye puri nind le

सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहत ही आवश्यक है। यह तनाव को कम करने और शरीर की सभी क्रियाओं को सही तरीके से करने में मदद करती है। सेहत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को रोज रात में कम से कम 8 घंटे की नींद लेना चाहिए।

सेहत बनाने के लिए टाइम टेबल बनाये – Sehat Banane Ke Liye time table banaye

सेहतमंद रहने और लंबा जीवन जीने के लिए आप अपने खाने का टाइम टेबल बनाएं। रात में जल्दी सोए और सुबह जल्दी उठें। रोज सुबह ब्रेकफास्ट का सेवन जरूर करें, इससे हमारे शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलती है। सही टाइम पर दोपहर और शाम का भोजन करें।

(और पढ़ें – सेहत के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ)

सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए (Sehat Banane Ke Liye Kya Karna Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago