हेल्दी रेसपी

किस मछली को खाना आपके लिए है अधिक फायदेमंद – Which Is The Best Fish To Eat For Health In Hindi

कौन सी मछली खानी चाहिए? - Which is the best fish to eat for health in Hindi

Best Fish To Eat For Health In Hindi: भारत में कई प्रकार की मछलियां पाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते है कि हमें कौन सी मछली खानी चाहिए? हम सभी जानते है कि मछली में लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते है।

यदि आप भी मछली का सेवन करना चाहते है तो आपको यह जानकारी होना बहुत ही जरूरी है कि किस मछली का सेवन करना आपके लिए अधिक फायदेमंद होता है। मछली में विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फैट होता है।

मछली का सेवन करने से यह आपके वजन को नियंत्रित करने, दिल को स्‍वस्‍थ्‍य रखने, मस्तिष्‍क को स्‍वस्‍थ्‍य रखने, रक्‍तचाप और मधुमेह जैसी गंभीर समस्‍याओं को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

आज के इस आर्टिकल में उन मछलियों के नाम दिए गए है जिनको खाना आपके लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। आइये जानते है कि हमें कौन सी मछली खानी चाहिए।

टूना मछली खाने के फायदे – Benefits of eating tuna fish in Hindi

टूना मछली खाने के फायदे - Benefits of eating tuna fish in Hindi

टूना नमकीन पानी में पाई जाने वाली एक मछली है, जो मैकेरल परिवार का हिस्‍सा है। ट्यूना मैकेरल या एसकॉमर्बिड परिवार से संबंधित है। जिसमें बोनिटोस, अल्‍बकोर और मैकरल्‍स भी शामिल हैं।

ट्यूना मछली सेलेनियम, विटामिन बी 12विटामिन बी 6प्रोटीनफास्फोरसविटामिन डीपोटैशियम, मैग्नीशियम, कोलिन और आयोडीन का अच्‍छा स्रोत है। इसमें केवल 0.49 ग्राम वसा और लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है। स्तन कैंसर, हृदय रोग और वजन घटाने के लिए टूना फिश लाभकारी होती है।

(और पढ़ें – टूना मछली के फायदे और नुकसान)

सालमन मछली खाने के फायदे – Salmon Fish Benefits In Hindi

सालमन मछली खाने के फायदे - Salmon Fish Benefits In Hindi

सैल्मन फिश समुद्र और ताजे पानी में पाई जाने वाली मछली की एक प्रजाति है। इसे रावस मछली के नाम से भी जाना जाता है। सालमन एक शब्‍द  साल्‍मोनिडे (Salmonidae) परिवार से संबंधित है जिसमें ट्राउट, व्‍हाइटफिश और ग्रेलिंग जैसी प्रजातियां भी शामिल होती हैं।

सालमन या सैल्मन मछली को अनाजों के बाद सबसे पौष्टिक आहारों में शामिल किया जाता है। इस मछली का रंग आमतौर पर गुलाबी होता है।

सैल्मन मछली में टमाइलीसाइड के रूप में ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड के साथ ही विटामिन एविटामिन डी, विटामिन बी, जिंक, फॉसफोरस, आयरन और कैल्शियम भी अच्‍छी मात्रा में होते हैं। सालमन मछली के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों में कैंसर होने से रोकने, चयापचय को बढ़ाने, ह्रदय स्‍वास्‍थ्‍य, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य, हड्डी, त्‍वचा और आंखों का स्वास्थ्य आदि शामिल हैं।

(और पढ़ें – सालमन मछली के फायदे और नुकसान)

रोहू मछली खाने के फायदे – Benefits of eating rohu fish In Hindi

रोहू मछली खाने के फायदे - Benefits of eating rohu fish In Hindi

रोहू मछली का वैज्ञानिक नाम लेबियो रोहिता (Labeo rohita) है। यह एक हड्डीयुक्त मछली है जो ताजे मीठे जल में पाई जाती है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है। इस मछली की खास बात यह कि इसमें पारा (Mercury) का लेवल मध्यम मात्रा में होना है इसलिए इसे खाना सुरक्षित माना जाता है।

कतला मछली खाने के फायदे – Benefits of Eating Katla fish in Hindi

कतला या भाकुर (Gibelion catla) मछली की प्रजाति भारत, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान की नदियों एवं स्वच्छ जलस्रोतों में पायी जाती है। कतला एक प्रसिद्ध और जल्दी बढ़ने वाली कार्प है। मछली की इस प्रजाति में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, सल्फर और जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कतला मछली का सेवन करना उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है जो लोग वजन को कम करना चाहते है, क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसके साथ ही कतला मछली खाने के फायदे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते है।

सिंघाड़ा मछली खाने के फायदे – Singhara fish khane ke fayde in Hindi

सिंघाड़ा मछली को अंग्रेजी में कैटफ़िश (Catfish) के नाम से जाना जाता है। इस मछली में प्रोटीन उच्च मात्रा होता है और कैलोरी कम भी कम मात्रा में पाई जाती है। इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छी है जो लोग वजह कम करना चाहते है। इसमें सेलेनियम, विटामिन बी 12, ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड आदि पोषक तत्व पाए जाते है।

इसका सेवन करना से मानसिक स्वस्थ में सुधार होता है, हृदय रोग और एनीमिया आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। लेकिन ध्यान रखें की इस मछली में पारा (Mercury) अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।

रानी मछली (पिंक पर्च) को खाने के फायदे – Benefits of eating pink perch in Hindi

रानी मछली (पिंक पर्च) को खाने के फायदे - Benefits of eating pink perch in Hindi

पिंक पर्च फिश (pink perch) या रानी मछली में पाई जाती है, जो देखने में गुलाबी रंग की होती है। यह बिना वसा वाली मछली है जो वजन कम करना में आपकी हेल्प कर सकती है। इसके साथ ही रानी मछली में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्भवती महिला भी इसके उचित मात्रा में सेवन कर सकती है क्योंकि इसमें पारा कम मात्रा में पाया जाता है।

बांगड़ा (मैकरेल) मछली खाने के फायदे – Benefits of eating Bangra (Mackerel) fish in Hindi

बांगड़ा जिसको मैकरेल मछली के नाम से भी जाना जाता है। यह इसका अधिक सेवन मध्य भारत और दक्षिण भारत में किया जाता है। यदि मैकरेल फिश के पोषक तत्वों की बात करे तो इसमें ओमेगा 3, विटामिन डी और सेलेनियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ, रक्तचाप, मस्तिष्क स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन को बनाये रखने में मदद करता है।

सुरमई मछली खाने के फायदे – Surmai fish khane ke fayde

सुरमई मछली को किंग मैकेरल (King mackerel) के नाम से भी जाना जाता है। यह मछली एनीमिया, उच्च रक्तचाप, हड्डियों को मजबूत करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने आदि में मदद करती है। सुरमई मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ध्यान रखें की इस मछली में पारा (Mercury) अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।

पॉम्फ्रेट मछली खाने के फायदे – Benefits of eating pomfret fish in Hindi

बटर फिश को पॉम्फ्रेट मछली के नाम से जाना जाता है। इस मछली का मांस सफ़ेद रंग का होता है क्योंकि यह एक बिना तेल वाली मछली है। यह फिश ख़ाने में अत्यधिक स्वादिष्ट होती है इसलिए इसे भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। पॉम्फ्रेट फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 1 और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

(और पढ़ें – मछली के तेल के फायदे और नुकसान)

हेरिंग मछली खाने के फायदे – Benefits of eating herring fish in Hindi

हेरिंग मछली जिसको हिल्सा फिश के नाम से भी जाना जाता है। यह बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है। भारत में यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और आंध्र प्रदेश राज्यों में सबसे अधिक पायी जाती है। हेरिंग मछली खाना दिल के लिए अधिक फायदेमंद है। इसमें हिल्सा फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका मांस बहुत से नरम होता है और स्वादिष्ट भी इसलिए यह भारत की सबसे महंगी मछलियों में से एक है।

(और पढ़ें – मछली खाने के फायदे और नुकसान)

कौन सी मछली खानी चाहिए? (Which is the best fish to eat for health in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration