सेक्स एजुकेशन

महिलाओं में सेक्स की वासना बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय – Effective Home Remedies to Improve Sexual Desire in women in Hindi

महिलाओं में सेक्स की वासना (कामेच्‍छा) बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय - Effective Home Remedies to Improve Sexual Desire in women in Hindi

Sexual Desire in women in Hindi: कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से महिलाओं में कामेच्‍छा बढ़ सकती है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं में कामेच्छा या सेक्स की इक्षा की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। औरतों में काम वासना की कमी के कई कारण हो सकते हैं। लड़कियों में कम कामेच्छा का मतलब, यौन संबंध बनाने की इक्षा में कमी या सेक्स करने की रुचि समाप्त हो जाना माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से महिलाओं में कामेच्‍छा और सेक्स वासना बढ़ सकती है। जानें, महिलाओं में सेक्स इच्छा बढ़ाने के घरेलू उपायों के बारे में।

विषय सूची

  1. महिलाओं में सेक्स की इक्षा बढ़ाने के लिए शतावरी
  2. महिलाओं में सेक्स वासना बढ़ाने के लिए लहसुन
  3. महिलाओं में काम वासना बढ़ाने के लिए अश्वगंधा
  4. महिलाओं में सेक्स की इक्षा बढ़ाये अनार का जूस
  5. महिलाओं में उत्तेजना बढ़ाने के लिए सेब

महिलाओं में सेक्स की इक्षा बढ़ाने के लिए शतावरी

महिलाओं में सेक्स की इक्षा बढ़ाने के लिए शतावरी

सदियों से शतावरी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता आ रहा है। यह महिलाओं की कामेक्षा बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक मानी जाती है। क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो महिलाओं के गुप्त अंगों को उत्तेजित करते है। यह महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के साथ ही महिला बांझपन की समस्या को दूर करने का भी काम करती है। यदि आपकी महिला साथी की सेक्स करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होती है तो आप उन्हें शतावरी जड़ी-बूटी का उपयोग करने की सलाह से सकते हैं। इसमें फाइटोएस्ट्रोजन नमक जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है जो महिला सेक्स हार्मोन को संतुलित बनाए रखता है और सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करता है।

(और पढ़े – शतावरी के चमत्कारी फायदे जो है अमृत समान)

महिलाओं में सेक्स वासना बढ़ाने के लिए लहसुन

महिलाओं में सेक्स वासना बढ़ाने के लिए लहसुन

आपको जानकर हैरानी होगी की लहसुन खाने से भी महिलाओं की कामेच्छा में वृधि होती है। महिलाओं में सेक्स वासना बढ़ाने के लिए यह सबसे आसान घरेलू उपाय में से एक देर तक सेक्स का आनंद लेने में भी सहायक होता है। है। क्योंकि यह प्राकृतिक तरीके से खून को पतला करता है। साथ ही उच्च रक्तचाप से बचाता है। लहसुन में एंटीकॉगुलेंट गुण पाया जाता है, जो पुरुष और महिला दोनों के जननांगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। महिलाएं यदि शाम होने से पहले लहसुन का सेवन कर लेती हैं तो वे रात को बिस्तर पर देर तक अपने पार्टनर का साथ दे सकतीं हैं।

(और पढ़े – लहसुन की एक कली खाने से महिलाओं को मिलेगा कई बीमारियों से निजात)

महिलाओं में काम वासना बढ़ाने के लिए अश्वगंधा

महिलाओं में काम वासना बढ़ाने के लिए अश्वगंधा

सेक्स पॉवर बढ़ाने की आयुर्वेदिक औषधी में अश्वगंधा का नाम सबसे पहले आता है। कई बार अधिक तनाव के कारण भी महिलाओं में कामेच्छा कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में सेक्स करने की इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा काफी प्रभावी असर दिखाती है। अश्वगंधा कॉर्टिसोल जो की स्ट्रेस हार्मोन होता है को  कम करती है। जिससे यह महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करने में सहायक होती है। एक स्टडी में पाया गया है कि अश्वगंधा महिलाओं के शरीर में कुछ विशेष हार्मोन्स के स्राव को भी बढ़ाती है, जिसके कारण सेक्स करने की उनकी इक्षा स्वतः बढ़ जाती है।

(और पढ़े – अश्वगंधा के फायदे और नुकसान)

महिलाओं में सेक्स की इक्षा बढ़ाये अनार का जूस

महिलाओं में सेक्स की इक्षा बढ़ाये अनार का जूस

इसका लाल रंग आपको तुरंत उत्तेजित कर सकता है लेकिन क्या आप जानतें हैं अनार का सेवन महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ाने के गुण अनार के रस में पाये जाते है। इसका मुख्य कारण अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो महिला में उत्तेजना बढ़ाने का काम करता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट जननांगों और पूरे शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर करता है। ऐसे में जिन महिलाओं को सेक्स के समय भी पर्याप्त उत्तेजना नहीं होती है या सेक्स करने की इच्छा कम हो गई हो, उन्हें रोज ताजे अनार का जूस पीना चाहिए।

(और पढ़े – अनार के जूस के फायदे और नुकसान)

महिलाओं में उत्तेजना बढ़ाने के लिए सेब

महिलाओं में उत्तेजना बढ़ाने के लिए सेब

ज्यादातर लोग अपने बचपन के दिनों को याद करेंगे, जहां उनके माता-पिता उन्हें रोज एक सेब खाने के लिए कहा करते थे, आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी “an apple a day keeps the doctor away”। शहद के साथ एक सेब का सेवन सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए अद्भुत तरीके से काम कर सकता है।

यदि आप चाहते हैं की आपकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशहाल बनी रहे, तो आपको सेब जरूर खाना चाहिए। सेब महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है। और यह देर तक सेक्स का मजा लेने में भी सहायक होता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉएड और आयरन पाया जाता है जो महिला के प्राइवेट पार्ट्स में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे उनके गुप्त अंग सेक्स के लिए प्राकृतिक रूप से उत्तेजित हो जाते हैं। इसके अलावा रोजाना सेब खाने से सेक्स के दौरान दर्द भी नहीं होता है।

इसे घर पर करें तैयार करें : एक सेब की मिठाई तैयार करने के लिए, जिसे सबसे प्रभावी सेक्स टॉनिक के रूप में माना जाता है, आपको 5 सेब, शहद, 10 बूंद गुलाब जल, 1 चुटकी केसर, 1 चुटकी जायफल और 1/5 चम्मच पिसी इलायची चाहिए। सेब को मैश करें। अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं, अच्छी तरह मिक्स करें। मसाले और गुलाब जल जोड़ें और आप का सेक्स टॉनिक तैयार है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, अपने भोजन के कम से कम एक घंटे बाद इस मिठाई का ½ कप लें और मिठाई लेने से पहले और बाद में लगभग चार घंटे तक दूध, दही और मछली लेने से बचें।

(और पढ़े – सेब के फायदे और नुकसान)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration