सेक्स एजुकेशन

महिलाओं में सेक्स समस्याओं के बारे जानकारी – Sex Problems In Females In Hindi

महिलाओं में सेक्स समस्याओं के बारे जानकारी - Sex Problems In Females In Hindi

Women Sex Problems in Hindi महिलाएं भी अक्सर कई नार्मल सेक्‍स समस्‍याओं से परेशान रहती हैं,लेकिन वह इनके बारे में दूसरों से बात करने में झिझकती हैं। महिलाओं का शरीर बेहद संवेदनशील और नाजुक होता है। माना जाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का यौन स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। किशोरावस्था में पहुंचते ही महिलाओं को मासिक धर्म की शुरूआत से लेकर प्रेगनेंसी और मेनोपॉज सहित कई तरह के हार्मोनल बदलावों का अनुभव करना पड़ता है। जीवनशैली, दिनचर्या एवं खानपान में जरा सी लापरवाही महिलाओं के स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। आमतौर पर खराब जीवनशैली का सबसे ज्यादा प्रभाव यौन जीवन पर पड़ता है।

इसके अलावा ज्यादातर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य एवं जीवन के अलग अलग उम्र में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में बहुत कम जानकारी होती है जिसके कारण वह छोटी छोटी बातों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

विषय सूची

  1. महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या – Breast Cancer Women Sex Problems in Hindi
  2. महिलाओं से जुड़ी सेक्स समस्या डिम्बग्रंथि और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर – Ovarian and Cervical Cancer Women Sex Problems in Hindi
  3. महिलाओं में गर्भावस्था से जुड़ी समस्या – Pregnancy Issues Women Sexual Health in Hindi
  4. ऑस्टियोपोरोसिस महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या – Osteoporosis mahilaon ki swasth samsya in Hindi
  5. महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या मासिक धर्म – Menstrual Cycle mahilaon ki yaun samsya in hindi
  6. मेनोपॉज महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या – Menopause mahilaon ki swasth samsya in hindi
  7. महिलाओं से जुड़ी जानकारी योनि स्वास्थ्य – Vagina Women Sexual Health in Hindi
  8. महिलाओं से जुड़ी सेक्स समस्याएं यौन संचारित बीमारियां – Sexually transmitted infections Women Sex Problems in Hindi
  9. ऑर्गेज्म महिलाओं की यौन समस्या इन हिंदी – Orgasm Women Sex Problems in Hindi
  10. यौन उत्तेजना में कमी महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या – Sexual excitement or arousal mahilaon ki sex samasya in Hindi

महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या – Breast Cancer Women Sex Problems in Hindi

महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या - Breast Cancer Women Sex Problems in Hindi

स्तन कैंसर महिलाओं में एक आम स्वास्थ्य समस्या। यह आमतौर पर दूध नलिकाओं (milk ducts) के अस्तर (lining) में उत्पन्न होता है और शरीर के अन्य अंगों में फैल सकता है। स्तन कैंसर से वैश्विक स्तर पर महिलाएं प्रभावित हैं। प्रारंभ में स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं के स्तन में गांठ (lumps) विकसित होता है। इसलिए महिलाओं को विशेष रुप से अपने स्तन के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और स्तन को छूने पर कुछ भी असामान्य लगे या किसी तरह की गांठ महसूस हो तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

(और पढ़े – ब्रैस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) के लक्षण, कारण, जांच, इलाज और बचाव…)

महिलाओं से जुड़ी सेक्स समस्या डिम्बग्रंथि और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर – Ovarian and Cervical Cancer Women Sex Problems in Hindi

महिलाओं से जुड़ी सेक्स समस्या डिम्बग्रंथि और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर - Ovarian and Cervical Cancer Women Sex Problems in Hindi

ज्यादातर महिलाएं डिम्बग्रंथि और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बीच अंतर के बारे में नहीं जानती हैं। गर्भाशय का कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (lower uterus) में होता है, जबकि डिम्बग्रंथि का कैंसर फैलोपियन ट्यूब में शुरू होता है। हालांकि दोनों ही स्थितियों में समान दर्द होता है। गर्भाशय ग्रीवा कैंसर होने पर भी संभोग के दौरान स्राव (discharge) और दर्द का अनुभव होता है। जबकि डिम्बग्रंथि के कैंसर का लक्षण बेहद अस्पष्ट होता है और स्थिति बहुत जटिल होती है। इसलिए समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए।

(और पढ़े – अंडाशय का कैंसर: प्रारंभिक लक्षण, जाँच, और उपचार…)

महिलाओं में गर्भावस्था से जुड़ी समस्या – Pregnancy Issues Women Sexual Health in Hindi

महिलाओं में गर्भावस्था से जुड़ी समस्या - Pregnancy Issues Women Sexual Health in Hindi

अगर आप मां बनने वाली हैं और आपको पहले से कोई बीमारी है तो गर्भावस्था के दौरान इससे मां और बच्चे के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। यदि अस्थमा, डायबिटीज या फिर डिप्रेशन जैसी स्थितियों को सही तरीके से प्रबंधित नहीं किया गया तो इससे दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ मां के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cell) का स्तर गिर जाता है जिसे एनीमिया कहा जाता है इसके कारण अवसाद होता है। एक और समस्या तब उत्पन्न होती है जब प्रजनन कोशिका (reproductive cell) गर्भाशय के बाहर निकलती है, जिससे गर्भावस्था को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। हालांकि प्रसूति विशेषज्ञ गर्भावस्था के दौरान होने वाली इन स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करके उपचार कर सकती हैं।

(और पढ़े – जेस्टेशनल डायबिटीज (गर्भकालीन मधुमेह) के कारण, लक्षण, निदान और इलाज…)

ऑस्टियोपोरोसिस महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या – Osteoporosis mahilaon ki swasth samsya in Hindi

ऑस्टियोपोरोसिस महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या - Osteoporosis mahilaon ki swasth samsya in Hindi

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होना एक आम समस्या है। इसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और आसानी से टूटने (break) लगती हैं। महिलाओं में इस तरह की स्वास्थ्य समस्या आमतौर पर एल्कोहल के सेवन, एक्सरसाइज की कमी, शरीर का द्रव्यमान कम होने, धूम्रपान करने, स्टीरॉइड (Steroid) का उपयोग करने और आनुवांशिकी (Genetics) होता है। इस समस्या के निदान के लिए एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड किया जाता है और हड्डियों के घनत्व (bone density) का पता लगाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस के लिए कोई इलाज मौजूद नहीं है। लेकिन स्वस्थ आहार एवं एक बेहतर जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

(और पढ़े – ऑस्टियोपोरोसिस होने के कारण, लक्षण और बचाव…)

महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या मासिक धर्म – Menstrual Cycle mahilaon ki yaun samsya in Hindi

महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या मासिक धर्म - Menstrual Cycle mahilaon ki yaun samsya in hindi

मासिक धर्म चक्र एक हार्मोनल प्रक्रिया है जो महिला के शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करने के लिए प्रत्येक महीने घटित होता है। आमतौर पर नियमित मासिक धर्म इस बात का संकेत है कि आपका शरीर सामान्य रूप से काम कर रहा है। अनियमित (Irregular) या भारी एवं दर्दनाक मासिक धर्म सामान्य नहीं हैं। कई महिलाओं को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के लक्षण भी मिलते हैं। यदि पीरियड्स से संबंधित समस्या हो तो डॉक्टर से इसका उचित इलाज कराएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

(और पढ़े – अनियमित मासिक धर्म के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

मेनोपॉज महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या – Menopause mahilao ki swasth samsya in Hindi

मेनोपॉज महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या - Menopause mahilaon ki swasth samsya in hindi

रजोनिवृत्ति वह समय है जब आपका मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाता है और आप अब गर्भवती नहीं हो सकती हैं। आमतौर पर महिलाओं के अंतिम पीरियड को ही रजोनिवृत्ति माना जाता है। रजोनिवृत्ति के बाद, आपका शरीर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बहुत कम मात्रा में बनाता है। रजोनिवृत्ति के बाद चूंकि एस्ट्रोजन का स्तर बहुत कम हो जाता है जिसके कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और अधिक क्रोध भी आ सकता है। इससे बचने के लिए आपको महिला स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि आप मेनोपॉज से पहले डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली सलाह से इसके लक्षणों से राहत पा सकती हैं।

(और पढ़े – रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के घरेलू उपाय और नुस्खे…)

महिलाओं से जुड़ी जानकारी योनि स्वास्थ्य – Vagina Women Sexual Health in Hindi

महिलाओं से जुड़ी जानकारी योनि स्वास्थ्य - Vagina Women Sexual Health in Hindi

योनि एक कैनाल है जो शरीर के बाहर गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय के निचले हिस्से) से जुड़ी होती है। इसका बाहरी मुख (opening) शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने में मदद करता है। यदि अंडे निषेचित नहीं होते हैं तो महिला को मासिक धर्म हो जाता है और इस दौरान रक्त योनि के माध्यम से शरीर से बाहर निकल आता है। यह शिशु को शरीर से बाहर निकलने का रास्ता भी प्रदान करता है। इसीलिए योनि को बर्थ कैनाल भी कहा जाता है।

(और पढ़े – योनि में कितने छेद होते हैं और क्या होता है उनका काम…)

महिलाओं से जुड़ी सेक्स समस्याएं यौन संचारित बीमारियां – Sexually transmitted infections Women Sex Problems in Hindi

महिलाओं से जुड़ी सेक्स समस्याएं यौन संचारित बीमारियां - Sexually transmitted infections Women Sex Problems in Hindi

यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) को यौन संचारित रोग या एसटीडी भी कहा जाता है। एसटीआई आमतौर पर योनि (vaginal), मौखिक सेक्स (oral sex) या गुदा मैथुन (anal sex) करने से फैलता है। इस समस्या से आमतौर पर महिलाएं अधिक संख्या में ग्रसित पायी जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि बांझपन के बाद यही एक ऐसी समस्या है जो ज्यादातर महिलाओं को प्रभावित करती है। इसलिए एसटीआई एक अधिक गंभीर यौन स्वास्थ्य समस्या है और प्रत्येक महिला को इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

(और पढ़े – जानिए एनल सेक्स यानि गुदा मैथुन करने से होने वाले नुकसान…)

ऑर्गेज्म महिलाओं की यौन समस्या इन हिंदी – Orgasm Women Sex Problems in Hindi

ऑर्गेज्म महिलाओं की यौन समस्या इन हिंदी - Orgasm Women Sex Problems in Hindi

ऑर्गेज्म एक तीव्र (intense) एवं मजेदार यौन तनाव (sexual tension) है। ऑर्गेज्म महसूस होने पर इंट्रोइटिस (introitus) सहित जननांगों की मांसपेशियों (genital muscles) में संकुचन (contractions) होता है। आजकल ज्यादातर महिलाओं में ऑर्गेज्म न मिलना एक आम सेक्स समस्या हो गयी है। संभोग के दौरान करीब 80 प्रतिशत महिलाएं ऑर्गेज्म का अनुभव नहीं कर पाती हैं। इसके अलावा प्रत्येक महिला को हर बार ऑर्गेज्म का सुख नहीं मिल पाता है। इसलिए महिलाएं अवसाद में चली जाती हैं और सेक्स का आनंद नहीं उठा पाती हैं। ऐसी समस्या होने पर चिकित्सक से जरुर परामर्श करना चाहिए।

(और पढ़े – ऑर्गेज्म आने में दिक्कत (ऑर्गेज्मिक डिसफंक्‍शन) के कारण, लक्षण और इलाज…)

यौन उत्तेजना में कमी महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या – Sexual excitement or arousal mahilao ki sex samasya in Hindi

यौन उत्तेजना में कमी महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या - Sexual excitement or arousal mahilaon ki sex samasya in Hindi

जब एक महिला उत्तेजित हो जाती है, तो उसके जननांगों में रक्त वाहिकाएं (blood vessels) फैल जाती हैं। योनि की दीवारों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे द्रव (fluid ) निकलने लगता है। यह ल्यूब्रिकेंट का मुख्य स्रोत है, जो योनि को गीला करता है। बाहरी जननांग या योनि (vulva) (क्लिटोरिस, योनि द्वार और लेबिया) में रक्त की आपूर्ति में वृद्धि के कारण फुल जाते हैं। शरीर के अंदर, योनि का शीर्ष फैल जाता है।

नाड़ी (pulse) और श्वास तेज हो जाती है, और रक्तचाप बढ़ जाता है। रक्त वाहिकाओं के पतला होने के कारण महिला की छाती (chest) और गर्दन (neck) फूल जाती है। यह यौन उत्तेजना होती है। अगर आपको इस तरह का अनुभव नहीं होता है तो डॉक्टर से मिलें और संभव हो तो कम से कम तनाव लें। अपने यौन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

(और पढ़े – महिलाओं में कामेच्छा (सेक्स की इच्छा) की कमी के कारण और इलाज…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

https://www.nhs.uk/live-well/sexual-health/female-sexual-problems/

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration