सेक्स एजुकेशन

फ्रेंच किस कैसे करें, सही तरीका और फायदे – How to French kiss in Hindi

फ्रेंच किस कैसे करें, तरीका और फायदे - How to French kiss in Hindi

French kiss in Hindi कपल्स के बीच किस यानि चुंबन होना आम है। लेकिन इन दिनों फ्रेंच किस चलन में है। इसे लिप-लॉक किस भी कहा जाता है। यह एक पैशनेट किस होती है जिसमे फ्रेंच किस करते समय दोनों पार्टनर अपने होठों के साथ जीभ का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। जीभ के साथ किस (चुंबन) साथी के होंठ, मुंह और जीभ को उत्तेजित करता है, जो स्पर्श के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं और शारीरिक यौन उत्तेजना को प्रेरित करते हैं। फ्रेंच किस करने से न केवल आप अपना प्यार और संवेदना जाहिर कर सकते हैं, बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। फ्रेंच किस एंडोर्फिन रिलीज को प्रोत्साहित करने और उक्त रक्तचाप के स्तर को कम करने के लिए अच्छी मानी गई है।

अगर आप पहली बार अपने पार्टनर को फ्रेंच किस करने जा रहे हैं,  तो आपको इसे करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। तभी आप एक अच्छे फ्रेंच किसर बन सकते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग आमतौर पर अपने पार्टनर को किस करते हैं। इन दिनों कपल्स के बीच फ्रेंच किस काफी पॉपुलर हो रही है। हालांकि किसी को फ्रेंच किस करने पर घबराहट होना स्वभाविक है। वो इसलिए क्योंकि इसमें एक-दूसरे को चुंबन देने के लिए होठों के साथ जीभ का भी उपयोग किया जाता है। खासतौर से जो लोग पहली बार फ्रेंच किस करते हैं, उनके अंदर इसे लेकर काफी नर्वसनेस होती है। अगर आपने भी पहले कभी फ्रेंच किस नहीं की है, तो टेंशन की बात नहीं है। फ्रेंच किस जितनी कठिन लगती है, वास्तव में उतनी ही आसान है।

फ्रेंच किस में लंबे और गहरे चुंबन के साथ अपने साथी की जीभ को छूना होता है। अगर आप इस तकनीक में महारत हासिल करना चहते हैं, तो घर पर खुद से इस रोमांटिक किस का अभ्यास करने के तरीके हम आपको अपने इस आर्टिकल में बता रहे हैं।

विषय सूची

  1. फ्रेंच किस क्या होती है – French kiss kya hoti hai in hindi
  2. फ्रेंच किस करने के सही तरीका – French kiss kaise ki jati hai in Hindi
  3. फ्रेंच किस एक्सपर्ट बनने की तकनीक – How be the best French kisser in Hindi
  4. फ्रेंच किस करने के लिए सलाह – French kiss karne ke liye salah in Hindi
  5. फ्रेंच किस करते समय बरतें सावधानियां – Precautions to do French kiss in Hindi
  6. फ्रेंच किसिंग के टिप्स – Tips to do French kiss in Hindi
  7. लिप-लॉप किसिंग या फ्रेंच किसिंग के फायदे – Benefits of French kissing in Hindi
  8. फ्रेंच किस करने के नुकसान  – French kiss side effect in Hindi

फ्रेंच किस क्या होती है – French kiss kya hoti hai in hindi

फ्रेंच किस क्या होती है - French kiss kya hoti hai in hindi

फ्रेंच किस भी किस का ही एक प्रकार होती है। लेकिन ये सामान्य किस से थोड़ी हटकर है। इसे करने से दोनों साथियों के भीतर एक विशेष प्रकार की भावना उत्पन्न होती है। इस तरह की किस से नए रिश्ते की शुरूआत होती है, दूरियां मिटती हैं, जिससे आपका रिश्ता लंबे समय तक बना रहता है। फ्रेंच किस में एक साथी दूसरे साथी के मुंह में जीभ डालकर होंठ से होंठ मिलाकर किस करते हैं। अपने साथी को कंफर्टेबल फील कराने के लिए हाथ का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये ऐसी किस है, जो काफी देर तक चलती है और काफी वाइल्ड भी मानी जाती है।

किस अपने साथी से अपने प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है। विभिन्न प्रकार के चुंबन हैं लेकिन लव कपल के बीच फ्रेंच चुंबन की मांग बहुत अधिक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें लगता है कि एक फ्रेंच किस गहरा और जुनून से भरा है जो प्यार करने के मूड को बना सकता है। बहुत से लोग फ्रेंच किस करने के लिए सही तकनीक नहीं जानते हैं, इसलिए यहां उचित और प्रभावी फ्रेंच किस करने के लिए टिप्स बताई गईं हैं

(और पढ़े – किस के प्रकार जो किसी को भी आपका दीवाना बना सकते है…)

फ्रेंच किस करने के सही तरीका – French kiss kaise ki jati hai in Hindi

फ्रेंच किस करने के सही तरीका - French kiss kaise ki jati hai in Hindi

दुनियाभर में फ्रेंच किस बहुत लोकप्रिय है। लड़के अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी को फ्रेंच किस करना पसंद करते हैं। केवल लड़कों को ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी फ्रेंच किस बेहद पसंद आती है, वो भी तब जब वह सही तरह से की गई हो। लेकिन ज्यादातर लड़के फ्रेंच किस करने के लिए गलत तरीका अपनाते हैं, जिससे बात बनने के बजाए बिगड़ भी जाती है। नीचे हम आपको फ्रेंच किस करने का सही तरीका बताएंगे। इसे फॉलो कर आप गर्लफ्रेंड और पत्नी के और भी करीब जाकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

फ्रेंच किस करने के लिए सबसे पहले खुद को तैयार करें

एक बेहतरीन किस के लिए रोमांटिक पल होना बहुत जरूरी है। अगर आप पहली बार किस करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपने होठों को नम करें। सूखे होठों को चूमने या किस करने में कोई मजा नहीं आता। अपने होठों को नम करने से पहले इन पर जीभ फेर लें। चिकने और नम होठों के लिए नियमित रूप से लिप बाम का उपयोग करें और खूब पानी पीएं। अपनी डेट यानि की गर्लफ्रेंड से मिलने से पहले आप घर पर ही अपने होठों को एक्सफोलिएट भी कर सकते हैं। होठों की डेड स्किन को हटाने के लिए अपने होठों के चारों ओर गोलाकार दिशा में एक साफ गीला कपड़ा फेरें। इसके बाद होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि ये सब सिर्फ इसलिए किया जाता है, ताकि किस करते समय आपके फटे और सूखे होठ बाधा न बनें।

फ्रेंच किस करने के लिए अब अपनी सांसे ताजा करें

सांस से बदबू आना वाकई बहुत शर्मिंन्दगी भरा होता है। इसलिए अपने साथी से मिलने से पहले दांतों को ब्रश कर जीभ को भी साफ करें। संभव हो तो किस करने से पहले पेपरमिंट की गोली मुंह में डाल लें, जिससे सांस से बदबू न आए। लड़कियों को इस दौरान अपने होठों पर लिपस्टिक जरूर लगानी चाहिए। इससे आपका पार्टनर किस करते वक्त और भी ज्यादा आनंद महसूस करेगा।

फ्रेंच किस करने की शुरुआत करें

अब आप अपने साथी के करीब जाएं और धीरे से उसे अपनी तरफ खींचे। आपके इस मूवमेंट में आपके पार्टनर को प्यार झलकने का अहसास होना चाहिए। तभी वह आपके साथ किस करने के लिए तैयार होगा। सबसे पहली लड़की की कमर पर कसकर हाथ रखें। उसको हल्का सा अपनी तरफ खींचें। अब एक दूसरे को थोड़ा तिरछा कर अपने होठों को साथी के होठों पर रखें। ध्यान रखें, कि किस करते समय आप दोनों की नाक आपस में टकराए ना। यदि आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपको किस तरफ झुकना है, तो अपने पार्टनर को आगे बढ़ने दें और विपरीत दिशा में ले जाने दें।

फ्रेंच किस के दौरान आपनी आंखें बंद रखें

अगर ये आपका पहला फ्रेंच किस है और आप इसे जीवनभर याद रखना चाहते हैं, तो इस बेहतरीन पल को यादगार बनाने के लिए एक दूसरे के होठों को अपने होठों से टच करने के बाद तिरछी नजर से एकदसूरे की आंखों में गहराई से देखें। इस दौरान आपकी आंखें बंद होनी चाहिए। क्योंकि चुंबन के दौरान एकदूसरे की तरफ देखने या घूरने से मूड खराब हो सकता है। आंखें बंद कर लेने से आपको फ्रेंच किस का बेहतर अहसास होगा और आप एक बेहतरीन फ्रेंच किस का मजा भी ले सकेंगे।

फ्रेंच किस के दौरान सही पल की तलाश करें

इसके बाद साथी के नीचे वाले होंठ अपने दोनों होठों के बीच दबाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके ऊपर का होंठ आपके साथी के होठों के बीच होगा। धीरे-धीरे अपने साथी को अपने और करीब लाएं।

इस क्रिया को जारी रखें। जब आपका साथी आपके होठों को चूमने लगे, तो यही सही वक्त है, जब आप अपनी जुबान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी जीभ बाहर निकालकर अपने साथी की जीभ से टच करें।

फ्रेंच किस करने के लिए आगे बढ़ें

जब आपका साथी अपने होठों के बीच में थोड़ा गैप देना शुरू कर दे, तो अपनी जीभ को पार्टनर के होठों के अंदर डालना शुरू करें। ध्यान रखें कि ऐसा करने में कोई भी जल्दबाजी न करें। पहले देख लें, कि आपका पार्टनर फ्रेंच किस के लिए पूरी तरह से तैयार है या नहीं। जब वह आपको ऐसा करने की इजाजत दे या साइन दे तभी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अगर आपका साथी तैयार नहीं है, तो पहले सामान्य किसिंग करें और अगर वह तैयार है, तो वह अपने होठों से आपकी जुबान को अंदर लेगा। इसी समय आप मुंह के अंदर ही जीभ से खेलना शुरू कर दें। ऐसा करते समय अपने जीभ की गति को ध्यान में रखें। जैसे ही आप जीभ का मूवमेंट शुरू करेंगे आपका साथी पूरी तरह से रोमांचित हो उठेगा साथ ही बराबर का सहयोग भी करेगा।

(और पढ़े – किस करने का तरीका, फायदे और नुकसान…)

फ्रेंच किस में एक्सपर्ट बनने की तकनीक – How be the best French kisser in Hindi

फ्रेंच किस एक्सपर्ट बनने की तकनीक - How be the best French kisser in Hindi

फ्रांसीसी चुंबन या फ्रेंच किस उन अतरंग चीजों में से एक है, जो आप सेक्स करने के अलावा कर सकते हैं। फ्रेंच किस तो भले ही ऊपर हमारे द्वारा बताए गए तरीके से कर लेते हों,  लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को एक एक्सपर्ट की तरह किस करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ हटकर तरीके आपको अपनाने होंगे। हम आपको नीचे फ्रेंच किस करने की कुछ शॉर्ट और सिंपल टेकनीक बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप किस करने के एक्सपर्ट बन जाएंगे इसके साथ ही हम बताएंगे कि फ्रेंच किसिंग गेम को आगे कैसे बढ़ाना है।

  • अगर आप वाकई में अपने पार्टनर को एक एक्सपर्ट की तरह चूमना चाहते हैं, तो पहले थोड़ा बिल्डअप बनाएं। किस करने के लिए जीभ का उपयोग करने से पहले बिल्डअप करना जरूरी है। अपने सिर को झुकाएं ताकि आपकी नाक फ्रेंच किस करने के बीच में ना आए। पहले अपने साथी के निचले होंठ पर धीरे से काट लें और जीभ को तेजी से चलाएं। इससे आपके साथी का मूड तेजी से बन जाएगा। किस करने की शुरूआत बिना जीभ के करें और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
  • अगर आप किसी को फ्रेंच किस करने की कोशिश करने जा रहे हैं, तो पहले पुदीना या पेपरमेंट की टेबलेट मुंह में डाल लें। ऐसा करने से आपका साथी भी आपके साथ किस करने में कंफर्टेबल हो पाएगा। आपकी सांस में से खुशबू आएगी, तो आप इस खास पल को एन्जॉय कर पाएंगे।
  • अब किस की शुरूआत करने के लिए अपने हाथों का उपयोग करें। अपने हाथ से अपने साथी की गर्दन को झुकाएं और अपने हाथे को उनके जबड़े की रेखा के नीचे कोमलता से चलाएं। इस वक्त आपकी जीभ उनके मुंह में होनी चाहिए। मूड को अधिक रोमांटिक और भावुक बनाने के लिए चुंबन के दौरान अपने हाथों को इंटरलॉक करने की कोशिश करें।
  • फ्रेंच चुंबन के दौरान बीच-बीच में सांस लेते रहें। अगर आपको थोड़ा सा भी संदेह है कि आप क्या कर रहे हैं, तो अपने साथी को आगे बढ़ने दें। फ्रेंच किसिंग के साथ अनुभव न रखने वाले लोग कई बार अभिभूत हो जाते हैं। इसके थोड़ा रिलेक्स करें और फिर शुरूआत करें। इससे आप एक फ्लो में बहकर फ्रेंच चुंबन का आनंद ले पाएंगे, वो भी तब तक जब तक आप दोनों चाहें।
  • फ्रेंच किसिंग खत्म कब करनी है, ये बात किसी एक्सपर्ट को ही पता हो सकती है। इसलिए अगर आप एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो आपको जरूर पता होना चाहिए कि फ्रेंच किस को कब खत्म किया जाए। अगर आप नहीं चाहते कि जीभ की प्रक्रिया बहुत देर तक चले, तो आपको एक ऐसा पल चुनना चाहिए जो सही लगे। आपके इस फैसले से आपके साथी को अहसास नहीं होना चाहिए कि आप थक गए हैं, बोर हो गए हैं या फिर उसके प्यार को अवॉइड कर रहे हैं।

(और पढ़े – किसी लड़की को किस कैसे करें…)

फ्रेंच किस करने के लिए सलाह – French kiss karne ke liye salah in Hindi

फ्रेंच किस करने के लिए सलाह - French kiss karne ke liye salah in Hindi

फ्रेंच किस करने के दौरान लोग बहुत सी गलतियां करते हैं, जो उनके आगे बढ़ते हुए रिश्ते के बीच बाधा बन जाती है। फ्रेंच किस करते समय हमारे द्वारा नीचे दी जा रही सलाह जरूर पढ़ें।

  • अगर आपका पार्टनर आपको फ्रेंच किस कर रहा है, तो आप यूं ही बैठे न रहें। बल्कि थोड़े एक्टिव बनें। उनके हर एक्शन का जवाब दें और धीरे-धीरे अपनी जीभ और होठों की मूवमेंट्स पर ध्यान दें।
  • किस को कितनी देर रोका जा सकता है, ये आप पर निर्भर करता है। आप जब भी अनकंफर्टेबल महसूस करें, अपने पार्टनर को बता दें। क्योंकि फ्रेंच किस का मजा तब तक ही आता है, जब तक की आप दोनों इसे एन्जॉय करें।
  • फ्रेंच किस के दौरान सलाइवा बनता है, जो आपके इस रोमांटिक पल में बाधा बन सकता है। इसलिए एक अंतराल के बाद किस को रोके बिना इसे अंदर लेते जाएं। अगर आपको ऐसा करने में ज्यादा परेशानी हो रही है, तो थोड़ा ब्रेक लें। आप पार्टनर को बता दें, कि आप ब्रेक ले रहे हैं, न कि उनके प्यार को रिजेक्ट कर रहे हैं।
  • सबसे पहले आप अपने पार्टनर की तरफ देखें और स्माइल जरूर करें।
  • पार्टनर की आंखों में सीधा देखें। इधर-उधर न देखें, इससे लगेगा कि आप किस के लिए तैयार नहीं हैं। हल्की स्माइल करें। अगर आपका पार्टनर भी स्माइल करें, तो समझ जाएं कि वह भी आपको किस करना चाहता है।
  • किस करने से पहले अपने पार्टनर को बहुत देर तक घूरें नहीं और न ही उसके ब्रेस्ट की तरफ गलत नजरों से देखें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो लड़की इरीटेट हो जाएगी।
  • याद रखें कि कोई भी लड़की कभी भी किस करने की शुरूआत नहीं करेगी। यह काम सिर्फ लड़के का होता है अगर आप अपनी दोस्त या गर्लफ्रेंड को किस करना चाहते हैं, तो शुरूआत आपको ही करनी पड़ेगी और यह भी तय करना पड़ेगा कि पहली किस कहां करनी है।
  • अगर आप अपने दोस्तों के ग्रुप में बैठे हैं और जिससे आप दोस्ती करना चाहते हैं, वो लड़की आपके आसपास हो तो दोस्तों के साथ मजाक करते हुए उसे घूरे नहीं।
  • ये सभी फ्रेंच किस करने की शुरूआती टिप्स हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना है। अगर आपने इन सभी बातों को ध्यान में रखा, तो दोस्ती के साथ आगे चलकर फ्रेंच किस करना बेहद आसान और कंफर्टेबल हो जाएगा।

(और पढ़े – लड़की को किस करने के लिए कैसे राजी करें…)

फ्रेंच किस करते समय बरतें सावधानियां – Precautions to do French kiss in Hindi

फ्रेंच किस करते समय बरतें सावधानियां - Precautions to do French kiss in Hindi

फ्रेंच किस करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन इसे अपने पार्टनर को फ्रेंच किस करते समय थोड़ा हाईजीन का ध्यान रखें। फ्रेंच किस करने से हर्पीस और मोनोन्यूक्लीयोसिस जैसी संक्रमक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। इसलिए फ्रेंच चुंबन करने के दौरान कुछ जरूरी सावधानियां बरतना जरूरी होता है।

  • अगर आप फ्रेंच किस के लिए तैयार नहीं है, या पार्टनर द्वारा किया गया कोई मूव आपको पसंद नहीं है, तो आप खुद को पीछे कर लें और उसे भी बता दें कि आप अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं।
  • अगर आप दोनों को या केवल आपको दांतों में ब्रेसेस लगे हैं, तब भी आप फ्रेंच किस कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी कि ब्रेसस एकदूसरे से टकराए ना। इसके अलावा ब्रेसेस को अपनी जीभ से टकराने न दें।

(और पढ़े – पहली डेट पर कैसे करें किस…)

फ्रेंच किसिंग के टिप्स – Tips to do French kiss in Hindi

फ्रेंच किसिंग के टिप्स - Tips to do French kiss in Hindi

अब जब आप जान चुके हैं कि चुंबन या फ्रेंच किस कैसे करना है, तो इस अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे कुछ सुझाव पढ़ सकते हैं।

  • चुंबन कोई भी हो, इसे करने के लिए सही समय की तलाश करें। पहली बार किस करने का सबसे अच्छा समय तब होता है, जब आप अकेले होते हैं और आप दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे होते हैं। अपने साथी से बातचीत करें, आंखों में आखें मिलाएं और बातचीत को ब्रेकिंग पॉइंट पर आने दें।
  • फ्रेंच किस के बारे में सोचते समय पहली बात जो सबसे पहले दिमाग में आती है, वो है जीभ। लेकिन शुरूआत में ही इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। आपको ऐसा करने के लिए अपने साथी से मिलने वाले संकेत या मैसेज का इंतजार करना चाहिए। आप होठों की सतह को चूमने से फ्रेंच किस की शुरूआत कर सकते हैं।
  • जब भी फ्रेंच किस करें इस दौरान सांस लेते रहें। अगर आप बीच-बीच में सांस लेते रहेंगे, तो लंबे समय तक चुंबन कर पाएंगे। अपनी नाक से सांस लें, ताकि हवा अंदर लेने के लिए आपको किस को बीच में रोकना ना पड़े।
  • किसी लड़की को फ्रेंच किस करते समय हमेशा ताजा सांस लें। आपका पार्टनर कितना भी अच्छा क्यों न हो, बुरी सांस के साथ चुंबन या किस लेना पसंद नहीं करेगा। इसलिए नियमित रूप से अपने दांतों को साफ करें, लेकिन किस करने से पहले पेपरमेंट या पुदीना चबा लें। इससे आपकी सांस ताजा हो जाएगी।
  • फ्रेंच किस का संबंध केवल आपके मुंह और चीभ से नहीं है, बल्कि इस प्रक्रिया को करने के दौरान आपको हाथ का भी इस्तेमाल करना चाहिए। किस करते वक्त अपने साथी को हाथ की मदद से पकड़कर रखें। यदि आप ज्यादा रोमांटिक होना चाहते हैं, तो चुंबन करते समय अपने हाथों का उपयोग करना चीजों को अधिक रोमांटिक कामुक और उत्तेजक बनाने में मदद करता है।
  • पहली बार गर्लफ्रेंड को फ्रेंच चुंबन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए खुद की और साथी की फीलिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
  • अगर आप फ्रेंच किस करते हुए थक गए हैं या कुछ सैकंड का ब्रेक लेना चाहते हैं, तो अपने साथी की गर्दन और कॉलरबोन पर अलग-अलग तरह के किस करने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से किसिंग प्रक्रिया में रोमांच बढ़ जाता  है।
  • फ्रेंच किस करते समय अगर घबराहट महसूस हो, तो इसे छिपाने के लिए तो आप थोड़ा हंस या मुस्कुरा सकते हैं। आपका साथी भी शायद आपकी ही तरह नर्वस हो, तो थोड़ी सी मुस्कुराहट आपके और उसके तनाव को दूर कर देगी।

(और पढ़े – प्यार जताने के लिए कैसे करें किस और इसे बेहतर बनाने के तरीके…)

लिप-लॉप किसिंग या फ्रेंच किसिंग के फायदे – Benefits of French kissing in Hindi

कई रिसर्च में बताया गया है कि किस करने से भावनात्मक लगाव ही नहीं बल्कि शरीर और सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है। कपल्स के लिप लॉक किस करने से मुंह में निकलने वाला सलाइवा केवल दांतों के लिए अच्छा होता है बल्कि बीपी घटाने और तनाव कम करने में भी किसिंग बहुत फायदेमंद है। नीचे जानिए किसिंग के अन्य फायदों के बारे में।

फ्रेंच किसिंग दांतों के लिए फायदेमंद – Frenck kis dato ke liye faydemand in hindi

फ्रेंच किसिंग दांतों के लिए फायदेमंद - Frenck kis dato ke liye faydemand in hindi

सामान्य किस होठों पर किया जाता है, लेकिन फ्रेंच किस या लिप-लॉक किस करने से सलाइवा यानि लार का उत्पादन हमारे मुंह में बढ़ जाता है, जिससे उन बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद मिलती है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जितना ज्यादा मुंह में सलाइवा बनेगा उतना ज्यादा आपके दांतों को मिनरल मिलेगा, जो उन्हें एसिड अटैक से सुरक्षित रखते हैं। अगर आपके दांतों को किसी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो मिनरल्स से इनकी मरम्मत भी हो जाती है।

(और पढ़े – दांतों को मजबूत करने के उपाय…)

फ्रेंच किस बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता – French kiss badaye rog pratirodhak kshamta in Hindi

फ्रेंच किस बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता - French kiss badaye rog pratirodhak kshamta in Hindi

फ्रेंच किस करने के दौरान सलाइवा का आदान प्रदान होता है। अगर आप 10 सैकंड अपने पार्टनर को किस करते हैं, तो 8 करोड़ से ज्यादा बैक्टीरिया का आदान प्रदान होता है, जो सेहत के लिए अच्छा होता है। ये बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए ये मिलकर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियां भी आपको नहीं छू सकतीं।

(और पढ़े – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय…)

फ्रेंच किसिंग घटाए तनाव – French kiss relieve stress in hindi

फ्रेंच किसिंग घटाए तनाव - French kiss relieve stress in hindi

ये तो आपने सुना होगा कि किस करने से तनाव काफी हद तक कम हो जाता है। ये बात सही है। दरअसल, किसिंग से हमारे शरीर में मौजूद ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इसे लव हार्मोन भी कहते हैं। यह हार्मोन फोरप्ले और ऑर्गेज्म के दौरान भी हमारे शरीर में निकलता है। चिंता और तनाव को दूर करने में इस हार्मोन को मेडिटेशन जितना ही पॉवरफुल माना गया है। इतना ही नहीं, आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने में यह हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

(और पढ़े – मानसिक तनाव दूर करने के घरेलू उपाय…)

फ्रेंच चुंबन का फायदा एलर्जी दूर करे – French chumban se door hogi allergy in hindi

फ्रेंच चुंबन का फायदा एलर्जी दूर करे - French chumban se door hogi allergy in hindi

यदि आपको त्वचा या गले में एलर्जी है, तो आपको किसिंग की टेकनीक अपनानी चाहिए। ऐसी स्थिति में ये बहुत फायदेमंद साबित होती है। इससे शरीर में बनने वाले खास एलजीई (Ige) को घटाने में मदद मिलती है। अगर एलजीई कम है, तो एलर्जी का खतरा बेहद कम हो जाता है।

(और पढ़े – एलर्जी लक्षण, बचाव के तरीके और घरेलू उपचार…)

बीपी घटाए फ्रेंच किसिंग – French kiss ghataye blood pressure in Hindi

बीपी घटाए फ्रेंच किसिंग - French kiss ghataye blood pressure in Hindi

आप सोच भी नहीं सकते कि आपके बढ़े हुए बीपी को कम करने के लिए किसिंग कितनी फायदेमंद है। दरअसल, हमारे होंठ कई तरह के ब्लड वेसल्स से बने होते हैं, जो किस करने के दौरान एक्टिव हो जाते हैं। जिससे ब्लड फ्लो हमारे चेहरे की ओर बढ़ जाता है और शरीर के अन्य हिस्सों से भी खून का बहाव तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगता है। इससे दिल पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है और बीपी भी घट जाता है।

(और पढ़े – उच्च रक्तचाप के लिए घरेलू उपचार…)

फ्रेंच किस करने के नुकसान  – French kiss side effect in Hindi

जिस तरह फ्रेंच किस स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, वहीं इसके कई नुकसान भी हैं। इसलिए अपने साथी को फ्रेंच किस करने से पहले इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।

ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक चुंबन – Oral health ke liye nuksandayak French kiss in Hindi

ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक चुंबन – Oral health ke liye nuksandayak French kiss in Hindi

एकडेमी ऑफ जनरल डेंटिस्ट्री के अनुसार चुंबन यूं तो आपको रिलेक्स कर सकता है, लेकिन कई बार किस करने से सलाइवा के जरिए 500 अलग-अलग प्रकार के नकारात्मक और सूक्ष्म कीटाणु मुंह में चले जाते हैं। जिसके कारण गोनोरिया, सिफलिस और हर्पीस जैसे संक्रमित बीमारियां होने का खतरा रहता है।

(और पढ़े – हर्पीस के कारण, लक्षण, दवा और उपचार…)

फ्रेंच किस करने के नुकसान बढ़ाए कैविटी – French kiss se badti hai cavity in hindi

फ्रेंच किस करने के नुकसान बढ़ाए कैविटी - French kiss se badti hai cavity in hindi

किस करने से दांत पर जमी गंदगी में मौजूद बैक्टीरिया दूसरे व्यक्ति के मुंह में चले जाते हैं, जिससे कैविटी बढऩे का डर बना रहता है। बता दें, कि कैबिटी एक संक्रमित बीमारी है, इसलिए अगर वह व्यक्ति किसी और को किस करता है, तो वह उक्त व्यक्ति के मुंह में कैविटी जैसा रोग फैला देता है।

(और पढ़े – दांतों में कैविटी से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय…)

किस से हो सकता है एलर्जिक रिएक्शन – French kiss karne se ho sakta hai allergic reaction in Hindi

किस से हो सकता है एलर्जिक रिएक्शन - French kiss karne se ho sakta hai allergic reaction in Hindi

एक स्टडी के अनुसार 12 प्रतिशत अपने साथी को किस करने वाले लोग जो भोजन करने के बाद फ्रेंच किस करते हैं, उसके माध्यम से उनके पार्टनर को एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है, जिसके कारण पार्टनर को उल्टी, चेहरे पर सूजन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। किस करने से कई बार एलर्जिक रिएक्शन के कारण होठों पर खुजली और सूजन की समस्या पैदा हो सकती है।

(और पढ़े – होठों की सूजन कम करने के उपाय…)

फ्रेंच किस करने के नुकसान से हो सकते हैं छाले – French kiss se ho sakte hai chale in Hindi

फ्रेंच किस करने के नुकसान से हो सकते हैं छाले - French kiss se ho sakte hai chale in Hindi

चुंबन देने से मुंह में छाले हो सकते हैं, जिसे ब्लिसटर्स कहते हैं और छालों में तरल पदार्थ भर सकता है, जो काफी तकलीफ देह होता है।

(और पढ़े – मुंह के छाले का इलाज और घरेलू उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration