अध्यात्म

मेडिटेशन क्या होता है , प्रकार और करने के फायदे – What is Meditation, Types and Benefits in Hindi

मेडिटेशन क्या होता है , प्रकार और करने के फायदे - What is Meditation, Types and Benefits in Hindi

Meditation in Hindi मेडिटेशन हमारे दिमाग को और विचारों को शक्ति देने का काम करता है। लेकिन लोग अक्सर खुशी और मेडिटेशन के बीच का अंतर भूल जाते हैं। मेडिटेशन दिमाग को सकारात्मक तरीके से कार्य करने की शक्ति देता है जिसका सीधा संबंध प्रसन्नता से होता है। मेडिटेशन आपके दिमाग का तनाव भी कम करता है। इससे आपका दिमाग ज्यादा शांत और प्रसन्न रहता है। मेडिटेशन ध्यान लगाने का एक तरीका होता है जिसमें आपको किसी एक वस्तु पर ध्यान लगाना होता है। दिमागी रूप से प्रसन्नता पाने के लिए मेडिटेशन किया जाता है। इस लेख में आप जानेगे मेडिटेशन क्या होता है(what is Meditation), मेडिटेशन के प्रकार (Types of meditation)और मेडिटेशन करने के फायदे (Meditation Benefits in Hindi) के बारें में।

मेडिटेशन के कई प्रकार होते हैं, लेकिन सभी प्रकार के मेडिटेशन करने का उद्देश्‍य धीरे-धीरे संतुष्टि, एकाग्रता और प्रसन्नता प्राप्त करना ही होता है। मेडिटेशन सिर्फ आपको मानसिक रूप से प्रसन्न ही नहीं बनाता बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है। इस आर्टिकल में आप मेडिटेशन और उसके प्रकारों के साथ-साथ मेडिटेशन से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में जानेंगे। साथ ही हम आपको मेडिटेशन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताएंगें। आइए जानते हैं क्या होता है मेडिटेशन, मेडिटेशन के प्रकार और उससे होने वाले लाभ के बारे में।

1.मेडिटेशन क्या होता है – What is Meditation in Hindi

मेडिटेशन एक प्रक्रिया है जिसमें किसी वस्तु विशेष पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। अक्सर इस प्रक्रिया के दौरान आंखें बंद करके मस्तिष्क के केंद्र बिंदु पर ध्यान लगाया जाता है। ऐसा करना पहले थोड़ा मुश्किल है इसलिए पहले कम समय के लिए ही ध्यान लगाने का अभ्यास किया जाता है। इस दौरान मस्तिष्क विचार शून्य हो जाता है यहीं कारण है कि मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।

(और पढ़े – मानसिक तनाव के कारण, लक्षण एवं बचने के उपाय)

2. मेडिटेशन के प्रकार – Types of Meditation in Hindi?

वैसे तो मेडिटेशन के कई प्रकार होते हैं लेकिन हम यहां आपको मेडिटेशन के कुछ मुख्य प्रकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताते हैं मेडिटेशन के मुख्य प्रकारों के बारे में हैं।

मेडिटेशन के प्रकार गुडविल मेडिटेशन – Goodwill Meditation in Hindi

इस मेडिटेशन का लाभ है कि इससे  सोच पॉजिटीव होती है, इससे आपके मन में जिंदगी के लिए अधिक संतुष्टी का भाव पैदा होता है। इससे आपको ज्यादा यह मन को ज्यादा  मानवीय और ज्यादा बुद्धिमान होने के लिए विकसित करता है।

(और पढ़ें – नकारात्‍मक विचारों से मुक्ति पाने के उपाय)

मेडिटेशन के प्रकार सहज योग मेडिटेशन – Sahaja Yoga Meditation in Hindi

आत्म-जागरुकता पैदा करने के लिए सहज योग मेडिटेशन किया जाता है। यह मेडिटेशन करने से पूरे शरीर में ठंडी हवा के प्रवाह होने का अद्भुत एहसास होता है। इसे करने के बाद कुंडली जागृत हो जाती है और व्यक्ति खुद से जुड़ा हुआ महसूस करता है।

(और पढ़ें – मन की शांति के उपाय)

मेडिटेशन के प्रकार त्राटक मेडिटेशन – Tratak Meditation in Hindi

Meditation मेडिटेशन की इस प्रक्रिया को करते समय किसी रोशनी के स्रोत जैसे मोमबत्ती या लैंप के फोकस प्वाइंट पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। मनुष्य की पांच इंद्रियों में से दृश्य इंद्रि पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस प्रक्रिया से ध्यान लगाने और एकाग्रता की क्षमता बढ़ जाती है

मेडिटेशन के प्रकार थर्ड आई मेडीटेशन – Third Eye Meditation in Hindi

व्यक्ति की तीसरी आंख उनकी ऊर्जा का केंद्र होता है। व्यक्ति की दोनों भौंह के मध्य पीनल ग्रंथि होती है जो एक्टिव हो जाने का बाद अत्यधिक ऊर्जा का एहसास करवाती है। इस मेडिटेशन को करने का मुख्य मकसद तीसरी आंख को जागृत करते शरीर में पर्याप्त ऊर्जा का संचार करना  है।

(और पढ़ें – मेडिटेशन के दौरान ध्यान केंद्रित करने के बेहतर तरीके)

3.मेडिटेशन करते वक्त किन बातों का रखें ख्याल – Things to Know before You Start Meditating in Hindi

दिमाग में विचारों को ना आने दें: विचार शून्यता मेडिटेशन की मुख्य शर्त होती है। मेडिटेशन करते समय कुछ भी नहीं सोचना चाहिए। हालांकि ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन मजबूत इच्छा शक्ति से आप दिमाग में विचारों का प्रवाह रोक सकते हैं।

मेडिटेशन करते समय शांत स्थान चुनें – Choose The Right Place While Meditating in Hindi

अच्छे तरीके से मेडिटेशन करते वक्त आपको शांति की आवश्यकता होती है। ऐसे में कोई शांत स्थान चुनना चाहिए। आप चाहें तो ऐसा स्थान भी चुन सकते जहां सिर्फ प्राकृतिक शोर होता है ।

मेडिटेशन करते समय सही समय चुनें – Choose The Right Time While Meditating in Hindi

वैसे तो आप मेडिटेशन कभी भी कर सकते हैं। अधिकतर सुबह या सांझ ढ़लते समय मेडिटेशन किया जाता है।

मेडिटेशन करते समय सही स्थिति में बैठें – Sit In The Right Position While Doing Meditation in Hindi

प्रतेक बार मेडिटेशन करते वक्त सही मुद्रा में बैठना भी आवश्यक होता है। मेडिटेशन करने के लिए आप रिलेक्स होकर आरामदायक मुद्रा में बैठें।

मेडिटेशन करते वक्त खाली पेट मेडिटेशन करें – Keep Your Stomach Empty While Doing Meditation in Hindi

ऑफिस या घर चाहें जहां भी आप मेडिटेशन करते हैं हमेशा लंच टाइम से पहले मेडिटेशन करें। खाना खाने के बाद मेडिटेशन करने से आपको अक्सर खाने के विचार आते हैं जो ध्यान भंग कर देते हैं।

मेडिटेशन करने से पहले थोड़ा सा वार्म-अप करें – Warm Up A Little Before Meditation in Hindi

Meditation मेडिटेशन करने से पहले थोड़ा वार्म-अप जरूर कर लें। इसमें आप थोड़ी देर के लिए स्ट्रैचिंग और थोड़ी देर के लिए रनिंग करना चाहिए।

मेडिटेशन करते समय गहरी सांसे लें – Take Deep Breaths While Meditation in Hindi

अधिक फायदा लेने के लिए मेडिटेशन की प्रक्रिया के दौरान गहरी सांसे लेना और छोड़ना चाहिए। इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों रिलेक्स होते हैं।

मेडिटेशन करते समय चेहरे पर मुस्कान रखें – Keep Smile On Face While Meditation in Hindi

हमेशा हंसते रहें और चेहरे पर एक मुस्कान आपके मेडिटेशन के अनुभव को अच्छा बना देती है और आपके तनाव को कम कर देती है।

मेडिटेशन करने के बाद अपनी आंखें धीरे-धीरे, आराम से खोलें – Open Your Eyes Gradually After Meditation in Hindi

जब आपका मेडिटेशन खत्म हो जाए तो धीरे-धीरे और आराम से आंखें खोलें और अपने आसपास की चीजों को देंखें।

4. मेडिटेशन करने से होने वाले फायदे – Benefits of Meditation in Hindi

  • मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है
  • नियमित मेडिटेशन करने से एकाग्रता बढ़ती है
  • मेडिटेशन आपको एक स्वस्थ जीवन प्रणाली प्रदान करता है
  • रोज मेडिटेशन करने से एंग्जाइटी से राहत मिलती है।
  • मेडिटेशन पुराने दर्द को कम करता है
  • मेडिटेशन करने से नींद अच्छी आती है।

(और पढ़े – मानसिक व्यग्रता (चिंता)

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration