अध्यात्म

मन को शांत करने के उपाय – How to relax mind in Hindi

मन को शांत करने के उपाय - How to relax mind in Hindi

आज की दौड़-भाग भरी जिन्दगी में मन और दिमाग का अशांत रहना एक आम बात है। मन शांत रखने के लिए नित्य प्रयास न करना और प्रकृति से जुड़े न रहना, व्यक्तियों को टेंसन और डिप्रेसन का शिकार बना सकता है। यदि हर समय आपका मन विचलित और अशांत रहता है, तो यह आपके स्वस्थ और सम्पूर्ण जीवनशैली पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। मन शांत न रहने पर व्यक्ति अक्सर गलत फैसले ले लेते हैं, जिसके कारण उन्हें अक्सर पछताना पड़ता है। अतः मन की दुविधा को दूर करने तथा मन व दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ उपाय अपनाये जा सकते हैं, जिनके बारे में हम यहाँ बताने जा रहें हैं।

इस लेख में आप जानेगें दिमाग को शांत रखने का तरीका या मन को कंट्रोल करने का मंत्र क्या है?

मन को शांत कैसे करें – man aur dimag ko shant kaise kare in Hindi

इस संसार और प्रकृति में मन को सुकून पहुंचाने वाली बहुत सी चीजें मौजूद हैं, बस जरूरत है तो सही तरह से तलाश करने की। यदि आप मन को शांत रखने के तरीके खोज रहें हैं तो इसके लिए आप निम्न उपाय अपना सकते हैं:

(और पढ़ें: अकेले खुश रहना सीखें….)

मन को शांत रखने का उपाय है योग – Yoga For relax Of Mind in Hindi

मन को शांत रखने का उपाय है योग - Yoga For relax Of Mind in Hindi

योग के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति आसानी से अपने मन को शांत रख सकता है। योग करने के दौरान हमारे मस्तिष्क से कई प्रकार के हार्मोन रिलीज होते है, जो मन की बेचैनी और व्याकुलता को दूर करके आपके मन को शांति और दिमाग को आराम देते हैं। मन को शांत करने के लिए आप निम्न योग आसान कर सकते हैं:

दिमाग को शांत रखने का तरीका गहरी सांस लें – Deep breathing for ways to calm mind in Hindi

मन को शांत रखने का अचूक मंत्र गहरी सांस लेना है। जब हम अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तब हमारे दिमाग में अच्छे रसायन स्रावित होते हैं, जो मन को कंट्रोल करने तथा मन को खुश रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मन शांत रखने के लिए नियमित रूप से पांच बार गहरी सांस लेना और कुछ देर बाद सांस को छोड़ना चाहिए। गहरी सांस लेते समय फेफड़े और डायफ्राम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे मन और मस्तिष्क में भावनात्मक विचार नहीं आते हैं, और तुरंत शांति, राहत और एक अलग तरीके का सुकून मिलता है।

मन शांत रखने का उपाय मेडिटेशन करना – Meditation for relax mind in Hindi  

मन शांत रखने का उपाय मेडिटेशन करना - Meditation for relax mind in Hindi  

मेडिटेशन मन को शांत रखने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। वास्तव में मेडिटेशन एक आध्यात्मिक अभ्यास है और सदियों से लोग अपने मन को शांत रखने के लिए इसे करते आ रहे हैं। अगर आप अपने दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो प्रतिदिन कम से कम 15 से 30 मिनट तक शांत वातावरण में बैठकर एकाग्र होकर मेडिटेशन करें। इससे तनाव और डिप्रेशन दोनों कम होगा और मन एकदम शांत रहेगा।

(और पढ़े – मेडिटेशन क्या होता है , प्रकार और करने के फायदे…)

दिमाग को शांत रखने के नुस्खे सुबह टहलने जाना – Morning walk for peace of mind in Hindi

दिमाग को शांत रखने के नुस्खे सुबह टहलने जाना - Morning walk for peace of mind in Hindi

विशेषज्ञों का मानना है कि जब शरीर को ताजी हवा मिलती है तो हमारा मन व दिमाग मजबूत बनता है और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। इसलिए मन को खुश रखने के लिए टहलना बहुत जरूरी होता है। सुबह शाम टहलने से न सिर्फ हमारे मन के बुरे विचार बाहर निकलते हैं, बल्कि शरीर में रक्त का प्रवाह भी बेहतर तरीके से होता है। इसलिए सुबह का समय टहलने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस समय उगते सूर्य की किरणें शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं, जिससे मन को प्रसन्नता और शांति मिलती है।

(और पढ़े – मॉर्निंग वॉक के फायदे और स्वास्थ्य लाभ…)

प्रकृति से लगाव मन को शांत रखने का आसान तरीका – Enjoy nature for peace of mind in Hindi

प्रकृति से लगाव मन को शांत रखने का आसान तरीका - Enjoy nature for peace of mind in Hindi

प्रकृति से लगाव रहने और प्रकृति के करीब रहने से भी मन शांत रहता है। यही कारण है कि मन की शांति के लिए ज्यादातर लोग शहर के शोरगुल से दूर नदियों, पहाड़ों और समुद्र के किनारे एकांत में बैठना पसंद करते हैं। चिड़ियों का चहचहाना, हवा बहना, नदियों का कलकल बहता पानी और प्रकृति की सभी चीजों से मन को अलग तरह की शांति मिलती है। इसलिए मन को शांत रखने के लिए प्रकृति से प्रेम करना बेहद जरूरी है। प्रकृति से जुड़ीं मनोरम और आकर्षक चीजें आपको आनंदित करती है और दिमाग शांत रखने में मदद करती हैं।

(और पढ़े – अपनी सोच को सकारात्मक बनाने के 5 तरीके…)

मन को भटकने से रोकने के उपाय सुखदायक संगीत सुनना – listen soothing music to relax mind in Hindi  

मन की अशांति को दूर करने, मन को भटकने से रोकने और अपने आपको उर्जावान बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को फ्री समय में सुखदायक गाने सुनने की आदत डालनी चाहिए। सुखदायक संगीत आपके नकारात्मक विचारों पर रोक लगाने में मदद करते हैं। संगीत सुनने का तरीका तनाव और डिप्रेसन की स्थिति में भी फायदेमंद साबित हुआ है।  

मन को एकाग्र करने का तरीका डायरी लिखना – Writing a diary for concentrate mind in Hindi

डायरी लिखना मन को शांत रखने का एक अच्छा और प्रभावी उपाय हो सकता है। जो व्यक्ति परेशान और चिंतित रहते हैं, उनको अपने मन के विचारों को एक डायरी में लिखने की आदत डालनी चाहिए। इससे मन हल्का होता है और विचारों को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

मन और दिमाग को शांत रखने का उपाय सोशल मीडिया से दूरी – Eliminate social media for relax mind in Hindi

मन और दिमाग को शांत रखने का उपाय सोशल मीडिया से दूरी - Eliminate social media for relax mind in Hindi

आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया का अधिक उपयोग भी मन की शांति छीनने का बहुत बड़ा कारण है। जरूरत से ज्यादा टीवी देखना, अखबार की हर खबरें पढ़ना, वीडियो गेम्स, व्हाट्सएप और फेसबुक का अधिक उपयोग करने से मन परेशान रहता है। इसलिए मन की शांति के लिए बेहतर उपाय यह है कि आप सोशल मीडिया पर अपना कम समय खर्च करें और जितना संभव हो इनसे दूर रहें। मन को शांत रखने के लिए यही एक बेहतर तरीका है।

(और पढ़े – इंटरनेट की लत आपके मस्तिष्क को कैसे प्रभावित करती है…)

मन को शांत करने के उपाय (how to relax mind in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration